प्रश्न
नए पहले10 में से 1–10 प्रश्न
- 1. दो द्रवों (जिनके घनत्व समान हैं) का पृष्ठ तनाव \(T_1\) और \(T_2\) है, जिन्हें केशिका वृद्धि विधि का उपयोग करके मापा जाता है। इसके लिए दो नलियों का उपयोग किया जाता है जिनकी आंतरिक त्रिज्याएँ \(r_1\) और \(r_2\) हैं, जहाँ \(r_1>r_2\) है। इन नलियों में मापी गई द्रव की ऊँचाईयाँ क्रमशः \(h_1\) और \(h_2\) हैं। [द्रव के मेनिस्कस के निम्नतम बिंदु के ऊपर के भार की उपेक्षा करें]। ऊँचाईयाँ \(h _1\) और \(h _2\) तथा पृष्ठ तनाव \(T _1\) और \(T _2\) निम्न संबंध को संतुष्ट करते हैं : 2026 आसान
- 2. जब एक सीधी केशिका नली का एक भाग किसी द्रव में ऊर्ध्वाधर रखा जाता है, तो द्रव एक निश्चित ऊँचाई h तक ऊपर चढ़ता है। यदि केशिका नली की आंतरिक त्रिज्या, द्रव का घनत्व और द्रव का पृष्ठ तनाव प्रत्येक 1% से घटता है, तो नली में द्रव की ऊँचाई में __________ % का परिवर्तन होगा। 2026 आसान
- 3. 0.1 mm त्रिज्या की एक केशिका नली को जल (पृष्ठ तनाव \(70 \mathrm{dyn} / \mathrm{cm}\) और काँच-जल स्पर्श कोण \(\simeq 0^{\circ}\)) में आंशिक रूप से डुबोया जाता है, जो ऊर्ध्वाधर से \(30^{\circ}\) पर झुकी हुई है। केशिका में ऊपर उठे जल की लंबाई ________ cm है।
\(\left(\right.\) \(\left.\mathrm{g}=9.8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\) लीजिए। 2025 मध्यम - 4. नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन \(I\) : किसी ठोस और द्रव के बीच स्पर्श कोण ठोस और द्रव दोनों के पदार्थ का एक गुणधर्म है। कथन \(II\) : एक केशिका नली में द्रव का उन्नयन नली की आंतरिक त्रिज्या पर निर्भर नहीं करता है। उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें : 2024 कठिन
- 5. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन-I: जब एक केशिका नली को किसी द्रव में डुबोया जाता है, तो द्रव केशिका में न तो ऊपर चढ़ता है और न ही नीचे गिरता है। संपर्क कोण \(0^{\circ}\) हो सकता है।
कथन-II: एक ठोस और एक द्रव के बीच संपर्क कोण ठोस और द्रव के पदार्थ का भी एक गुण है :
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2024 कठिन - 6. नीचे कथन दिए गए है: कथन \(I\): यदि केशनली को पहले ठंडे पानी में तथा बाद में गर्म पानी में डुबाया जाता है, केशनली में चढ़े गर्म पानी स्तर काम होगा। कथन \(II\) : यदि केशनली को पहले ठंडे पानी में तथा बाद में गर्म पानी में डुबाने पर, केशनली में चढ़े ठंडे पानी का स्तर कम होगा। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए : 2024 कठिन
- 7. त्रिज्या \(0.15\, mm\) की एक काँच में बनी केशिका को मीथाइल आयोडाइड (पृष्ठ तनाव \(=0.05 \,Nm ^{-1}\), घनत्व \(=667 \,kg\, m ^{-3}\) ) से भरे एक बीकर में सीधा (ऊर्ध्वाधर दिशा में) डुबाया जाता है तो यह द्रव इसमें \(h\) ऊँचाई तक चढ़ जाता है। इस पर यह देखा जाता है कि काँच और द्रव की अन्तरसतह पर यदि विपरीत दिशाओं से स्पर्शी रेखाएँ खींची जाये तो वे एक दूसरे से \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है। जब \(h\) का मान निम्न में से किसके निकट है ? (\(m\) में) \(( g =\) \(10\, ms ^{-2}\) ). 2020 कठिन
- 8. \(M\) द्रव्यमान का एक द्रव्य केशिका के अंदर ऊपर की तरफ उठता है। तो द्रव्य का द्रव्यमान जो त्रिज्या \(2 r\) के एक केशिका का उपयोग करते समय उठता है, होगा 2019 मध्यम
- 9. पारे और जल के पुष्ठ तनावों का अनुपात \(7.5\) दिया गया है, जबकि उनके घनत्वों का अनुपात \(13.6\) है। काँच के साथ उनके संपर्क कोण लगभग क्रमशः \(135^o\) और \(0^o\) हैं। यदि यह प्रेक्षित किया जाता है कि पारा, \(r_1\) त्रिज्या की केशिका नली में \(h\) मात्रा से नीचे की ओर चला जाता है, जबकि जल, \(r_2\) त्रिज्या की केशिका नली में समान मात्रा \(h\) से ऊपर की और चढ़ता है, तो अनुपात \(r_1 /r_2\) लगभग है 2019 मध्यम
- 10. एक केशनलिका को ऊर्ध्वाधर पानी में डुबोया जाता है और तब पानी के स्तम्भ की ऊँचाई \(x\) हो जाती है। जब इस विन्यास को एक गहराई \(d\) वाली एक खान में ले जाया जाता है, तब पानी के स्तम्भ की ऊँचाई \(y\) है। यदि पृथ्वी की त्रिज्या \(R\) है, तब अनुपात \(\frac{x}{y}\) है : 2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - पृष्ठ तनाव के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में केशनली के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 10 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
केशनली के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
20% आसान, 40% मध्यम और 40% कठिन।