प्रश्न
नए पहले12 में से 1–12 प्रश्न
- 1. दो डोरियाँ (A, B) जिनके रेखीय घनत्व \(\mu_{ A }=2 \times 10^{-4} kg / m\) तथा \(\mu_{ B }=4 \times 10^{-4} kg / m\) और लंबाइयाँ \(L _{ A }=2.5 m\) तथा \(L _{ B }=1.5 m\) क्रमशः हैं, उसको आपस मे जोड़ी जाती हैं। A और B के मुक्त सिरे क्रमशः दो दृढ़ आधारों C और D से बाँधे गए हैं, जिससे तार में 500 N का तनाव उत्पन्न होता है। C और D सिरों से भेजे गए दो समरूप स्पंद जोड़ तक पहुँचने में क्रमशः \(t_1\) और \(t_2\) समय लेते हैं। अनुपात \(t_1 / t_2\) है : 2026 मध्यम
- 2. वृत्ताकार अनुप्रस्थ काट वाले तथा समान पदार्थ से बने दो तारों को समान तनाव से खींचा जाता है। फिर दोनों तारों से एक अनुप्रस्थ तरंग गुजारी जाती है। पहले तार में, जिसकी अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या R है, तरंग का वेग \(\mathrm{v}_1\) है, तथा दूसरे तार में, जिसकी अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या \(R / 2\) है, तरंग का वेग \(v_2\) है। तब \(\frac{v_2}{v_1}=\) _______. 2025 आसान
- 3. एक \(50\,cm\) लम्बी एवं \(10\,g\) द्रव्यमान की रस्सी पर चलने वाली अनुप्रस्थ तरंग की चाल \(60\,ms ^{-1}\) है। तार का अनुप्रस्थ क्षेत्रफल \(2.0\,mm ^2\) और इसका यंग गुणांक \(1.2 \times 10^{11}\,Nm ^{-2}\) है। तन्यता के कारण इसकी वास्तविक लम्बाई में हुई वृद्धि \(x \times 10^{-5}\,m\) है। \(x\) का मान है \(..............\) 2022 आसान
- 4. एक तनित डोरी के तनाव में \(4 \%\) की वद्धि होने पर डोरी में उत्पन्न अनुप्रस्थ तरंगों की चाल में होने वाली प्रतिशत वद्धि \(\dots\;\%\) होगी। 2021 मध्यम
- 5. किसी एकसमान तार का प्रति एकांक लम्बाई द्रव्यमान \(0.135\; g / cm\) है। इस तार में कोई अनुप्रस्थ तरंग उत्पन्न होती है जिसका निरूपण समीकरण \(y =-0.21 \sin ( x +30 t )\) द्वारा किया गया है, यहाँ \(x\) मीटर में तथा \(t\) सेकण्ड में है। तार मे तनाव का अपेक्षित मान \(x \times 10^{-2} \;N\) है। \(x\) का मान \(\dots\) होगा। (निकटतम संभावित पूर्णांक तक) 2021 आसान
- 6. \(6.0\) द्रव्यमान के एक \(60 \,cm\) लम्बे तार पर अनुप्रस्थ तरंगों की गति \(90 \,ms ^{-1}\) है। यदि तार का यंग का गुणांक \(16 \times 10^{11} \,Nm ^{-2}\) और इसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(1.0\, mm ^{2}\) हो, तो तार में हुए प्रसार का मान ..... है। 2020 आसान
- 7. \(9 \times 10^{-3} \,kg \,cm ^{-3}\) घनत्व के एक तार को खींचकर \(1\) मीटर दूरी पर लगे दो क्लैम्प्स् पर कस दिया जाता है। इस कारण तार में उत्पन्न विकृति (strain) \(4.9 \times 10^{-4}\) हैं। इस स्थिति में तार में अनुप्रस्थ कंपन की निम्नतम आवृत्ति के निकटतम पूर्णांक कितना होगा (तार के यंग गुणांक का मान \(\left.Y =9 \times 10^{10} \,Nm ^{-2}\right)\) 2020 कठिन
- 8. एक एकसमान पतली रस्सी जिसकी लम्बाई \(12\, m\) और द्रव्यमान \(6\, kg\) है ऊर्ध्वाधर लटकी हुई है और इसके निचले सिरे पर \(2\, kg\) द्रव्यमान का एक खण्ड लटका हुआ है। इसके निचले सिरे पर \(6\, cm\) तरंगदैर्ध्य की एक अनुप्रस्थ तरंगावलि (wavetrain) बनायी जाती है। जब यह रस्सी के ऊपरी छोर पर पहुँचेगी तो इस तरंगावलि का तरंगदैर्ध्य \(( cm\) में) होगा। 2020 मध्यम
- 9. जब एक तने हुए स्टील के तार में तनाव \(2.06 \times 10^{4} \,N\) हो तो इस पर चलने वाली एक अनुप्रस्थ तरंग की गति \(v\) है। यदि तनाव का मान बदलकर \(T\) कर दिया जाये तो तरंग की गति बदलकर \(v / 2\) हो जाती है। \(T\) का मान निम्न में से किसके निकटतम है ? 2020 मध्यम
- 10. \(5 \,g / m\) रेखीय घनत्व वाली तनी हुई डोरी में प्रगामी तरंग का समीकरण निम्न है : \(y =0.03 \sin (450 t -9 x )\) जहाँ दूरी और समय \(SI\) मात्रकों में हैं। डोरी में तनाव \(.......\,N\) है। 2019 मध्यम
- 11. द्रव्यमान \(M\) की एक भारी गेंद को एक बार की छत से ट्रव्यमान \(m\) की हल्की डोरी \(( m < < M )\) से लटकाया गया है। जब कार स्थिरावस्था में है तो डोरी में अनुप्रस्थ तरंगों की गति \(60\, ms ^{-1}\) है। जब कार का त्वरण \(a\) है, तरंग गति \(60.5\, ms ^{-1}\) हों जाती है। \(a\) का, सन्निकट मान होगा। 2019 कठिन
- 12. \(20 \,m\) लम्बाई की एकसमान डोरी को एक दृढ़ आधार से लटकाया गया है। इसके निचले सिरे से एक सूक्ष तरंग-स्पंद चालित होता है। ऊपर अधार तक पहुँचने में लगने वाला समय है: \(\left(g=10\, ms ^{-2}\right.\) लें \()\) 2016 आसान
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - तरंगें के अन्य टॉपिक
- 10प्रश्न विस्पंदें
- 7प्रश्न ध्वनि तरंग
- 3प्रश्न तरंगों की ऊर्जा और तीव्रता
- 24प्रश्न Longitudinal Stationary Waves (Organ Pipes) and Resonance Tube
- 3प्रश्न तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत
- 18प्रश्न Transverse Stationary Waves and Sonometer
- 6प्रश्न प्रगामी तरंगे
- 30प्रश्न Doppler's Effect
- 13प्रश्न Wave Equation and Characteristics of Waves
- 2प्रश्न अप्रगामी तरंगे
- 1प्रश्न Musical Sound
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में यांत्रिक तरंग के कितने प्रश्न आए हैं?
2016–2026 के 12 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
यांत्रिक तरंग के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
42% आसान, 42% मध्यम और 17% कठिन।