ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - ऊष्मा का संचरण

न्यूटन का शीतलन नियम PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

न्यूटन का शीतलन नियम पर STD 11 - ऊष्मा का संचरण के 12 प्रश्न, 2014–2025 में पूछे गए।

12प्रश्न
32STD 11 - ऊष्मा का संचरण में
2014–2025वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 58% कठिन 42%

प्रश्न

नए पहले

12 में से 1–12 प्रश्न

  1. 1. एक कप कॉफी \(90^{\circ} \mathrm{C}\) से \(80^{\circ} \mathrm{C}\) तक t मिनट में ठंडी होती है, जब कमरे का तापमान \(20^{\circ} \mathrm{C}\) है। इसी कमरे के तापमान पर, इसी प्रकार की कॉफी के कप को \(80^{\circ} \mathrm{C}\) से \(60^{\circ} \mathrm{C}\) तक ठंडा होने में लिया गया समय है : 2025 मध्यम
  2. 2. हवा में एक पिंड का तापमान 4 मिनट में \(40^{\circ} \mathrm{C}\) से \(24^{\circ} \mathrm{C}\) तक गिर जाता है। वायु का तापमान \(16^{\circ} \mathrm{C}\) है। अगले 4 मिनट में पिंड का तापमान होगा: 2025 मध्यम
  3. 3. \(7\) मिनट में एक वस्तु \(60^{\circ}\) से \(40^{\circ}\) तक ठंडी होती है। वातावरण का तापमान \(10^{\circ} \mathrm{C}\) है। अगले 7 मिनट में वस्तु का तापमान होगा: 2023 मध्यम
  4. 4. जब कमरे का तापमान \(22^{\circ} \mathrm{C}\) है, तो बहुत गर्म सूप से भरी एक कटोरी \(2\) मिनट में \(98^{\circ} \mathrm{C}\) से \(86^{\circ} \mathrm{C}\) तकं ठंडी होती है। यह \(75^{\circ} \mathrm{C}\) से \(69^{\circ} \mathrm{C}\) तक ठंडा होने में कितना समय लेगी? 2023 मध्यम
  5. 5. एक प्रयोग में न्यूटन के शीतलन के नियम को प्रमाणित करने के लिए जल के तापमान और वातावरण के तापमान के मध्य अन्तर व समय के ग्राफ दिखाया गया है। यदि जल का प्रारम्भिक तापमान \(80^{\circ}\,C\) है तो ग्राफ में प्रदर्शित \(t _2\) का मान ज्ञात कीजिए।
    2022 कठिन
  6. 6. निम्नलिखित कथनों को पढ़िये : \(A.\) यदि किसी द्रव एवं उसके परिवेश के बीच के सूक्ष्म तापान्तर का मान दो गुना हो जाए तो द्रव की ऊष्मा क्षय की दर दोगुनी हो जाएगी। \(B.\) समान पृष्ठ क्षेत्रफल वाले दो पिण्डों \(P\) एवं \(Q\) को क्रमशः \(10^{\circ} C\) एवं \(20^{\circ} C\) तापमान पर रखा गया है। किसी नियत समय में पिण्ड \(P\) एवं \(Q\) से उत्सर्जित ऊष्मीय विकिरणों का अनुपात \(1: 1.15\) है। \(C.\) \(100 K\) एवं \(400 K\) के बीच कार्यरत किसी कार्नो इंजन की दक्षता \(75 \%\) होगी। \(D.\) जब द्रव एवं उसके परिवेश के बीच का लघु तापान्तर चार गुना हो जाता है, तो द्रव की ऊष्मा क्षय की दर दोगुनी हो जाती है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें : 2022 कठिन
  7. 7. \(25^{\circ} C\) कक्ष ताप पर कोई पिण्ड \(5\) मिनट में \(75^{\circ} C\) से \(65^{\circ} C\) तक ठंडा होता है। इस पिण्ड का अगले \(5\) मिनट के अंत में ताप \(......\,{ }^{\circ} C\) होगा। 2021 मध्यम
  8. 8. एक पिण्ड \(61^{\circ} C\) से \(59^{\circ} C\) तक ठंडा होने में \(4\, min\) का समय लेता हैं। यदि परिवेश का ताप \(30^{\circ} C\) है तो पिण्ड को \(51^{\circ} C\) से \(49^{\circ} C\) तक ठंडा होने में समय लगेगा। (\(min\) में) 2021 मध्यम
  9. 9. एक धातु का बना हुआ गोला \(300\, s\) में \(50^{\circ} C\) से \(40^{\circ} C\) तक ठंडा हो जाता है। यदि इसके आस-पास के वातावरण का तापमान \(20^{\circ} C\) हो अगले \(5\) मिनटों के बाद इस गोले का तापमान निम्न में से किसके निकटतम होगा ? 2020 मध्यम
  10. 10. एक गुहा, जिसमें निर्वात हैं, के अन्दर द्रव्यमान \(M\) एवं त्रिज्या \(R\) के एक काले रंग के ठोस गोले को रखा गया हैं। गुहा की दीवारों का तापमान \(T _{0}\) पर अनुरक्षित किया गया हैं। गोले का प्रारम्भिक तापमान \(3 T _{0}\) हैं। यदि गोले के पदार्थ की विशिष्ट ऊष्मा प्रति इकाई द्रव्यमान गोले के तापमान \(T\) से \(\alpha T ^{3}\) के अनुसार परिवर्तित होती हैं, जहाँ \(\alpha\) एक स्थिराँक हैं, तब गोले के तापमान को \(2 T _{0}\) तक ठंडा होने में समय लगेगा ( \(\sigma\) स्टीफन बोल्टजमान स्थिराँक हैं) 2014 कठिन
  11. 11. गर्म पानी \(60^{o} C\) से \(50^{\circ} C\) पहले \(10\) मिनट में ठंडा होता है और \(42^{o} C\) तक दूसरे \(10\) मिनट में ठंडा होता है। वातावरण का तापमान \(\dots^oC\) है 2014 कठिन
  12. 12. न्यूटन के शीतलन नियम का पालन करती हुई एक गर्म वस्तु अपने शीर्ष तापमान \(80^{\circ} C\) से परिवेश तापमान \(30^{\circ} C\) तक ठंडी होती है। यह \(80^{\circ} C\) से \(40^{\circ} C\) तक ठंडा होने में \(5\) मिनट लेती है। यह \(62^{\circ} C\) से \(32^{\circ} C\) तक ठंडा होने में कितना समय \(\dots\) मिनट लेगी ? (दिया है \(\ln 2=0.693, \ln 5=1.609\) ) 2014 कठिन

STD 11 - ऊष्मा का संचरण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में न्यूटन का शीतलन नियम के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2025 के 12 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

न्यूटन का शीतलन नियम के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 58% मध्यम और 42% कठिन।