ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण

बर्नूली का सिद्धांत PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

बर्नूली का सिद्धांत पर STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण के 19 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

19प्रश्न
104STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 0% मध्यम 21% कठिन 79%

प्रश्न

नए पहले

19 में से 1–19 प्रश्न

  1. 1. \(600\) kg/m\(^3\) घनत्व का एक द्रव असमान अनुप्रस्थ-काट की एक नली में स्थायी प्रवाह में बह रहा है। बिंदु \(A\) पर अनुप्रस्थ-काट का क्षेत्रफल \(1.0\) cm\(^2\) है और बिंदु \(B\) पर \(20\) mm\(^2\) है। दोनों बिंदु \(A\) और \(B\) एक ही क्षैतिज तल में हैं, बिंदु \(A\) पर द्रव की चाल \(10\) cm/s है। बिंदु \(A\) और \(B\) पर दाबों में अंतर ________ Pa है। 2026 मध्यम
  2. 2. चित्र में दर्शाए अनुसार एक क्षैतिज नली से जल प्रवाहित होता है। ऊर्ध्वाधर नलियों में जल स्तंभों की ऊँचाइयों में अंतर 5 cm है और \(A\) तथा \(B\) पर अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल क्रमशः \(6 cm^2\) और \(3 cm^2\) हैं।
    प्रवाह की दर ___________ \(cm ^3 / s\) होगी। ( \(g =10 m / s ^2\) लीजिए )
    image
    2026 कठिन
  3. 3. एक क्षैतिज पाइप में जल प्रवाहित होता है, जिसका एक सिरा एक वाल्व से बंद है। पाइप से जुड़े दाबमापी का पाठ्यांक \(P_1\) है। जब वाल्व खोला जाता है, तो दाबमापी का पाठ्यांक \(P_2\) तक गिर जाता है। पाइप में प्रवाहित जल की चाल किसके समानुपाती है? 2025 कठिन
  4. 4. एक बन्द पाइप से. जुड़े दाबमापी का पाठ्यांक \(4.5 \times 10^4 \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) है। इसे खोलने पर पानी बहना प्रारम्भ कर देता है तथा दाबमापी का पाठ्यांक गिरकर \(2.0 \times 10^4 \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) हो जाता है। पानी का वेग \(\sqrt{\mathrm{V}} \mathrm{m} / \mathrm{s}\) से प्राप्त होता है। \(\mathrm{V}\) का मान . . . . . . . . है। 2024 कठिन
  5. 5. एक मॉडल वायुयान के वायु टनल में प्रयोगिक परीक्षण में पंखो के ऊपरी तथा निचले सतहों पर बहाव की चालें क्रमशः \(70 \mathrm{~ms}^{-1}\) तथा \(65 \mathrm{~ms}^{-1}\) है। यदि पंख का क्षेत्रफल \(2 \mathrm{~m}^2\) हो, तो पंख द्वारा लगने वाला बल _______ \(\mathrm{N}\) है। (दिया है: वायु का घनतव \(=1.2 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) ) 2024 कठिन
  6. 6. एक विमान नियत गति से क्षैतिज उड़ान में है और उसके प्रत्येक दो पंखों का क्षेत्रफल \(40 \mathrm{~m}^2\) है। यदि निचली पंख सतह पर हवा की गति \(180 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) और ऊपरी पंख सतह पर \(252 \mathrm{~km} / \mathrm{h}\) है, तो विमान का द्रव्यमान _______ \(\mathrm{kg}\) है। (हवा का घनत्व \(1 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) और \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) लें) 2024 कठिन
  7. 7. नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन \(I\) : जब द्रव का वेग प्रत्येक स्थान पर शून्य होता है, तो किन्हीं दो बिन्दुओं पर दाब अंतर समीकरण \(\mathrm{P}_1-\mathrm{P}_2=\rho \mathrm{g}\left(\mathrm{h}_2-\mathrm{h}_1\right)\) से दिया जाता है। कथन \(II\) : दर्शायी गई वेंचुरी नली में \(2 \mathrm{gh}=v_1^2-v_2^2\) होता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
    2024 कठिन
  8. 8. सही बर्नौली का समीकरण _______ है। (प्रतीकों का सामान्य अर्थ है) 2024 कठिन
  9. 9. \(1.25 \times 10^3 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) घनत्व वाली ग्लिसरीन, एक नली के शंक्वाकार भाग में प्रवाहित हो रही है। नली के अंतिम सिरों के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(10 \mathrm{~cm}^2\) एवं \(5 \mathrm{~cm}^2\) है, एवं इसके सिरों पर दाबान्तर \(3 \mathrm{Nm}^{-2}\) है। नली के अन्दर ग्लिसरीन के प्रवाह की दर \(\mathrm{x} \times 10^{-5} \mathrm{~m}^3 \mathrm{~s}^{-1}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान_______________ है।
    2023 कठिन
