ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - गति के नियम

न्यूटन का गति का द्वितीय नियम PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

न्यूटन का गति का द्वितीय नियम पर STD 11 - गति के नियम के 33 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

33प्रश्न
111STD 11 - गति के नियम में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 12% मध्यम 61% कठिन 27%

प्रश्न

नए पहले

33 में से 1–33 प्रश्न

  1. 1. 5 kg द्रव्यमान का एक गुटका एक नत समतल पर गति कर रहा है जो क्षैतिज के साथ \(30^{\circ}\) का कोण बनाता है। गुटके और नत समतल की सतह के बीच घर्षण गुणांक \(\frac{\sqrt{3}}{2}\) है। गुटके पर लगाया जाने वाला बल ताकि गुटका बिना त्वरण के नीचे की ओर गति करे ___________ N है। 2026 मध्यम
  2. 2. \(1600\) kg द्रव्यमान की एक लिफ्ट एक मोटी लोहे के तार द्वारा समर्थित है। यदि तार अधिकतम \(4 \times 10^8\) N/m\(^2\) प्रतिबल सहन कर सकता है और उसकी त्रिज्या \(4\) mm है, तो लिफ्ट द्वारा लिया जा सकने वाला अधिकतम त्वरण _______ m/s\(^2\) है। (\(g = 10\) m/s\(^2\) और \(\pi = 3.14\) लें) 2026 मध्यम
  3. 3. \(t=0\) पर, \(100\) g द्रव्यमान का एक पिंड बल \((5\hat{i}+10\hat{j})\) N के प्रभाव में गति करना प्रारंभ करता है। \(2\) s के पश्चात् उसकी स्थिति \((2x\hat{i}+5y\hat{j})\) m है। अनुपात \(x:y\) है ______। 2026 मध्यम
  4. 4. द्रव्यमान m का एक छोटा गुटका एक घर्षणहीन आनत पृष्ठ के शीर्ष से नीचे सरकता है, जबकि आनत तल नियत त्वरण \(a_{0}\) से बाईं ओर गति कर रहा है। आनत तल और जमीन के बीच का कोण \(\theta\) है और इसकी आधार लंबाई L है। यह मानते हुए कि प्रारंभ में छोटा गुटका आनत तल के शीर्ष पर है, आनत तल के निम्नतम बिंदु तक पहुँचने में इसे लगा समय ___________ है।
    image
    2026 आसान
  5. 5. एक 4 kg द्रव्यमान एक बल \(\vec{F}=\left(4 t^3 \hat{i}-3 t \hat{j}\right) N\) के प्रभाव में गति करता है, जहाँ \(t\) सेकंड में समय है। यदि द्रव्यमान \(t=0\) पर मूल-बिंदु से गति प्रारंभ करता है, तो \(t=2 s\) के बाद वेग और स्थिति होगी : 2026 मध्यम
  6. 6. एक मनका \(P\) एक घर्षणरहित अर्धवृत्ताकार डोरी \((A C B)\) पर फिसल रहा है और यह \(t =0\) पर बिंदु \(S\) पर है तथा इस क्षण इसके वेग का क्षैतिज घटक \(v\) है। एक अन्य मनका \(Q\), जिसका द्रव्यमान \(P\) के समान है, \(t =0\) पर बिंदु \(A\) से क्षैतिज डोरी \(A B\) के अनुदिश \(v\) चाल से फेंका जाता है। दोनों ही स्थितियों में मनकों और संबंधित डोरियों के बीच घर्षण को नगण्य माना जा सकता है। मान लीजिए \(t_p\) और \(t_Q\) क्रमशः मनकों \(P\) और \(Q\) द्वारा बिंदु \(B\) तक पहुँचने में लिया गया समय है, तो \(t_p\) और \(t_Q\) के बीच संबंध है
    image
    2026 कठिन
  7. 7. वह वेग जिस पर \(6\) kg द्रव्यमान (चित्र में दर्शाया गया है) जमीन से टकराता है जब इसे जमीन से \(6\) m की ऊँचाई से छोड़ा जाता है, __________ m/s है। मान लीजिए कि घिरनी द्रव्यमान रहित है तथा डोरी हल्की और अवितान्य है। (g \(= 10\) m/s\(^2\) लें)
    2026 मध्यम
