ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण

Work Done in Stretching a Wire PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Work Done in Stretching a Wire पर STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण के 7 प्रश्न, 2020–2026 में पूछे गए।

7प्रश्न
94STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण में
2020–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 14% मध्यम 43% कठिन 43%

प्रश्न

नए पहले

7 में से 1–7 प्रश्न

  1. 1. एक \(3\text{ m}\) लंबाई के ताँबे के तार को बाह्य बल लगाकर \(3\text{ mm}\) खींचा जाता है। तार का आयतन \(600 \times 10^{-6}\text{ m}^3\) है। खींची हुई अवस्था में तार में संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा _______ J होगी।
    (दिया गया है: ताँबे का यंग गुणांक \(= 1.1 \times 10^{11}\text{ N/m}^2\))
    2026 मध्यम
  2. 2. एक \(20 \mathrm{~m}\) लम्बे स्टील के तार को \(2 \mathrm{~cm}\) तक खींचे जाने पर इसमें संचित प्रत्यास्थ स्थितिज ऊर्जा \(80 \mathrm{~J}\) है। तार की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल_____________\(\mathrm{mm}^2\) है। (दिया है, \(\mathrm{y}=2.0 \times 10^{11} \mathrm{Nm}^{-2}\) ) 2023 मध्यम
  3. 3. \(\mathrm{Y}=7.0 \times 10^{10} \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) यंग प्रत्यास्थता गुणांक के साथ एक एल्युमिनियम की छड़ \(0.04 \%\) प्रत्यास्थ विकृति के अन्तर्गत जाती है। प्रति एकांक आयतन में संचित ऊर्जा \(\left(\mathrm{J} / \mathrm{m}^3\right.\) में) है: 2023 आसान
  4. 4. एक प्रत्यास्थ पदार्थ का रेखीय प्रतिबल एवं रेखीय विकृति का परिवर्तन चित्रानुसार है। रेखीय विकृति \(5 \times 10^{-4}\) के लिये ऊर्जा घनत्व \(kJ / m ^3\) में ज्ञात कीजिए। माना पदार्थ प्रत्यास्थ रेखीय विकृति \(5 \times 10^{-4}\) तक प्रत्यास्थ है। 
    2022 कठिन
  5. 5. किसी रबर की गुलेल, जिसकी लम्बाई \(0.1 \,m\), अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(10^{-6} \,m ^{2}\) को \(0.04\, m\) खींचकर, \(20\, g\) के पत्थर को प्रक्षेपित किया गया है। प्रक्षेपित किए गए पत्थर का वेग \(.......\,m / s\) होगा। (रबर का यंग गुणांक \(=0.5 \times 10^{9} \,N / m ^{2}\) ) 2021 कठिन
  6. 6. किसी रेल की पटरी की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(0.01 \,m ^{2}\) हैं ताप विचरण \(10^{\circ} C\) है। पटरी के पदार्थ का रैखिक, प्रसार गुणांक \(10^{-5} /{ }^{\circ} C\) है। पटरी में प्रति मीटर संचित ऊर्जा \(......\) जूल है। (पटरी के पदार्थ का यंग गुणांक \(10^{11} \, Nm ^{-2}\) है।) 2021 कठिन
  7. 7. समान लम्बाई के दो स्टील के तारों पर समान भार बाँधकर इन्हें छत से लटकाया गया है। यदि इन तारों के प्रति इकाई आयतन में संचित ऊर्जा का अनुपात \(1: 4\) है तो तारों के व्यास का अनुपात होगा: 2020 मध्यम

STD 11- ठोसों के यांत्रिक गुण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Work Done in Stretching a Wire के कितने प्रश्न आए हैं?

2020–2026 के 7 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Work Done in Stretching a Wire के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

14% आसान, 43% मध्यम और 43% कठिन।