प्रश्न
नए पहले20 में से 1–20 प्रश्न
- 1. व्यास \(2\) mm की एक द्रव बूंद \(512\) बूंदिकाओं में टूट जाती है। पृष्ठ ऊर्जा में परिवर्तन \(\alpha \times 10^{-6}\) J है। \(\alpha\) का मान _______ है। (द्रव का पृष्ठ तनाव \(= 0.08\) N/m लीजिए) 2026 मध्यम
- 2. आठ पारे की बूँदें, प्रत्येक \(r\) त्रिज्या की, मिलकर एक बड़ी बूँद बनाती हैं। इस प्रक्रिया में मुक्त पृष्ठ ऊर्जा _______ है। (\(S\) पारे का पृष्ठ तनाव है)। 2026 मध्यम
- 3. एक साबुन का बुलबुला, जिसका पृष्ठ तनाव \(0.04 N / m\) है, उसको 7 cm व्यास तक फुलाया जाता है। यदि इसे आगे फुलाकर इसका व्यास 14 cm करने में \((15000- x ) \mu J\) कार्य किया जाता है, तो x का मान _________ है।\((\pi=22 / 7)\) 2026 आसान
- 4. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: तरल का दाब केवल संपर्क में ठोस सतह पर ही लगता है, क्योंकि स्थिर तरल में तरल-दाब हर जगह विद्यमान नहीं होता है।
कथन II: द्रव की सतह पर अणुओं की आंतरिक भाग की तुलना में अतिरिक्त स्थितिज ऊर्जा पृष्ठ तनाव का कारण बनती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2026 मध्यम - 5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : 2026 कठिनसूची-I सूची-II A. श्यानता गुणांक I. \(\left[ ML ^{-1} T^{-2}\right]\) B. पृष्ठ तनाव II. \(\left[ ML ^2 T^{-2}\right]\) C. दाब III. \(\left[ ML ^0 T^{-2}\right]\) D. पृष्ठ ऊर्जा IV. \(\left[ ML ^{-1} T^{-1}\right]\) - 6. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: गर्म पानी ठंडे पानी की तुलना में तेज़ी से बहता है।
कथन II: साबुन के पानी का पृष्ठ तनाव ताजे पानी की तुलना में अधिक होता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें। 2025 आसान - 7. प्रत्येक 'r' त्रिज्या की दो जल बूंदें संलयित होकर एक बड़ी बूँद बनाती हैं। यदि 'T' पृष्ठ तनाव है, तो इस प्रक्रिया में मुक्त पृष्ठ ऊर्जा कितनी है? 2025 आसान
- 8. ' \(R\) ' त्रिज्या की एक बड़ी पानी की बूंद को 27 समान त्रिज्या की छोटी बूंदों में तोड़ने में किया गया कार्य 10 J है। उसी बड़ी बूंद को 64 समान त्रिज्या की छोटी बूंदों में तोड़ने के लिए आवश्यक कार्य कितना होगा? 2025 मध्यम
- 9. \(1000\) छोटी जल की बूँदों के मिलकर एक बड़ी बूँद बनती है। \(1000\) बूँदों की पृष्ठ ऊर्जा का बड़ी बूँद की पृष्ठ ऊर्जा से अनुपात \(\frac{10}{x}\) है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 10. एक साबुन के बुलबुले को \(7 \mathrm{~cm}\) व्यास तक फुलाया जाता है। इसे और फुलाने में \(36960 \mathrm{erg}\) कार्य किया जाता है। यदि साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव \(40 \mathrm{dyne} / \mathrm{cm}\) है, तो नई त्रिज्या ______ \(\mathrm{cm}\) होगी। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) लीजिए। 2024 कठिन
- 11. पानी की \(1000\) छोटी बूँदों के संलयन से एक बड़ी बूँद बनती है। पृष्ठीय ऊर्जा _______ हो जाएगी। 2024 कठिन