  8. 8. 1 kg द्रव्यमान का एक गुटका, x-अक्ष के अनुदिश \(\mathrm{v}_{\mathrm{i}}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से गति करते हुए, \(\mathrm{x}=0.1 \mathrm{~m}\) से \(\mathrm{x}=1.9 \mathrm{~m}\) तक फैले एक खुरदरे क्षेत्र में प्रवेश करता है। इस परास में गुटके पर लगने वाला मंदक बल \(\mathrm{F}_{\mathrm{r}}=-\mathrm{kx} \mathrm{N}\) है, जहाँ \(\mathrm{k}=10 \mathrm{~N} / \mathrm{m}\) है। तब खुरदरे क्षेत्र को पार करते समय गुटके की अंतिम चाल कितनी है? 2025 मध्यम
  9. 9. 2 kg द्रव्यमान का एक पिंड \(\overrightarrow{\mathrm{v}}_{\mathrm{in}}=3 \hat{\mathrm{i}}+4 \hat{\mathrm{j}} \mathrm{ms}^{-1}\) के वेग से गति कर रहा है, जो धनात्मक z-अक्ष के अनुदिश निर्देशित 6 N के एक नियत बल क्षेत्र में प्रवेश करता है। यदि पिंड \(\frac{5}{3}\) सेकंड की अवधि के लिए क्षेत्र में रहता है, तो बल क्षेत्र से बाहर निकलने पर पिंड का वेग ‾‾‾‾‾‾‾‾ होगा| 2025 आसान
  10. 10. 500 g द्रव्यमान वाली एक वस्तु x-अक्ष के अनुदिश \(v=4 \sqrt{x} \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से गति करती है। वस्तु पर लगने वाला बल कितना है ? 2025 आसान
  11. 11. एक \(4 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान के पिण्ड पर दो बल \(\overrightarrow{\mathrm{F}}_1=5 \hat{\mathrm{i}}+8 \hat{\mathrm{j}}+7 \hat{\mathrm{k}}\) और \(\overrightarrow{\mathrm{F}}_2=3 \hat{\mathrm{i}}-4 \hat{\mathrm{j}}-3 \hat{\mathrm{k}}\) कार्य कर रहे हैं। पिण्ड पर कार्यरत त्वरण _______ है। 2024 कठिन
  12. 12. एक गोली किस स्थिर लक्ष्य पर दागी गई है जो \(4 \mathrm{~cm}\) गति करने के बाद अपने वेग का एक तिहाई खो देती है। यह विरामावस्था में आने से पूर्व पुंनः \(\mathrm{D} \times 10^{-3} \mathrm{~m}\) धंस जाती है। \(\mathrm{D}\) का मान है : 2024 कठिन
  13. 13. एक क्रिकेट खिलाड़ी \(120 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान की एक गेंद को पकड़ता है जो \(25 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की चाल से गतिमान है। यदि गेंद पकड़ने की प्रक्रिया \(0.1 \mathrm{~s}\) में पूरी होती है, तो खिलाड़ी के हाथ पर गेंद द्वारा लगाए गए बल का परिमाण _______ (SI मात्रक में) होगा। 2024 आसान
  14. 14. एक खिलाड़ी ने \(150 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान की एक क्रिकेट गेंद पकड़ी जो \(20 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की गति से चल रही थी। यदि गेंद पकड़ने की प्रक्रिया \(0.1 \mathrm{~s}\) में पूरी होती है, तो गेंद द्वारा खिलाड़ी के हाथ पर लगाए गए बल का परिमाण _______ है। 2024 कठिन
  15. 15. एक कण \(\mathrm{x}-\mathrm{y}\) तल में एक बल \(\vec{F}\) के प्रभाव में इस प्रकार गति करता है कि इसका रेखीय संवेग \(\vec{P}(t)=\hat{i} \cos (k t)-\hat{j} \sin (k t)\) है। यदि \(k\) नियत है, तो \(\overrightarrow{\mathrm{F}}\) और \(\overrightarrow{\mathrm{P}}\) के बीच का कोण _______ होगा। 2024 कठिन
  16. 16. \(10 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान वाली गोलियों को \(250 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की गति से दागती हुई एक मशीन गन (बंदूक) को संतुलित स्थिति में रखने के लिए, इस पर आरोपित औसत बल \(125 \mathrm{~N}\) है। मशीन गन द्वारा दागी गई प्रति सेकण्ड गोलियों की संख्या है: 2023 मध्यम
