टॉपिक
7 टॉपिक- 10प्रश्न एकसमान त्वरण
- 25प्रश्न गुरुत्व के अंदर गति सबसे ज़्यादा पूछा गया
- 5प्रश्न स्थिति, समय अंतराल, विस्थापन
- 9प्रश्न औसत वेग, औसत चाल
- 23प्रश्न तात्क्षणिक वेग एवं चाल
- 18प्रश्न त्वरण
- 10प्रश्न आपेक्षिक गति
STD 11 - सरल रेखा में गति के सभी प्रश्न
नए पहले100 में से 1–50 प्रश्न
- 1. एक गैस का गुब्बारा \(10\) m/s के नियत वेग से ऊपर जा रहा है। जब यह गुब्बारा \(75\) m की ऊँचाई पर पहुँचा, तो इसमें से एक पत्थर गिराया जाता है और गुब्बारा उसी वेग से ऊपर की ओर गति करता रहता है। जब पत्थर जमीन से टकराता है तब गुब्बारे की ऊँचाई ________ m होगी। ( \(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए ) 2026 मध्यम
- 2. एक कण समय \(t=0\) से गति करना प्रारंभ करता है और इसका निर्देशांक \(x(t)=4t^{3}-3t\) द्वारा दिया गया है।
A. कण 0.866 इकाई बाद अपनी मूल स्थिति (मूल-बिंदु) पर वापस आ जाता है।
B. कण अपने 'पलटने के बिंदु' पर मूल-बिंदु से 1 इकाई दूर है।
C. कण का त्वरण गैर-ऋणात्मक है।
D. कण अपने 'पलटने के बिंदु' पर मूल-बिंदु से 0.5 इकाई दूर है।
E. कण कभी वापस नहीं मुड़ता क्योंकि त्वरण गैर-ऋणात्मक है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें : 2026 कठिन - 3. एक पैराट्रूपर एक हवाई जहाज से कूदता है और 2 s के मुक्त पतन के बाद पैराशूट खोलता है और \(3 m / s ^2\) के मंदन से अवत्वरित होना शुरू करता है। जमीन से 10 m की ऊंचाई पर, पैराशूट की सहायता से नीचे उतरते समय, पैराट्रूपर की चाल \(5 m / s\) है। हवाई जहाज की प्रारंभिक ऊंचाई ___________m है।
\(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2026 कठिन - 4. ज़मीन से \(18\) m की ऊँचाई से एक गेंद विराम अवस्था से गिराई जाती है। ज़मीन से वह ऊँचाई जिस पर वेग का परिमाण गुरुत्वीय त्वरण के परिमाण के बराबर होता है (समान मात्रकों में) _____ m है।
( \(g = 10\) m/s\(^2\) लीजिए तथा वायु प्रतिरोध को नगण्य मानिए) 2026 मध्यम - 5. पानी की बूँदें एक नल से 5 m नीचे फर्श पर नियमित समयान्तराल पर गिरती हैं। पहली बूँद फर्श पर तब टकराती है जब छठी बूँद गिरना शुरू करती है। उस क्षण में जब पहली बूँद जमीन से टकराती है, चौथी बूँद की जमीन से ऊँचाई ___________ m है।
\(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2026 आसान - 6. एक कण का वेग \(\vec{v} = -x\hat{i} + 2y\hat{j} - z\hat{k}\) m/s दिया गया है। बिंदु \((1, 2, 4)\) पर त्वरण का परिमाण _______ m/s\(^2\) है। 2026 कठिन
- 7. एक कण का वेग (\(v\)) बनाम समय (\(t\)) आलेख चित्र में \(40\text{ s}\) के समय अंतराल के लिए दर्शाया गया है। इस अवधि के दौरान कण द्वारा तय की गई कुल दूरी और औसत वेग क्रमशः _______ हैं।
2026 आसान - 8. दो कारें \(A\) और \(B\) एक सीधी रेखा के अनुदिश एक ही दिशा में क्रमशः \(100\) किमी/घंटा और \(80\) किमी/घंटा की चाल से गति कर रही हैं, इस प्रकार कि कार \(A\), कार \(B\) से आगे चल रही है। कार \(B\) में बैठा एक व्यक्ति एक पत्थर को \(v\) चाल से फेंकता है ताकि वह कार \(A\) से \(5\) मी/सेकंड की चाल से टकराए। \(v\) का मान ______ किमी/घंटा है। 2026 मध्यम
- 9. दो द्रव्यमान \(3.4\) kg और \(2.5\) kg क्रमशः \(5\) m/s और \(12\) m/s की प्रारंभिक चाल से त्वरित किए जाते हैं। पाँचवें सेकंड में द्रव्यमानों द्वारा तय की गई दूरियाँ क्रमशः \(104\) m और \(129\) m हैं। \(10\) s के बाद उनके संवेगों का अनुपात \(\dfrac{x}{8}\) है। \(x\) का मान ________ है। 2026 कठिन
