ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा

परेकत्व, धारिता PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

परेकत्व, धारिता पर STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा के 28 प्रश्न, 2014–2025 में पूछे गए।

28प्रश्न
133STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा में
2014–2025वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 14% मध्यम 39% कठिन 46%

प्रश्न

नए पहले

28 में से 1–28 प्रश्न

  1. 1. 1 H स्व-प्रेरकत्व का एक प्रेरक, \(100 \pi \mathrm{ohm}\) के एक प्रतिरोधक और \(100 \pi\) वोल्ट, 50 Hz के एक प्रत्यावर्ती धारा (ac) स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में जुड़ा है। परिपथ में प्रवाहित अधिकतम धारा ________ A है। 2025 आसान
  2. 2. आकृति में दर्शाए गए प्रत्यावर्ती धारा परिपथ के लिए, \(\mathrm{R}=100 \mathrm{k} \Omega\) और \(\mathrm{C}=100 \mathrm{pF}\) तथा \(\mathrm{V}_{\text {in }}\) और \(\left(V_B-V_A\right)\) के बीच कलांतर \(90^{\circ}\) है। निवेशी संकेत की आवृत्ति \(10^x \mathrm{rad} / \mathrm{sec}\) है, जहाँ 'x' का मान ______ है।
    2025 कठिन
  3. 3. एक प्रेरक जिसका प्रतिघात \(100 \Omega\) है, एक संधारित्र जिसका प्रतिघात \(50 \Omega\) है, और एक प्रतिरोधक जिसका प्रतिरोध \(50 \Omega\) है, को \(10 \mathrm{~V}\), \(50 \mathrm{~Hz}\) के एक प्रत्यावर्ती धारा स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। परिपथ द्वारा क्षयित औसत शक्ति ________ W है। 2025 आसान
  4. 4. एक श्रेणी LCR परिपथ को प्रत्यावर्ती विद्युत वाहक बल (emf) E के स्रोत से जोड़ा गया है। अनुनादी आवृत्ति पर धारा का आयाम \(I_0\) है। यदि प्रतिरोध R का मान इसके प्रारंभिक मान का दुगुना हो जाता है, तो अनुनाद पर धारा का आयाम कितना होगा? 2025 आसान
  5. 5. एक AC स्रोत को दिए गए श्रेणी \(LCR\) परिपथ में जोड़ा जाता है। \(20 \mu \mathrm{F}\) के संधारित्र के सिरों पर वर्ग माध्य मूल विभवान्तर _______ \(v\) है। [\(\mathrm{V}=50 \sqrt{2} \sin 100 \mathrm{t}\) वोल्ट]
    2024 कठिन
  6. 6. एक श्रेणी \(LCR\) परिपथ को \(200 \mathrm{~V}, 50 \mathrm{~Hz}\) के एक प्रत्यावर्ती धारा AC सिग्नल दिया जाता है। यदि प्रेरकत्व के सिरों पर वोल्टेज \((\mathrm{L}=10 \mathrm{mH})\) \(31.4 \mathrm{~V}\) है, तो इस परिपथ में धारा _______ है। 2024 कठिन
  7. 7. \(0.5\  \mathrm{mH}\) की एक प्रेरक कुण्डली, \(20 \ \mu \mathrm{F}\) के एक संधारित्र एवं \(20 \ \Omega\) के एक प्रतिरोध को श्रेणी क्रम में एक \(220 \mathrm{~V}\) के प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत से जोडा जाता है। यदि धारा, विद्युत वाहक बल की समान कला में है, तो परिपथ में धारा का आयाम \(\sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{A}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान ____________ है। 2023 मध्यम
  8. 8. \(2 \ \mu \mathrm{H}\) प्रेरकत्व वाला एक प्रेरक, श्रेणी क्रम में एक प्रतिरोध, एक परिवर्ती संधारित्र एवं \(7 \ \mathrm{kHz}\) आवृत्ति वाले एक प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जुड़ा है। परिपथ में अधिकतम मान की धारा प्रवाहित करने के लिए संधारित्र की धारिता का मान \(\frac{1}{\mathrm{x}} \mathrm{F}\), है जहाँ \(\mathrm{x}\) का मान ____________ है। (यदि \(\pi=\frac{22}{7}\) ) 2023 आसान
