प्रश्न
नए पहले19 में से 1–19 प्रश्न
- 1. जमीन पर रखी एक बंदूक समान चाल से सभी दिशाओं में गोलियाँ दागती है। गोलियों द्वारा प्राप्त किया जा सकने वाला अधिकतम परास \(6.4\) m है। बंदूक से निकली गोलियों की चाल ______ m/s है।
(\(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए) 2026 आसान - 2. एक लड़के ने क्षैतिज से \(45^{\circ}\) के कोण पर हवा में एक गेंद फेंकी ताकि वह H ऊँचाई की एक इमारत की छत पर गिरे। यदि गेंद 2 s में अधिकतम ऊँचाई प्राप्त करती है और प्रक्षेपण के 3 s बाद इमारत पर गिरती है, तो H का मान _________ m है।
\(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2026 मध्यम - 3. एक प्रक्षेप्य को क्षैतिज से \( 60^{\circ} \) के कोण पर ऊपर की ओर फेंका जाता है। प्रक्षेप्य की चाल 20 m/s है जब इसकी गति की दिशा क्षैतिज से \( 45^{\circ} \) पर है। प्रक्षेप्य की प्रारंभिक चाल __________ m/s में है। 2026 आसान
- 4. एक वस्तु को बिंदु A से क्षैतिज के साथ \(60^{\circ}\) के कोण पर गतिज ऊर्जा K के साथ प्रक्षेपित किया जाता है। वायु घर्षण की अनुपस्थिति में, बिंदु B और C पर गतिज ऊर्जाओं में अंतर तथा बिंदु A पर गतिज ऊर्जा का अनुपात (आकृति देखें) है:
2026 कठिन - 5. 100 g द्रव्यमान की एक गेंद को क्षैतिज से \(60^{\circ}\) के कोण पर \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के वेग से प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेपण बिंदु से उच्चतम बिंदु तक की गति के दौरान गेंद की गतिज ऊर्जा में कितनी कमी है? 2025 मध्यम
- 6. दो प्रक्षेप्य एक ही बिंदु से समान प्रारंभिक चाल के साथ क्रमशः क्षैतिज दिशा से \(\left(45^{\circ}-\alpha\right)\) और \(\left(45^{\circ}+\alpha\right)\) कोणों पर प्रक्षेपित किए जाते हैं। उनके द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाइयों का अनुपात है: 2025 मध्यम
- 7. दो प्रक्षेप्यों को जमीन से समान प्रारंभिक चाल से एक ही बिंदु से क्षैतिज दिशा के साथ \(\left(45^{\circ}+\alpha\right)\) और \(\left(45^{\circ}-\alpha\right)\) के कोणों पर प्रक्षेपित किया जाता है। उनके उड्डयन कालों का अनुपात ‾‾‾‾‾‾‾ है | 2025 आसान
- 8. एक गेंद जिसकी गतिज ऊर्जा KE है, को क्षैतिज से \(60^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। इसकी उड़ान के उच्चतम बिंदु पर गेंद की गतिज ऊर्जा क्या होगी? 2025 आसान
- 9. एक हेलीकॉप्टर \(360 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से क्षैतिज रूप से 2 km की ऊँचाई पर उड़ रहा है, किसी क्षण एक वस्तु गिराता है। वस्तु को गिराने के 20 s बाद, वह जमीन पर बिंदु O पर गिरती है। वस्तु को जिस हेलीकॉप्टर की स्थिति से छोड़ा गया था, उससे 'O' का विस्थापन है: ‾‾‾‾‾‾‾
(गुरुत्वीय त्वरण \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) का उपयोग करें और वायु प्रतिरोध को नगण्य मानें) 2025 मध्यम - 10. एक कण को क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के कोण पर \(60 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से प्रक्षेपित किया जाता है। पहले सेकंड में कण द्वारा तय की गई ऊँचाई \(\mathrm{h}_0\) है और अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने से पहले, अंतिम सेकंड में तय की गई ऊँचाई \(h_1\) है। अनुपात \(h_0: h_1\) _________ है |
[लीजिए, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ] 2025 कठिन - 11. एक कण को \(u\) वेग से इस प्रकार प्रक्षेपित किया जाता है कि उसका क्षैतिज परास, उसके द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई का तीन गुना है। प्रक्षेप्य का क्षैतिज परास \(\frac{n u^2}{25 g}\) के रूप में दिया गया है, जहाँ \(n\) का मान है : (दिया है ' \(g\) ' गुरुत्वीय त्वरण है)। 2025 आसान