- 12. पानी की एक समान \(1000\) बूँदों को मिलाकर एक बड़ी बूँद बनाई जाती है। यदि \(1000\) छोटी पानी की बूँदों की कुल पृष्ठ ऊर्जा \(E_1\) तथा पानी की बड़ी बूँद की कुल पृष्ठ ऊर्जा \(\mathrm{E}_2\) हो तब \(\mathrm{E}_1: \mathrm{E}_2\) का मान \(\mathrm{x}: 1\) है। जहाँ \(\mathrm{x}=\) _____ 2024 कठिन
- 13. \(\mathrm{R}\) त्रिज्या की एक छोटी द्रव की बूँद को एक समान \(27\) छोटी बूँदों में तोड़ा जाता है। यदि पृष्ठ तनाव \(\mathrm{T}\) हो, तो इस घटना में कृत कार्य _______ होगा। 2024 कठिन
- 14. द्रव की एक गोलाकार बूँद को 1000 एक समान छोटी बूंदों में तोड़ा जाता है। यदि मूल बूँद की पृष्ठ ऊर्जा \(u_i\) तथा परिणामी बूँदों की कुल पृष्ठ ऊर्जा \(u_f\) है (वाष्पीकरण नगण्य मानकर) तो \(\frac{\mathrm{u}_{\mathrm{f}}}{\mathrm{u}_{\mathrm{i}}}=\left(\frac{10}{\mathrm{x}}\right)\) प्राप्त होता है। \(\mathrm{x}\) का मान____________ है 2023 मध्यम
- 15. प्रत्येक \(1 \mathrm{~mm}\) त्रिज्या व \(0.07 \mathrm{~N} / \mathrm{m}\) पृष्ठ तनाव वाली पानी की \(1000\) बूँदें मिलकर एक बूँद बनाती है। इस प्रक्रम में उत्सर्जित पृष्ठीय ऊर्जा का मान है: (यदि \(\pi=\frac{22}{7}\) लें) 2023 मध्यम
- 16. साबुन के एक बुलबुले का पृष्ठ तना \(2.0 \times 10^{-2} \mathrm{Nm}^{-1}\) है। इस बुलबुले की त्रिज्या को \(3.5 \mathrm{~cm}\) से \(7 \mathrm{~cm}\) तक बढ़ाने में किया गया कार्य\(.........\times 10^{-4}\,J\) होगा : \(\left[\pi=\frac{22}{7}\right.\) लें।] 2023 मध्यम
- 17. साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव \(3.5 \times 10^{-2} \mathrm{Nm}^{-1}\) है। साबुन के बुलबुले की त्रिज्या \(10 \mathrm{~cm}\) से \(20 \mathrm{~cm}\) तक बढ़ाने में आवश्यक कार्य की मात्रा__________\(\times 10^{-4} \mathrm{~J}\) है। (लिया है, \(\pi=22 / 7\) ) 2023 मध्यम
- 18. \(1\,cm\) त्रिज्या की एक पानी की बूँद, समान आकार की छोटी-छोटी \(729\) बूँदों में टूटती है। यदि पानी का पृष्ठ तनाव \(75\,dyne / cm\) है, तो पृष्ठ ऊर्जा में हुई वृद्धि का मान दशमलव के प्रथम स्थान \(........ \times 10^{-4}\,J\) तक होगा : [दिया है, \(\pi=3.14\) ] 2022 मध्यम
- 19. \(R\,cm\) व्यास की एक बड़ी पानी की बूँद को \(64\) समान छोटी बूँदो में विभक्त किया गया है। पानी के लिए पृष्ठ तनाव का मान \(0.075\,N / m\) है। इस प्रक्रिया में पृष्ठीय ऊर्जा में वृद्धि \(.........\,J\) होगी 2022 कठिन
- 20. त्रिज्या \(r\) की अत्यधिक संख्या में जल की बूदें संलयित होकर त्रिज्या \(R\) की कोई बूंद बनाती हैं। यदि पष्ठ-तनाव, \(T\) तथा ऊष्मा का यांत्रिक तुल्यांक \(J\) है, तो प्रति एकांक आयतन ऊष्मीय ऊर्जा में वद्धि होगी। 2021 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - पृष्ठ तनाव के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में पृष्ठीय ऊर्जा के कितने प्रश्न आए हैं?
2021–2026 के 20 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
पृष्ठीय ऊर्जा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
15% आसान, 45% मध्यम और 40% कठिन।