ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - सरल रेखा में गति

आपेक्षिक गति PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

आपेक्षिक गति पर STD 11 - सरल रेखा में गति के 10 प्रश्न, 2017–2026 में पूछे गए।

10प्रश्न
100STD 11 - सरल रेखा में गति में
2017–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 50% कठिन 50%

प्रश्न

नए पहले

10 में से 1–10 प्रश्न

  1. 1. दो कारें \(A\) और \(B\) एक सीधी रेखा के अनुदिश एक ही दिशा में क्रमशः \(100\) किमी/घंटा और \(80\) किमी/घंटा की चाल से गति कर रही हैं, इस प्रकार कि कार \(A\), कार \(B\) से आगे चल रही है। कार \(B\) में बैठा एक व्यक्ति एक पत्थर को \(v\) चाल से फेंकता है ताकि वह कार \(A\) से \(5\) मी/सेकंड की चाल से टकराए। \(v\) का मान ______ किमी/घंटा है। 2026 मध्यम
  2. 2. दो कारें \(20 \mathrm{~m} \mathrm{~s}^{-1}\) की गति से एक-दूसरे की ओर यात्रा कर रही हैं। जब कारें \(300 \mathrm{~m}\) दूर होती हैं, तो दोनों चालक ब्रेक लगाते हैं और कारें \(2 \mathrm{~m} \mathrm{~s}^{-2}\) की दर से मंदित होती हैं। जब वे विरामावस्था में आती हैं, तो उनके बीच की दूरी _______ है। 2024 कठिन
  3. 3. रेलगाड़ी A दो समानांतर रेल पटरियों पर उत्तर दिशा में \(72 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से चल रही है और रेलगाड़ी B दक्षिण दिशा में \(108 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से चल रही है। रेलगाड़ी \(A\) के सापेक्ष रेलगाड़ी \(B\) का वेग और रेलगाड़ी \(B\) के सापेक्ष भूमि का वेग _______ ( \(\mathrm{ms}^{-1}\) में ) हैं। 2024 कठिन
  4. 4. ' \(l\) ' एवं ' \(4 l\) ' लम्बाई वाली दो ट्रेनें \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\), ' \(\mathrm{L}\) ' लम्बाई की सुरंग (टनल) में समानान्तर पथों पर विपरीत दिशाओं में क्रमशः \(108 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) एवं \(72 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) के वेग से चल रही है। यदि सुरंग को पार करने में ट्रेन ' \(A\) ' को, ट्रेन \(\mathrm{B}\) से \(35\) सेकण्ड कम का समय लगता है, तो सुरंग की लम्बाई ' \(L\) ' है: (दिया है, \(\mathrm{L}=60 l\) ) 2023 मध्यम
  5. 5. \(90 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) से चलती हुई रेलगाड़ी \(\mathrm{A}\) के अन्दर बैठा एक यात्री विपरीत दिशा में गतिमान दूसरी रेलगाड़ी \(\mathrm{B}\) को \(8 \mathrm{~s}\) तक देखता है। यदि रेलगाड़ी \(\mathrm{B}\) का वेग \(54 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) हो, तो रेंलगाड़ी \(B\) की लम्बाई है: 2023 मध्यम
  6. 6. एक दिन मैट्रो स्टेशन पर एस्कलेटर (चलती सीढ़ी) के न चलने पर प्रीति, उसकी सीढ़ीयों पर पैदल ऊपर चढती है। इसमें उसे \(t _{1}\) समय लगता है। अन्य दिनों में जब एस्कलेटर चल रहा होता है तब वह उस पर खड़ी रह कर, \(t _{2}\) समय में ऊपर पहुँच जाती है तो, उसके द्वारा चलते हुए एस्कलेटर पर चलकर ऊपर चढ़ने में लिया गया समय होगा 2021 मध्यम
  7. 7. गाड़ी \(A\) एवं \(B\) समानान्तर ट्रैक पर विपरीत दिशा में क्रमशः \(36\, km / h\) एं \(72\, km / h\) की चाल से दौड़ रही है। एक व्यक्ति गाड़ी \(A\) में गाड़ी की गति की दिशा के विपरीत \(1.8\, km / h\) की चाल से टहल रहा है। गाडी \(B\) में बैठे पर्यवेक्षक द्वारा व्यक्ति की चाल \(m / s\) में है (ट्रैकों के बीच की दूरी नगण्य लें) 2020 मध्यम
  8. 8. एक \(60\, m\) लम्बी यात्री गाड़ी \(80 \,km / hr\) की गति से चल रही है। \(120\, m\) लम्बाई की और एक माल गाड़ी \(30 \,km / hr\) से चल रही है। ऐसे समयों का अनुपात जो यात्री गाड़ी को मालगाड़ी को पार करने में लगेंगे जब \((i)\) गाड़ियाँ एक ही दिशा में जा रही हैं, और \((ii)\) गाड़ियाँ विरोधी दिशाओं में जा रही हैं, होगा। 2019 कठिन
  9. 9. एक सीधी सड़क पर कारों की एक स्पर्धा में, कार \(A\) को कार \(B\) की अपेक्षा अंत तक पहुँचने में \(t\) समय कम लगता है तथा अन्त बिन्दु पर उसकी गति कार \(B\) से \(v\) अधिक होती है। दोनों कारें स्थिरावस्था से नियत त्वरण \(a_{1}\) तथा \(a_{2}\) से चलती है। \(v\) का मान होगा। 2019 कठिन
  10. 10. एक कार एक ठहरी हुयी बस से \(200 \;m\) पीछे खड़ी है। दोनों एक ही क्षण अलग-अलग अग्रदिशिक त्वरण से चलना शुरू करते हैं। बस का त्वरण \(2\; m / s ^{2}\) तथा कार का त्वरण \(4 \;m / s ^{2}\) है। कितने समय बाद यह कार बस तक पहुँच जायेगी? 2017 कठिन

STD 11 - सरल रेखा में गति के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में आपेक्षिक गति के कितने प्रश्न आए हैं?

2017–2026 के 10 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

आपेक्षिक गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 50% मध्यम और 50% कठिन।