ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - गति के नियम

घिरनी गुटके प्रणाली PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

घिरनी गुटके प्रणाली पर STD 11 - गति के नियम के 7 प्रश्न, 2020–2026 में पूछे गए।

7प्रश्न
111STD 11 - गति के नियम में
2020–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 43% कठिन 57%

प्रश्न

नए पहले

7 में से 1–7 प्रश्न

  1. 1. तीन द्रव्यमान \(m_1 = 4\) kg, \(m_2 = 4\) kg और \(m_3 = 6\) kg को नीचे दिए गए चित्र में दर्शाए अनुसार एक निश्चित चिकनी घर्षणहीन घिरनी से निलंबित किया गया है। \(T_1/T_2\) का मान _____ है।
    ( \(g = 10\) m/s\(^2\) लीजिए)
    2026 कठिन
  2. 2. एक हल्की अवितान्य डोरी एक चिकनी हल्की घिरनी पर से गुजरती हुई द्रव्यमान \(m_1\) और \(m_2\) के दो गुटकों को जोड़ती है। यदि निकाय का त्वरण \(\frac{g}{8}\) है, तो द्रव्यमानों का अनुपात \(\frac{\mathrm{m}_2}{\mathrm{~m}_1}\) _______ है। 2024 कठिन
  3. 3. एक हल्की डोरी एक चिकनी हल्की घिरनी पर से गुजरती हुई \(m_1\) और \(m_2\) द्रव्यमानों के दो गुटकों को जोड़ती है (जहाँ \(m_2>m_1\) है)। यदि निकाय का त्वरण \(\frac{\mathrm{g}}{\sqrt{2}}\) है, तो द्रव्यमानों \(\frac{\mathrm{m}_1}{\mathrm{~m}_2}\) का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  4. 4. जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है, \(4 \mathrm{~kg}, 6 \mathrm{~kg}\) और \(10 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान के तीन गुटके \(\mathrm{M}_1, \mathrm{M}_2\) और \(\mathrm{M}_3\) को \(1\), \(2\) और \(3\) डोरियों द्वारा एक घर्षण रहित घिरनी (पुली) से लटकाया गया है। जब वे ऊपर की ओर \(2 \mathrm{~ms}^{-2}\) के त्वरण से गति करते हैं, तब डोरी \(1\) में तनाव \(T_1\) _______ \(\mathrm{N}\) होगा। ( \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) लीजिए।)
    2024 कठिन
  5. 5. दिये गये चित्रानुसार, एक भारहीन घिरनी \(P\) दो घर्षणरहित नत समतलों से जुड़ी है। डोरी (द्रव्यमान रहित) में तनाव होगा (यदि \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) )
    2023 मध्यम
  6. 6. चित्रानुसार एक \(M\) द्रव्यमान को \(4\) गुना अधिक बड़ द्रव्यमान से स्प्रिंग-घिरनी निकाय से जोड़ा जाता है। बड़े द्रव्यमान को एक क्षैतिज बर्फ की पट्टिका पर रखा जाता है तथा \(2 \,Mg\) बल द्वारा खींचा जाता है। इस स्थिति में रस्सी में तनाव \(\frac{ x }{5}\,Mg\) है तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। रस्सी के द्रव्यमान तथा बर्फ की पट्टिका व ब्लॉक (बड़े द्रव्यमान) के मध्य घर्षण को नगण्य मानें) (दिया है: \(g =\) गुरूत्वीय त्वरण)
    2022 मध्यम
  7. 7. \(10\, kg\) द्रव्यमान को \(4 \,m\) लम्बी एक रस्सी द्वारा छत से लटकाया हुआ है। रस्सी के बीचोबीच क्षैतिज दिशा में एक बल \(F\) इस प्रकार लगाया जाता है कि रस्सी का ऊपरी आधा हिस्सा ऊर्ध्व दिशा से \(45^{\circ}\) का कोण बनाता है। \(F\) का मान ........ \(N\) है। (रस्सी का द्रव्यमान नगण्य माने तथा \(g =10 \,ms ^{-2}\) लें) 2020 मध्यम

STD 11 - गति के नियम के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में घिरनी गुटके प्रणाली के कितने प्रश्न आए हैं?

2020–2026 के 7 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

घिरनी गुटके प्रणाली के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 43% मध्यम और 57% कठिन।