- 10. एक हवाई जहाज की गति को नीचे दिखाए गए वेग-समय ग्राफ द्वारा दर्शाया गया है। पहले 30.5 सेकंड में हवाई जहाज द्वारा तय की गई दूरी _______ km है ।
2025 आसान - 11. एक खिलाड़ी \(r\) त्रिज्या वाले एक वृत्ताकार पथ पर दौड़ता है इस प्रकार कि वह पथ \(A B A B\) तय करता है। तय की गई दूरी और विस्थापन, क्रमशः, हैं|
2025 मध्यम - 12. एक कण \(x\)-अक्ष के अनुदिश गति करता है और उसका विस्थापन \(x\), समय \(t\) के साथ समीकरण \(\mathrm{x}=\mathrm{c}_0\left(\mathrm{t}^2-2\right)+\mathrm{c}(\mathrm{t}-2)^2\) के अनुसार परिवर्तित होता है, जहाँ \(c_0\) और \(c\) उचित विमाओं के स्थिरांक हैं। तब, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है? 2025 मध्यम
- 13. एक व्यक्ति सरल रेखा में गतिमान है। वह x दूरी तक एकसमान वेग \(\mathrm{v}_1\) से तथा अगली \(\frac{3}{2} \mathrm{x}\) दूरी तक एकसमान वेग \(\mathrm{v}_2\) से गति करता है। इस गति में औसत वेग \(\frac{50}{7} \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। यदि \(\mathrm{v}_1\) \(5 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है तो \(\mathrm{v}_2=\) _________ \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) होगा। 2025 आसान
- 14. किसी सीधी रेखा में गतिमान वस्तु का वेग-समय ग्राफ चित्र में दर्शाया गया है। वस्तु द्वारा \(t=0\) से \(t=4 \mathrm{~s}\) के बीच तय की गई दूरी कितनी है?

2025 आसान - 15. निम्नलिखित में से कौन से वक्र किसी कण की एक-विमीय गति को संभवतः निरूपित करते हैं?




नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : 2025 मध्यम - 16. विस्थापन x बनाम समय ग्राफ नीचे दर्शाया गया है।

(A) 0 से 3 s के दौरान औसत वेग \(10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है।
(B) 3 से 5 s के दौरान औसत वेग \(0 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है।
(C) \(\mathrm{t}=2 \mathrm{~s}\) पर तात्क्षणिक वेग \(5 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है।
(D) 5 से 7 s के दौरान औसत वेग और \(\mathrm{t}=6.5 \mathrm{~s}\) पर तात्क्षणिक वेग बराबर हैं।
(E) \(t=0\) से \(t=9 \mathrm{~s}\) तक औसत वेग शून्य है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2025 मध्यम - 17. दो कारें \(20 \mathrm{~m} \mathrm{~s}^{-1}\) की गति से एक-दूसरे की ओर यात्रा कर रही हैं। जब कारें \(300 \mathrm{~m}\) दूर होती हैं, तो दोनों चालक ब्रेक लगाते हैं और कारें \(2 \mathrm{~m} \mathrm{~s}^{-2}\) की दर से मंदित होती हैं। जब वे विरामावस्था में आती हैं, तो उनके बीच की दूरी _______ है। 2024 कठिन
- 18. एक कण एक सीधी रेखा में गति करता है ताकि किसी भी समय \(t\) पर इसका विस्थापन \(x\) इस प्रकार दिया गया है कि \(x^2=1+t^2\)। किसी भी समय \(\mathrm{t}\) पर इसका त्वरण \(\mathrm{x}^{-\mathrm{n}}\) है जहाँ \(\mathrm{n}=\) _______। 2024 कठिन
- 19. एक कण एक सीधी रेखा में गति रहा है। समय ' \(t\) ' के साथ स्थिति ' \(x\) ' का परिवर्तन निम्न प्रकार दिया गया है: \(x=\left(t^3-6 t^2+20 t+15\right)\) m.। कण का त्वरण शून्य होने पर इसका वेग _______ है। 2024 कठिन
- 20. एक कण एक सरल रेखा में गति करते हुए आधी दूरी 6 \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय करता है। अन्य आधी दूरी को दो समान समयांतरालों में क्रमशः 9 \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) और 15 \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय किया जाता है। गति के दौरान कण की औसत चाल _______ है। 2024 कठिन