  9. 9. दिए गए चित्रों के लिए सही विकल्प चुनिए:
    2023 मध्यम
  10. 10. दिये गये परिपथ में, प्रतिरोध \(\mathrm{R}\) में बहने वाली धारा का वर्ग माध्य मूल मान \(\left(\mathrm{I}_{\mathrm{rms}}\right)\) है :
    2023 मध्यम
  11. 11. एक \(\mathrm{LCR}\) श्रेणी परिपथ में \(\mathrm{R}=80\  \Omega . \mathrm{X}_{\mathrm{L}}=100 \ \Omega\), एवं \(\mathrm{X}_{\mathrm{C}}=40 \ \Omega\) है। निवेशी वोल्टेज \(2500 \cos (100 \pi \mathrm{t}) \mathrm{V}\) है। परिपथ में प्रवाहित धारा का आयाम \(\mathrm{A}\) है। 2023 मध्यम
  12. 12. बहुत उच्च आवृत्ति पर, दिए गए परिपथ में प्रभावी धारा I का मान \(...........A\) होगा।
    2022 कठिन
  13. 13. चित्रानुसार एक प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत को प्रेरकत्व \(100\,mH\) वाली एक प्रेरक कुण्डली, संधारित्र \(100\,\mu F\) तथा प्रतिरोध \(120\,\Omega\) से जोड़ा गया है। अगर प्रतिरोध की ऊष्मा धारिता \(2\,J^{\circ} / C\) है, तो कितने समय (s में) इसका तापमान \(16^{\circ}\,C\) से बढ़ जायेगा ?
    2022 कठिन
  14. 14.  दिए गए परिपथ में \(V _{ L }\) तथा \(V _{ C }\) का परिमाण \(V _{ R }\) से दुगुना हो तो \(f =50\,Hz\) के संगत कुण्डली का प्ररकत्व \(\frac{1}{ K \pi} mH\) है, तो \(K\) का मान ज्ञात कीजिये।
    2022 मध्यम
  15. 15. एक \(110\,V , 50\,Hz\), प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत को चित्रानुसार परिपथ में जोड़ा गया है। परिपथ से \(55 \Omega\) प्रतिरोध से अनुनाद पर प्रवाहित धारा \(A\) में ज्ञात कीजिए।
    2022 मध्यम
  16. 16. एक \(220\,V\) के प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत से \(0.5\,mH\) की प्रेरक कुण्डली, \(200\,\mu\,F\) का संधारित्र तथा \(2\,\Omega\) का प्रतिरोध श्रेणीक्रम में जोड़ा गया। यदि धारा, विद्युत वाहक बल की कला में है, तो प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत की आवृति \(................\,\times 10^2\,Hz\) ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
  17. 17. एक ज्यावक्रीय वोल्टता \(V ( t )=210 \sin 3000 t\) वोल्ट श्रेणी \(LCR\) परिपथ में आरोपित जाती है, जिसमें \(L =10\,mH,C =25\,\mu\,F\) तथा \(R =100\,\Omega\) है। आरोपित वोल्टता व परिणामी धारा के बीच कलान्तर \((\Phi)\) होगा : 2022 कठिन
  18. 18. यदि वाटहीन धारा प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में बहती है, तब परिपथ - 2022 मध्यम
  19. 19. \(0.07\, H\) की प्रेरक कुंडली और \(12\, \Omega\) के प्रतिरोध को \(220\, V , 50 \,Hz\) वाले प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत से श्रेणीक्रम में जोड़ा गया है। परिपथ में बहने वाली धारा और धारा एवं स्त्रोत विभव के मध्य कलांतर का मान, क्रमशः होगा। [ \(\pi\) का मान \(\left.\frac{22}{7}\right]\) 2021 कठिन
  20. 20. दिए गए परिपथ में प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत की आवत्ति \(\omega=100\, rad\, s ^{-1}\) हैं। प्रेरक कुण्डली तथा धारित्र को आदर्श मानते हुए, परिपथ से कितनी धारा \(I\) प्रवाहित होगी? (\(A\) में)
    2021 कठिन
