ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - गुरुत्वाकर्षण

गुरुत्वीय त्वरण PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

गुरुत्वीय त्वरण पर STD 11 - गुरुत्वाकर्षण के 46 प्रश्न, 2017–2026 में पूछे गए।

46प्रश्न
169STD 11 - गुरुत्वाकर्षण में
2017–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 61% कठिन 28%

प्रश्न

नए पहले

46 में से 1–46 प्रश्न

  1. 1. पृथ्वी की त्रिज्या \((R)\) के पदों में वह ऊँचाई, जिस पर गुरुत्वीय त्वरण \(\dfrac{g}{9}\) हो जाता है, जहाँ \(g\) पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण है, है ______। 2026 मध्यम
  2. 2. जब कोई पृथ्वी की सतह से \(16\) किमी नीचे एक बिंदु से पृथ्वी की सतह से \(16\) किमी ऊपर एक बिंदु तक चलता है। \(g\) में परिवर्तन लगभग \(\alpha\) % है। \(\alpha\) का मान _____ है।
    (पृथ्वी की त्रिज्या \(= 6400\) किमी मानिए।)
    2026 मध्यम
  3. 3. नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
    अभिकथन (A) : सरल लोलक का आवर्तकाल पर्वत के आधार की तुलना में पर्वत की चोटी पर अधिक होता है।
    कारण (R): सरल लोलक का आवर्तकाल गुरुत्वीय त्वरण के बढ़ते मान के साथ घटता है और इसके विपरीत।
    उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
    2025 आसान
  4. 4. नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
    अभिकथन (A) : एक सरल लोलक को ऐसे ग्रह पर ले जाया जाता है जिसका द्रव्यमान और त्रिज्या पृथ्वी की तुलना में क्रमशः 4 गुना और 2 गुना है। लोलक का आवर्तकाल पृथ्वी और उस ग्रह पर समान रहता है।
    कारण (R): लोलक का द्रव्यमान पृथ्वी और दूसरे ग्रह पर अपरिवर्तित रहता है।
    उपर्युक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
    2025 आसान
  5. 5. पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण ' \(g\) ' है। यदि पृथ्वी का व्यास अपने मूल मान का 1/3 कर दिया जाए और द्रव्यमान अपरिवर्तित रहता है, तो पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण \(\ldots\ldots\) g होगा। 2025 आसान
  6. 6. पृथ्वी की सतह से \(2 \mathrm{R}\) दूरी पर रखे \(90 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान के पिंड पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल _______ है। (जहाँ \(\mathrm{R}=\) पृथ्वी की त्रिज्या, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) है) 2024 कठिन
  7. 7. पृथ्वी की सतह से \(\mathrm{R}\) ऊँचाई पर छोटे दोलन कर रहे एक सरल लोलक का आवर्तकाल \(T_1=4 \mathrm{~s}\) है। यदि इसे पृथ्वी की सतह से \(2R\) ऊँचाई पर स्थित एक बिंदु पर लाया जाता है, तो इसका आवर्तकाल \(T_2\) होगा। सही संबंध चुनें। \([R=\) पृथ्वी की त्रिज्या] 2024 कठिन