  17. 17. \(20 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान के किसी पिण्ड पर कोई बल विरामावस्था से \(20 \mathrm{~s}\) तक आरोपित होता है, फिर वह बल हटा दिया जाता है, एवं पिण्ड अगले \(10\) सेकेण्ड में \(50 \mathrm{~m}\) विस्थापित होता है। बल का मान \(...........N\) होगा  2023 मध्यम
  18. 18. \(5 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान के एक कण पर \(\mathrm{F}_1=10 \mathrm{~N}, \mathrm{~F}_2=8 \mathrm{~N}\) एवं \(\mathrm{F}_3=6 \mathrm{~N}\) के तीन बल लगे हैं। बल \(\mathrm{F}_2\) एवं \(\mathrm{F}_3\) लम्बवत है एवं कण पर इस प्रकार आरोपित हैं कि कण विरामावस्था में है। यदि बल \(F_1\) को हटा लिया जाए, तो कण, का त्वरण है: 2023 मध्यम
  19. 19. \(500 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान का एक पिण्ड \(\mathrm{x}\)-अक्ष के अनुदिश इस प्रकार गति करता है कि इसका वेग विस्थापन \(\mathrm{x}\) के साथ \(\mathrm{v}=10 \sqrt{\mathrm{x}} \mathrm{m} / \mathrm{s}\) संबन्ध के अनुसार बदलता है। पिण्ड पर लगने वाला बल है: 2023 मध्यम
  20. 20. किस क्षण पर \(500 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान के एक कण का वेग \(\left(2 t \hat{\mathrm{i}}+3 \mathrm{t}^2 \hat{\mathrm{j}}\right) \mathrm{ms}^{-1}\) है। यदि \(\mathrm{t}=1 \mathrm{~s}\) पर कण पर आरोपित बल \((\hat{\mathrm{i}}+x \hat{\mathrm{j}}) \mathrm{N}\) है। तब \(x\) का मान होगा: 2023 मध्यम
  21. 21. किसी बल के प्रभाव में अक्ष के अनुदिश गति करते हुए एक कण के संवेग-समय \((\mathrm{p}-\mathrm{t})\) वक्र को चित्र मे दिखाया गया है। पहिचान कीजिए कि, अभिरेख (ग्राफ) में बल का अधिकतम एवं न्यूनतम परिणाम क्रमश: कहाँ होगा? यहाँ \(\left(\mathrm{t}_3-\mathrm{t}_2\right)<\mathrm{t}_1\) है
    2023 मध्यम
  22. 22. किसी कण का समय के साथ स्थिति सदिश निम्नवत है। \(\overrightarrow{\mathrm{r}}=\left(10 \mathrm{t} \hat{\mathrm{i}}+15 \mathrm{t}^2 \hat{\mathrm{j}}+7 \hat{\mathrm{k}}\right) \mathrm{m}\) कण पर आरोपित परिणामी बल की दिशा है: 2023 मध्यम
  23. 23. द्रव्यमान \(100\,g\) की एक वसुत पर एक बल \((10 \hat{ i }+5 \hat{ j }) N\) लगाया जाता है। उस वस्तु की स्थिति विरामावस्था से शुरू करने के \(2\,s\) के बाद \((a \hat{i}+b \hat{j}) m\) है । \(\frac{ a }{ b }\) का मान ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  24. 24. \(0.1 \;kg\) द्रव्यमान की किसी गोली को, लकड़ी के टुकड़े में भेदन करने के लिए दागा जाता है। लेकिन यह टुकड़े में \(50 \;cm\) दूरी चलकर रूक जाती है। यदि गोली का वेग, लकड़ी के भेदन से पूर्व \(10 \;m / s\) है और यह एकसमान रूप से मंदित होकर धीमी हो जाती है, तो गोली पर प्रभावी मंदक बल का मान \('x '\) \(N\) है। यहाँ \('x'\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(\dots\) होगा। 2021 मध्यम
  25. 25. \(2\; kg\) द्रव्यमान का कोई पिण्ड \((2 \hat{ i }+3 \hat{ j }+5 \hat{ k })\; N\) बल के अधीन गतिमान है। आरम्भ में वह मूलबिन्दु पर विराम की स्थिति में था। \(4 \;s\) से पश्चात उसके नए निर्देशांक \((8, b, 20)\) हैं। \(b\) का मान है। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 मध्यम