- 12. शांत जल में एक नाव की अधिकतम चाल \(27 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) है। अब यह नाव \(9 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से बह रही एक नदी में धारा के अनुकूल गति कर रही है। नाव में एक व्यक्ति \(10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से एक गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंकता है। नदी के किनारे विश्राम पर स्थित एक प्रेक्षक द्वारा प्रेक्षित गेंद का परास, _______ cm है। (\(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) लीजिए) 2025 मध्यम
- 13. समान द्रव्यमान तथा समान प्रारंभिक वेग वाली दो गेंदों को भिन्न-भिन्न कोणों पर इस प्रकार प्रक्षेपित किया जाता है कि पहली गेंद द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई दूसरी गेंद की अधिकतम ऊँचाई की 8 गुना है। यदि \(T_1\) तथा \(T_2\) क्रमशः पहली तथा दूसरी गेंद के कुल उड्डयन काल हैं, तो \(T_1\) तथा \(T_2\) का अनुपात क्या है? 2025 आसान
- 14. एक गेंद क्षैतिज वेग \(\mathrm{u}\) से सीढ़ी के रास्ते से शिखर से लुढ़कती है। एक सीढ़ी की ऊँचाई \(0.1 \mathrm{~m}\) तथा चौड़ाई \(0.1 \mathrm{~m}\) है। गेंद का न्यूनतम वेग \(\mathrm{u}\), जिससे वह पाँचवी सीढ़ी पर टकराती है, \(\sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{ms}^{-1}\) होगा। जहाँ \({x}\)= _______ हैं। [दिया है, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ] 2024 कठिन
- 15. \(M\) द्रव्यमान का एक पिंड, जिसे \(\mathrm{H}\) ऊँचाई के एक मीनार के शीर्ष से वेग \(v\) से क्षैतिज रूप से फेंका जाता है, मीनार के पाद से \(100 \mathrm{~m}\) की दूरी पर भूमि को स्पर्श करता है। \(4 \mathrm{H}\) ऊँचाई के मीनार के शीर्ष से वेग \(\frac{v}{2}\) से फेंका गया \(2 \mathrm{M}\) द्रव्यमान का एक पिंड _______ की दूरी पर भूमि को स्पर्श करेगा। 2024 कठिन
- 16. एक बच्चा धरती के ऊपर \(10\) मी. की चट्टान के किनारे पर खडा है और एक पत्थर को \(5\) मी./से. की प्रारम्भिक चाल से क्षैतिज दिशा में फैंकता है। वायु का प्रतिरोध नगण्य मानकर पत्थर धरती से जिस चाल से टकराता है, वह ___________ मी./से. होगा (दिया है, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ). 2023 मध्यम
- 17. एक लड़ाकू विमान कुछ ऊँचाई पर \(200\,ms ^{-1}\) चाल से क्षैतिज रूप से उड़ रहा है। जब यह विमान मारक बंदूक के सीधे ऊपर होता तो, बंदूक से एक गोली \(400\,m / s\) की चाल से क्षैतिज से कोण \(\theta\) पर विमान से टकराने के लिए चलायी जाती है तो \(\theta\) का मान. \(............... { }^{\circ}\) होगा। 2022 मध्यम
- 18. दो बन्दूकों \(A\) तथा \(B\) द्वारा आरम्भिक चालों क्रमशः \(1\, km / s\) तथा \(2\, km / s\) से गोली चलायी जा सकती है। क्षैतिज भूमि के किसी बिन्दु से सभी सम्भव दिशाओं मे इनको चलाया जाता है। दोनों बन्दूकों द्वारा दागी गई गोलियों से भूमि पर छादित अधिकतम क्षेत्रफलों का अनुपात है। 2019 मध्यम
- 19. एक राइफल से दागी गई बुलेट की प्रारमिभक चाल \(630 \;m / s\) है। लक्ष्य के स्तर पर लक्ष्य से \(700 \;m\) दूर लक्ष्य के केन्द्र पर राइफल दागी जाती है। लक्ष्य को दागने के लिये राइफल का निशाना लक्ष्य के केन्द्र से कितना ऊपर लगाना चाहिए ? 2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - समतल में गति के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में क्षैतिज प्रक्षेप्य गति के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 19 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
क्षैतिज प्रक्षेप्य गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
32% आसान, 42% मध्यम और 26% कठिन।