  8. 8. पृथ्वी की सतह से ऊपर एक बिंदु पर गुरुत्वीय विभव \(-5.12 \times 10^7 \mathrm{~J} / \mathrm{kg}\) है तथा उस बिंदु पर गुरुत्वीय त्वरण \(6.4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) है। मान लीजिए कि पृथ्वी की औसत त्रिज्या \(6400 \mathrm{~km}\) है। पृथ्वी की सतह से ऊपर इस बिंदु की ऊँचाई _______ है। 2024 कठिन
  9. 9. पृथ्वी को एकसमान द्रव्यमान घनत्व का एक गोला मानते हुए, पृथ्वी की सतह पर एक पिंड का वजन \(300 \mathrm{~N}\) है। पृथ्वी की सतह के नीचे \(R/4\) गहराई पर इसका वजन कितना होगा? 2024 कठिन
  10. 10. पृथ्वी तल पर गुरूतीय त्वरण \(\mathrm{g}\) है। यदि द्रव्यमान रखकर पृथ्वी की त्रिज्या प्रारम्भिक मात्र से आधी कर दी जाये तब पृथ्वी तल पर गुरूत्वीय त्वरण कितना होगा : 2024 कठिन
  11. 11. पृथ्वी तल से किस ऊँचाई पर किसी वस्तु का भार, पृथ्वी सतह से समान गहराई पर उसके भार के समान होगा? (जहाँ \(\mathrm{R}\) पृथ्वी की त्रिज्या है) 2024 कठिन
  12. 12. दो ग्रहों ' \(\mathrm{A}\) ' और ' \(\mathrm{B}\) ' की त्रिज्याएँ ' \(\mathrm{R}\) ' एवं ' \(4 \mathrm{R}\) ' है, एवं उनके घनत्व क्रमशः \(\rho\) एवं \(\rho / 3\) हैं। उनके धरातलों पर गुरूत्वीय त्वरणों का अनुपात \(\left(\mathrm{g}_{\mathrm{A}}: \mathrm{g}_{\mathrm{B}}\right)\) होगा: 2023 मध्यम
  13. 13. नीचे दो कथन दिए गए है। कथन\(-I:\) पृथ्वी तल पर विभिन्न स्थानों पर गुरुत्वीय त्वरण भिन्न-भिन्न होता है। कथन\(-II:\) जैसे हम पृथ्वी तल के नीचे जाते है गुरुत्वीय त्वरण बढ़ता है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिएँ: 2023 मध्यम
  14. 14. नीचे दो कथन दिये गये है। कथन\(-I:\) पृथ्वी की सतह से ऊपर या नीचे जाने पर पृथ्वी के गुरूत्वीय त्वरण का मान कम होता जाता है। कथन\(-II:\) पृथ्वी की सतह से \(\mathrm{h}\) ऊँचाई व \(\mathrm{d}\) गहराई पर गुरूत्वीय त्वरण का मान समान होता है यदि \(\mathrm{h}=\mathrm{d}\) हो। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  15. 15. नीचे दो कथन दिये गये हैं: एक को अभिकथन \(A\) कहा गया है तथा दूसरे को कारण कारण \(R\) कहा गया है अभिकथन \(A:\) किसी लोलक घड़ी को माउण्ट एवरेस्ट पर ले जाने पर यह तेज चलती है। कारण \(R:\) पृथ्वी की सतह की तुलना में माउण्ट एवरेस्ट पर गुरूत्वीय त्वरण \(\mathrm{g}\) का मान कम होता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए: 2023 मध्यम
  16. 16. पृथ्वी के तल पर एक वस्तु का भार \(18 \mathrm{~N}\) है। पृथ्वी के तल से \(3200 \mathrm{~km}\) की ऊँचाई पर उस वस्तु का भार है (दिया है, पृथ्वी की त्रिज्या \(R_e=6400 \mathrm{~km}\) ) 2023 आसान
  17. 17. पृथ्वी के तल से नियत गहराई \("d"\) पर, गुरूत्वीय त्वरण का मान, पृथ्वी के तल से \(3 R\) ऊँचाई पर इसके मान का चार गुना हो जाता है, जहाँ \(\mathrm{R}\) पृथ्वी की त्रिज्या है। गहराई \(\mathrm{d}\) का मान है: (यदि \(\mathrm{R}=6400 \mathrm{~km}\) ). 2023 मध्यम
