प्रश्न
नए पहले17 में से 1–17 प्रश्न
- 1. एक गतिमान पिंड का किसी भी क्षण पर स्थिति सदिश \(\vec{r}=\left(5 t^2 \hat{i}-5 t \hat{j}\right) \mathrm{m}\) द्वारा दिया गया है। \(t=2 \mathrm{~s}\) पर वेग का परिमाण और दिशा क्या होगी, 2025 मध्यम
- 2. \(x-y\) तल में गति कर रहे एक कण के निर्देशांक इस प्रकार दिए गए हैं : \(\mathrm{x}=2+4 \mathrm{t}, \mathrm{y}=3 \mathrm{t}+8 \mathrm{t}^2 .\) कण की गति _______ है। 2024 कठिन
- 3. धरातल से प्रक्षेपित किए गए प्रक्षेप्य पथ को \(\mathrm{y}=\mathrm{x}-\frac{\mathrm{x}^2}{20}\) द्वारा दिया गया है, जहाँ \(\mathrm{x}\) एवं \(\mathrm{y}\) मीटर में मापे गए हैं। प्रक्षेप्य द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई होगी:....... \(m\) 2023 मध्यम
- 4. एक \(NCC\) की परेड \(9\,km / h\) की एकसमान चाल से किसी आम के पेड के नीचे से गुजर रही है, जिस पर एक बंदर \(19.6\,m\) की ऊँचाई पर बैठा है। किसी क्षण विशेष पर, बंदर एक आम गिराता है। यह कैडेट (छात्र) उस आम को प्राप्त करेगा जिसकी दूरी गिराने के समय पर पेड से \(..........\,m\) निम्न के बराबर है :(दिया है, \(g =9.8\,m / s ^2\) ) 2022 मध्यम
- 5. समय \(t =0\) पर, कोई कण \(7 \hat{ z }\,cm\) की ऊँचाई से एक तल में स्थिर \(z\) के साथ चलना प्रारम्भ करता है। किसी क्षण पर, \(x\) एवं \(y\) दिशाओं के अनुदिश इसकी स्थिति क्रमशः \(3 t\) एवं \(5 t ^3\) द्वारा परिभाषित है। समय \(t =1 s\) पर, कण के त्वरण का मान होगा 2022 मध्यम
- 6. \(x-y\) समतल में कण की गति निम्न समीकरणो \(x =4 \sin \left(\frac{\pi}{2}-\omega t \right) m\) तथा \(y =4 \sin (\omega t ) m\). द्वारा व्यक्त की जाती है। कण का पथ होगा- 2022 मध्यम
- 7. यदि प्रक्षेप्य का क्षैतिज दिशा में प्रारम्भिक वेग इकाई सदिश \(\hat{ i }\) है एवं प्रक्षेप्य पथ की समीकरण \(y =5 x (1- x )\) है। प्रारम्भिक वेग का \(y\) घटक \(.........\hat{ j }\) होगा। (माना \(g =10 m / s ^2\) ) 2022 मध्यम
- 8. ऊर्ध्वाधर तल में किसी प्रक्षेप्य का प्रक्षेप्य-पथ \(y =\alpha x -\beta x ^{2}\), है, यहाँ पर \(\alpha\) और \(\beta\) स्थिरांक हैं तथा \(x\) और \(y\) क्रमशः प्रक्षेपण बिन्दु से प्रक्षेप्य की क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दूरियाँ हैं। प्रक्षेप-कोण \(\theta\) और प्रक्षेपक द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई \(H\) का मान होगा। 2021 कठिन
- 9. धरती पर बिन्दु \(A\) से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर वायु में एक गुब्बारा गतिशील है। जब गुब्बारा ऊँचाई \(h_{1}\) पर है तब \(A\) से \(d\) दूरी (बिन्दु B) पर खड़ी एक लड़की को ऊर्ध्व से \(45^{\circ}\) के कोण पर वह दिखाई देता है ( चित्र देखें)। जब गुब्बारा अतिरिक्त ऊँचाई \(h _{2}\) तय करता है, तब लड़की को \(2.464 d\) अतिरिक्त दूरी (बिन्दु C) तय करने पर गुब्बारा ऊर्ध्व से \(60^{\circ}\) पर दिखाई देता है। ऊँचाई \(h _{2}\) का मान है। \(\left(\tan 30^{\circ}=0.5774\right)\)
2020 कठिन - 10. एक चलायमान कण की समय \(t\) पर स्थिति \(\overrightarrow{ r }( t )=\cos \omega t \hat{ i }+\sin \omega t \hat{ j }\) वेक्टर द्वारा दी जाती है। यहाँ पर \(\omega\) एक स्थिरांक है। ऐसे में कण के वेग \(\overrightarrow{ v }( t )\) तथा इसके त्वरण \(\vec{a}( t )\) के लिये निम्न में से कौन सा कथन सत्य है ? 2020 मध्यम
