टॉपिक
5 टॉपिक- 10प्रश्न आनत पृष्ठों मे गति
- 2प्रश्न ઘર્ષણ મે 2 गुटके प्रणाली
- 11प्रश्न घर्षण के बिना और साथ वर्तुल गति सबसे ज़्यादा पूछा गया
- 9प्रश्न गतिज ऊर्जा
- 8प्रश्न स्थैतिक और सीमांन्त घर्षण
STD 11 - घर्षण के सभी प्रश्न
नए पहले40 में से 1–40 प्रश्न
- 1. दी गई आकृति में, गुटके \(A, B\) और C का भार क्रमशः \(4 kg, 6 kg\) और 8 kg है। किन्हीं भी दो सतहों के बीच सर्पी घर्षण गुणांक 0.5 है। गुटके C को नियत चाल से खिसकाने के लिए आवश्यक बल \(\overrightarrow{ F }\) _________ N है। ( \(g =10 m / s ^2\) प्रयुक्त करें )
2026 मध्यम - 2. जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, \(R\) त्रिज्या का एक बड़ा ड्रम अपनी धुरी के चारों ओर कोणीय वेग \(\omega\) से घूम रहा है। यदि ड्रम की सतह और द्रव्यमान M के पिंड के बीच घर्षण गुणांक \(\mu\) है, द्रव्यमान M का एक पिंड ड्रम की आंतरिक दीवार से चिपका रहे, तो \(\omega\) का न्यूनतम मान होगा:
2026 कठिन - 3. \(m\) द्रव्यमान के एक गुटके को खुरदरे नत समतल पर उच्चतम बिंदु से निम्नतम बिंदु तक नीचे खिसकने में लगा समय, उसी गुटके को समान नत चिकने समतल पर नीचे खिसकने में लगे समय की तुलना में \(50\%\) अधिक है। दोनों नत समतल क्षैतिज से \(45^\circ\) पर हैं। खुरदरे नत समतल की सतह और गुटके के बीच गतिज घर्षण गुणांक है _____। 2026 कठिन
- 4. द्रव्यमान \(m\) का एक घनाकार गुटका \(60^{\circ}\) आनति वाले एक नत समतल पर \(\frac{\mathrm{g}}{2}\) के त्वरण से नीचे की ओर फिसल रहा है, गतिज घर्षण गुणांक का मान क्या है? 2025 आसान
- 5. ' \(m\) ' द्रव्यमान की एक कार ' \(r\) ' त्रिज्या और \(\theta\) झुकाव कोण वाली ढलावदार सड़क पर चलती है। ढलावदार सड़क से फिसलने से बचने के लिए, कार की अधिकतम अनुमेय चाल \(v_0\) है। कार के पहियों और ढलावदार सड़क के बीच घर्षण गुणांक \(\mu\) ‾‾‾‾‾‾‾‾ है| 2025 मध्यम
- 6. \(5\) kg का एक गुटका प्रदर्शित चित्र के अनुसार एक खुरदरे आनत तल पर स्थित है। यदि आनत तल पर गुटके को ऊपर की ओर गति कराने के लिए आवश्यक बल \(\vec{F}_1\) तथा गुटके को नीचे खिसकने से रोकने के लिए आवश्यक बल \(\overrightarrow{\mathrm{F}}_2\) है, तब \(\left|\overrightarrow{\mathrm{F}}_1\right|-\left|\overrightarrow{\mathrm{F}}_2\right|\) का मान _______ है। [दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ]
2024 कठिन - 7. \(800 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक कार \(300 \mathrm{~m}\) त्रिज्या और \(30^{\circ}\) के झुकाव कोण वाली झुकावदार सड़क पर मोड़ ले रही है। यदि स्थैतिक घर्षण गुणांक \(0.2\) है, तो वह अधिकतम चाल क्या है जिससे कार सुरक्षित रूप से मोड़ पार कर सकती है? \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2, \sqrt{3}=1.73\right)\) 2024 कठिन
- 8. चित्र में दर्शाए गए ब्लॉक और ट्रॉली निकाय पर विचार कीजिए। यदि ट्रॉली और सतह के बीच गतिज घर्षण गुणांक \(0.04\) है, तो निकाय का त्वरण \(\mathrm{ms}^{-2}\) में _______ है। (मान लीजिए कि डोरी द्रव्यमानहीन और अवितान्य है तथा घिरनी भी द्रव्यमानहीन और घर्षणहीन है)