  18. 18. पृथ्वी की सतह पर एक पिण्ड का भार \(100 \mathrm{~N}\) है। इस पर लगने वाला गुरुत्वाकर्षण बल, जब पृथ्वी की त्रिज्या के एक चौथाई के बराबर एक ऊँचाई पर ले जाने पर, है: 2023 मध्यम
  19. 19. पृथ्वी को एकसमान द्रव्यमान घनत्व का गोला मानते हुए, यदि किसी पिण्ड का भार धरातल पर \(200 \mathrm{~N}\) है, तो धरातल से \(d=\frac{R}{2}\) की गहराई पर इसका भार होगा (दिया है, \(\mathrm{R}=\) पृथ्वी की त्रिज्या): 2023 मध्यम
  20. 20. \(\mathrm{R}\) व \(1.5 \mathrm{R}\) त्रिज्याओं के दो ग्रहों \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के घनत्व क्रमशः \(\rho\) तथा \(\rho / 2\) है। \(B\) तथा \(A\) की सतह पर गुरूत्वीय त्वरण का अनुपात है: 2023 आसान
  21. 21. यदि \(\mathrm{h} < < \mathrm{R}\) (पृथ्वी की त्रिज्या), पृथ्वी से \(\mathrm{h}\) ऊँचाई पर गुरुत्वीय त्वरण होगा: 2023 मध्यम
  22. 22. यदि पृथ्वी की त्रिज्या ग्रह \(\mathrm{P}\) से दोगुनी तथा द्रव्यमान नौ गुना है, तब एक रॉकेट को \(\mathrm{P}\) के गुरुत्वाकर्षण बल से बाहर खीचने के लिए आवश्यक न्यूनतम वेग \(\frac{v_e}{3} \sqrt{x} \mathrm{~ms}^{-1}\) होगा, जहाँ पृथ्वी पर पलायन वेग \(v_e\) है। \(x\) का मान है: 2023 मध्यम
  23. 23. एक पिण्ड को धरातल के ऊपर \(\frac{5}{4}\,R\) की दूरी तक ले जाया गया जहाँ पृथ्वी की त्रिज्या \(R =6400\,km\) है। पिण्ड के भार मे आयी प्रतिशत कमी होगी: 2022 मध्यम
  24. 24. किसी बिन्दु द्रव्यमान पर, धरातल से \(h\) ऊँचाई पर लगे गुरूत्वीय त्वरण का मान, उस बिन्दु द्रव्यमान पर धरातल से \(\alpha h\) गहराई पर आरोपित गुरूत्वीय त्वरण के मान के बराबर है। जहाँ, \(h \ll R _{ e }\) है \(\alpha\) का मान \(.........\) होगा। (माना \(R _{ e }=6400\) \(km\) ) 2022 मध्यम
  25. 25. माना दो एकसमान सरल लोलक घड़ियाँ हैं। घड़ी-1 पृथ्वी के तल पर है, एवं घड़ी \(- 2\) किसी स्पेस स्टेशन (अंतरिक्ष केन्द्र) में पृथ्वी के तल से \(h\) ऊँचाई पर रखी है। घड़ी-1 एवं घड़ी- \(2,4\,s\) एवं \(6\,s\) के आवर्तकालों पर क्रियान्वित हाती है तो \(h\) का मान \(..........\,km\) होगा - (माना पृथ्वी की त्रिज्या \(R _{ E }=6400\,km\) एवं पृथ्वी पर \(g =10\,m / s ^2\) ) 2022 कठिन
  26. 26. नीचे दो कथन दिये गये है, एक को अभिकथन \(A\) तथा दूसरे को कारण R के रुप में दर्शाया गया है- अभिकथन \(A\) : यदि हम धुवों से भू-मध्य रेखा की ओर गति करे तो पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण की दिशा हमेशा पृथ्वी के केन्द्र की ओर इसके परिमाण में कोई परिवर्तन किये बिना होगी। कारण \(R\) : भूमध्य रेखा पर पृथ्वी के गुरुत्वीय त्वरण की दिशा पृथ्वी के केन्द्र की ओर होगी। सही कथन चुनियें। 2022 मध्यम
  27. 27. पृथ्वी के धरातल से, \(32\,km\) की ऊँचाई पर पहुँचने पर, एक रॉकेट के भार में आयी प्रतिशत कमी \(.........\%\) होगी : (पृथ्वी की त्रिज्या \(=6400\,km\) ) 2022 मध्यम