  21. 21. एक श्रेणी \(LCR\) परिपथ में प्रतिरोध \(R =3 \,k\, \Omega\), प्रेरक प्रतिघात \(X _{ L }=250\, \pi\, \Omega\) का प्रेरक तथा अज्ञात धारित्र जुड़े हैं, इसको \(50\) हर्ज आवत्ति पर \(300\) वोल्ट से परिचालित किया जाता है। औसत शक्ति को अधिकतम करने के लिए धारिता का मान \(\mu F\) में होगा। \(\left(\pi^{2}=10\right.\) लीजिए \()\) 2021 मध्यम
  22. 22. किसी \(LCR\) परिपथ में \(110\, \Omega\) का एक प्रतिरोध और \(300\, rad / s\) कोणीय आवत्ति वाला \(220\, V\) विधुत प्रदान करता है। यदि इस परिपथ से केवल संधारित्र को हटा दिया जाए तो धारा वोल्टता से \(45^{\circ}\) पश्च हो जाती है। इसके विपरीत यदि केवल प्रेरक कुण्डली को हटाते हैं तो धारा आरोपित वोल्टता से \(45^{\circ}\) अग्र हो जाती है। परिपथ में प्रवाहित \(rms\) धारा \(..........\,A\) होगी। 2021 कठिन
  23. 23. किसी श्रेणी \(LCR\) परिपथ को किसी कोणीय आवत्ति \(\omega_{0}=10^{5} \,rad / s\) पर अनुनाद करने के लिए तैयार किया गया है। यह परिपथ अनुनाद पर \(120\, V\) के स्त्रोत से \(16\, W\) शक्ति प्राप्त करता है। परिपथ में प्रतिरोधक \(' R'\) का मान \(.......\,\Omega\) है। 2021 मध्यम
  24. 24. \(R =100\, \Omega, L =0.5\, mH\) और \(C =0.1\, pF\) के किसी \(LCR\) श्रेणी परिपथ, जिसे \(220 \,V -50 \,Hz\) की \(AC\) आपूर्ति के सिरों से संयोजित किया गया है, में धारा और आपूर्त वोल्टता के बीच कला-कोण तथा इस परिपथ की प्रकृति होगी? 2021 मध्यम
  25. 25. चित्र में दिखाये गये परिपथ में दो समान प्रतिरोध है जिनका प्रतिरोध \(R=5\, \Omega\) है तथा एक प्ररेकत्व \(L =2 \,mH\) है। \(15\, V\) की एक आदर्श बैटरी को परिपथ में जोड़ा गया हैं। स्विच को बंद करने के लम्बे अन्तराल के बाद बैटरी से प्रवाहित धारा \(.....\,A\) होगी।
    2019 मध्यम
  26. 26. \(283 \;V\) महत्तम विभव तथा \(320 \;s ^{-1}\) कोणीय आवृत्ति वाले एक ज्यावक्रीय विभव को एक श्रेणी \(LCR\) परिपथ में लगाया गया है। दिया है \(R =5 \Omega, L =25 \;mH\) और \(C =1000 \mu F\) । परिपथ की कुल प्रतिबाधा तथा स्रोत विभव एवं धारा के बीच कलांतर क्रमशः होगा 2017 कठिन
  27. 27. यहाँ दर्शाये गये \(LCR\) परिपथ में, विद्युतधारा, आरोपित वोल्टता से अग्रगामी (आगे) रहती है। परिपथ में जुड़े संधारित्र \(C\) के साथ एक अतिरिक्त संधारित्र \(C^{\prime}\) जोड़ने से, इस परिपथ का शक्ति-गुणक इकाई (एकक) हो जाता है। तो, संधारित्र \(C ^{\prime}\) को अवश्य ही जोड़ा गया होगा :
    2015 कठिन
  28. 28. एक प्रत्यावर्ती धारा श्रोत से जुड़े श्रेणी \(LCR\) परिपथ में प्रेरकत्व \(L\) संधारित \(C\) और प्रतिरोधक \(R\) पर मापे गये वर्ग-माध्य-मूल वोल्टताऐं क्र मशः \(V _{ L ^{\prime}}, V _{ C }\) एवं \(V _{ R }\) हैं, तब यह पाया जाता है कि \(V _{ L }: V _{ C }: V _{ R }=1: 2: 3\) । यदि प्रत्यावर्ती धारा श्रोत की वर्ग-माध्य-मूल वोल्टता \(100 V\) हैं, तब \(V _{ R }\) का मान लगभग है : 2014 कठिन

STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में परेकत्व, धारिता के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2025 के 28 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

परेकत्व, धारिता के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

14% आसान, 39% मध्यम और 46% कठिन।