ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - तरंगें

Longitudinal Stationary Waves (Organ Pipes) and Resonance Tube PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Longitudinal Stationary Waves (Organ Pipes) and Resonance Tube पर STD 11 - तरंगें के 24 प्रश्न, 2018–2026 में पूछे गए।

24प्रश्न
129STD 11 - तरंगें में
2018–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 25% मध्यम 29% कठिन 46%

प्रश्न

नए पहले

24 में से 1–24 प्रश्न

  1. 1. एक बंद ऑर्गन पाइप का पाँचवाँ सन्नादी एक खुले पाइप के पहले सन्नादी के साथ एकस्वरता में पाया जाता है। बंद पाइप की लंबाई का खुले पाइप की लंबाई से अनुपात \(5 / x\) है। \(x\) का मान _________ है। 2026 कठिन
  2. 2. एक खुले ऑर्गन पाइप में \(v_3\) और \(v_6\) क्रमशः \(3^{\text {rd }}\) और \(6^{\text {th }}\) गुणावृत्ति आवृत्तियाँ हैं।
    यदि \(v_6-v_3=2200 \) Hz है, तो पाइप की लंबाई ______ mm है।
    (वायु में ध्वनि का वेग 330 m/s लीजिए।)
    2026 कठिन
  3. 3. अनुनाद प्रयोग में, 100 cm और 120 cm लंबाई के दो वायु-स्तंभ (एक सिरे पर बंद), जब प्रत्येक अपनी मूल विधाओं में ध्वनि उत्पन्न करता है, तो 15 विस्पंद प्रति सेकंड देते हैं। वायु-स्तंभ में ध्वनि का वेग कितना है? 2025 मध्यम
  4. 4. बंद ऑर्गन पाइप के एक प्रयोग में, इसे इसके आयतन के \(\left(\frac{1}{5}\right)\) भाग तक पानी से भरा जाता है। मूल स्वरक की आवृत्ति में कितना परिवर्तन होगा? 2025 आसान
  5. 5. एक बंद ऑर्गन नली और एक खुली ऑर्गन नली दो भिन्न गैसों से भरी हैं जिनका आयतन प्रत्यास्थता गुणांक समान है लेकिन घनत्व \(\rho_1\) और \(\rho_{2^{\prime}}\), भिन्न-भिन्न हैं। बंद नली के \(9^{\text {th}}\) संनादी की आवृत्ति खुली नली के \(4^{\text {th}}\) संनादी के समान है। यदि बंद नली की लंबाई 10 cm है और गैसों का घनत्व अनुपात \(\rho_1: \rho_2=1: 16\) है, तो खुली नली की लंबाई कितनी है ? 2025 मध्यम
  6. 6. दो खुले ऑर्गन पाइप जिनकी लम्बाई \(60 \mathrm{~cm}\) और \(90 \mathrm{~cm}\) हैं, क्रमशः \(6^{\text {th }}\) और \(5^{\text {th }}\) हार्मोनिक्स पर अनुनाद करते हैं। दिए गए मॉडस के लिए आवृत्तियों का अंतर _______ \(\mathrm{Hz}\) है। (हवा में ध्वनि का वेग \(=333 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) 2024 आसान
  7. 7. एक बंद आर्गन पाइप की मूल आवृत्ति का मान किसी खुले आर्गन पाइप के प्रथम संनादी की आवृत्ति के बराबर है। यदि खुले पाईप की लंबाई \(60 \mathrm{~cm}\) हो तो बन्द पाईप की लंबाई _______ होगी। 2024 कठिन
  8. 8. एक बंद आर्गन पाइप में मूल स्वरक की आवृत्ति \(30 \mathrm{~Hz}\) है। अब पानी की एक निश्चित मात्रा को आर्गन पाइप में छिड़क दिया जाता है ताकि मूल आवृत्ति बढ़कर \(110 \mathrm{~Hz}\) हो जाती है। यदि आर्गन पाइप के अनुप्रस्थ परिच्छेद का क्षेत्रफल \(2 \mathrm{~cm}^2\) हो, तो आर्गन पाइप में छिड़के गये पानी की मात्रा (ग्राम में) _______ है। (यदि वायु में ध्वनि की चाल \(=330 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ) 2024 मध्यम
