ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - विद्युत धारा

Potentiometer PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Potentiometer पर STD 12 - विद्युत धारा के 23 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

23प्रश्न
295STD 12 - विद्युत धारा में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 74% कठिन 26%

प्रश्न

नए पहले

23 में से 1–23 प्रश्न

  1. 1. पोटेंशियोमीटर का उपयोग करके दो सेल के विद्युत वाहक बल (EMF) की तुलना करने पर प्राप्त संतुलन लंबाई 200 cm और 150 cm हैं। स्केल का अल्पतमांक 1 cm है। विद्युत वाहक बलों के अनुपात में प्रतिशत त्रुटि ___________ है। 2026 मध्यम
  2. 2. पोटेंशियोमीटर में, जब द्वितीयक परिपथ में सेल को 4 \(\Omega\) प्रतिरोध से शंट किया जाता है, तो तार की 120 cm लंबाई पर संतुलन प्राप्त होता है। अब जब उसी सेल को 12 \(\Omega\) प्रतिरोध से शंट किया जाता है, तो संतुलन 180 cm की लंबाई पर विस्थापित हो जाता है। सेल का आंतरिक प्रतिरोध ___________ \(\Omega\) है। 2026 मध्यम
  3. 3. एक बैटरी के आंतरिक प्रतिरोध को मापने के लिए पोटेंशियोमीटर का उपयोग किया जाता है। \(\mathrm{R}=10 \Omega\) के लिए, संतुलन बिंदु \(\ell=500 \mathrm{~cm}\) पर प्रेक्षित किया जाता है और \(\mathrm{R}=1 \Omega\) के लिए संतुलन बिंदु \(\ell=400 \mathrm{~cm}\) पर प्रेक्षित किया जाता है। बैटरी का आंतरिक प्रतिरोध लगभग _______ है। 2024 कठिन
  4. 4. एक प्रयोग में विभवमापी द्वारा एक सेल का विधुत वाहक बल ज्ञात करना है। \(1.5 \mathrm{~V}\) विधुत वाहक बल के एक सेल के लिए शून्य विक्षेप बिन्दु \(60 \mathrm{~cm}\) लम्बाई पर प्राप्त होता है। यदि यह सेल \(E\) विधुत वाहक बल के दूसरे सेल द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाये तो शून्य विक्षेप बिन्दु की लम्बाई \(40 \mathrm{~cm}\) बढ़ जाती है। \(E\) का मान \(\frac{x}{10} \mathrm{~V}\) है। \(x\) का मान____________  है। 2023 मध्यम
  5. 5. विभवमापी की सहायता से हम किसी दिए हुए सैैल का विद्युत वाहक बल \((\mathrm{emf})\) ज्ञात कर सकते है। विभवमापी की सुग्राहिता होती है- (\(A\)) तार की लम्बाई के सीधे अनुक्रमानुपाती (\(B\)) तार की विभव प्रवणता के अनुक्रमानुपाती (\(C\)) तार की विभव प्रवणता के व्युत्क्रमानुपाती (\(D\)) तार की लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती ऊपर दिए गए कथनों में से सही विकल्प चुनिए। 2023 मध्यम
  6. 6. विभवमापी में शून्य विक्षेप \(200 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर मिलता है, जब द्वितीयक परिपथ में लगे सैल के साथ \(5 \Omega\) का प्रतिरोध शंटित किया जाता हे। पार्श्व क्रम में लगाने के लिए, इस प्रतिरोध को \(15 \Omega\) के प्रतिरोध द्वारा बदले जाने पर शून्य विक्षेप \(300 \mathrm{~cm}\) पर मिलता है। सैल का आन्तरिक प्रतिरोध ____________________ \(\Omega\) होगा। 2023 मध्यम
  7. 7. चित्र में दर्शाये अनुसार, \(20\,\Omega\) प्रतिरोध एवं \(300\,cm\) लम्बाई वाले विभवमापी के तार को एक प्रतिरोध बॉक्स \((R.B.)\) एवं \(4\,V\,emf\) (विद्युत वाहक बल) वाले एक मानक सैल के साथ जोड़ा जाता है। परिपथ में, प्रतिरोध बॉक्स के प्रतिरोध ' \(R\) ' के लिए \(20\,mV\) वाले सैल के लिए शून्य विक्षेप बिन्दु \(60\,cm\) पर मिलता है। ' \(R\) ' का मान \(..............\Omega\).
    2022 मध्यम