- 11. एक कण समय \(t =0\) पर मूल बिन्दू से प्रारम्भिक वेग \(3.0 \hat{ i } \,m /\) \(s\) और त्वरण \((6.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,m / s ^{2}\) से चलना शुरू करते हुए \(x - y\) समतल में चलता है। उस क्षण पर जब इस कण के लिये \(y\) का मान \(32\, m\) हो \(x\) का मान \(D\) meters है। \(D\) का मान होगा। 2020 मध्यम
- 12. एक कण \(x\)-अक्ष पर इस प्रकार चल रहा है कि इसका समय \('t'\) के साथ \(x\) निर्देशक (coordinate) का मान \(x ( t )=10+8 t -3 t ^{2}\) है। एक दूसरा कण \(y\)-अक्ष पर चल रहा है और इसका \(y\) निर्देशक \(y ( t )=5-8 t ^{3}\) द्वारा दिया जाता है। यदि \(t =1\, s\) पर पहले कण के सापेक्ष दूसरे कण की गति \(\sqrt{v}\) हो, तो \(v\) का मान \(( m / s\) में) है। 2020 मध्यम
- 13. समय \(t =0\) पर प्रारम्भिक वेग \(5\, \hat{j} ms ^{-1}\) के साथ मूलबिन्दु से एक कण \(x - y\) तल में \((10 \hat{ i }+4 \hat{ j })\, ms ^{-2}\) नियत त्वरण से गति करना प्रारम्भ करता है। समय \(t\) पर इसके निर्देशांक \(\left(20 \,m , y _{0} \,m \right)\) है। \(t\) व \(y _{0}\) के मान क्रमशः है। 2020 मध्यम
- 14. एक कण का स्थिति-सदिश समय के साथ निम्न सूत्र से बदलता है, \(\overrightarrow{ r }( t )=15 t ^{2} \hat{ i }+\left(4-20 t ^{2}\right) \hat{ j } t =1\) पर कण के त्वरण का परिमाण होगा ? 2019 मध्यम
- 15. जहाज \(A\) वेग \(\overrightarrow{ v }=30 \hat{ i }+50 \hat{ j } \,km / hr\) से उत्तर-पूर्व दिशा में जलयात्रा कर रहा है जहाँ \(\hat{i}\) पूर्व तथा \(\hat{j}\) उत्तर की ओर इंगित है। जहाज \(B\), जहाज \(A\) से \(80\, km\) पूर्व की ओर \(150 km\) उत्तर की ओर, दूरी पर स्थित है और पश्चिम की ओर \(10 \,km / hr\) की चाल से जलयात्रा कर रहा है। \(A\) से \(B\) की दूरी न्यूनतम \(......\,hrs\) होगी । 2019 कठिन
- 16. समय \(t =0\) पर एक कण बिन्दु \((2.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,m\) से, आरम्भिक वेग \((5.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,ms ^{-1}\) से, गतिशील है। यह एक स्थिर त्वरण \((4.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,ms ^{-2}\) उत्पन्न करने वाले एक स्थिर बल के प्रभाव में चलता है। समय \(2 \,s\) पर कण की मूल बिन्दु से दूरी क्या होगी ? 2019 मध्यम
- 17. एक प्रक्षेप्य को प्रारांभिक वेग \((\hat{i}+2 \hat{j}) m / s\) दी जाती है, जहाँ \(\hat{i}\) जमीन या क्षैतिज के अनुदिश तथा \(\hat{j}\) उर्ध्वांधर के अनुदिश इकाई/सदिश है। यदि \(g =10\, m / s ^{2}\) है, तो इसके प्रक्षेप्य पथ का समीकरण होगा 2013 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - समतल में गति के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में दो या तीन विमाओं में गति के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2025 के 17 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
दो या तीन विमाओं में गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
0% आसान, 76% मध्यम और 24% कठिन।