  9. 9. एक बंद और एक खुले ऑर्गन पाइप की लंबाई समान है। यदि उनके सातवें अधिस्वरकों की आवृत्तियों का अनुपात \(\left(\frac{a-1}{a}\right)\) है, तो \(a\) का मान _______ है। 2024 मध्यम
  10. 10. एक \(40 \mathrm{~cm}\) लम्बा आर्गन पाइप दोनों सिरों पर खुला हुआ है। वायु में ध्वनि की चाल \(360 \mathrm{~ms}^{-1}\) है। द्वितीय संनाद की आवृत्ति__________\(\mathrm{Hz}\) है। 2023 आसान
  11. 11. किसी विशेष अनुनाद नली के लिए, पहली तीन अनुनादी आवृत्तियों का अनुपात क्रमशः \(1: 3: 5\) है। यदि पांचवी गुणावृत्ति की आवृत्ति \(405 \mathrm{~Hz}\) है, एवं हवा में ध्वनी की चाल \(324 \mathrm{~ms}^{-1}\) है, तो अनुनाद नली की लम्बाई____________\(\mathrm{m}\) है। 2023 कठिन
  12. 12. खुले ऑर्गन पाइप की प्रथम अधिस्वरक की आवृत्ति, एक बंद ऑर्गन पाइप की मूल आवृत्ति के बराबर है। यदि बंद ऑर्गन पाइप की लंबाई \(20\,cm\) है। खुले ऑर्गन पाइप की लंबाई \(cm\) में ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
  13. 13. कमरे के ताप पर वायु में ध्वनि के वेग को अनुनाद की सहायता से नापने के प्रयोग में वायु स्तम्भ की लम्बाई \(20.0\,cm\) नापी गई, जब स्वरित्र की आवृत्ति \(400\,Hz\) काम में ली गई। कमरे के ताप पर ध्वनि का वेग \(336\,ms ^{-1}\) होता है। जब तीसरा अनुनाद होगा तब वायु स्तम्भ की लम्बाई \(cm\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  14. 14. यदि \(340\,Hz\) आवृति का स्वरित्र, एक सिरे पर बंद बेलनाकार नली में वायुस्तंभ जिसकी लम्बाई \(125\,cm\) है, की मूल विधा के संगत अनुनाद में है अब यदि नली में धीरे-धीरे पानी भरना शुरु किया जाऐ तो न्यूनतम ऊँचाई \(( cm\) में) ज्ञात कीजिये, जहाँ तक पानी भरने पर पुन: अनुनाद प्राप्त होगा। (वायु में ध्वनि की वेग \(340\,ms ^{-1}\) ) 2022 कठिन
  15. 15. एक स्वरित्र \(250\) हर्त्ज आवत्ति से कम्पन्न करता है। स्वरित्र से अनुनादित होने वाले सबसे छोटे बन्द आर्गन पाइप की लम्बाई \(\dots\) सेमी होगी। (वायु में ध्वनि का वेग \(v=340\) मी/से लीजिए) 2021 मध्यम
  16. 16. कोई छात्र अनुनाद स्तम्भ का प्रयोग कर रहा है। स्तम्भ की नलिका का व्यास \(6 \;cm\) है। स्वरित्र द्विभुज की आवत्ति \(504 \;Hz\) है। दिए गए ताप पर ध्वनि की चाल \(336\; m / s\) है। मीटर पैमाने का शून्य अनुनाद स्तम्भ के शीर्ष सिरे के संपाती है। जिस समय पहला अनुनाद होता है उस समय अनुनाद नलिका में पानी के तल का पाठ्यांक होगा। 2021 कठिन
  17. 17. लम्बाई \(L\) के किसी बन्द आर्गन पाइप तथा किसी खुले आर्गन पाइप में क्रमशः \(\rho_{1}\) और \(\rho_{2}\) घनत्व की गैसें भरी हैं। दोनों पाइपों में भरी गैसों की संपीड्यता समान हैं। दोनों ही पाइप समान आवत्ति के साथ अपने पहले अधिस्वरक में कम्पन कर रहे हैं। खुले पाइप की लम्बाई \(\frac{ x }{3} L \sqrt{\frac{\rho_{1}}{\rho_{2}}}\) है। यहाँ \(x\) का मान \(\dots\) है।(निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 आसान
