टॉपिक
6 टॉपिक- 10प्रश्न छड़ चुंबक और चुंबकीय द्विध्रुव
- 17प्रश्न चुंबकीय पदार्थों सबसे ज़्यादा पूछा गया
- 14प्रश्न चुंबकीकरण
- 11प्रश्न एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में द्विध्रुव
- 5प्रश्न Magnetic Hysteresis
- 11प्रश्न भू-चुंबकत्व
STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के सभी प्रश्न
नए पहले68 में से 1–50 प्रश्न
- 1. एक परिनालिका में \(400\) आपेक्षिक चुंबकशीलता वाले पदार्थ का एक क्रोड है। परिनालिका के भीतर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र \(1.0\) T है। SI मात्रकों में चुंबकीय तीव्रता \(\alpha \times 10^5\) है। \(\alpha\) का मान ______ है।
(निर्वात की चुंबकशीलता \(\mu_0=4\pi \times 10^{-7}\) SI मात्रक।) 2026 मध्यम - 2. एक लघु दंड चुंबक को 800 गॉस के एक बाहरी क्षेत्र में अपनी अक्ष के साथ \(30^{\circ}\) पर रखा गया है, यह \(0.016 N . m\) का बलाघूर्ण अनुभव करता है। इसे सर्वाधिक स्थायी स्थिति से सर्वाधिक अस्थायी स्थिति में ले जाने में किया गया कार्य \(\alpha \times 10^{-3} J\) है। \(\alpha\) का मान _________ है। 2026 मध्यम
- 3. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है। लौहचुंबकीय पदार्थ पर विचार कीजिए :
अभिकथन (A) : लौहचुंबकीय पदार्थ में व्यक्तिगत परमाणु चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण रखते हैं और एक दूसरे के साथ इस प्रकार अन्योन्यक्रिया करते हैं कि वे स्वतः ही संरेखित होकर डोमेन बनाते हैं।
कारण (R) : पर्याप्त उच्च तापमान पर, लौहचुंबकीय पदार्थ की डोमेन संरचना विघटित हो जाती है। इस प्रकार, पर्याप्त उच्च तापमान पर, जिसे क्यूरी ताप के रूप में जाना जाता है, चुंबकन समाप्त हो जाएगा।
उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें : 2026 कठिन - 4. दो समरूप छोटे दंड चुंबक, प्रत्येक का द्विध्रुव आघूर्ण \(3\sqrt{5}\) J/T है, \(10\) cm की केंद्र से केंद्र पृथक्करण दूरी पर रखे गए हैं, जिनकी अक्षें एक-दूसरे के लंबवत हैं जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। चुंबकों के ठीक मध्य बिंदु P पर चुंबकीय क्षेत्र का मान \(\alpha \times 10^{-3}\) T है। \(\alpha\) का मान ______ है।
(\(\mu_0=4\pi \times 10^{-7}\) Tm/A)
2026 कठिन - 5. चुंबकीय प्रवृत्ति \((\chi)\) और चुंबकीय पारगम्यता \((\mu)\) के बीच संबंध के द्वारा दिया जाता है:
(\(\mu_0\) मुक्त आकाश की पारगम्यता है और \(\mu_{\mathrm{r}}\) आपेक्षिक पारगम्यता है) 2025 आसान - 6. धारावाही परिनालिका के भीतर के स्थान को मैग्नीशियम (चुंबकीय प्रवृत्ति \(\left.\chi_{\mathrm{mg}}=1.2 \times 10^{-5}\right)\) से भरने पर चुंबकीय क्षेत्र (B) में प्रतिशत वृद्धि है: 2025 मध्यम
- 7. एक चुंबकीय द्विध्रुव \(80 \sqrt{3} \mathrm{~N} \mathrm{~m}\) का बल-आघूर्ण अनुभव करता है जब इसे एकसमान चुंबकीय क्षेत्र में इस प्रकार रखा जाता है कि द्विध्रुव आघूर्ण चुंबकीय क्षेत्र के साथ \(60^{\circ}\) का कोण बनाता है। द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा कितनी है? 2025 आसान
- 8.

