प्रश्न
नए पहले9 में से 1–9 प्रश्न
- 1. 6 m ऊँचाई तथा वर्गाकार अनुप्रस्थ काट वाला एक पात्र ऊर्ध्वाधर रूप से विभाजित है। विभाजक दीवार में 3 m की गहराई पर \(100 \mathrm{~cm}^2\) क्षेत्रफल की कब्जेदार दरवाज़े वाली एक छोटी खिड़की लगी हुई है। पात्र का एक भाग पानी से पूरी तरह भरा हुआ है और दूसरा भाग \(1.5 \times 10^3 \mathrm{~kg} / \mathrm{m}^3\) घनत्व वाले द्रव से भरा हुआ है। कब्जेदार दरवाज़े पर कितना बल लगाया जाना चाहिए ताकि वह खुले नहीं?
(गुरुत्वीय त्वरण \(=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\)) 2025 आसान - 2. समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(2 \mathrm{~m}^2\) वाले दो बेलनाकार पात्रों में क्रमशः 10 m और 6 m ऊँचाई तक पानी भरा है। यदि पात्रों को उनके तल पर जोड़ा जाता है, तो गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा किया गया कार्य कितना है? (जल का घनत्व \(10^3 \mathrm{~kg} / \mathrm{m}^3\) तथा \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) है) 2025 मध्यम
- 3. \(12^{\circ} \mathrm{C}\) तापमान पर \(40 \mathrm{~m}\) गहरी झील की तली से \(1 \mathrm{~cm}^3\) आयतन का एक वायु का बुलबुला उठता है। वायुमण्डलीय दाब \(1 \times 10^5 \mathrm{~Pa}\), गुरुत्वीय त्वरण \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) एवं पानी का घनत्व \(1000 \mathrm{~kg} / \mathrm{m}^3\) है। पानी की सतह एवं \(40 \mathrm{~m}\) की गहराई पर पानी के तापमान में कोई अन्तर नहीं है। जब वायु का बुलबुला सतह पर पहुँचता है तब इसका आयतन होगा: 2023 मध्यम
- 4. \(16\,cm ^2\) समान अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले दो बेलनाकार बर्तनों में क्रमशः \(100\,cm\) एवं \(150\,cm\) ऊँचाई तक पानी भरा है। बर्तनों को आपस में इस प्रकार जोड़ दिया जाता है कि दोनों में पानी का स्तर समान हो जाए। इस प्रक्रम में गुरूत्व बल द्वारा किये गये कार्य का मान \(........\,J\) होगा [माना, पानी का घनत्व \(=10^3 kg / m ^3\) एवं \(g =10 ms ^{-2}\) ] 2022 कठिन
- 5. किसी प्रेशर पम्प में \(10\,cm ^2\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाली क्षैतिज नली से पानी \(20\,m / s\) की चाल से बाहर निकलता है, तो नली के बाहर क्षैतिज रूप से बह रहे पानी द्वारा, नली के सामने स्थित एक ऊर्ध्वाधर दीवार पर आरोपित बल का मान \(...............\,N\) है : [दिया है, जल का घनत्व \(=1000\,kg / m ^3\) ] 2022 मध्यम
- 6. एक हल्के बेलनाकार बर्तन को एक क्षैतिज तल पर रखा गया है। इसके आधार का क्षेत्रफल \(A\) है। इसके निचले तल में एक \('a'\) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल वाले छिद्र को बनाया गया है। वह न्यूनतम घर्षण गुणांक जो बर्तन को निकलते हुए द्रव के कारण उत्पन्न बल द्वारा न खिसकाने के लिए आवश्यक है। \(( a << A )\) :
2021 कठिन - 7. ऊर्ध्वाधर समतल में, एक पतली एकसमान नली को \(r\) त्रिज्या के वृत्त में मोड़ा जाता है। \(\rho_{1}\) तथा \(\rho_{2}\left(\rho_{1}>\rho_{2}\right)\) घनत्व वाले दो अमिश्रणीय द्रव के समान आयतन इस वृत्त को आधा भरते हैं। द्रवों के उभरयनिष्ठ अन्तरपृष्ठ से गुजरने वाले त्रिज्या सदिश तथा ऊर्ध्व दिशा के बीच के कोण \(\theta\) का मान है 2018 कठिन
- 8. एक खुली काँच की नली को पार में इस प्रकार डुबोया जाता है कि पारे के स्तर से \(8\, cm\) ऊपर काँच की नली की लम्बाई है। नली के ख़ुले सिरे को अब बन्द कर सील कर दिया जाता है और नली को ऊर्ध्वाधर अतिरिक्त \(46\, cm\) से ऊपर उठाया जाता है। नली में पारे के ऊपर वायु स्तम्भ की लम्बाई अब ....\(cm\) होगी? (वायुमंडलीय दाब \(= Hg\) का \(76 \,cm )\) 2014 मध्यम
- 9. एक वृत्ताकार नली ऊर्ध्वाधर तल में है। दो द्रव, जो एक दूसरे से मिश्रित नहीं होते तथा जिनका घनत्व \(d_{1}\) एवं \(d_{2}\) हैं, नली में भरे गये हैं। प्रत्येक द्रव केन्द्र पर \(90^{\circ}\) का कोण अंतरित करता हैं। उनके अंत: पृष्ठ को जोड़ने वाली त्रिज्या ऊर्ध्वाधर से \(\alpha\) कोण बनाती हैं। अनुपात \(\frac{d_{1}}{d_{2}}\) है :
2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण के अन्य टॉपिक
- 11प्रश्न Buoyancy, Archimedes' Principle and Laws of Floatation
- 22प्रश्न Viscosity and Stoke's Law and Terminal
- 8प्रश्न दाब
- 19प्रश्न बर्नूली का सिद्धांत
- 7प्रश्न सांतत्य-समीकरण, प्रवाह दर
- 9प्रश्न चाल का बहिर्वाह टोरिसेली का नियम
- 5प्रश्न पास्कल का नियम
- 8प्रश्न Reynold's Number and Poiseuille's Equation
- 6प्रश्न श्यानता
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में द्रव्य स्तंभ और बैरोमीटर द्वारा दाब के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2025 के 9 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
द्रव्य स्तंभ और बैरोमीटर द्वारा दाब के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
11% आसान, 44% मध्यम और 44% कठिन।