प्रश्न
नए पहले8 में से 1–8 प्रश्न
- 1. एक कण की स्थिति, वेग और त्वरण जो सरल आवर्त गति करते हुए हैं, किसी निश्चित क्षण पर \(4 \mathrm{~m}, 2 \mathrm{~ms}^{-1}\) और \(16 \mathrm{~ms}^{-2}\) के परिमाण पाए जाते हैं। गति का आयाम \(\sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{m}\) है जहाँ \(\mathrm{x}\) _______ है। 2024 कठिन
- 2. \(5 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान का एक आयाताकार गुटका, किसी क्षैतिज स्प्रिंग के सिरे से जुडकर \(1 \mathrm{~m}\) आयाम एवं \(3.14 \mathrm{~s}\) आवर्तकाल के साथ सरल आवर्त गति कर रहा है। स्प्रिंग द्वारा गुटके पर आरोपित अधिकतम बल का मान______________\(\mathrm{N}\) है। 2023 मध्यम
- 3. एक रेखीय सरल आवर्त गति में \((A)\) प्रत्यानयन बल, विस्थापन के सीधे अनुक्रमानुपाती होता है। \((B)\) त्वरण एवं विस्थापन विपरीत दिशाओं में होते हैं। \((C)\) माध्य स्थिति में वेग सर्वाधिक होता है। \((D)\) चरम बिंदुओं पर त्वरण न्यूनतम होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 4. किसी आवर्ती बल \(\mathrm{F}=(-25 \mathrm{x}) \mathrm{N}\) के अन्तर्गत, \(250 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान का कोई कण सरल आवर्त गति कर रहा है। अपने दोलनो के दौरान, कण \(4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) मान की अधिकतम चाल प्राप्त करता है। गति का आयाम _____________\(\mathrm{cm}\) होगा। 2023 मध्यम
- 5. द्रव्यमान \(m\) के एक पिण्ड का पथ निम्न है। \(x = x_0 + a\, cos\,\omega_1 t\) \(y = y_0 + b\, sin\,\omega_2t\) \(t=0\) पर, मूलबिंदु के सापेक्ष पिण्ड पर लगने वाला जड़त्व आघूण होगा। 2019 कठिन
- 6. एक कण आयाम \(5 \,cm\) वाली सरल आवर्त गति करता है। जब कण माध्य स्थिति से \(4\, cm\) दूरी पर होता है तो \(SI\) पद्वति में इसके वेग का परिमाण इसके त्वरण के समान होता है। तब इसका आवर्तकाल सेकण्ड में होगा। 2019 मध्यम
- 7. एक सरल आवर्त गति में अधिकतम त्वरण एवं अधिकतम वेग का अनुपात \(10 \;s ^{-1}\) है। यदि \(t =0\) पर विस्थापन \(5\; m\) है तो अधिकतम त्वरण का मान क्या होगा ? आरम्भिक कला का मान \(\frac{\pi}{4}\) है। 2017 कठिन
- 8. एक इंजन का पिस्टन \(7 \;cm\) आयाम की सरल-आवर्तगति ऊध्र्वाधर में कर रहा है। पिस्टन के ऊपर एक वाशर रखा है जो उसके साथ चलता है। मोटर की गति धीरे-धीरे बढ़ाई जाती है तो पिस्टन की आवृत्ति जिस पर वाशर पिस्टन का साथ छोड़ देता है, वह लगभग \(\dots \;Hz\) है 2016 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - दोलन के अन्य टॉपिक
- 24प्रश्न Spring-Mass System
- 26प्रश्न सरल आवर्त गति में ऊर्जा
- 19प्रश्न Method to determine Time Period and Frequency
- 20प्रश्न सरल आवर्त गति निष्पादित करने वाले कुछ निकाय
- 6प्रश्न Superposition of S.H.M
- 12प्रश्न विस्थापित, कला
- 18प्रश्न सरल आवर्त गति का वेग
- 6प्रश्न Different types of oscillations (Free, Damped, Forced Oscillation and Resonance
- 6प्रश्न दोलन और आवर्ती गति
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में सरल आवर्त गति में त्वरण के कितने प्रश्न आए हैं?
2016–2024 के 8 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
सरल आवर्त गति में त्वरण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
0% आसान, 63% मध्यम और 38% कठिन।