एक दंड चुंबक की कुल लंबाई \(2 l=20\) इकाई है और क्षेत्र बिंदु \(P\) चुंबक के केंद्र से \(\mathrm{d}=10\) इकाई की दूरी पर है। यदि लंबाई मापन की सापेक्ष अनिश्चितता \(1 \%\) है, तो बिंदु P पर चुंबकीय क्षेत्र की अनिश्चितता क्या है? 2025 कठिन - 9. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A) : चुंबकीय एकल ध्रुव अस्तित्व में नहीं होते हैं।
कारण (R) : चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ सतत होती हैं और बंद पाश बनाती हैं।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें : 2025 आसान - 10. अनुचुंबकीय पदार्थ: \(A\). स्वयं को बाह्य चुंबकीय क्षेत्र की दिशाओं के अनुदिश संरेखित करते हैं। \(B\). बाह्य चुंबकीय क्षेत्र की ओर प्रबलता से आकर्षित होते हैं। \(C\). उसकी प्रवृत्ति शून्य से थोड़ी अधिक होती है। \(D\). प्रबल चुंबकीय क्षेत्र से दुर्बल चुंबकीय क्षेत्र की ओर चलते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए: 2024 कठिन
- 11. चुंबकीय द्विध्रुव के कारण इसके केन्द्र से \(20 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर इसकी अक्ष पर स्थित बिन्दु पर चुंबकीय विभव \(1.5 \times 10^{-5} \mathrm{Tm}\) है। द्विध्रुव का चुंबकीय आघूर्ण _______ \(\mathrm{Am}^2\) है। (दिया है: \(\frac{\mu_0}{4 \pi}=10^{-7} \mathrm{TmA}^{-1}\) ) 2024 कठिन
- 12. एक चुंबक की निग्राहिता \(5 \times 10^3 \mathrm{~A} / \mathrm{m}\) है। \(30 \mathrm{~cm}\) लंबाई और \(150\) फेरों वाली एक परिनालिका में प्रवाहित करने के लिए आवश्यक धारा की मात्रा, ताकि चुंबक परिनालिका के अंदर विचुंबकीय हो जाए, तो _______ A है। 2024 कठिन
- 13. एक सीधी चुंबकीय पट्टी का चुंबकीय आघूर्ण \(44 \mathrm{Am}^2\) है। यदि पट्टी को अर्धवृत्ताकार आकृति में मोड़ा जाता है, तो इसका चुंबकीय आघूर्ण _______\(\mathrm{Am}^2\) होगा। \(\left(\right.\) दिया गया है \(\left.\pi=\frac{22}{7}\right)\) 2024 कठिन
- 14. \(1 \mathrm{~m}\) लम्बी धात्विक छड़ \(\mathrm{XY}\) प्रदर्शित चित्र के अनुसार किसी परिपथ को पूर्ण कर रही है। परिपथ का तल \(0.15 \mathrm{~T}\) फ्लक्स घनत्व वाले चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत है। छड़ को दर्शायी गई दिशा में \(4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की नियत चाल से चलाने के लिए आवश्यक बल_________\(10^{-3} \mathrm{~N}\) है। 2023 मध्यम
- 15. \(2 \mathrm{~m}\) लम्बी एवं \(0.2 \mathrm{~m}\) व्यास वाली एक काँच की नली पर, \(1200\) घेरों वाली एक परिनलिका को एक समान रूप से एक ही परत में बाँधा जाता है। जब परिनलिका में \(2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है, तो इसके केन्द्र पर चुम्बकीय तीव्रता है: 2023 आसान
- 16. \(5.0 \ \mathrm{Am}^2\) चुम्बकीय आघूर्ण वाली एक दण्ड चुम्बक \(0.4 \ \mathrm{t}\) वाले चुम्बकीय क्षेत्र के सापेक्ष समान्तर स्थिति में रखी है। चुम्बक को क्षेत्र की समान्तर स्थिति से विपरीत-समान्तर स्थिति तक घुमाने के लिए आवश्यक कार्य करने की मात्र है: 2023 मध्यम
- 17. एक लम्बी धारावाही परिनालिका के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता \(1.6 \times 10^3 \mathrm{Am}^{-1}\) प्राप्त होती है। यदि प्रति से.मी. फेरों की संख्या \(8\) हो, तो परिनालिका में प्रवाहित धारा__________\(A\) है। 2023 आसान
