प्रश्न
नए पहले36 में से 1–36 प्रश्न
- 1. एक गोले की धारिता \(100\) pF है जिसे \(100\) V विभव तक आवेशित किया जाता है। एक अन्य समरूप अनावेशित धातु का गोला आवेशित गोले के संपर्क में लाया जाता है, तो इनके स्पर्श करने पर इन गोलों में संचित कुल ऊर्जा में परिवर्तन \(\alpha \times 10^{-7}\) J है। \(\alpha\) का मान __________ है। (गोलों की संयुक्त धारिता \(200\) pF है) 2026 कठिन
- 2. एक संधारित्र P जिसकी धारिता \( 10\times10^{-6} F \) है, उनको 6.0 V के विभवान्तर से पूर्णतः आवेशित किया जाता है और बैटरी से वियोजित कर दिया जाता है। आवेशित संधारित्र P को एक अन्य संधारित्र Q से जोड़ा जाता है, जिसकी धारिता \( 20\times10^{-6} F \) है। जब साम्यावस्था स्थापित हो जाती है, तो संधारित्र Q पर आवेश \( \alpha\times10^{-5} C \) होगा। (मान लीजिए कि संधारित्र Q पर प्रारंभ में कोई आवेश नहीं है), तो \( \alpha \) का मान __________ है। 2026 कठिन
- 3. नीचे दिए गए परिपथ से, परिपथ में दर्शाए गए टर्मिनलों \(A\) और \(B\) के बीच धारिता ______ \(\mu\)F है।
(लीजिए \(C_1=C_2=C_3=1\) \(\mu\)F और \(C_4=2\) \(\mu\)F।)
2026 कठिन - 4. चार संधारित्र, प्रत्येक की धारिता \(16 \mu \mathrm{~F}\) है, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है, जुड़े हुए हैं। बिंदुओं A और B के बीच धारिता है : ______ (\(\mu \mathrm{F}\) में)।
2025 आसान - 5. एक बैटरी का उपयोग करके, एक 100 pF संधारित्र को 60 V तक आवेशित किया जाता है और फिर बैटरी हटा दी जाती है। इसके पश्चात्, एक दूसरा अनावेशित संधारित्र पहले संधारित्र के समानांतर क्रम में जोड़ा जाता है। यदि दूसरे संधारित्र के सिरों पर अंतिम विभव 20 V है, तो इसकी धारिता कितनी है? (pF में) 2025 मध्यम
- 6. एक संधारित्र, \(C_1=6 \mu \mathrm{~F}\) को 5 V बैटरी का उपयोग करके \(\mathrm{V}_0=5 \mathrm{~V}\) के विभवान्तर तक आवेशित किया जाता है। बैटरी को हटा दिया जाता है और एक अन्य संधारित्र, \(\mathrm{C}_2=12 \mu \mathrm{~F}\) को बैटरी के स्थान पर जोड़ा जाता है। जब स्विच 'S' को बंद किया जाता है, तो आवेश कुछ समय के लिए संधारित्रों के बीच प्रवाहित होता है जब तक कि संतुलन की स्थिति प्राप्त नहीं हो जाती। संधारित्रों \(C_1\) और \(C_2\) पर आवेश \(\left(q_1\right.\) और \(\left.q_2\right)\) क्या होंगे जब संतुलन की स्थिति प्राप्त हो जाती है।

2025 मध्यम - 7. एक संधारित्र \(A\) क्षेत्रफल की एक समतल प्लेट और एक दूसरी प्लेट से बना है जिसकी संरचना चित्र में दर्शाई गई सीढ़ीनुमा है। यदि प्रत्येक सीढ़ी का क्षेत्रफल \(\frac{A}{3}\) है और ऊँचाई \(\mathrm{d}\) है, तो इस व्यवस्था की धारिता _______ है। 2024 कठिन
- 8. दिए गए चित्र में, संधारित्रों के संयोजन में संचित तुल्य आवेश \(100 \mu \mathrm{C}\) है। ' \(\mathrm{x}\) ' का मान____________है।
2023 मध्यम - 9. दिये गये परिपथ में, \(\mathrm{C}_1=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_2=0.2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_3=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_4=4 \mu \mathrm{F}\), \(\mathrm{C}_5=2 \mu \mathrm{F}, \mathrm{C}_6=2 \mu \mathrm{F}\), संधारित्र \(\mathrm{C}_4\) पर संचित आवेश__________\(\mu \mathrm{C}\) है।
2023 मध्यम - 10. दर्शाये गए संयोजन की तुल्य धारिता है:
2023 मध्यम - 11. प्रदर्शित चित्र में, \(200 \mathrm{~cm}^2\) क्षेत्रफल की एक समान पट्टिका के दो समान्तर प्लेट संधारित्र इस प्रकार जुड़े हैं कि \(a \neq b\) । संयोजन की तुल्य धारिता \(x \in_0 F\) है। \(x\) का मान____________है।
