प्रश्न
नए पहले20 में से 1–20 प्रश्न
- 1. 1 nC और 2 nC के दो बिंदु आवेश एक समबाहु त्रिभुज की भुजा 3 cm के दो कोनों पर रखे गए हैं। एक 3 nC आवेश को अनंत से त्रिभुज के तीसरे कोने तक लाने में किया गया कार्य ________ \(\mu\)J है।
(\(\frac{1}{4\pi\epsilon_{0}} = 9 \times 10^{9}\ N.m^{2}/C^{2}\)) 2026 कठिन - 2. दो समरूप धात्विक गोले पर विचार कीजिए जिनकी त्रिज्या \(R\) है और प्रत्येक पर आवेश \(Q\) तथा द्रव्यमान \(m\) है। उनके केंद्रों के बीच प्रारंभिक पृथक्करण \(4 R\) है। दोनों गोलों को एक-दूसरे की ओर प्रारंभिक चाल \(u\) दी जाती है। वे एक-दूसरे को केवल स्पर्श कर सकें, तो \(u\) का न्यूनतम मान होगा:
(लीजिए \(k=\frac{1}{4 \pi \epsilon_0}\) और मानिए \(k Q^2>G m^2\) जहाँ G गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक है) 2026 आसान - 3. एक बिंदु आवेश \(10^{-8} C\) मूल बिंदु पर रखा गया है। एक बिंदु आवेश \(2 \mu C\) को बिंदु \(A (4,4,2) m\) से \(B (2,2,1) m\) तक गति कराने में किया गया कार्य _________ J है। 2026 आसान
- 4. 100 V पर प्रचालित एक मोटर 1 A धारा लेती है। यदि मोटर की दक्षता \(91.6 \%\) है, तो \(\mathrm{cal} / \mathrm{s}\) की इकाइयों में शक्ति का क्षय कितना है? 2025 आसान
- 5.

चित्र में दर्शाए अनुसार पहली विन्यास (1) में, चार समरूप आवेश \(\left(q_0\right)\) 'a' भुजा वाले वर्ग के कोनों \(A, B, C\) तथा \(D\) पर रखे गए हैं। दूसरे विन्यास (2) में, इन्हीं आवेशों को वर्ग के मध्य बिंदुओं \(\mathrm{G}, \mathrm{E}, \mathrm{H}\) तथा F पर स्थानांतरित कर दिया जाता है, यदि \(\mathrm{K}=\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}\) है, तो विन्यास (2) और (1) की स्थितिज ऊर्जाओं के बीच का अंतर निम्न द्वारा दिया जाता है : 2025 कठिन - 6. दो आवेश \(7 \mu \mathrm{c}\) और \(-4 \mu \mathrm{c}\) क्रमशः \((-7 \mathrm{~cm}, 0,0)\) और \((7 \mathrm{~cm}, 0,0)\) पर स्थित हैं। दिया गया है, \(\epsilon_0=8.85 \times 10^{-12} \mathrm{C}^2 \mathrm{~N}^{-1} \mathrm{~m}^{-2}\), आवेश विन्यास की स्थिरवैद्युत स्थितिज ऊर्जा है: 2025 मध्यम
- 7. दो आवेश \(\mathrm{q}_1\) तथा \(\mathrm{q}_2\) 30 cm की दूरी पर स्थित हैं। एक तीसरा आवेश \(q_3\) जो प्रारंभ में 'C' पर है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है, को 40 cm त्रिज्या के वृत्ताकार पथ के अनुदिश C से D तक ले जाया जाता है। यदि \(q_3\) को C से D तक ले जाने के कारण स्थितिज ऊर्जा में अंतर \(\frac{\mathrm{q}_3 \mathrm{~K}}{4 \pi \epsilon_0}\) द्वारा दिया जाता है, तो K का मान है :
2025 आसान - 8. दो बिंदु आवेश \(-4 \mu c\) और \(4 \mu c\), जो एक विद्युत द्विध्रुव का निर्माण करते हैं, को \((-9,0,0) \mathrm{cm}\) तथा \((9,0,0) \mathrm{cm}\) पर \(10^4 \mathrm{NC}^{-1}\) प्रबलता के एकसमान विद्युत क्षेत्र में रखा गया है। द्विध्रुव को साम्यावस्था से \(180^{\circ}\) घुमाने में उस पर किया गया कार्य है: 2025 कठिन
- 9. धनात्मक \(\mathrm{x}\)-अक्ष के अनुदिश निर्देशित \(30 \mathrm{NC}^{-1}\) मान के किसी एकसमान विद्युत क्षेत्र में \(2 \times 10^{-2} \mathrm{C}\) का एक बिन्दु आवेश बिन्दु \(\mathrm{P}\) से \(\mathrm{S}\) पर जाता है। यदि \(\mathrm{P}\) एवं \(\mathrm{S}\) के निर्देशांक क्रमशः \((1,2,0) \mathrm{m}\) एवं \((0,0,0) \mathrm{m}\) हैं, तो \(.........\,mJ\) प्रक्रम मे विद्युत क्षेत्र द्वारा किए गए कार्य का मान होगा। 2023 मध्यम
- 10. एक \(\alpha\)-कण एवं एक प्रोट्रोन, समान विभवान्तर के द्वारा विश्रामावस्था से त्वरित किए जाते हैं। इन दोनों कणों के द्वारा प्राप्त किए गए रेखीय संवेगों का अनुपात है: 2022 मध्यम