- 21. एक कण एक परिवर्ती बल के प्रभाव में एक विमीय गति (x-अक्ष के अनुदिश) कर रहा है। इसकी स्थिति \( x \) (मीटर में) समय \( t \) (सेकंड में) के साथ समीकरण \( x = -3t^3 + 18t^2 + 16t + 16 \) के अनुसार बदलती है। जब कण का त्वरण शून्य हो जाता है, तब उसका वेग _________ \( \text{m/s} \) होगा।
2024 कठिन - 22. एक पिंड घर्षणहीन तल पर विरामावस्था से चलना प्रारंभ करता है। यदि \(\mathrm{S}_{\mathrm{n}}\) \(\mathrm{t}=\mathrm{n}-1\) और \(\mathrm{t}\) \(=\mathrm{n}\) के बीच चली गई दूरी है तथा \(\mathrm{S}_{\mathrm{n}-1}\) \(\mathrm{t}=\mathrm{n}-2\) और \(t=n-1\) के बीच चली गई दूरी है, तो \(n\) \(=10\) के लिए अनुपात \(\frac{S_{n-1}}{S_n}\) \(\left(1-\frac{2}{x}\right)\) है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 23. एक पिंड को एक मीनार के शीर्ष से किसी निश्चित चाल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है, तो यह जमीन पर \(t_1\) में पहुँचता है। यदि इसे उसी बिंदु से उसी चाल से ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रक्षेपित किया जाता है, तो यह जमीन पर \(t_2\) में पहुँचता है। यदि इसे मीनार के शीर्ष से गिराया जाता है, तो जमीन पर पहुँचने के लिए आवश्यक समय _______ है। 2024 कठिन
- 24. एक पिंड \(\mathrm{n}\)-वें सेकंड में \(102.5 \mathrm{~m}\) और \((n+2)\)-वें सेकंड में \(115.0 \mathrm{~m}\) की दूरी तय करता है। उसका त्वरण क्या है? 2024 कठिन
- 25. एक रेलगाड़ी विरामावस्था से चलना प्रारंभ करती है, पहले t समय के लिए \(80 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल तक एकसमान त्वरण से त्वरित होती है, फिर वह 3t समय के लिए नियत चाल से चलती है। इस यात्रा की कुल अवधि के लिए रेलगाड़ी की औसत चाल (किलोमीटर प्रति घंटा में) _______ होगी। 2024 कठिन
- 26. एक साइकिल चालक \(2 \mathrm{~km}\) त्रिज्या वाले एक वृत्ताकार मैदान के बिंदु \(P\) से चलना प्रारंभ करता है और इसकी परिधि के अनुदिश बिंदु \(\mathrm{S}\) तक गति करता है। साइकिल चालक का विस्थापन _______ है।
2024 कठिन - 27. एक सीधी राजमार्ग पर \(72 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से गतिमान एक बस को ब्रेक लगाने के \(4 \mathrm{~s}\) के भीतर विराम अवस्था में लाया जाता है। इस समय के दौरान बस द्वारा तय की गई दूरी (मान लें कि मंदन एकसमान है) __________ \(\mathrm{m}\) है। 2024 कठिन
- 28. एक वस्तु विरामावस्था से नियत त्वरण से गति प्रारम्भ करती है जो प्रथम \((\mathrm{p}-1)\) सैकंड में \(\mathrm{S}_1\) विस्थापन तथा प्रथम \(\mathrm{p}\) सैकंड में \(\mathrm{S}_2\) विस्थापन तय करती है। \(\left(\mathrm{S}_1+\mathrm{S}_2\right)\) विस्थापन तय करने में लगा समय होगा : 2024 कठिन
- 29. गुरूत्व के अधीन गिरती हुई एक वस्तु \(80\) मी. की दूरी पर स्थित दो बिन्दुओं को \(2\) से. में पार करती है। प्रारम्भिक बिन्दु से ऊपरी बिन्दु \(\mathrm{A}\) की दूरी . . . . . . .मी. है। (दिया है, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ) 2024 कठिन
- 30. रेलगाड़ी A दो समानांतर रेल पटरियों पर उत्तर दिशा में \(72 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से चल रही है और रेलगाड़ी B दक्षिण दिशा में \(108 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से चल रही है। रेलगाड़ी \(A\) के सापेक्ष रेलगाड़ी \(B\) का वेग और रेलगाड़ी \(B\) के सापेक्ष भूमि का वेग _______ ( \(\mathrm{ms}^{-1}\) में ) हैं। 2024 कठिन
- 31. समय ' \(t\) ' तथा दूरी ' \(x\) ' में संबंध \(t=\alpha x^2+\beta x\) है, \(\alpha\) तथा \(\beta\) नियतांक है। त्वरण (\(a\)) वेग (\(v\)) के बीच संबंध _______ है। 2024 कठिन