  8. 8. एक \(300\,cm\) लम्बाई का विभवमापी का तार, श्रेणी क्रम में \(780\,\Omega\) के प्रतिरोध एवं \(4\,V\) विद्युत वाहक बल वाले मानक सैल से जोड़ा जाता है। विभवमापी के तार में एक स्थिर धारा बहती है। \(20\,mV\,emf\) वाले सैल के लिए, शून्य बिन्दु 60 \(cm\) की लम्बाई पर मिलता है। विभवमापी के तार का प्रतिरोध \(..........\Omega\) है।
    2022 कठिन
  9. 9. एक सेल को \(8\,\Omega\) प्रतिरोध से शंट करने पर \(3\,m\) लम्बे विभवमापी तार पर संतुलित होता है। संतुलन लम्बाई \(2\,m\) होती है जब शंट का प्रतिरोध \(4\,\Omega\) है। सेल का आंतरिक प्रतिरोध का मान \(\Omega\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  10. 10. एक विभवमापी जिसके तार की लम्बाई \(10\,m\) तथा प्रतिरोध \(20\,\Omega\) है, श्रेणी क्रम में एक \(25\,V\) बैटरी तथा एक बाह्य प्रतिरोध \(30\,\Omega\) से जुड़ा है। एक सेल जिसका विद्युत वाहक बल \(E\) है, द्वितीयक परिपथ में \(250 cm\) विभवमापी तार पर संतुलित होता है। \(E\) का मान वोल्ट में \(\frac{ x }{10}\) है तो \(x\) का मान बताइए। 2022 मध्यम
  11. 11. एक विभवमापी परिपथ में, \(1.20\,V\) विदयुतवाहक बल \((emf)\) वाले सैल के लिए संतुलन बिंदू तार की \(36\,cm\) की लम्बाई पर मिलता है। अब इस सैल की जगह, \(1.80\,V\,emf\) वाला एक दूसरा सैल लगाया जाता है। उपरोक्त स्थितियों में, विभवमापी के तार की संतुलित लम्बाईयों में आए अंतर का मान \(...........cm\) होगा। 2022 कठिन
  12. 12. एक विभवमापी संयोजन में एक सेल, तार पर \(75\,cm\) लम्बाई पर संतुलित होता है। इस सेल को अन्य अज्ञात विद्युत वाहक बल वाले सेल से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है। यदि दोनो सेलों के विद्युत वाहक बल का अनुपात \(3: 2\) है तो दोनों प्रयोग में विभवमापी तार पर संतुलित लम्बाई में अन्तर \(.............cm\) है। 2022 मध्यम
  13. 13. आरेख में पोटैन्शियोमीटर परिपथ दिया गया है जिसमें तार \(AB\) की लम्बाई \(10 \,m\) है। इस तार का प्रति एकांक लम्बाई प्रतिरोध \(0.1\, \Omega / cm\) है। तार \(AB\) के सिरों से \(\operatorname{emf} E\) और आंतरिक प्रतिरोध \('r'\) की कोई बैटरी संयोजित हैं। इस पोटैन्शियोमीटर से मापी जा सकने वाली अधिकतम \(emf\) है। (\(V\) में)
    2021 मध्यम
  14. 14. दिए गए पोटैन्शियोमीटर के तार का प्रतिरोध \(10\) \(\Omega\) है। जब सर्पी सम्पर्क पोटैन्शियोमीटर के तार के मध्य में है, तो \(2 \,\Omega\) प्रतिरोधक के सिरों पर विभवपात \(.......\) होगा।
    2021 कठिन
  15. 15. दी गयी पोटैन्शियोमीटर परिपथ व्यवस्था में संतुलन लम्बाई \(AC\) का मापित मान \(250 \,cm\) है। जब गैल्वैनोमीटर के संयोजन को दिए गए आरेख में बिन्दु \((1)\) से बिन्दु \((2)\) पर स्थानान्तरित कर दिया जाता है, तो संतुलन लम्बाई \(400 \,cm\) हो जाती है। दो सैलों की \(emf\) का अनुपात \(\frac{\varepsilon_{1}}{\varepsilon_{2}}\) \(.....\) होगा।
    2021 कठिन
  16. 16. पोटैन्शियोमीटर के दिए गए परिपथ में \(AB\) (लम्बाई \(10\, m )\) के सिरों पर विभवान्तर \(E\) है जो कि \(E _{1}\) और \(E _{2}\) से अधिक है। कुंजी \(K_{1}\) को बन्द रखने पर जॉकी को बिन्दु \(J _{1}\) पर तार को स्पर्श करते हुए इस प्रकार समायोजित किया गया है कि गैल्वेनोमीटर में कोई विक्षेपण नहीं होता। अब पहली बैटरी \(\left( E _{1}\right)\) को दूसरी बैटरी \(\left( E _{2}\right)\) द्वारा प्रतिस्थापित करने के लिए कुंजी \(K _{1}\) को खोलकर कुंजी \(K _{2}\) को बन्द कर दिया गया है। तब गैल्वेनोमीटर में जॉकी को \(J _{2}\) पर रखने पर कोई विक्षेपण नहीं आता है। \(\frac{ E _{1}}{ E _{2}}\) का मान \(\frac{ a }{ b }\) होगा जहाँ \(a =...........\) 2021 मध्यम
