प्रश्न
नए पहले9 में से 1–9 प्रश्न
- 1. एक सूक्ष्मदर्शी में अभिदृश्यक की फोकस दूरी \(f_0=2 cm\) और नेत्रिका की फोकस दूरी \(f_{ e }=4 cm\) है। नली की लम्बाई 32 cm है। सामान्य समायोजन के लिए इस सूक्ष्मदर्शी द्वारा उत्पन्न आवर्धन _________ है। 2026 कठिन
- 2. एक सूक्ष्मदर्शी में जिसकी नली की लंबाई 10 cm है, दो उत्तल लेंस जिनकी फोकस दूरी 2 cm और 5 cm है, व्यवस्थित किए गए हैं। सामान्य समायोजन के लिए इस व्यवस्था से प्राप्त कुल आवर्धन \((5)^{ k }\) है। k का मान _________ है। 2026 आसान
- 3. भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला मे चल सूक्ष्मदर्शी की सहायता से काँच के गुटके का अपवर्तनांक मापने के प्रयोग में, एक विद्यार्थी काँच के गुटके की वास्तविक मोटाई \(5.25 \mathrm{~mm}\) एवं इसकी आभासी मोटाई \(5.00 \mathrm{~mm}\) मापता है। चल सूक्ष्मदर्शी के मुख्य पैमाने के एक सेंटीमीटर में \(20\) विभाजन हैं, एवं वर्नियर पैमाने पर \(50\) विभाजन मुख्य पैमाने पर \(49\) विभाजना के बराबर है। गुटके के अपवर्तनांक मापन में हुई अनुमानित अनिश्चित्तता \(\frac{\mathrm{x}}{10} \times 10^{-3}\) है, जहाँ \(\mathrm{x}\) का मान___________ है। 2023 कठिन
- 4. आवर्धन \(6\) के सूक्ष्मदर्शी लेंस का उपयोग करके निकट बिन्दु की दूरी \(25\, cm\) से किसी बिम्ब को देखने पर अविभेदित प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। \(0.6\, m\) लम्बाई की नलिका और कोई अभिदश्यक लेंस उपयोग करके अनन्त पर पहले से कुल दोगुने आवर्धन का विभेदित प्रतिबिम्ब देखा जाता है। इसके लिए अभिदश्यक लेंस की फोकस दूरी \(......\,cm\) होगी। 2021 कठिन
- 5. नीचे दो कथन दिए गए है: एक अभिकथन \(A\) है और दूसरा कारण \(R\) अभिकथन \(A\) : किसी सरल सूक्ष्मदर्शी के लिए बिम्ब का कोणीय आकार प्रतिबिम्ब के कोणीय आकार के बराबर होता है। कारण \(R\) : आवर्धन प्राप्त करने का कारण यह है लघु बिम्ब को नेत्र के निकट \(25\, cm\) से भी बहुत कम दूरी पर रखा जा सकता है, जिसके कारण वह बड़ा कोण बनाता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उचित उत्तर को चुनिए। 2021 कठिन
- 6. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में आवर्धित आभासी प्रतिबिम्ब नेत्रिका से \(2.5 \,cm\) दूरी पर बनता है। इसके अभिदृश्यक लेंस की फोकस दूरी \(1 \,cm\) है। यदि आवर्धन \(100\) है तथा सूक्ष्मदर्शी की नली की लम्बाई \(20 \,cm\) है तो नेत्रिका की फोकस दूरी ( \(cm\) में) होगी। 2020 कठिन
- 7. यदि एक \(150 \,mm\) टयूब की लम्बाई वाले संयुक्त सूक्ष्मदूर्शी (माइक्रोस्कोप) में \(375\) गुने आवर्धन की आवश्यकता हो तथा इसके अभिदृश्यक (objective) लैंस की फोकस दूरी \(5\, mm\) हो, तो इसके नेत्रिका (eye-piece) लैंस की फोकस दूरी निम्न में से किसके निकट होगी ? (\(mm\) में) 2020 मध्यम
- 8. काँच की स्लैब का चल-माईक्रोस्कोप द्वारा अपवर्तनांक निकालने के लिये जरूरी पाठ्यांकों की न्यूनतम संख्या है 2016 मध्यम
- 9. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में अभिदृश्यक लेन्स की फोकस लम्बाई \(1.2 \;cm\) और नेत्रिका की फोकस लम्बाई \(3.0 \;cm\) हैं। जब वस्तु को अभिदृश्यक के सामने \(1.25 \;cm\) की दूरी पर रखा जाता है, तब अन्तिम प्रतिबिम्ब अनन्त पर बनता है। संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन शक्ति होनी चाहिए 2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के अन्य टॉपिक
- 26प्रश्न गोलीय दर्पण
- 18प्रश्न लेंसों के संयोजन, दर्पणों
- 13प्रश्न Refraction through Plane Surface and Glass Slab
- 28प्रश्न प्रिज्म में अपवर्तन
- 26प्रश्न लेंसों का संयोजन
- 42प्रश्न किसी लेंस द्वारा अपवर्तन
- 19प्रश्न पूर्ण आंतरिक परावर्तन
- 19प्रश्न प्रकाश का अपवर्तन
- 10प्रश्न Refraction Through Single Curved Surface
- 2प्रश्न Combination of Mirrors and Cutting of Mirror
- 7प्रश्न समतल दर्पण
- 5प्रश्न दूरदर्शन
- 2प्रश्न मानव नेत्र
- 1प्रश्न विपथनों
- 1प्रश्न Some Natural Phenomenon of Sunlight
- 1प्रश्न विचलन कोण
- 1प्रश्न Scattering of light
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में सूक्ष्मदर्शी के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 9 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
सूक्ष्मदर्शी के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
11% आसान, 22% मध्यम और 67% कठिन।