  28. 28. पृथ्वी की सतह से लगभग ऊँचाई जहाँ किसी वस्तु का भार पृथ्वी की सतह पर इसके भार का \(\frac{1}{3}\) गुना हो जाता है, ....... \(km\) होगी [पृथ्वी की त्रिज्या \(R =6400\,km\) तथा \(\sqrt{3}=1.732]\) 2022 मध्यम
  29. 29. पृथ्वी की सतह से ऊपर किसी बिन्दु \(P\) की ऊँचाई, पृथ्वी के व्यास के बराबर है। बिन्दु \(P\) पर गुरूत्वीय त्वरण का मान होगा: (दिया गया है :\(g =\) पृथ्वी की सतह पर गुरूत्वीय त्वरण) 2022 मध्यम
  30. 30. यदि पृथ्वी की त्रिज्या \(2 \%\) सिकुड़ जाए जबकि इसका द्रव्यमान समान रहे, तो पृथ्वी के तल पर गुरूत्व के कारण त्वरण का मान लगभग : 2022 मध्यम
  31. 31. \(100\, kg\) द्रव्यमान का कोई व्यक्ति अंतरिक्षयान द्वारा पथ्वी से मंगल की यात्रा करता है। आकाश के सभी पिण्डों की उपेक्षा कीजिए और पथ्वी और मंगल के पष्ठों पर गुरूत्वीय त्वरण के मान क्रमशः \(10 \,m / s ^{2}\) और \(4\, m / s ^{2}\) लीजिए। नीचे दिए गए आरेख से उस वक्र को पहचानिए जो समय के फलन के रूप में यात्री के भार के लिए सबसे अधिक उपयुक्त हो।
    2021 मध्यम
  32. 32. दिए गए पथ्वी के आरेख में बिन्दु \(A\) और बिन्दु \(C\) पर गुरूत्वीय त्वरण का मान समान है, परन्तु गुरूत्वीय त्वरण का यह मान बिन्दु \(B\) (पथ्वी के पष्ठ) पर गुरूत्वीय त्वरण के मान से कम है। \(OA : AB\) का मान \(x : y\) होगा। \(x\) का मान ........ हैं।
    2021 कठिन
  33. 33. एक ग्रह पर गुरुत्वीय त्वरण \(4\) प्रतिशत यर्थाथता तक पाया जाता है। उस ग्रह पर \(m\) द्रव्यमान के सरल लोलक को \(T\) आवर्तकाल से दोलन कराने के लिए दी गई ऊर्जा की गणना की जाती है। यदि आवर्तकाल \(3\) प्रतिशत यर्थाथता से मापा जाता है, तो ऊर्जा \(E\) की यर्थाथता प्रतिशत पायी जाती है। 2021 कठिन
  34. 34. किसी सौर मण्डल में ऐसे ग्रह पर विचार कीजिए जिसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का दो गुना और घनत्व पृथ्वी के औसत घनत्व के समान है। यदि किसी पिण्ड का पृथ्वी पर भार \(W\) है, तो उसी पिण्ड का उस ग्रह पर भार होगा? 2021 मध्यम
  35. 35. कमानीतार तुला से मापने पर किसी पिण्ड का उत्तरी ध्रुव पर भार \(49 \,N\) है। यदि इस पिण्ड को विषुवत् वत्त पर ले जाकर इसकी तुला से तोलें, तो इसका मापित भार क्या होगा ? (\(N\) में) \(\left( g =\frac{ GM }{ R ^{2}}=9.8\, ms ^{-2}\right.\) तथा पथ्वी की त्रिज्या \(R =6400 \,km\) लीजिए] 2021 मध्यम
  36. 36. यदि पथ्वी के चक्रण के कोणीय वेग को इस प्रकार बढ़ाया जाए कि विषुवत वत्त पर रखी वस्तुएँ तैरना प्रारम्भ कर दें, तो दिन का अंतराल लगभग हो जायेगा। (मिनिट में) ( \(g =10 \,ms ^{-2}\), पथ्वी की त्रिज्या, \(R =6400\) \(\times 10^{3}\, m , \pi=3.14\) लीजिए) 2021 मध्यम
  37. 37. यदि \(R_{E}\) पृथ्वी की त्रिज्या है तो पृथ्वी सतह से गहराई \('r'\) तथा ऊचाई \('r'\) पर गुरूत्व के कारण त्वरण के बीच अनुपात होता है? (जहाँ : \(\left.r\, <\, R _{ E }\right)\) 2021 मध्यम