2024 कठिन - 9. दिये गये चित्र में दो आनत तलों पर क्रमशः \(\mathrm{M}\) व \(\mathrm{m}\) द्रव्यमान को दो गुटके रखे है। दोनों गुटके एक आदर्श पुली से गुजरने वाली हल्की डोरी से जुड़े है। तलों की सतहों व गुटकों के बीच घर्षण गुणांक \(0.25\) है। जिसके लिए \(\mathrm{M}=10 \mathrm{~kg}\) नीचे की ओर \(2 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) के त्वरण से गति करें, वह \(\mathrm{m}\) का वह मान _______ है। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) तथा \(\tan 37^{\circ}=3 / 4\) )
2024 कठिन - 10. एक \(2 \mathrm{~kg}\) ईंट एक सतह पर फिसलना शुरू करती है जो क्षैतिज अक्ष के सापेक्ष \(45^{\circ}\) के कोण पर झुकी हुई है। उनकी सतहों के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक _______ है। 2024 कठिन
- 11. एक भारी बक्सा जिसका द्रव्यमान \(50 \mathrm{~kg}\) है, एक क्षैतिज सतह पर गति कर रहा है। यदि बक्से और क्षैतिज सतह के बीच गतिज घर्षण गुणांक \(0.3\) है, तो गतिज घर्षण बल _______ है। 2024 कठिन
- 12. एक दी गई वस्तु को \(45^{\circ}\) खुरदुरे नत समतल से नीचे फिसलने में, एक समान पूर्णतः चिकने \(45^{\circ}\) नत समतल से नीचे फिसलने में लगने वाले समय का \(n\) गुना समय लगता है। वस्तु और नत समतल की सतह के बीच गतिज घर्षण गुणांक _______ है। 2024 कठिन
- 13. एक रेलगाड़ी \(1.5\) मी. की दूरी पर स्थित पटरियों पर \(12\) मी./से की चाल से गति कर रही हैं। \(400\) मी. त्रिज्या के एक वृत्तीय मोड़ को पार करने के लिए, रेल की बाहरी पटरी से कितनी ऊँचाई पर स्थित है (दिया है, \(\mathrm{g}=\)10\( \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ): 2024 कठिन
- 14. एक सिक्का किसी चकती (डिस्क) पर रखा गया है। सिक्के व चकती के बीच घर्षण गुणांक \(\mu\) है। सिक्के की चकती के केन्द्र से दूरी \(r\) है। चकती को दिया गया वह अधिकतम कोणीय वेग, जिसके लिए सिक्का बाहर की ओर न फिसले, वो _______ हैं। 2024 कठिन
- 15. \(\mathrm{m}\) द्रव्यमान के एक गुटके को दिये गये ऊर्ध्वाधर परिच्छेद \(y=x^2 / 4\) वाले एक तल पर रखा गया है। यदि घर्षण गुणांक \(0.5\) है तो पृथ्वीतल के ऊपर वह अधिकतम ऊँचाई, जिसके पर गुटका बिना फिसलन के रखा जा सके वह _______ है। 2024 कठिन
- 16. नीचे दो कथन दिये गये है : कथन (\(I\)) : स्थैतिक घर्षण का सीमान्त बल संपर्क के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है तथा पदार्थों पर निर्भर नहीं करता है। कथन (\(II\)) : गतिज घर्षण का सीमान्त बल संपर्क क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता तथा पदार्थो पर निर्भर करता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर का चयन कीजिए। 2024 कठिन
- 17. यदि समान द्रव्यमान के दो कणों के पथों की वक्रता त्रिज्यों का अनुपात \(3: 4\) हो तो तब नियत अभिकेन्द्र बल के लिए उनके वेगों का अनुपात होगा : 2024 कठिन