2023 कठिन - 12. \(5\,\mu F\) धारिता वाले संधारित्र \(C _1\) को \(30\,V\) विभव तक बैटरी की सहायता से आवेशित किया जाता है। अब बैटरी को हटा दिया जाता है तथा आवेशित संधारित्र को अनावेशित संधारित्र \(C _2\) के साथ जोड़ा जाता है। संधारित्र \(C _2\) की धारिता \(10\,\mu F\) है। (चित्रानुसार) जब कुंजी बंद की जाती हैं तो संधारित्रों के मध्य आवेश प्रवाहित होता है, तो साम्यावस्था में संधारित्र \(C _2\) पर आवेश \(\mu\,C\) में ज्ञात कीजिये।
2022 कठिन - 13. चित्रानुसार \(A\) क्षेत्रफल की प्लेटों को \(b\) लम्बाई के तारों से जोडकर एक सीढ़ीनुमा समान्तर प्लेट संधारित्र बनाया गया है। इस निकाय की धारिता \(\frac{ x }{15} \frac{\varepsilon_0 A }{ b }\) है, तो \(x\) का मान होगा। \(..........\)
2022 कठिन - 14. चित्रानुसार धारिता \(C _1\) तथा \(C _2\) वाले दो संधारित्रों को क्रमशः जोड़ा जाता है। प्रारंभ में संधारित्र \(C _1\) को एक बैटरी द्वारा विभवान्तर \(V\) तक आवेशित किया जाता है। फिर बैटरी को हटाकर आवेशित संधारित्र \(C _1\) को अनावेशित संधारित्र \(C _2\) से स्विच \(S\) को बंद करके जोड़ दिया जाता है। साम्यावस्था के पश्चात् संधारित्र \(C _2\) पर आवेश की मात्रा हैं:
2022 मध्यम - 15. दिखाये गये चित्र में \(15 \mu F\) धारिता वाले संधारित्र पर कितना आवेश होगा?
2022 मध्यम - 16. दो धात्विक प्लेटे समान्तर पट्ट संधारित्र बनाती है। प्लेटों के मध्य दूरी ' \(d\) ' है। प्रत्येक प्लेट के समान क्षेत्रफल व \(\frac{ d }{2}\) मोटाई वाली एक धात्विक शीट को प्लेटो के बीच प्रविप्ट कराया जाता है। संधारित्र की नयी धारिता व मूल धारिता का क्या अनुपात होगा ? 2022 मध्यम
- 17. नीचे दिए चित्र में बिन्दु \(A\) व \(B\) के मध्य तुल्य धारिता \(\mu F\) में ज्ञात कीजिये।
2022 कठिन - 18. पार्श्व क्रम में जुड़े हुए संधारित्रों \(C _1=1 \mu F , C _2=2 \mu F , C _3=4 \mu F \quad\) एवं \(C _4=3 \mu F\) के निकाय पर कुल आवेश का मान \(......\mu C\) होगा (माना \(20\,V\) की बैटरी संयोजन से जुड़ी है) 2022 मध्यम
- 19. \(2\, \mu F\) के किसी संधारित्र \(C _{1}\) को किसी बैटरी द्वारा पहले \(10 \,V\) विभवान्तर तक आवेशित किया गया। इसके पश्चात बैटरी को हटाकर इस संधारित्र को \(8\, \mu F\) के किसी अन्य अनावेशित संधारित्र \(C _{2}\) से संयोजित किया गया। साम्य की स्थिति में \(C _{2}\) पर आवेश \(.......\,\mu C\) होगा। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 कठिन
- 20. \(4 \,\mu F\) (माइक्रोफैरड) के धारित्र पर आवेश की गणना कीजिए। बैटरी का आन्तरित प्रतिरोध \(1\, \Omega\) है। (\(\mu {C}\) में)
2021 कठिन - 21. आरेख में दर्शाए अनुसार दो समान्तर चालक पट्टिकाओं द्वारा उत्पन्न विधुत क्षेत्र में आवेश \('+ q',\) द्रव्यमान \('m'\) और लम्बाई \('l'\) का कोई सरल लोलक निलम्बित है। साम्य की स्थिति में इस लोलक के विक्षेपण का मान होगा।
2021 कठिन - 22. चित्र में दिखाए अनुसार, चार सर्वसम आयताकार प्लेटों को जिनकी लम्बाई \(l=2 \,cm\) और चौड़ाई \(b =\frac{3}{2} \,cm\) है, व्यवस्थित किया गया है। \(A\) तथा \(C\) के मध्य तुल्य धारिता का मान \(\frac{x \varepsilon_{0}}{ d }\) है। यहाँ \(x\) का मान ........ होगा। (निकटतम पूर्णांक में)
2021 मध्यम - 23. चित्रानुसार \(C _{1}=2 \,\mu F , C _{2}=6\, \mu F\) तथा \(C _{3}=12\, \mu F\) धारिता के तीन धारित्र जुड़े हैं। धारित्र \(C _{1}, C _{2}\) तथा \(C _{3}\) पर क्रमशः आवेशों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