- 18. नीचे दो कथन दिए गए है, एक को अभिकथन \(A\) एवं दूसरे को कारण \(R\) कहा गया है। अभिकथन \(A\): विद्युत चुम्बक नरम लोहे की बनी होती हैं। कारण \(R\): नरम लोहे में उच्च चुम्बकशीलता एवं निम्न धारणशीलता होती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये। 2023 मध्यम
- 19. नीचे दो कथन दिए गए हैं। कथन \(I\): प्रतिचुम्बकीय पदार्थों के लिए, \(-1 \leq \chi<0\), जहाँ \(\chi\) चुम्बकीय प्रवृत्ति है। कथन \(II\): प्रतिचुम्बकीय पदार्थों को जब बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो वह क्षेत्र में अधिक तीव्रता वाले स्थान से कम तीव्रता वाले स्थान की ओर जाने का प्रयत्न करते हैं। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 20. नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन \(I\) : प्रतिचुम्बकीय गुण, तापमान पर निर्भर करता है। कथन \(II\) : प्रतिचुम्बकीय नमूने में प्रेरित चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण, सदैव चुम्बकीय क्षेत्र के विपरीत होता है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
- 21. चुम्बकीय आघूर्ण \(2.0 \times 10^5 JT ^{-1}\) वाली एक छड़ चुम्बक को परिमाण \(B =14 \times 10^{-5} T\) वाले एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र के अनुदिश रखा गया है। चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा से छड़ चुम्बक को \(60^{\circ}\) घूर्णन कराने में किया गया कार्य \(..........\,J\) होगा। 2022 मध्यम
- 22. दो दण्ड चुम्बक, किसी क्षैतिज तल में क्रमशः \(3\,s\) एवं \(4\,s\) के आवर्तकाल से पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र में दोलन कर रही हैं। यदि उनके जड़त्वाघूर्णो का अनुपात \(3: 2\) है, तो उनके चुम्बकीय आघूर्णो का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
- 23. एक अनुचुम्बकीय पदार्थ की सुग्राहिता 99 है तो पदार्थ की चुम्बकशीलता \(( Wb / A - m )\) में है: [मुक्त आकाश की चुम्बकशीलता \(\left.\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} Wb / A-m\right]\) 2022 मध्यम
- 24. एक चुम्बक को चुम्बकीय यामोत्तर (मेरीडियन) से \(45^{\circ}\) का कोण बनाते हुए लटकाया गया है, जो कि क्षैतिज से \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है। नमन कोण का वास्तविक मान है 2022 मध्यम
- 25. किसी स्थान जहाँ नमन कोण \(37^{\circ}\) है, पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का ऊध्र्वाधर घटक \(6 \times 10^{-5}\,T\) है। उस स्थान पर पृथ्वी के परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र का मान होगा (दिया है \(\tan 37^{\circ}=\frac{3}{4}\) ) 2022 आसान
- 26. किसी स्थान \(P\) पर जहाँ नमन कोण का मान \(30^{\circ}\) है, वहाँ दोलनी चुम्बकत्वमापी के \((Oscillations\,magnetometer)\) कम्पास की सूई, प्रति मिनट \(20\) दोलन करती है। किसी दूसरे स्थान \(Q\) पर जहाँ नमन कोण का मान \(60^{\circ}\) है, वहाँ दोलनों की प्रति मिनट संख्या \(10\) हो जाती है। दोनों स्थानों पर कुल चुम्बकीय क्षेत्रों का अनुपात \(\left( B _{ Q }: B _{ P }\right)\) होगा: 2022 कठिन
- 27. किसी स्थान पर, नमन कोण \(30^{\circ}\) है एवं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक \(0.5\,G\) है। उस स्थान पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का कुल परिमाण ( \(G\) में) होगा - 2022 आसान