- 18. \(10 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक वस्तु \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की प्रारम्भिक चाल से चल रही है। वस्तु एवं धरातल के बीच घर्षण के कारण, यह वस्तु \(5 \mathrm{~s}\) बाद रूक जाती है। घर्षण गुणांक का मान है : (गुरूत्वीय त्वरण का मान \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\) 2023 मध्यम
- 19. \(200 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का एक वाहन \(0.2 \mathrm{rad} / \mathrm{s}\) के कोणीय वेग से \(70 \mathrm{~m}\) त्रिज्या के समतल वक्रीय सड़क पर गति करता है। वाहन पर कार्यरत अभिकेन्द्र बल है: 2023 मध्यम
- 20. \(40 \mathrm{~m}\) त्रिज्या वाले किसी क्षैतिज वृत्ताकार पथ पर एक कार \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की स्थिर चाल से चल रही है। एक द्रव्यमानरहित रति रस्सी की सहायता से, एक गोलक, कार की छत से लटका है। रस्सी का ऊर्ध्व के साथ बना कोण होगा :- (यदि \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ) 2023 मध्यम
- 21. \(400 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से क्षैतिज दिशा में चलती हुई \(0.1 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक गोली, खुरदरे क्षैतिज तल पर रखे \(3.9 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान वाले लकड़ी के गुटके से टकराती है। गोली, गुटके में धंस जाती है एवं संयुक्त निकाय रुकने से पहले \(20 \mathrm{~m}\) चलता है। गुटके एवं तल के बीच का घर्षण गुणांक_______________ है। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ) 2023 कठिन
- 22. \(5\) किग्रा का एक गुटका एक मेज के खुरदर तल पर विरामावस्था में रखा है। अब यदि \(30 \mathrm{~N}\) का एक बल मेज की सतह के समान्तर दिशा में आरोपित किया जाता है तो गुटका \(10 \mathrm{~s}\) में \(50 \mathrm{~m}\) दूरी खिसकता है। गतिज घर्षण गुणांक (यदि आवयश्क हो तब दिया है, \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\) है: 2023 मध्यम
- 23. चित्र में दर्शाये अनुसार, \(10 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का एक गुटका किसी क्षैतिज तल पर रखा है, एवं इसे \(\mathrm{F}\) बल से खींचा जा रहा है, जा कि क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के काण पर कार्यरत है। \(\mu_{\mathrm{s}}=0.25\) के लिए, वह बल \(\mathrm{F}\) जिससे गुटका चलना प्रारम्भ कर ही देगा, वह है: [दिया है \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right]\)
2023 मध्यम - 24. दर्शाये गये चित्र में एक गुटके को \(45^{\circ}\) के कोण पर झुके एक आनत तल समतल पर रखा हुआ माना गया है। यदि आनत तल पर ठीक ऊपर धकेलने के लिए आवश्यक बल गुटके को नीचे खिसकने से ठीक रोकने के लिए आवश्यक बल का दो गुना है, तो गुटके व आनत तल के बीच घर्षण गुणांक \((\mu)\) है -
