प्रश्न
नए पहले12 में से 1–12 प्रश्न
- 1. पूर्णतः अप्रत्यास्थ टक्कर में, समान पदार्थ के दो गोले जिनका द्रव्यमान 15 kg और 25 kg है, क्रमशः \(10 m / s\) और \(30 m / s\) की चाल से विपरीत दिशाओं में गति करते हुए आपस में टकराते हैं और एक साथ चिपक जाते हैं। यदि टक्कर के दौरान उत्पन्न सारी ऊष्मा इन गोलों द्वारा धारण की जाती है, तो तापमान में वृद्धि (\({ }^{\circ} C\) में) है:
(गोले के पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा \(31 cal / kg .{ }^{\circ} C\) और \(1 cal =4.2 J)\) 2026 आसान - 2. \(\mathrm{v}\) वेग से गति करता हुआ \(\mathrm{m}\) द्रव्यमान का कोई कण, \(2 \mathrm{~m}\) द्रव्यमान वाले किसी स्थिर कण से संघट्ट करता है। संघट्ट के बाद, वे एक-दूसरे से चिपककर एक साथ जिस वेग से चलना जारी रखते हैं, वह वेग है: 2023 मध्यम
- 3. \(9.8\,kg\) द्रव्यमान के एक रेत से भरे थैले को एक रस्सी से लटकाया गया है। \(200\,g\) द्रव्यमान वाली, \(10\,ms ^{-1}\) की चाल से चल रही एक गोली इसमें धँसती है, तो गतिज ऊर्जा में हुई क्षति \(.......\,J\) होगी: 2022 मध्यम
- 4. द्रव्यमान \(1.9\,kg\) का एक गुटका एक \(1 \,m\) ऊँची मेज के किनारे पर रखा हुआ है। द्रव्यमान \(0.1 \,kg\) की एक गोली इस गुटके से टकराती है इससे चिपक जाती है। यदि टकराने से ठीक पहले गोली का वेग क्षैतिज दिशा में \(20\, m / s\) है तो धरातल पर टकराने से ठीक पहले गोली और गुटके के संयुक्त निकाय की गतिज ऊर्जा \(....J\) होगी। \(\left[ g =10 \,m / s ^{2}\right.\) लें। यह माने कि कोई घूर्णन गति नहीं है और टक्कर के बाद ऊर्जा की कोई क्षति नहीं होती है ] 2020 मध्यम
- 5. द्रव्यमान \(m\) के एक कण को \(u\) गति से क्षैतिज दिशा (इसे \(x\)-अक्ष लें) से \(\theta=\frac{\pi}{3}\) कोण बनाते हुए प्रक्षेपित किया जाता है। अपनी अधिकतम ऊँचाई पर पहुँचने पर यह कण समान द्रव्यमान के एक दूसरे कण, जिसका वेग \(u \hat{i}\) है, से पूर्णतः अप्रत्यास्थ रूप से टकराता है। संयुक्त कणों द्वारा धरती पर पहुँचने से पहले क्षैतिज दिशा में चली गयी दूरी होगी : 2020 कठिन
- 6. एक समान द्रव्यमान के दो पिण्ड किसी समतल में समान चाल से, किन्तु विभित्र दिशाओं में, गतिमान हैं। उनका पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट होता है और उसके पश्चात् वह दोनों एक साथ अपनी आरम्भिक चाल की आधी चाल से गतिमान होते हैं। दोनों पिण्डों के आरम्भिक वेगों के बीच कोण (डिग्री में) है\(...\)। 2020 मध्यम
- 7. \(m\) द्रव्यमान के एक कण को धरातल से \(h\) ऊँचाई से छोड़ा जाता है। उसी समय पर समान द्रव्यमान के एक कण को धरातल से ऊर्ध्वाधर दिशा में ऊपर की ओर \(\sqrt{2 gh }\) गति से प्रक्षेपित करा जाता है। यदि ये दो कण आमने-सामने (head-on) पूर्णत: अप्रतयास्थ रूप से टकराते हों तो जुड़े हुए कणों को \(\sqrt{\frac{ h }{ g }}\) की इकाई मानते हुए धरातल तक पहुँचने में लगने वाला समय होगा। 2020 कठिन
