ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति

संवेग और ऊर्जा का संरक्षण PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

संवेग और ऊर्जा का संरक्षण पर STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति के 6 प्रश्न, 2016–2026 में पूछे गए।

6प्रश्न
179STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति में
2016–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 33% कठिन 67%

प्रश्न

नए पहले

6 में से 1–6 प्रश्न

  1. 1. एक चिकना नत समतल एक ऊर्ध्वाधर वृत्ताकार लूप में समाप्त होता है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। एक छोटा पिंड दर्शाये अनुसार \(h\) ऊँचाई से छोड़ा जाता है। यदि पिंड वृत्त के उच्चतम बिंदु पर समतल पर अपने भार के तीन गुना बल लगाता है, तो ऊँचाई \(h = \alpha R\) है। \(\alpha\) का मान _______ है।
    2026 मध्यम
  2. 2. दिए हुए चित्रानुसार, \(250\,g\) द्रव्यमान के दो गुटके, एक दूसरे से \(2\,Nm ^{-1}\) स्प्रिग गुणांक वाली स्प्रिग के द्वारा जुड़े हैं। यदि दोनों गुटकों को \(v\) वेग से विपरित दिशाओं में चलाया जाता है, तो स्प्रिंग के विस्तार का अधिकतम मान होगा :
    2022 कठिन
  3. 3. \(10 \,kg\) द्रव्यमान की गेंद, \(10 \sqrt{3} \,m / s\) के वेग से \(x\)-अक्ष के अनुदिश चलते हुए विराम में रखी \(20\, kg\) की एक अन्य गेंद से संघट्ट करती है। संघट्ट के पश्चात् पहली गेंद विराम में आ जाती है तथा दूसरी गेंद दो समान टुकड़ों में टूट जाती है। एक टुकड़ा \(y\)-अक्ष के अनुदिश \(10\, m / s\) की चाल से गति करना प्रारम्भ करता है जबकि दूसरा टुकड़ा \(x\)-अक्ष से \(30^{\circ}\) कोण पर चलना प्रारम्भ करता है। \(x\)-अक्ष से \(30^{\circ}\) के कोण पर गति करने वाली गेंद का वेग \(x\,m / s\) है। संघट्ट के बाद टुकड़ों के विन्यास को नीचे चित्र में दिखाया गया है। यहाँ \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(......\) होगा।
    2021 कठिन
  4. 4. \(3\) मीटर लम्बाई तथा \(3\) किग्रा द्रव्यमान की एक समान चेन, चिकनी टेबल पर, \(2\) मीटर टेबल पर रहते हुए प्रलंबन करती है। यदि टेबल से पूर्णतया खिसक जाने पर चेन की जूल में गतिज ऊर्जा \(k\) हो, तो \(k\) का मान......... है। \(\left( g =10 \;m / s ^{2}\right.\) लीजिए \()\) 2021 कठिन
  5. 5. चित्र में दिखाए गये घर्षणरहित पथ \(AOC\) पर \(1 \,kg\) द्रव्यमान का एक कण बिन्दु \(A\) (ऊँचाई \(2\) मीटर) से विरामावस्था से शुरू होकर नीचे की ओर फिसलता है। बिन्दु \(C\) पर पहुँचने के बाद यह पर प्रक्षेप्य (projectile) की तरह हवा में चलते रहता है। जब यह अपने उच्चतम बिन्दु \(P\) (ऊँचाई \(1\) मीटर) पर पहुँचेगा, तो इसकी गतिज ऊर्जा ( \(J\) में) का मान होगा: (दिखाया गया चित्र सांकेतिक है; \(g\) का मान \(10 \,ms ^{-2}\) लें)
    2020 मध्यम
  6. 6. गति \('v'\) से चलता हुआ एक न्यूट्रॉन एक स्थिर हाईड्रोजन परमाणु, जो अपनी आद्य-अवस्था में है, से सम्मुख टक्कर करता है। न्युट्रॉन की वह न्यूनतम गतिज ऊर्जा बतायें जिस के होने पर यह टक्कर अप्रत्यास्थ होगी 2016 कठिन

STD 11 - कार्य, ऊर्जा और शक्ति के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में संवेग और ऊर्जा का संरक्षण के कितने प्रश्न आए हैं?

2016–2026 के 6 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

संवेग और ऊर्जा का संरक्षण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 33% मध्यम और 67% कठिन।