  38. 38. एक कमानीदार तुला द्वारा उत्तरी ध्रुव पर एक बक्से का भार \(196 \,N\) नापा जाता है। इसी तुला द्वारा भूमध्य रेखा पर इस बक्से का भार निम्न में से किसके निकट होगा। (\(N\) में) (उत्तरी ध्रुव पर \(g\) का मान \(10 \,ms ^{-2}\) लें तथा पृथ्वी की त्रिज्या \(=6400\, km\) लें) 2020 मध्यम
  39. 39. पृथ्वी की सतह के ध्रुवों पर गुरूत्वीय त्वरण \('g'\) है तथा ध्रुवों से जाने वाली अक्ष के सापेक्ष पृथ्वी की कोणीय चाल \(\omega\) है। एक वस्तु का भार भूमध्य रेखा पर तथा ध्रुवों से \('h'\) ऊँचाई पर एक कमानीदार तुला द्वारा नापा गया। यदि दोनों भारों का मान बराबर पाया जाता है, तब ऊँचाई \(h\) का मान होगा : \(( h << R\), जहाँ \(R\) पृथ्वी की त्रिज्या है) 2020 कठिन
  40. 40. पृथ्वी की सतह से ऊँचाई \(h\) पर एक पिण्ड का भार उतना ही है जितना सतह से उतनी ही गहराई \(h\) पर । \(h\) का मान है। \(( R =\) पृथ्वी की त्रिज्या, पृथ्वी के घूर्णन का भार पर प्रभाव नगण्य मानें) : 2020 कठिन
  41. 41. पृथ्वी की सतह से ऊँचाई \(h =\frac{ R }{2}( R =\) पृथ्वी की त्रिज्या ) पर गुरूत्वीय त्वरण का मान \(g_{1}\) है। यदि पृथ्वी की सतह से गहराई \(d\) पर भी इसका मान फिर से \(g _{1}\) पाया जाता है, तो \(\left(\frac{ d }{ R }\right)\) का मान होगा। 2020 कठिन
  42. 42. एक ग्रह का द्रव्यमान तथा व्यास, पृथ्वी की संगत राशियों का तीन गुना है। पृथ्वी पर एक सरल लोलक का आवर्तकाल \(2\, s\) है। उसी लोलक का ग्रह पर आवर्तकाल होगा। 2019 कठिन
  43. 43. एक पिण्ड के पृथ्वी तथा एक दूसरे ग्रह की सतह पर भारों का अनुपात \(9: 4\) हैं। दूसरे ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का \(\frac{1}{9}\) है। यदि पृथ्वी की त्रिज्या \('R'\) है तो ग्रह की त्रिज्या क्या होगी ? (माना कि दोनों ग्रहों का द्रव्यमान घनत्व समान है) 2019 मध्यम
  44. 44. पृथ्वी की सतह पर गुरूत्वीय व्तरण का मान \(9.8 \,ms ^{-2}\) है। पृथ्वी की सतह से वह ऊँचाई, जहाँ गुरूत्वीय त्वरण घटकर \(4.9 \,ms ^{-2}\) हो जाती है, होगी : (पृथ्वी की त्रिज्या \(\left.=6.4 \times 10^{6} \,m \right)\) 2019 मध्यम
  45. 45. माना कि पृथ्वी के घूर्णन का कोणीय वेग बढ़ा दिया जाता है। तब परिणामस्वरूप 2018 मध्यम
  46. 46. यदि पृथ्वी की घूर्णन गति शून्य है तो एक व्यक्ति का भूमध्यरेखा पर भार \(W\) है। पृथ्वी की अपनी अक्ष के परितः घूर्णन की वह गति ज्ञात कीजिये जिस पर उस व्यक्ति का भूमध्यरेखा पर भार \(\frac{3}{4}\; W\) होगा। पृथ्वी की त्रिज्या \(6400 \;km\) और \(g =10 \;m / s ^{2}\) है। 2017 मध्यम

STD 11 - गुरुत्वाकर्षण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में गुरुत्वीय त्वरण के कितने प्रश्न आए हैं?

2017–2026 के 46 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

गुरुत्वीय त्वरण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

11% आसान, 61% मध्यम और 28% कठिन।