- 8. \(xy\) समतल में गति करते हुए एक कण वेग-आधारित बल, \(\overrightarrow{ F }= k \left( v _{ y } \hat{ i }+ v _{ x } \hat{ j }\right)\) का अनुभव करता है, जहां \(v _{ x }\) तथा \(v _{ y }\) वेग \(\overrightarrow{ V }\) के क्रमशः \(x\) तथा \(y\) घटक है। यदि, कण का त्वरण \(\vec{a}\) है, तो निम्नांकित में से कौनसा कथन कण के लिये सही है? 2020 कठिन
- 9. चित्रानुसार एक चिकने क्षैतिज समतल पर तीन गुटके \(A , B\) एवं \(C\) रखे हैं। \(A\) एवं \(B\) का द्रव्यमान बराबर तथा \(m\) है, जबकि \(C\) का द्रव्यमान \(M\) है। गुटके \(A\) को एक आरंभिक गति \(v , B\) की ओर दी जाती जिससे यह \(B\) से एक पूर्णतया अप्रत्यास्थ टक्कर करता है। यह संयुक्त द्रव्यमान गुटके \(C\) से भी एक पूर्णतया अप्रत्यास्थ टक्कर करता है। इन टक्करों में आरंभिक गतिज ऊर्जा का \(\frac{5}{6}\) वाँ भाग क्षयित हो जाता है। \(M / m\) का मान होगा ?
2019 कठिन - 10. समान द्रव्यमान \(M\) के दो कण \(A\) तथा \(B\) समान चाल \(v\) से चित्रानुसार चल रहे हैं। वह पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट करते हैं तथा संघट्ट के बाद एक कण \(C\) की तरह चलते हैं। कोण \(\theta\), जो कण \(C\) का पथ \(X\)-अक्ष से बनाता है, को निम्न सम्बन्ध से दिया जायेगा
2017 कठिन - 11. \(x-\) दिशा में \(2\, v\) चाल से चलते हुए \(m\) द्रव्यमान के एक कण से, \(y-\) दिशा में \(v\) वेग से चलता हुआ \(2\, m\) द्रव्यमान का एक कण, टकराता है। यदि यह संघट्ट (टक्कर) पूर्णंत: अप्रत्यास्थ है तो, टक्कर के दौरान ऊर्जा का क्षय (हानि) होगी 2015 कठिन
- 12. \(m , 2 \;m\) एवं \(3 \; m\) के तीन द्रव्यमान \(x-y\) तल में चाल क्रमशः \(3 u , 2 u\), एवं \(u\) से गतिशील है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। तीनों द्रव्यमान एक ही बिन्दु पर संघट्ट करते हैं और एक साथ चिपक जाते हैं। परिणामी द्रव्यमान का वेग होगा
2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति के अन्य टॉपिक
- 10प्रश्न ऊर्ध्वाधर तल वृत्ताकार गति
- 9प्रश्न अचल बल द्वारा किया गया कार्य
- 3प्रश्न संरक्षी और असंरक्षी
- 11प्रश्न स्प्रिंग बल और किसी स्प्रिंग की स्थितिज ऊर्जा द्वारा किया गया कार्य
- 28प्रश्न प्रत्यास्थ एवं अप्रत्यास्थ संघट्ट
- 10प्रश्न स्थितिज ऊर्जा
- 36प्रश्न कार्य-ऊर्जा प्रमेय
- 18प्रश्न शक्ति
- 14प्रश्न परिवर्ती बल द्वारा किया गया कार्य
- 22प्रश्न गतिज ऊर्जा
- 6प्रश्न संवेग और ऊर्जा का संरक्षण
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में पूर्ण अप्रत्यास्थ संघट्ट के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 12 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
पूर्ण अप्रत्यास्थ संघट्ट के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
8% आसान, 33% मध्यम और 58% कठिन।