ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा

Power in AC and Power Factor PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Power in AC and Power Factor पर STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा के 26 प्रश्न, 2018–2026 में पूछे गए।

26प्रश्न
133STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा में
2018–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 4% मध्यम 58% कठिन 38%

प्रश्न

नए पहले

26 में से 1–26 प्रश्न

  1. 1. चित्र में दर्शाए गए अनुसार 220 V, 50 Hz a.c. स्रोत से जुड़े श्रेणी LCR परिपथ के लिए, शक्ति गुणांक \(\frac{\alpha}{10}\) है। \(\alpha\) का मान _________ है।
    image
    2026 मध्यम
  2. 2. एक \(10\) mH का प्रेरक, \(0.1\ \mu\)F का संधारित्र और \(100\ \Omega\) का प्रतिरोधक \(220\) V, \(70\) Hz की \(a.c\) शक्ति आपूर्ति से श्रेणीक्रम में जुड़े हैं। दिए गए परिपथ का शक्ति गुणांक \(0.5\) है। प्रेरणिक प्रतिघात और धारितीय प्रतिघात का अंतर \(\sqrt{3}\alpha\ \Omega\) है। \(\alpha\) का मान _____ है। 2026 मध्यम
  3. 3. एक प्रेरक 16 J चुंबकीय क्षेत्र ऊर्जा संग्रहीत करता है और अपने प्रतिरोध के कारण 32 W तापीय ऊर्जा क्षय करता है, जब इसमें से 2 A (rms) प्रत्यावर्ती धारा तथा 50 Hz आवृत्ति की धारा प्रवाहित होती है। इसके प्रतिरोध के लिए प्रेरक प्रतिघात का अनुपात ___________ है। \((\pi=3.14)\) 2026 कठिन
  4. 4. एक विद्युत बल्ब जिस पर \(100 \mathrm{~W}-220 \mathrm{~V}\) अंकित है, को 220 V rms वोल्टता के एक प्रत्यावर्ती धारा स्रोत से जोड़ा गया है। बल्ब से प्रवाहित धारा का शिखर मान क्या है? 2025 आसान
  5. 5. \(\mathrm{E}=(25 \sin 1000 \mathrm{t})\) वोल्ट के प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जुड़े एक श्रेणी \(LR\) परिपथ का पावर गुणांक \(\frac{1}{\sqrt{2}}\) है। यदि स्त्रोत का emf बदलकर \(\mathrm{E}=(20 \sin 2000 \mathrm{t})\) वोल्ट कर दिया जाता है, तो परिपथ का नया पावर गुणांक _______ होगा। 2024 कठिन
  6. 6. एक प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में, वोल्टेज तथा धारा क्रमशः निम्न प्रकार दिये गये है: \(V=100 \sin (100 t) V\) एवं \(I=100 \sin \left(100 t+\frac{\pi}{3}\right) m A\), एक आवर्त में औसत शक्ति क्षय _______ होगा। 2024 कठिन
  7. 7. एक प्रत्यावर्ती वोल्टेज \(\mathrm{V}=20 \sin 200 \pi \mathrm{t}\) वोल्ट को एक श्रेणीबद्ध \(LCR\) परिपथ से जोड़ा गया है, जिससे \(\mathrm{I}=10 \sin \left(200 \pi \mathrm{t}+\frac{\pi}{3}\right)\) धारा बहती है। औसत शक्ति क्षय _______ है। 2024 कठिन
  8. 8. एक संधारित्र जिसकी प्रतिघात \(4 \sqrt{3} \Omega\) और एक प्रतिरोधक जिसका प्रतिरोध \(4 \Omega\) है, एक प्रत्यावर्ती धारा स्रोत के साथ श्रेणीक्रम में जुड़े हैं जिसका शिखर मान \(8 \sqrt{2} \mathrm{~V}\) है। परिपथ में शक्ति क्षय _______ \(W\) है। 2024 कठिन
  9. 9. जब एक प्रेरक पर \(100 \mathrm{~V}\) की दिष्ट वोल्टता लगाई जाती है, तो \(5 \mathrm{~A}\) की दिष्ट धारा \(1\) से प्रवाहित होती है। जब एक प्रेरक से \(200 \mathrm{~V}\) शिखर मान की प्रत्यावर्ती वोल्टता जोड़ी जाती है, तो उसका प्रेरक प्रतिघात \(20 \sqrt{3} \Omega\) पाया जाता है। परिपथ में व्यय हुई शक्ति _______ \(W\) है। 2024 कठिन