  17. 17. एक पोटेन्शियोमीटर के तार की लम्बाई \(1200\, cm\) है और इसमें \(60 \,mA\) की विधुत धारा प्रवाहित हो रही है। एक \(5 \,V\) विधुत-वाहक बल तथा \(20 \,\Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाले सैल के लिये इस पर संतुलन बिन्दु \(1000 \,cm\) पर आता है। तब पोटेन्शियोमीटर के तार का प्रतिरोध ............. \(\Omega\) है। 2020 मध्यम
  18. 18. एक पोटेन्शियोमीटर में एक सेल \(560\, cm\) लम्बाई पर संतुलित होता है। यदि सेल के समान्तर \(10 \,\Omega\) का एक प्रतिरोधक लगा दिया जाये तो संतुलन की लम्बाई \(60\, cm\) से बदल जाती है। यदि सेल का आंतरिक प्रतिरोध \(\frac{ N }{10} \, \Omega\) हो (यहाँ \(N\) एक पूर्णांक है।) तो \(N\) का मान है\(.....\)। 2020 मध्यम
  19. 19. \(1 \,m\) लम्बाई व \(5\, \Omega\) प्रतिरोध के विभवमापी के प्राथमिक परिपथ में एक \(4\, V\) की आदर्श सेल तथा श्रेणीक्रम में प्रतिरोध \(R\) लगाते हैं। \(R\) का वह मान, जो विभवमापी की \(10\, cm\) लम्बाई पर \(5\, mV\) का विभवान्तर दिखता है, ............ \(\Omega\) होगा। 2019 मध्यम
  20. 20. \(L\) लम्बाई तथा प्रतिरोध \(12 r\) के एक विभवमापी तार \(AB\) को वि.वा.बल \(\varepsilon\) तथा आन्तरिक प्रतिरोध \(r\) की सेल \(D\) से जोड़ते है। वि.वा.बल \(\varepsilon / 2\) तथा आन्तरिक प्रतिरोध \(3 r\) वाली एक सेल \(C\) को दिखाये गये चित्रानुसार जोड़ते है। वह लम्बाई \(AJ\), जिसके लिये गैल्वेनोमीटर में कोई विक्षेप नहीं होता है, होगी।
    2019 मध्यम
  21. 21. एक विभवमापी प्रयोग के दौरान पाया गया कि जब सेल सिरों को विभवमापी तार के \(52\, cm\) लम्बाई के दोनों तरफ जोड़ा जाता है तो गैल्वनोमीटर में कोई धारा का प्रवाह नहीं होता है। यदि सेल को \(5\, \Omega\), प्रतिरोध द्वारा शंट कर दिया जाये तो सेल के सिरों को तार के \(40\, cm\) लम्बाई के दोनों तरफ जोड़ने से संतुलन प्राप्त हो जाता है। सेल का आंतरिक प्रतिरोध .........\(\Omega\) होगा 2018 मध्यम
  22. 22. एक विभवमापी \(PQ\) को दो प्रतिरोधों की तुलना करने के लिये, चित्रानुसार, समायोजित किया जाता है। यदि कुंजी \(K _{3}\) को खोल दिया जाये तो अमीटर \(A\) में धारा \(1.0 \;A\) आती है। जब द्विगामी कुंजी \(K _{3}\) को \(2\) तथा \(1\) के बीच लगाया जाता है तो संतुलन बिन्दु \(P\) से \(l_{1} \;cm\) दूरी पर आता है, जबकि \(K _{3}\) को \(3\) तथा \(1\) के बीच लगाने पर, संतुलन बिन्दु \(P\) से \(l_{2} \;cm\) दूरी पर आता है। दोनों प्रतिरोधों के अनुपात \(\frac{R_{1}}{R_{2}}\) का मान होगा
    2017 मध्यम
  23. 23. एक वोल्टमापी के अंशशोधन के प्रयोग में, \(1.1\) वोल्ट विद्युतवाहक बल के एक मानक सैल के संतुलित \(440\; cm\) का विभवमापी तार पाया जाता है। एक प्रतिरोध के सिरों पर विभवान्तर तार के \(220 \; cm\) के संतुलित पाया जाता है। वोल्टमापी का संगत पठन \(0.5\) वोल्ट है। वोल्टमापी के पठन में \(\dots\) वोल्ट  त्रुटि होगी 2014 कठिन

STD 12 - विद्युत धारा के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Potentiometer के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 23 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Potentiometer के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 74% मध्यम और 26% कठिन।