2023 कठिन - 25. एक कार \(50 \mathrm{~m}\) त्रिज्या की क्षैतिज वक्राकार सड़क पर चल रही है। यदि सड़क व टायरों के बीच घर्षण गुणांक \(0.34\) हो तब कार की लगभग अधिकतम चाल है। \(\left[\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right.\) लें \(]\) 2023 मध्यम
- 26. किसी घूमती हुई मेज पर एक सिक्का रखा है, यदि सिक्के को केन्द्र से \(1 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर रखा जाता है, तो यह फिसलने लगता है। यदि मेज का कोणीय वेग आधा कर दिया जाता है, तो सिक्का जिस दूरी पर ठीक फिसलना प्रारम्भ कर देगा, वह है........ \(cm\) 2023 मध्यम
- 27. कोई वस्तु, \(45^{\circ}\) कोण पर झुके हुए खुरदुरे सतह पर फिसलने में, \(45^{\circ}\) पर झुकी पूर्णतया चिकने सतह पर फिसलने का \(n\) गुना ज्यादा समय लेती है। वस्तु तथा खुरुरुरे सतह के बीच का गतिज घर्षण गुणांक होगा 2023 कठिन
- 28. \(\mathrm{m}\) द्रव्यमान का एक गुटका \(30^{\circ}\) कोण के नत समतल पर \(\frac{\mathrm{g}}{4}\) त्वरण से नीचे की ओर फिसलता है। गतिज घर्षण गुणांक का मान होगा: 2023 मध्यम
- 29. \(6\) मीटर लम्बाई की एक समान जंजीर को टेबल पर इस प्रकार रखा जाता कि इसकी लम्बाई का एक भाग टेबल के किनारे पर से लटका हुआ है। निकाय विरामावस्था में है। जंजीर और टेबल की सतह के मध्य स्थैतिक घर्षण गुणांक \(0.5\) है। टेबल से लटकने वाली जंजीर की अधिकतम लम्बाई मीटर में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
- 30. चित्रानुसार \(40\,kg\) द्रव्यमान का ब्लॉक एक सतह पर सरकता है, जब एक घर्पणरहित घिरनी पर से गुजरने वाली अवितान्य तथा द्रव्यमानहीन रस्सी से \(4\,kg\) के द्रव्यमान को लटकाया जाता है। ब्लॉक तथा सतह के मध्य गतिज घर्पण गुणांक \(0.02\) है। ब्लॉक का त्वरण \(...........ms ^{-2}\) होगा (दिया है: \(g =10\,ms ^{-2}\) ) 2022 मध्यम
- 31. द्रव्यमान \(10\,kg\) का एक ब्लॉक प्रारम्भिक वेग \(9.8\,ms ^{-1}\) से सतह पर फिसलना प्रारम्भ करता है। ब्लॉक व सतह के मध्य घर्पण गुणांक \(0.5\) है। ब्लॉक द्वारा रूकने से पूर्व तय दूरी \(.......\,m\) [\(g =9.8\,ms ^{-2}\) लें ] 2022 मध्यम
- 32. दो ब्लॉकों का एक निकाय जिनके द्रव्यमान \(m =2\,kg\) तथा \(M =8\,kg\) है, उन्हे चिकनी टेबल पर चित्रानुसार रखा जाता है। दोनों ब्लॉकों के मध्य र्थैतिक घर्षण गुणांक \(0.5\) है। अधिकतम क्षैतिज बल \(F\) जो \(M\) द्रव्यमान के ब्लॉक पर आरोपित किया जा सके ताकि दोनों ब्लॉक साथ-साथ चल सके, का मान होगा \(.....\,N\)
2022 मध्यम - 33. एक \(2\,kg\) का ब्लॉक एक क्षैतिज सतह पर \(4\,ms ^{-1}\) से गतिशील है। यह एक खुरदरी सतह पर, \(x =\) \(0.5\,m\) से \(x =1.5\,m\) तक चलता हैं। खुरदरी सतह पर इस सीमा में मंदक बल \(F =- kx\) द्वारा व्यक्त किया जाता है, जहाँ \(k =12\,Nm ^{-1}\) है तो खुरदरी सतह को ठीक पार करते ही ब्लॉक की चाल \(.......... \,ms ^{-1}\) होगी 2022 कठिन