2021 कठिन - 24. दो समान संधारित्रों को पहले श्रेणी क्रम में और फिर समांतर क्रम में संयोजित किया गया है। दोनों प्रक्ररणों की तुल्य संधारिताओं का अनुपात होगा। 2021 मध्यम
- 25. उन दो संधारित्रों \(C _{1}\) और \(C _{2}\left( C _{2}> C _{1}\right)\) पर विचार कीजिए, जिनको समांतर क्रम में जोड़ने पर तुल्य धारिता श्रेणी संयोजन की तुल्य धारिता की \(\frac{15}{4}\) गुनी है। इन संधारित्रों की धारिताओं का अनुपात, \(\frac{ C _{2}}{ C _{1}}\) है। 2021 कठिन
- 26. चित्र में दिखाये गये परिपथ में कुल आवेश का मान \(750\, \mu C\) है और संधारित्र \(C _{2}\) पर वोल्टता \(20 \,V\) हैं। इस स्थिति में संधारित्र (capacitor) \(C _{2}\) पर आवेश है: (\(\mu C\) में)
2020 मध्यम - 27. दिये गये परिपथ में संधारित्र \(5\, \mu F\) पर आवेश है (\(\mu C\) में)
2020 कठिन - 28. एक \(10\, \mu F\) धारिता वाले संधारित्र को \(50\, V\) के विभवान्तर से जोड़कर पूरी तरह आवेशित करा जाता है। अब इसे वोल्टता के स्त्रोत से हटाकर एक दूसरे संधारित्र से पार्श्व संबंधन में जोड़ दिया जाता है। यदि अब संधारित्रों में विभवान्तर \(20 \,V\) हो जाये तो दूसरे संधारित्र की धारिता है। (\(\mu F\) में) 2020 कठिन
- 29. सुचालकों से बने हुए दो पृथक गोलों \(S _{1}\) तथा \(S _{2}\), जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः \(\frac{2}{3} R\) और \(\frac{1}{3} R\) हैं, पर \(12 \mu C\) तथा \(-3 \mu C\) आवेश हैं। ये गोले एक दूसरे से बहुत दूरी पर हैं। यदि इन गोलों को एक सुचालक तार से जोड़ दिया जाये तो जोड़ने के लम्बे समय के पश्चात् \(S _{1}\) तथा \(S _{2}\) पर आवेशों का मान क्रमशः होगा। 2020 कठिन
- 30. दिखाये गये चित्र में \(10 \,\mu F\) के संधारित्र की बाँयी प्लेट पर \(-30\, \mu C\) आवेश है। \(6\, \mu F\) के संधारित्र की दाँयी प्लेट पर आवेश \(.......\, \mu C\) होगा ।
2019 कठिन - 31. दिये गये परिपथ में \(4 \,\mu F\) धारिता के संधारित्र पर आवेश का मान .....\(\mu C\) होगा।
2019 कठिन - 32. दो दिये गये संधारित्रों को श्रेणी तथा समान्तर क्रम में लगाने पर उनका आवेश \(( q )\) तथा वोल्ट \(( V )\) के बीच का संबंध ग्राफ चित्र में दर्शाया गया है। इनकी धारिताओं के मान होंगे :
2019 कठिन - 33. चित्र में दिये गये परिपथ में बिंदु \(A\) तथा \(B\) के बीच समतुल्य धारिता ........ \(\mu F\) होगी
2018 कठिन - 34. एक विध्युत परिपथ में एक \(2\, \mu F\) धारिता के संधारित्र को \(1.0\) \(kV\) विभवान्तर के बिन्दुओ के बीच लगाना है। \(1\, \mu F\) धारिता के बहुत सारे संधारित्र जो कि \(300 \,V\) विमवान्तर तक वहन कर सकते है, उपलब्ध है। उपरोक्त परिपथ को प्राप्त करने के लिये न्यूनतम कितने संधारित्रों की आवश्यकता होगी? 2017 मध्यम
- 35. \(4 \mu F\) धारिता के तीन संधारित्रों से इस तरह से संयोजन बनाना है कि प्रभावी धारिता \(6 \mu F\) हो जाए। यह निम्न संयोजन से प्राप्त किया जा सकता है 2016 कठिन
- 36. चित्र संधारित्रों का निकाय दर्शाता है, जहाँ अंक \(\mu F\) में धारिता दर्शाते हैं। \(A\) व \(B\) के बीच प्रभावी धारिता \(1 \mu F\) होने के लिये \(C\) की धारिता होनी चाहिये
2016 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में संधारित्रों का संयोजन के कितने प्रश्न आए हैं?
2016–2026 के 36 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
संधारित्रों का संयोजन के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
3% आसान, 36% मध्यम और 61% कठिन।