- 32. \(\mathrm{t}=0\) पर एक कण मूल बिन्दु से \(5 \hat{\mathrm{i}}\) मी./से. के वेग से गति प्रारम्भ करता है तथा एक बल के अन्तर्गत \(x-y\) तल में गति करता है जो \((3 \hat{\mathrm{i}}+2 \hat{\mathrm{j}})\) मी./ से. \(^2\) का एक नियत त्वरण उत्पन्न करता है।, यदि किसी क्षण कण का \(x\)-निर्देशांक \(84\) मी. हो तब उस समय कण की चाल \(\sqrt{\alpha}\) मी/से. है। \(\alpha\) का मान. . . . . . . . .है। 2024 कठिन
- 33. \(t\) से \((t+1) s\) के समयांतराल के समय में एक गतिमान कण का विस्थापन तथा वेग में वृद्धि क्रमशः \(125 \mathrm{~m}\) व \(50 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। \((\mathrm{t}+2)^{\mathrm{th}} \mathrm{s}\) में कण द्वारा तय की गई दूरी _________ \(\mathrm{m}\) है। 2024 कठिन
- 34. विरामावस्था में स्थित एक कण संदर्भ बिन्दु \(\mathrm{x}=0\) से \(x\)-अक्ष के अनुदिश \(v\) वेग गति प्रारम्भ करता है जिसका वेग निम्न प्रकार परिवर्तित होता है \(v=4 \sqrt{x} \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) कण का त्वरण _______ \(\mathrm{ms}^{-2}\) हैं। 2024 कठिन
- 35. \(\mathrm{Y}-\mathrm{Z}\) तल में गतिमान एक चीटी की स्थिति ( \(\mathrm{S}\) मीटर में) निम्न प्रकार दी गयी हैं \(\mathrm{S}=2 \mathrm{t}^2 \hat{\mathrm{j}}+5 \hat{\mathrm{k}}\) (जहाँ \(\mathrm{t}\) सैकण्ड में है)। \(\mathrm{t}=1\) से पर चीटी के वेग का परिमाण व दिशा होगी : 2024 कठिन
- 36. \(20 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से गतिमान रेलगाड़ी इंजन का ड्राइवर रेलगाड़ी को स्टेशन पर रोकने के लिए स्टेशन से \(500\) मीटर दूर पहले ही ब्रेक लगाता है। यदि ब्रेक इस दूरी के आधे पर लगाये जाये तो रेलगाड़ी स्टेशन को \(\sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{ms}^{-1}\) चाल से पार करेगी। \(x\) का मान ___________ है। (ब्रेक द्वारा आरोपित मंदन समान मानें) 2023 मध्यम
- 37. ' \(l\) ' एवं ' \(4 l\) ' लम्बाई वाली दो ट्रेनें \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\), ' \(\mathrm{L}\) ' लम्बाई की सुरंग (टनल) में समानान्तर पथों पर विपरीत दिशाओं में क्रमशः \(108 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) एवं \(72 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) के वेग से चल रही है। यदि सुरंग को पार करने में ट्रेन ' \(A\) ' को, ट्रेन \(\mathrm{B}\) से \(35\) सेकण्ड कम का समय लगता है, तो सुरंग की लम्बाई ' \(L\) ' है: (दिया है, \(\mathrm{L}=60 l\) ) 2023 मध्यम
- 38. \(90 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) से चलती हुई रेलगाड़ी \(\mathrm{A}\) के अन्दर बैठा एक यात्री विपरीत दिशा में गतिमान दूसरी रेलगाड़ी \(\mathrm{B}\) को \(8 \mathrm{~s}\) तक देखता है। यदि रेलगाड़ी \(\mathrm{B}\) का वेग \(54 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) हो, तो रेंलगाड़ी \(B\) की लम्बाई है: 2023 मध्यम
- 39. दर्शाये हुए \(v \rightarrow t\) अभिरेख में, \(25\) सेकण्ड की गति के दौरान तय की गई दूरी एवं विस्थापन का अनुपात है:
2023 मध्यम - 40. एक गेंद ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर \(150 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के प्रारम्भिक वेग से फेंकी जाती है। \(3 \mathrm{~s}\) एवं \(5 \mathrm{~s}\) के बाद इसके वेगों का अनुपात \(\frac{\mathrm{x}+1}{\mathrm{x}}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान___________है (यदि, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ). 2023 मध्यम
