प्रश्न
नए पहले9 में से 1–9 प्रश्न
- 1. चित्र में दर्शाए गए ब्लॉक और ट्रॉली निकाय पर विचार कीजिए। यदि ट्रॉली और सतह के बीच गतिज घर्षण गुणांक \(0.04\) है, तो निकाय का त्वरण \(\mathrm{ms}^{-2}\) में _______ है। (मान लीजिए कि डोरी द्रव्यमानहीन और अवितान्य है तथा घिरनी भी द्रव्यमानहीन और घर्षणहीन है)
2024 कठिन - 2. एक भारी बक्सा जिसका द्रव्यमान \(50 \mathrm{~kg}\) है, एक क्षैतिज सतह पर गति कर रहा है। यदि बक्से और क्षैतिज सतह के बीच गतिज घर्षण गुणांक \(0.3\) है, तो गतिज घर्षण बल _______ है। 2024 कठिन
- 3. नीचे दो कथन दिये गये है : कथन (\(I\)) : स्थैतिक घर्षण का सीमान्त बल संपर्क के क्षेत्रफल पर निर्भर करता है तथा पदार्थों पर निर्भर नहीं करता है। कथन (\(II\)) : गतिज घर्षण का सीमान्त बल संपर्क क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करता तथा पदार्थो पर निर्भर करता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर का चयन कीजिए। 2024 कठिन
- 4. \(10 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक वस्तु \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की प्रारम्भिक चाल से चल रही है। वस्तु एवं धरातल के बीच घर्षण के कारण, यह वस्तु \(5 \mathrm{~s}\) बाद रूक जाती है। घर्षण गुणांक का मान है : (गुरूत्वीय त्वरण का मान \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\) 2023 मध्यम
- 5. \(400 \mathrm{~ms}^{-1}\) की चाल से क्षैतिज दिशा में चलती हुई \(0.1 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान की एक गोली, खुरदरे क्षैतिज तल पर रखे \(3.9 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान वाले लकड़ी के गुटके से टकराती है। गोली, गुटके में धंस जाती है एवं संयुक्त निकाय रुकने से पहले \(20 \mathrm{~m}\) चलता है। गुटके एवं तल के बीच का घर्षण गुणांक_______________ है। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ) 2023 कठिन
- 6. \(5\) किग्रा का एक गुटका एक मेज के खुरदर तल पर विरामावस्था में रखा है। अब यदि \(30 \mathrm{~N}\) का एक बल मेज की सतह के समान्तर दिशा में आरोपित किया जाता है तो गुटका \(10 \mathrm{~s}\) में \(50 \mathrm{~m}\) दूरी खिसकता है। गतिज घर्षण गुणांक (यदि आवयश्क हो तब दिया है, \(\left.\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\) है: 2023 मध्यम
- 7. चित्रानुसार \(40\,kg\) द्रव्यमान का ब्लॉक एक सतह पर सरकता है, जब एक घर्पणरहित घिरनी पर से गुजरने वाली अवितान्य तथा द्रव्यमानहीन रस्सी से \(4\,kg\) के द्रव्यमान को लटकाया जाता है। ब्लॉक तथा सतह के मध्य गतिज घर्पण गुणांक \(0.02\) है। ब्लॉक का त्वरण \(...........ms ^{-2}\) होगा (दिया है: \(g =10\,ms ^{-2}\) ) 2022 मध्यम
- 8. द्रव्यमान \(10\,kg\) का एक ब्लॉक प्रारम्भिक वेग \(9.8\,ms ^{-1}\) से सतह पर फिसलना प्रारम्भ करता है। ब्लॉक व सतह के मध्य घर्पण गुणांक \(0.5\) है। ब्लॉक द्वारा रूकने से पूर्व तय दूरी \(.......\,m\) [\(g =9.8\,ms ^{-2}\) लें ] 2022 मध्यम
- 9. एक बैग, \(2\,m / s\) की चाल से घूमती हुई कनवेयर बैल्ट के ऊपर आराम से गिराया जाता है। कनवेयर बैल्ट एवं बैग के बीच घर्षण गुणांक का मान \(0.4\) है। आरम्भ में, बैग बैल्ट पर फिसलता है, फिर घर्षण के कारण रूक जाता है। फिसलने के दौरान, बैग द्वारा बैल्ट पर तय की गई दूरी का मान \(.......\,m\) है : [Take \(\left.g =10\,m / s ^{-2}\right]\) 2022 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - घर्षण के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में गतिज ऊर्जा के कितने प्रश्न आए हैं?
2022–2024 के 9 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
गतिज ऊर्जा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
0% आसान, 56% मध्यम और 44% कठिन।