  10. 10. \(\mathrm{L}=\frac{100}{\pi} \mathrm{mH}, \mathrm{C}=\frac{10^{-3}}{\pi} \mathrm{F}\) तथा \(\mathrm{R}=10 \Omega\) के एक श्रेणी \(LCR\) परिपथ को एक \(220 \mathrm{~V}, 50 \mathrm{~Hz}\) के प्रत्यावर्ती स्त्रोत से जोड़ा गया है। परिपथ का शक्ति गुणांक. . . . . . . . होगा। 2024 कठिन
  11. 11. नीचे दो कथन दिए गए हैं। कथन \(I\) : \(AC\) स्त्रोत से श्रेणी क्रम में जुड़े एक प्रेरक, एक संधारित्र एवं एक प्रतिरोध वाले परिपथ में अधिकतम शक्ति तब क्षय होती है, जब अनुनाद होता है। कथन \(II\) : शुद्ध प्रतिरोध वाले परिपथ में अधिकतम शक्ति क्षय होती है क्योंकि धारा एवं वोल्टेज के बीच कलान्तर शून्य होता है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
  12. 12. नीचे दो कथन दिए गए हैं। कथन \(I\) : जब किसी श्रेणीबद्ध \(LCR\) परिपथ में प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत की आवृति बढ़ाई जाती है, तो परिपथ में धारा पहले बढ़ती है, फिर अधिकतम मान धारण करती है, इसके बाद घटती है। कथन \(II\) : श्रेणीबद्ध \(LCR\) परिपथ में, अनुनाद की स्थिति में शक्ति गुणांक का मान एक होता है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनेंः 2023 मध्यम
  13. 13. नीचे दो कथन दिये गये हैं: कथन \(I\) : एक प्रत्यावर्ती परिपथ पर वैधुत अनुनाद करता है यदि इसमें या तो एक संधारित्र या एक प्रेरक लगा हो। कथन \(II\) : एक संधारित्र या शुद्ध प्रेरक लगा हुआ एक प्रत्यावर्ती परिपथ अपने अशून्य शक्ति गुणांक के कारण अधिक शक्ति की खपत करता है उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2023 मध्यम
  14. 14. श्रेणीबद्ध \(L R\) परिपथ में \(X_L=R\) एवं शक्ति गुणांक \(P_1\) है। यदि \(\mathrm{X}_{\mathrm{C}}=\mathrm{X}_{\mathrm{L}}\) के साथ एक संधारित्र \(\mathrm{C}\) परिपथ में जोड़ दिया जाए तो शक्ति गुणांक \(\mathrm{P}_2\) हो जाता है। \(\mathrm{P}_1\) एवं \(\mathrm{P}_2\) का अनुपात होगा : 2023 मध्यम
  15. 15. \(4\,A\) मान की दिष्टधारा \((DC)\), \(3\,\Omega\) के प्रतिरोध से एवं \(4\,A\) शिखर मान की प्रत्यावर्ती धारा \(2\,\Omega\) के प्रतिरोध से प्रवाहित होती हैं। समान समय अंतरालों में दोनों प्रतिरोधों में उत्पन्न ऊष्माओं का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
  16. 16. \(50\,W ,100\,V\) वाला एक लैम्प, \(\frac{50}{\pi \sqrt{ x }} \mu F\) धारिता वाले संधारित्र के साथ श्रेणी क्रम में जुड़ा है, यह संयोजन \(200\,V , 50\,Hz\) के प्रत्यावर्ती धारा \((AC)\) स्रोत से जोड़ा है। \(x\) का मान \(..........\) होगा। 2022 कठिन
  17. 17. निम्नलिखित दो कथन है - कथन \(-I\) : एक \(AC\) परिपथ का प्रतिघात शून्य है। यह सम्भव है कि परिपथ में एक संधारित्र व एक प्रेरकत्व है। कथन \(-II\) : एक \(AC\) स्त्रोत द्वारा प्रदान की गई औसत शक्ति कभी शून्य नहीं होती है। 2022 मध्यम
  18. 18. एक प्रत्यावर्ती धारा परिपथ में प्रेरक तथा प्रतिरोधक श्रेणी क्रम में इस प्रकार हैं कि \(X _{ L }=3\, R\) है। अब एक धारित्र को श्रेणीक्रम में इस प्रकार जोड़ा हैं, कि \(X _{ C }=\) \(2 R\) है। परिपथ के नये शक्ति गुणांक तथा पुराने शक्ति गुणांक का अनुपात \(\sqrt{5}: x\) है। \(x\) का मान \(.....\) है। 2021 मध्यम