  18. 18. अनुनाद नली के एक प्रयोग में जब नली में उसकी तली में \(17.0\, cm\) की ऊँचाई तक पानी भरते हैं तो यह दिये गये स्वरित्र द्विभुज के साथ अनुनाद करती है। जब पानी के तल को बढ़ाकर \(24.5 \,cm\) करते हैं, तो उसी स्वरित्र द्विभुज से अगला अनुनाद होता है। यदि वायु में ध्वनि की चाल \(330\, m / s\) है, तो स्वरित्र द्विभुज की आवृत्ति \(......Hz\) होगी। 2020 कठिन
  19. 19. एक मीटर लम्बे व दोनों छोरों पर खुले हुए एक ऑर्गन पाइप को एक ऐसी गैस में रखा गया है, जिसका घनत्व वायु के मानक ताप व दाब पर घनत्व से दो गुना है। यह मानते हुए कि मानक ताप व दाब पर वायु में ध्वनि की गति \(300\, m / s\), गैस में रखे पाइप की मूल आवृति और द्वितीय हारमोनिक की आवृति में अन्तर होगा \(....\,Hz .\) 2020 कठिन
  20. 20. अनुनाद नली विधि द्वारा वायु में ध्वनि की चाल \((v)\) ज्ञात करने के लिये एक प्रयोग में \(480\, Hz\) आवृति के स्वरित्र का उपयोग करते हैं। वायु स्तम्भ की दो उत्तरोत्तर लम्बाइयों, \(l_{1}=30\, cm\) तथा \(l_{2}=70\, cm\) के लिये अनुनाद प्राप्त होते हैं। तब \(v\) का मान \(......\,ms^{-1}\) है। 2019 कठिन
  21. 21. एक अनुनाद नली पुरानी है तथा इसका सिरा खुरदरा है इसका उपयोग अब किसी प्रयोगशाला में वायु में ध्वनि का वेग ज्ञात करने में किया जाता है। जब नली को जल से नली के खुले सिरे के नजदीक संदर्भ चिन्ह से \(11\, cm\) नीचे चिन्ह तक भरा जाता है तो \(512 \,Hz\) आवृत्ति का एक स्वरित्र प्रथम अनुनाद उत्पन्न करता है। इसी प्रयोग को अब \(256\, Hz\) आवृत्ति के एक अन्य स्वरित्र के साथ दोहराया जाता है तो अब संदर्भ चिन्ह से \(27 \,cm\) नीचे जल होने पर प्रथम अनुनाद उत्पन्न होता है। इस प्रयोग द्वारा प्राप्त वायु में ध्वनि का लगभग वेग .... \(ms^{-1}\) होगा। 2019 मध्यम
  22. 22. एक बंद आर्गन पाइप की मूलभूत आवृत्ति \(1.5\, kHz\) है। इस आर्गन पाइप के साथ एक व्यक्ति द्वारा स्पष्ट रूप से सुने जा सकने वाले अधिस्वरकों की संख्या है (माना व्यक्ति द्वारा सुनी जा सकने वाली अधिकतम आवृत्ति \(20,000\, Hz\) होती है) 2019 आसान
  23. 23. एक अनुनाद नली का अन्त संशोधन \(1 \;cm\) है। यदि स्वरित्र द्विभुज के साथ अनुनाद करने वाली अल्पतम लम्बाई \(10 \;cm\) हो तो अगली अनुनादी लम्बाई होनी चाहिये 2018 कठिन
  24. 24. एक स्वरित्र द्विभुज \(256\, Hz\) की आवृत्ति से दोलन करता है और एक खुले पाइप के कंपन की तृतीय प्रसामान्य विधा के साथ एक विस्पंद प्रति सेकण्ड देता है। खुले पाइप की लम्बाई क्या ...... \(cm\) होगी ? (ध्वनिन की हवा में चाल \(340\, ms ^{-1}\) है) 2018 आसान

STD 11 - तरंगें के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Longitudinal Stationary Waves (Organ Pipes) and Resonance Tube के कितने प्रश्न आए हैं?

2018–2026 के 24 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Longitudinal Stationary Waves (Organ Pipes) and Resonance Tube के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

25% आसान, 29% मध्यम और 46% कठिन।