- 28. नीचे दो कथन दिए गए है : कथन \(-I\) : अनुचुम्बकीय और लोहचुम्बकीय पदार्थो की चुम्बकीय सुग्राहिता तापमान में कमी के साथ बढ़ती है। कथन \(-II\) : प्रतिचुम्बकत्व इलेक्ट्रॉनों की कक्षीय गति का एक परिमाण है, जो आरोपित चुम्बकीय क्षेत्र के विपरीत चुम्बकीय आघूर्ण उत्पन्न करते है। सही विकल्प चुनिये। 2022 मध्यम
- 29. \(1 \,Am ^{2}\) चुम्बकीय आघूर्ण वाले दो चुम्बकीय द्विध्रुव \(m _{1}\) तथा \(m _{2}\) क्रमशः बिन्दु \(O\) तथा \(P\) पर रखे हैं। \(O\) तथा \(P\) के बीच दूरी \(1\) मीटर है। द्विध्रुव \(m _{1}\) की उपरिथति में द्विध्रुव \(m _{2}\) द्वारा अनुभव किये गये बल आघूर्ण की गणना कीजिए। बल आघूर्ण \(.....\,\times 10^{-7}\,Nm\) है।
2021 मध्यम - 30. \(1000\) फेरे प्रति मीटर की एक लम्बी परिनालिका में सापेक्ष चुम्बकशीलता \(500\) तथा आयतन \(10^{3}\) सेमी \(^{3}\) का एक क्रोड पदार्थ रखा है। यदि क्रोड पदार्थ को \(750\) आपेक्षिक चुम्बकशीलता तथा समान आयतन के दूसरे क्रोड पदार्थ से प्रतिस्थापित कर दिया जाए तथा परिनालिका में समान धारा \(0.75\) एम्पियर पोषित रहे, तो क्रोड के चुम्बकीय आघूर्ण में भिन्नात्मक परिवर्तन लगभग \(\left(\frac{ x }{499}\right)\) होगा। \(x\) का मान \(......\) होगा। 2021 कठिन
- 31. \(14\, cm\) लम्बा कोई छड़ चुम्बक चुम्बकीय याम्योत्तर में इस प्रकार रखा गया है कि इसका उत्तरी ध्रुव भौगोलिक उत्तरी ध्रुव की ओर इंगित करता है। छड़ चुम्बक के केन्द्र से \(18 \,cm\) दूरी पर उदासीन बिन्दु प्राप्त किया गया है। यदि \(B _{ H }=0.4 \,G\), हो, तो चुम्बक आघूर्ण होगा। \(\left(1\, G =10^{-4} T \right)\) 2021 कठिन
- 32. चुम्बकीय याम्योत्तर से \(30^{\circ}\) के कोण पर आभास नति \(45^{\circ}\) है। सही नति ज्ञात कीजिए। 2021 मध्यम
- 33. एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में, चुम्बकीय सुई का चुम्बकीय आघूर्ण \(9.85 \times 10^{-2}\, A / m ^{2}\) और जड़त्व आघूर्ण \(5 \times 10^{-6} \,kg\, m ^{2}\) है। यदि यह \(5 \,s\) में \(10\) पूर्ण दोलन करती है तो चुम्बकीय क्षेत्र का मान \(.....\,mT\) होगा। \(\left[\pi^{2}=9.85\right]\) 2021 मध्यम
- 34. एलुमिनियम की चुम्बकीय प्रवत्ति (सुग्राहिता) का मान \(2.2 \times 10^{-5}\) है। यदि किसी धारावाही टोरायड के रिक्तस्थान में एलुमिनियम भर दिया जाए, तो चुम्बकीय क्षेत्र में होने वाली वद्धि की प्रतिशतता \(\frac{ X }{10^{4}}\) है। तब \(x\) का मान \(.....\) होगा। 2021 कठिन
- 35. क्यूरी-ताप से नीचे किसी लौह-चुम्बकीय पदार्थ के डोमेन को इस रूप में परिभाषित किया जाता है 2021 मध्यम
- 36. किसी बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में कोई कोमल लौह चुम्बकीय पदार्थ रखा है। चुम्बकीय डोमेनों \(.....\)। 2021 मध्यम
- 37. किसी छड़ के पदार्थ की चुम्बकीय प्रवत्ति \(499\) है। निर्वात में पारगम्यता \(4 \pi \times 10^{-7} \,H / m\) है। छड़ के पदार्थ की निरपेक्ष पारगम्यता \(....\,\pi \times 10^{-4} {H} / {m}\) है। 2021 मध्यम
- 38. कथन \(I :\) लोहचुम्बकीय गुण ताप पर निर्भर करता है। उच्च ताप पर लोहचुम्बक अनुचुम्बक बन जाता है। कथन \(II :\) उच्च ताप पर किसी लोहचुम्बकीय पदार्थ का डोमेन-दीवार क्षेत्रफल बढ़ जाता है। उपरोक्त कथनों के अनुसार नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए। 2021 मध्यम
- 39. निम्नलिखित आरेख चुम्बकन \(( M )\) तथा चुम्बकीय क्षेत्र \(( H )\) और धारणशीलता \((\chi)\) तथा ताप \(( T )\) के बीच ग्राफ को प्रदर्शित करते हैं। निम्नलिखित में कौन-सा संयोजन एक प्रतिचुम्बकीय पदार्थ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है ?