  10. 10. चित्र, परिवर्तनशील अनुप्रस्थ काट वाली क्षैतिज नली में दिए हुए घनत्व वाले स्थायी रूप से बहते हुए द्रव को प्रदर्शित करता है। \(A\) पर अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(1.5 \mathrm{~cm}^2\) हैं एवं \(\mathrm{B}\) पर यह \(25 \mathrm{~mm}^2\) है। यदि \(B\) पर द्रव की चाल \(60 \mathrm{~cm} / \mathrm{s}\) है तो \(\left(\mathrm{P}_A-P_B\right)\) का मान है (दिया है, \(\mathrm{P}_{\mathrm{A}}, \mathrm{P}_{\mathrm{B}}\) बिन्दु \(\mathrm{A}, \mathrm{B}\) पर क्रमशः द्रव के दाब है। \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) नली के अक्ष पर है) \(\left(\rho=1000 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\right)\) 2023 कठिन
  11. 11. एक आदर्श द्रव जिसका घनत्व \(800\,kgm ^{-3}\) है, अनुप्रस्थ काट क्षैत्रफल \(a\) से \(\frac{ a }{2}\) वाले मुड़े हुए पाईप से बिना घर्पण बहता है। पाईप के चौड़े एवं संकरे भाग के मध्य दाबांतर \(4100\,Pa\) है। यदि चौड़े क्षेत्रफल पर द्रव का वेग \(\frac{\sqrt{ x }}{6} ms ^{-1}\) है, तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिए। \(\left( g =10 m ^{-2}\right)\)
    2022 कठिन
  12. 12. एक द्रव जिसका घनत्व \(750\,kgm ^{-3}\) है, एक चिकनी क्षैतिज पाइप में बह रहा है। यदि पाईप का अनुप्रस्थ काट \(A _1=1.2 \times 10^{-2}\,m ^2\) से \(A _2=\frac{ A _1}{2}\) तक बदले तथा चौड़े तथा सकड़े भागों के मध्य दाबान्तर \(4500\,Pa\) है, तो द्रव के प्रवाह की दर \(............ \times 10^{-3} m ^3 s ^{-1}\) ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
  13. 13. चित्र में दिए अनुसार किसी वाटर टैंक पर विचार कीजिए। इसके अनुप्रस्थकाट का क्षेत्रफल \(0.4\, m ^{2}\) है। टैंक के निचले सिरे के पास, \(B\) पर कोई निकास है जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(1\, cm ^{2}\) है। एक \(24\) किलोग्राम भार जल की ऊपरी सतह पर डाला जाता है, जब वॉटर टैंक में जल का तल निचले सिरे से \(40\, cm\) ऊपर है तो \(B\) से बाहर आने वाले जल का वेग \(v\, ms ^{-1}\) है \(v\) का मान निकटतम पूर्णांक में ज्ञात कीजिये। [g का मान \(10 \,ms ^{-2}\) लीजिए ।]
    2021 कठिन
  14. 14. द्रव से भरे एक बेलनाकार पात्र अक्ष के परितः घूर्णन गति करता है तथा द्रव पात्र में चित्रानुसार चढ़ता है। पात्र की त्रिज्या \(5\, cm\) एवं घूर्णन का कोणीय वेग \(\omega\) रेडियन\(/s\) है। पात्र के केन्द्र एवं किनारे के बीच द्रव की ऊँचाई, \(h( cm\) में) में अन्तर है
    2020 कठिन
  15. 15. एक द्रव किसी ऐसे क्षैतिज पाइप से होकर बह रहा है जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल उसकी पूरी लंबाई पर समान नही है। उसके किसी बिन्दु पर, जहां द्रव का दाब \(P\) पास्कल है, द्रव का वेग \(v ms ^{-1}\) है। किसी अन्य बिन्दु पर, जहां दाब \(\frac{ P }{2}\) पास्कल है द्रव का वेग \(V \,ms ^{-1}\) हैं यदि द्रव का घनत्व \(\rho \,kg m ^{-3}\) है और द्रव का प्रवाह धारारेखी है, तो \(V\) का मान होगा। 2020 मध्यम
  16. 16. एक लम्बा बेलनाकार पात्र द्रव से आधा भरा हुआ है। जब पात्र को इसकी स्वयं की ऊर्ध्वाधर अक्ष के सापेक्ष घुमाया जाता है तो द्रव दीवार के नजदीक ऊपर की ओर चढ़ता है। यदि पात्र की त्रिज्या \(5\, cm\) हो तथा इसकी घूर्णन चाल \(2\) घूर्णन प्रति सेकण्ड हो तो केन्द्र तथा इसकी साइडों की ऊँचाई में \(cm\) में अन्तर होगा? 2019 मध्यम
  17. 17. एक \(R\) त्रिज्या के पानी के जार, जिसे पानी से \(H\) ऊँचाई तक भरा गया है, को \(h\) ऊँचाई के स्टैंड पर रखा गया है (चित्र देखें)। तल में एक छोटे छिद्र, जिसकी त्रिज्या \(r\) है \(( r << R )\), से नीचे गिरते हुए पानी की धार एक 'कीप' का आकार धारण करती है। यदि भूमि के तल पर पानी की धार के अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या \(x\) है, तब
    2016 कठिन
  18. 18. दर्शाये गये चित्र में, दो नलियों के मेनोमीटर में अन्तर \(5 \;cm\) हैं। \(A\) एवं \(B\) नलियों के अनुप्रस्थ काट क्रमशः \(6\; mm ^{2}\) एवं \(10\; mm ^{2}\) हैं। नली में प्रवाहित पानी की दर हैं \(\left( g =10 \;ms ^{-2}\right)\)
    2014 कठिन
  19. 19. तली में एक छोटे छिद्र वाले टैंक को पानी एवं मिट्टी के तेल (आपेक्षित घनत्व \(0.8\) ) से भरा गया है। पानी की ऊँचाई \(3 m\) है और मिट्टी के तेल की \(2\; mI\) जब छिद्र को खोल दिया जाता है, तब निकलने वाले द्रव की चाल लगभग होगी \(\dots ms^{-1}\): \(\left( g =10 \;ms ^{-2}\right.\) ले और पानी का घनत्व \(=10^{3}\; kg m ^{-3}\) ) 2014 मध्यम

STD 11 - तरलों के यांत्रिकी गुण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में बर्नूली का सिद्धांत के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 19 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

बर्नूली का सिद्धांत के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

0% आसान, 21% मध्यम और 79% कठिन।