- 11. किसी विधुत परिपथ में संयोजित किसी बैटरी द्वारा परिपथ में किसी दिए गए समय में \(20\, C\) का आवेश प्रवाहित कराया जा रहा है। इस बैटरी की दोनों प्लेटों के बीच \(15 \,V\) का विभवान्तर बनाए रखा गया है। इस बैटरी द्वारा किया गया कार्य जूल होगा। 2021 आसान
- 12. द्रव्यमान \(m\) तथा आवेश \(q\) का एक कण पर एक विधुत क्षेत्र \(E ( x )= E _{0}\left(1- ax ^{2}\right)\), जो \(x\)-दिशा में है, लगाया जाता है। यहाँ पर \(a\) तथा \(E _{0}\) स्थिरांक है आरम्भ में कण \(x =0\) पर विरामावस्था में है। प्रारम्भिक अवस्था के अतिरिक्त मूल बिन्दु से कण की किस दूरी पर कण की गतिज ऊर्जा शून्य होगी? 2020 कठिन
- 13. दो बिन्दु आवेश \(4 q\) व \(- q ; x-\)अक्ष पर क्रमशः \(x =-\frac{ d }{2}\) व \(x\) \(=\frac{ d }{2}\) पर स्थिर है। यदि एक तीसरे बिन्दु आवेश \('q'\) को मूलबिन्दु से \(x = d\) तक अर्धवृत्त के अनुदिश चित्रानुसार ले जाया जाये तो आवेश की ऊर्जा ।
2020 कठिन - 14. हाइड्रोजन आयन और हीलियम के एकल आयनित परमाणु को स्थिर अवस्था से समान विभवान्तर लगाकर त्वरित करा जाता है। ऐसी अवस्था में हाइड्रोजन आयनों की अन्तिम गति और हीलियम आयनों की अन्तिम गतियों का अनुपात निम्न में से किसके निकटतम होगा ? 2020 मध्यम
- 15. त्रिज्या \(R\) के एक ठोस गोले पर आवेश \(Q + q\) सम्पूर्ण आयतन पर एकसमान रूप से वितरित है। द्रव्यमान \(m\) का एक अत्यतं बिन्दु समान छोटा टुकड़ा इस गोले की तली से अलग होकर गुरूत्वीय क्षेत्र के अंतर्गत ऊर्ध्वाधर नीचे गिरता है। इस टुकड़े पर आवेश \(q\) है। यदि ऊर्ध्वाधर ऊँचाई \(y\) से गिरने पर इस टुकड़े की चाल \(v\) हो जाती है (चित्र देखिये) तो : (मान लें शेष भाग गोलीय हैं)
2020 कठिन - 16. चार समान बिन्दु आवेशों प्रत्येक \(Q\) को \(x y\) तल में बिन्दु \((0,2),(4,2),(4,-2)\) तथा \((0,-2)\) पर रखा गया है। निर्देशांक निकाय के मूलबिन्दु पर पांचवे आवेश \(Q\) को रखने के लिए आवश्यक कार्य का मान होगा। 2019 कठिन
- 17. दिखाये गये समकोणीय समद्विबाहु त्रिभुज के कोनों पर तीन आवेश \(Q + q\) तथा \(+ q\) रखे गये हैं। इस विन्यास की कुल विधुतस्थैतिक ऊर्जा शून्य होगी यदि \(Q\) का मान है।
2019 कठिन - 18. कुल आवेश \(q\) तथा त्रिज्या \(3 a\) का एक एकसमान आवेशित वलय \(xy\)-समतल में मूलबिंदु पर केन्द्रित रखा है। एक बिन्दु आवेश \(q\) इस वलय की तरफ \(Z\)-अक्ष पर चल रहा है। इसकी \(z =4 a\) पर चाल \(v\) है। मूलबिंदु को पार करने के लिए \(v\) का न्यूनतम मान होगा । 2019 कठिन
- 19. निर्वात में एक \(1\, \mu C\) आवेश के एक कण \(A\) को बिन्दु \(P\) पर दृढ़ रखा है। उसी आवेश तथा \(4 \,\mu g\) द्रव्यमान के दूसरे कण \(B\) को \(P\) से \(1\, mm\) दूरी पर रखा है। \(B\) को छोड़ने पर \(P\) से \(9\, mm\) दूरी पर उसकी गति का मान होगा? \(\left[\right.\) दिया है \(\left.\frac{1}{4 \pi \varepsilon_{0}}=9 \times 10^{9}\, Nm ^{2} C ^{-2}\right]\) 2019 कठिन
- 20. विरामावस्था से एक बिन्दु धन आवेश को एक एकसमान घनत्व के धनात्मक रेखीय आवेश से \(r _{0}\) दूरी पर छोड़ते हैं। बिन्दु आवेश की चाल \(( v )\) रेखीय आवेश से तात्क्षणिक दूरी \(r\) के फलन के रूप में समानुपाती होगी :-
2019 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के अन्य टॉपिक
- 24प्रश्न संधारित्र में संचित ऊर्जा
- 28प्रश्न स्थिरवैद्युत विभव
- 53प्रश्न परावैद्युत का प्रभाव और ध्रुवण
- 14प्रश्न आवेशित धारिता
- 8प्रश्न विद्युतक्षेत और विभव
- 36प्रश्न संधारित्रों का संयोजन
- 11प्रश्न विद्युत विभव
- 8प्रश्न समांतर पट्टिका संधारित्र
- 9प्रश्न चालक, प्रेरित आवेश
- 3प्रश्न समविभव पृष्ठ
- 5प्रश्न धारिता
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में स्थितिज ऊर्जा के कितने प्रश्न आए हैं?
2019–2026 के 20 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
स्थितिज ऊर्जा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
25% आसान, 20% मध्यम और 55% कठिन।