- 41. एक घुड़सवार आधी दूरी \(5 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय करता है। बची हुई दूरी, आधे समय में \(10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से एवं बाकी के आधे समय में \(15 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से तय की जाती है। गति कें कुल समय के लिए औसत तय की गई घुड़सवार की माध्य औसतन चाल \(\mathrm{x} / 7 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान हो गा।
2023 कठिन - 42. एक कार \(\mathrm{V}_1\) चाल से ' \(\mathrm{x}\) ' दूरी तय करती है, फिर उसी दिशा में \(\mathrm{V}_2\) चाल से ' \(\mathrm{x}\) ' दूरी तय करती है। कार की औसत चाल है : 2023 मध्यम
- 43. एक कण \(10.0 \mathrm{~ms}^{-1}\) के एक प्रारम्भिक वेग से \(x\)-दिशा के अनुदिश गति प्रारम्भ करता है तथा \(2.0 \mathrm{~ms}^{-2}\) की एक समान दर से त्वरित होता है। वेग को \(60.0 \mathrm{~ms}^{-1}\) तक पहुँचने में कण द्वारा लिया गया समय \(.......\,s\)है : 2023 आसान
- 44. एक कण द्वारा तय की गई दूरी समय \(\mathrm{t}\) से \(\mathrm{x}=4 \mathrm{t}^2\) द्वारा सम्बन्धित है। \(\mathrm{t}=5 \mathrm{~s}\) पर कण का वेग होगा - \(.........ms^{-1}\) 2023 आसान
- 45. एक टेनिस गेंद को \(9.8\) मीटर की ऊँचाई से फर्श पर गिराया जाता है। यह \(5\) मीटर ऊँचाई तक उछलती है। गेंद \(0.2\) से के लिए फर्श के संपर्क में आती है। स्पर्श के दौरान औसत त्वरण ____________मी/ से \(^2\) है। \(\left[\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right.\) लें \(]\) 2023 मध्यम
- 46. एक वाहन प्रथम \(4\) कि.मी. को \(3 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) की चाल से तथा अन्य \(4\) कि.मी. को \(5\) कि.मी./घण्टा की चाल से चलता है तब इसकी औसत चाल \(..........km/h\) है : 2023 मध्यम
- 47. एक वस्तु द्वारा \(t\) समय में तय की गई दूरी \(\mathrm{s}=(2.5) \mathrm{t}^2\) है। \(\mathrm{t}=5 \mathrm{~s}\) पर वस्तु की क्षणिक चाल होगी: 2023 आसान
- 48. किसी कण की समय के साथ स्थिति \(\mathrm{x}=\left(5 \mathrm{t}^2-4 \mathrm{t}+5\right) \mathrm{m}\) द्वारा दी गई है। समय \(\mathrm{t}=2 \mathrm{~s}\) पर, कण के वेग का परिमाण होगा\(...........ms^{-1}\) 2023 आसान
- 49. किसी तल पर एक डिस्क बिना फिसले लुढ़क रही है। डिस्क की त्रिज्या \(R\) है। \(t=0\) समय पर, डिस्क का सबसे ऊपरी बिन्दु \(\mathrm{A}\) है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। जब डिस्क अपना आधा चक्र पूर्ण कर लेती है, तो बिन्दु \(\mathrm{A}\) का इसकी प्रारम्भिक स्थिति से विस्थापन है,
2023 मध्यम - 50. कोई व्यक्ति एक ही दिशा में \(x\) दूरी \(v_1\) वेग से एवं \(x\) दूरी \(v_2\) वेग तय करता है। व्यक्ति का औसत वेग \(v\) है, तो \(v, v_1\) एवं \(v_2\) के बीच सम्बंध होगा: 2023 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में STD 11 - सरल रेखा में गति के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 100 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
STD 11 - सरल रेखा में गति का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?
गुरुत्व के अंदर गति, 25 प्रश्नों के साथ; उसके बाद तात्क्षणिक वेग एवं चाल, 23 प्रश्नों के साथ।
STD 11 - सरल रेखा में गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
12% आसान, 38% मध्यम और 50% कठिन।