  26. 26. कोई बल \(\overrightarrow{ F }=(40 \hat{ i }+10 \hat{ j }) \,N\) किसी \(5 \,kg\) द्रव्यमान के पिण्ड पर कार्य करता है। यदि यह पिण्ड विराम से गति प्रारम्भ करता है, तो \(t =10\, s\) पर इसका रिथति सदिश \(\vec{r}\) होगा। 2021 मध्यम
  27. 27. कोई लड़का \(2\; kg\) के किसी बॉक्स को किसी घर्षणहीन पष्ठ पर \(\overrightarrow{ F }=(20 \hat{ i }+10 \hat{ j })\; N\) के बल से धकेल रहा है। यदि बॉक्स आरम्भ में विराम अवस्था में था, तो \(x\)-दिशा में \(10\; s\) के बाद इस बॉक्स में होने वाला विसथापन \(m\) होगा। 2021 मध्यम
  28. 28. विराम में स्थित द्रव्यमान \(M\) के किसी कण पर कोई ऐसा बल आरोपित किया गया है जिसकी दिशा नियत है परन्तु परिमाण नीचे दिए गए संबंध के अनुसार विचरण करता है \(F=F_{0}\left(1-\left(\frac{t-T}{T}\right)^{2}\right)\) यहाँ \(F _{0}\) और \(T\) स्थिरांक हैं। बल केवल समय अन्तराल, \(2 T\) के लिए कार्य करता है। \(2 T\) समय के पश्चात इस कण का वेग \(v\) होगा। 2021 कठिन
  29. 29. द्रव्यमान \(m\) की एक छोटी गेंद को धरातल से ऊपर की ओर वेग \(u\) से फेंका जाता है। गेंद पर एक प्रतिरोधक बल \(mkv ^{2}\) (जहां \(v\) इसकी गति है) लग रहा है। यह गेंद कितनी अधिकतम ऊँचाई तक जायेगी? 2020 कठिन
  30. 30. एक गेंद को पृथ्वी की सतह से आरम्भिक वेग \(V _{0}\) से ऊपर की ओर फेंका जाता है। गेंद की गति एक अवरोधक बल \(m \gamma v ^{2}\) से प्रभावित होती है। यहाँ \(m\) गेंद का द्रव्यमान, \(v\) उसका तात्कालिक वेग तथा \(\gamma\) एक स्थिरांक है। गेंद द्वारा अपने शीर्षबिंदु तक पहुँचने में लगा समय होगा। 2019 कठिन
  31. 31. \(m\) द्रव्यमान के कण पर \(F\) बल लग रहा है, और उसके लिये आनुभविक सम्बंध है \(F=\frac{R}{t^{2}} v(t)\) इस सम्बंध के सत्यापन के लिए स्थिर अवस्था से कण की गति का प्रेक्षण (Observation) कर निम्नलिखित में से कौन सा ग्राफ सर्वोत्तम होगा ? 2016 कठिन
  32. 32. \(10^{-2} \; m ^{2}\) के अनुप्रस्थ काट वाली क्षैतिज नली से \(1.5 \; ms ^{-1}\) की गति से पानी प्रवाहित हो रहा है और आप अपनी हथेली से बहाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। यह मानते हुये कि पानी हथेली से टकराते ही रुक जाता है, आपको अपनी हथेली से कम से कम इतना बल लगाना पड़ेगा। (पानी का घनत्व \(\left.=10^{3} \; kgm ^{-3}\right)\). 2014 मध्यम
  33. 33. स्थिर बल \(\overrightarrow{ F }= F _{x} \hat{i}+ F _{y} \hat{j}\) के कारण द्रव्यमान \(5 \;kg\) की एक वस्तु \(t =0\; s\) पर वेग \(\vec{v}=(6 \hat{i}-2 \hat{j})\; m / s\) से गतिशील है और \(t =10 \;s\) पर वेग \(\vec{i}=+6 \hat{j} \;m / s\) से गतिशील है। बल \(\overrightarrow{ F }\) है 2014 मध्यम

STD 11 - गति के नियम के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में न्यूटन का गति का द्वितीय नियम के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 33 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

न्यूटन का गति का द्वितीय नियम के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

12% आसान, 61% मध्यम और 27% कठिन।