  19. 19. एक श्रेणीक्रम \(LCR\) परिपथ में, प्रेरकीय प्रतिघात \(\left(X_{L}\right.\) ) का मान \(10 \,\Omega\) और संधारित्रिय प्रतिघात \(\left( X _{ C }\right)\) का मान \(4\, \Omega\) हैं। इस परिपथ में प्रतिरोध \(( R )\) का मान \(6\, \Omega\) है। इस परिपथ के शक्ति गुणांक का मान होगा। 2021 मध्यम
  20. 20. किसी ज्यावक्रीय वोल्टता, जिसका शिखर मान \(250\, V\) है, को किसी श्रेणी \(LCR\) परिपथ पर लगाया गया है। यहाँ \(R =8 \,\Omega, L =24\, mH\) और \(C =60\, \mu \,F\) है। अनुनाद की स्थिति पर शक्ति क्षय का मान ' \(x\) ' \(\,kW\) है। \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(........\) होगा। 2021 मध्यम
  21. 21. किसी \(LCR\) श्रेणी परिपथ में \(30\, mH\) का कोई प्रेरक तथा \(1\, \Omega\) का कोई प्रतिरोधक \(300\, rad / s\) कोणीय आवत्ति के किसी \(AC\) स्त्रोत से संयोजित हैं। धारिता का वह मान जिसके लिए धारा वोल्टता से \(45^{\circ}\) अग्र हो \(\frac{1}{ x } \times 10^{-3} F\) हैं। तब \(x\) का मान \(........\) होगा। 2021 कठिन
  22. 22. \(R =5\, \Omega, L =20\, mH\) तथा \(C =0.5\, \mu F\) के किसी श्रेणी \(LCR\) परिपथ को परिवर्ती आवत्ति की \(250 \,V\) की \(AC\) आपूर्ति के सिरों से संयोजित किया गया है। अनुनाद की स्थिति में शक्ति क्षय \(..........\,\times 10^{2}\) \(W\) होगा। 2021 मध्यम
  23. 23. \(750\, Hz\) एवं \(20 \,V\) (rms) के एक स्रोत्र को श्रेणी में जुड़े हुए \(100\, \Omega\) के प्रतिरोध, \(0.1803 \,H\) के एक प्रेरित्र एवं \(10\, \mu F\) धारिता के एक संधारित्र से जोड़ा गया है। यह मानते हुए कि कोई ऊष्मा की क्षति आस-पास के वातावरण को नहीं होती है, वह समय अन्तराल, जब प्रतिरोध का तापमान \(10^{\circ} C\) से बढ़ जायेगा, लगभग \(.....s\) होगा: (प्रतिरोध की तापी य धारिता \(2 J /{ }^{\circ} C\) है) 2020 कठिन
  24. 24. किसी श्रेणी \(LR\) परिपथ में, \(250\, V , 50\, Hz\) के स्त्रोत से \(400\, W\) शक्ति का क्षय होता है। परिपथ का शक्ति गुणांक \(0.8\) है। शक्ति गुणांक का मान एक \((1)\) प्राप्त करने के लिये, \(L\) तथा \(R\) के श्रेणीक्रम में, \(C\) धारिता का एक संधारित्र जोड़ा जाता है। मान \(\left(\frac{ n }{3 \pi}\right)\, \mu F\) लेने पर, \(n\) का मान है ....। 2020 मध्यम
  25. 25. एक श्रेणीबद्ध प्रत्यावर्ती परिपथ में एक प्रेरक \((20\, mH )\), एक संधारित्र \((120 \,\mu F )\) तथा एक प्रतिरोध \((60 \Omega)\) लगे है और यह एक \(24 \,V / 50\, Hz\) के फ्रत्यावर्ती स्त्रोत से चालित है। \(60 \,s\) समय में क्षयित ऊर्जा का मान होगा? 2019 मध्यम
  26. 26. एक \(a.c.\) परिपथ के विघुत वाहल बल तथा धारा का तात्क्षणिक मान निम्नलिखित समीकरणों से दिया गया है। \(e=100\) \(sin\) \(20t\) \(i=20sin\) \(\left( {30t - \frac{\pi }{4}} \right)\) \(a.c.\) के एक पूर्ण चक्र में परिपथ द्वारा औसत शक्ति व्यय तथा वाटहीन धारा के मान, क्रमशः है 2018 मध्यम

STD 12 -प्रत्यावर्ती धारा के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Power in AC and Power Factor के कितने प्रश्न आए हैं?

2018–2026 के 26 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Power in AC and Power Factor के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

4% आसान, 58% मध्यम और 38% कठिन।