2021 मध्यम - 40. निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ? \((A)\) विधुतीय एकलध्रुव अस्तित्व नहीं रखते जबकि चुम्बकीय एकलध्रुव अस्तित्व रखते हैं। \((B)\) परिनालिका के कारण, इसके सिरों पर और बाहर, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ पूर्णरूप से सीधी और परिबद्ध नही हो सकती। \((C)\) टोरॉइड (toroid) के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ पूर्णरूप से परिबद्ध होती है। \((D)\) छड़ चुम्बक के भीतर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ समांतर नही होती हैं। \((E)\) आदर्श प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के लिए, \(\chi=-1\) होता है, जहाँ \(\chi\) चुम्बकीय प्रवत्ती है। नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर को चुनिए। 2021 मध्यम
- 41. सही विकल्प को चुने। 2021 मध्यम
- 42. \(10^{-3}\, m ^{3}\) आयतन एवं \(1000\) सापेक्षिक चुम्बकशीलता की एक लोहे की छड़ को एक परिनालिका में क्रोड की तरह रखा गया है। परिनालिका में फेरों की संख्या \(10\) फेरे \(/ cm\) है। यदि \(0.5\, A\) धारा परिनालिका में प्रवाहित की जाये तो छड़ का चुम्बकीय आघूर्ण होगा? 2020 मध्यम
- 43. चित्र में एक लौह-चुंबकीय (ferromagnetic) पदार्थ के लिये एक प्रयोग द्वारा नापे गये \(B\, vs.\) \(H\) का विचरण दिखाया गया है। इस पदार्थ की धारणशीलता, निग्राहिता व संतृप्तता का मान है। क्रमश:
2020 मध्यम - 44. एक लघु छड़ चुम्बक जिसकी अक्ष \(0.06\, T\) के बाह्य क्षेत्र से \(30^{\circ}\) कोण पर है, पर \(0.018 \,Nm\) का बलाघूर्ण लगता है। इसे इसकी स्थायी से अस्थायी साम्यावस्था स्थिति तक घूर्णन कराने के लिये आवश्यक न्यूनतम कार्य होगा? 2020 कठिन
- 45. एक प्रतिचुम्बकीय (dimagnetic) पदार्थ से बने एक गोले के केन्द्र पर एक छोटी गोलाकार गुहा बनायी गयी है जिसमें एक अनुचुम्बकीय (paramagnetic) पद्रार्थ भर दिया गया है। इस पूरे निकाय को एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र \(\overrightarrow{ B }\) में रखा जाय तो अनुचुम्बकीय पदार्थ में चुम्बकीय क्षेत्र होगा?
2020 मध्यम - 46. जब अनुचुम्बकीय पदार्थ से बने एक नमूने को \(4\, K\) ताप मान पर \(0.4\, T\) मान के बाहरी चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो इस पर उत्पन्न चुंबकन का मान \(6\, Am ^{-1}\) है। यदि इसी नमूने को \(24 \,K\) तापमान पर \(0.3\, T\) मान के चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाए तो इसमें उत्पन्न चुंबकन का मान \(......A/m\) होगा। 2020 मध्यम
- 47. स्थायी चुम्बक \((P)\) तथा ट्रांसफार्मर के चुम्बक \((T)\) को बनाने के लिये उपयुक्त चुम्बकीय पदार्थं हैं 2020 मध्यम
- 48. \(1 \,cm\) भुजा के घनरूपी अनुचुम्बकीय पदार्थ पर, चुम्बकीय तीव्रता \(60 \times 10^{3} \,A / m\) लगाने पर उसका चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण \(20 \times 10^{-6}\, J / T\) होता है। इसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति है। 2019 मध्यम
- 49. \(10^{-2} \hat{ i }\, A - m ^{2}\) चुम्बकीय आघूर्ण वाले एक चुम्बक को समय के साथ \(B \hat{ i }(\operatorname{cost} \omega t )\) के अनुसार बदलते हुये एक चुम्बकीय क्षेत्र में रखते हैं। यहाँ \(B =1\) Tesla तथा \(\omega=0.125\, rad / s\) हैं। \(t =1\) पर चुम्बकीय आघूर्ण की दिशा को विपरीत करने में किया गया कार्य \(.......\) होगा। 2019 मध्यम
- 50. दो चुम्बकीय द्विध्रुवों \(X\) तथा \(Y\) को चित्रानुसार \(d\) दूरी पर, उनके अक्षों को परस्पर लम्बवत् करके, रखा है। \(Y\) का द्विध्रुव आघूर्ण \(X\) का दो गुना है। \(q\) आवेश का एक कण इन दोनों के ठीक मध्य बिंदु \(P\) से क्षैतिज रेखा से \(\theta=45^{\circ}\) के कोण पर, चित्रानुसार, गुजरता है। इस क्षण पर कण पर एक लगे बल का परिमाण क्या होगा ? (दिया है : \(d\) द्विध्रुव के आकार (dimensions) से अत्यधिक बड़ा है)
2019 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 68 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?
चुंबकीय पदार्थों, 17 प्रश्नों के साथ; उसके बाद चुंबकीकरण, 14 प्रश्नों के साथ।
STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
12% आसान, 65% मध्यम और 24% कठिन।