- 34. एक बैग, \(2\,m / s\) की चाल से घूमती हुई कनवेयर बैल्ट के ऊपर आराम से गिराया जाता है। कनवेयर बैल्ट एवं बैग के बीच घर्षण गुणांक का मान \(0.4\) है। आरम्भ में, बैग बैल्ट पर फिसलता है, फिर घर्षण के कारण रूक जाता है। फिसलने के दौरान, बैग द्वारा बैल्ट पर तय की गई दूरी का मान \(.......\,m\) है : [Take \(\left.g =10\,m / s ^{-2}\right]\) 2022 मध्यम
- 35. एक चकती के छोटे सपाट पैंदे पर एक बीकर इसके केन्द्र से \(R\) दूरी पर रखा है, तथा इसके केन्द्र से गुजरने वाली तथा इसके तल के लम्बवत् अक्ष के सापेक्ष \(\omega\) कोणीय वेग से चक्कर लगा रही है। बीकर के पैंदे व चकती की सतह के मध्य स्थैतिक घर्पण गुणांक \(\mu\) है। चकती के साथ बीकर घुमेगा यदि : 2022 मध्यम
- 36. एक समतल सड़क के वक्र की त्रिज्या \(75\,m\) है। इस वक्रीय सड़क पर कार की बिना फिसले अधिकतम चाल \(30\,m / s\) हो सकती है। यदि वक्रीय सड़क की त्रिज्या को \(48\,m\) तक परिवर्तित किया जाता है तथा सड़क व टायर के बीच घर्पण गुणांक समान रहता है, तब अधिकतम अनुमत चाल \(m / s\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
- 37. \(M\) द्रव्यमान का एक गुटका, किसी खुरदरे आनत तल पर नियत वेग से नीचे की तरफ फिसल रहा है। आनत तल क्षैतिज के साथ \(\theta\) कोण बना रहा है। सम्पर्क बल \((Contact\,Force)\) के परिमाण का मान होगा : 2022 मध्यम
- 38. \(0.5 \;kg\) द्रव्यमान के लकड़ी के गुटके और ऊर्ध्वाधर रूक्ष दीवार के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक \(0.2\) है। इस गुटके को दीवार से चिपके रहने के लिए इस पर आरोपित क्षैतिज बल की परिमाण \(\dots\; N\) होगा। \(\left[ g =10 \;ms ^{-2}\right]\) 2021 मध्यम
- 39. आरेख में दर्शाए अनुसार \(\sqrt{3}\; kg\) द्रव्यमान का कोई गुटका \(\frac{1}{3 \sqrt{3}}\) घर्षण गुणांक के किसी रूक्ष क्षैतिज पष्ठ पर स्थित है। क्षैतिज से \(60^{\circ}\) पर गुटके के ऊर्ध्वाधर पष्ठ पर लगाए जाने वाले उस क्रांतिक बल का परिमाण, जिसे आरोपित करने पर यह गुटका गति न करे, \(3 x\) है । \(x\) का मान \(\dots\) होगा। \([ g =10 m / s ^{2} \;;\;\sin 60^{\circ}=\frac{\sqrt{3}}{2} \;; \;\cos 60^{\circ}=\frac{1}{2}]\)
2021 कठिन - 40. एक आनत तल इस प्रकार झुका है कि उसकी ऊर्द्वाधर अनुप्रस्थकाट \(y =\frac{ x ^{2}}{4}\) द्वारा निरूपित की गयी है, यहाँ \(y\) ऊर्ध्वाधर तथा \(x\) क्षैतिज दिशा में हैं। यदि इस वक्रित तल का ऊपरी पष्ठ रूक्ष है और इसका घर्षण गुणांक \(\mu=0.5\) है, तो वह अधिकतम ऊँचाई जिसमें कोई स्थिर गुटका नीचे की ओर नहीं फिसलेगा, \(\dots \; cm\) होगी। 2021 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में STD 11 - घर्षण के कितने प्रश्न आए हैं?
2021–2026 के 40 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
STD 11 - घर्षण का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?
घर्षण के बिना और साथ वर्तुल गति, 11 प्रश्नों के साथ; उसके बाद आनत पृष्ठों मे गति, 10 प्रश्नों के साथ।
STD 11 - घर्षण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
3% आसान, 48% मध्यम और 50% कठिन।