प्रश्न
नए पहले9 में से 1–9 प्रश्न
- 1. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A और दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया है
अभिकथन A: स्थिरवैद्युतिकी में, एक चालक अपने अंदर कोई शुद्ध आवेश संचित नहीं करता है।
कारण R: संधारित्र के अंदर (बिना किसी परावैद्युत माध्यम के), यदि संधारित्र की प्लेटों के बीच स्वतंत्र आवेश वाहक रखे जाते हैं, तो वे बल का अनुभव करते हैं और अपवाहित होते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें 2026 मध्यम - 2. त्रिज्याओं \(8\) cm और \(18\) cm के दो आवेशित चालक गोले \(S_1\) और \(S_2\) एक तार द्वारा एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। साम्यावस्था स्थापित होने के बाद, गोले \(S_1\) तथा \(S_2\) पर विद्युत क्षेत्र क्रमशः \(E_{S_1}\) और \(E_{S_2}\) हैं। \(\dfrac{E_{S_1}}{E_{S_2}}\) का मान _______ है। 2026 मध्यम
- 3. एक अनियमित धात्विक डिस्क को विद्युत आवेश स्थानांतरित किया जाता है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। यदि \(\sigma_1, \sigma_2, \sigma_3\) और \(\sigma_4\) दिए गए बिंदुओं पर आवेश घनत्व हैं, तो, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:

2025 मध्यम - 4. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन (A) : विमान का बाहरी भाग धातु का बना होता है जो अंदर बैठे व्यक्तियों को बिजली गिरने से बचाता है।
कारण (R) : किसी चालक द्वारा परिबद्ध गुहा के अंदर विद्युत क्षेत्र शून्य होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें: 2025 आसान - 5. त्रिज्या \(R\) और \(3 R\) के दो धातु के गोलों का पृष्ठ आवेश घनत्व \(\sigma\) समान है। यदि उन्हें संपर्क में लाकर फिर अलग किया जाता है, तो छोटे और बड़े गोले पर पृष्ठ आवेश घनत्व क्रमशः \(\sigma_1\) और \(\sigma_2\) हो जाता है। अनुपात \(\frac{\sigma_1}{\sigma_2}\) _________ है। 2025 मध्यम
- 6. ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले वाहनों में आमतौर पर _______ धातु की जंजीरें जमीन को छूती हैं। 2024 कठिन
- 7. एक समान रूप से आवेशित \(5\,mm\) और \(10\,mm\) त्रिज्याओं वाले दो गोलीय चालक \(A\) और \(B\), एक-दूसरे से \(2\,cm\) की दूरी पर रखें हैं। यदि दोनों गोलीय पिण्डों को एक चालक तार से जाड़ दिया जाता है, तो साम्यावस्था में गोलीय पिण्ड \(A\) और \(B\) के पृष्ठों पर उपस्थित विद्युत क्षेत्रों के परिमाणों का अनुपात होगा: 2022 मध्यम
- 8. नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन\(-I :\) विद्युत विभव का मान, किसी धातु के अन्दर एवं उसकी सतह पर नियत रहता है। कथन\(-II :\) किसी आवेशित धातु के बाहर, विद्युत क्षेत्र, धातु के तल के प्रत्येक बिन्दु पर, तल के लम्बवत् होता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2022 मध्यम
- 9. प्रत्येक त्रिज्या \(0.02\,m\) तथा प्रत्येक \(5\,\mu C\) आवेशवाही चौसठ चालक बून्दे, संयोजित होकर एक बड़ी बून्द का निर्माण करती है। बड़ी बूँद के सतही घनत्व तथा छोटी बूँद के सतही घनत्व का अनुपात होगा- 2022 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में चालक, प्रेरित आवेश के कितने प्रश्न आए हैं?
2022–2026 के 9 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
चालक, प्रेरित आवेश के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
11% आसान, 78% मध्यम और 11% कठिन।