ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी

Variations in YDSE PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

Variations in YDSE पर STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के 15 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

15प्रश्न
169STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 7% मध्यम 60% कठिन 33%

प्रश्न

नए पहले

15 में से 1–15 प्रश्न

  1. 1. एक द्विक झिरी प्रयोग में झिर्रियों के बीच की दूरी 0.1 cm है और पर्दा झिरी समतल से 50 cm की दूरी पर रखा है। जब एक झिरी को एक पारदर्शी शीट से ढका जाता है जिसकी मोटाई \(t\) और अपवर्तनांक \(n (=1.5)\) है, तो केंद्रीय फ्रिंज 0.2 cm से विस्थापित होता है। \(t\) का मान _________ cm है। 2026 आसान
  2. 2. यंग के द्विक-झिरी प्रयोग व्यवस्था में, दोनों झिर्रियां 0.4 mm दूर रखी गई हैं और पर्दा झिर्रियों से 1 m की दूरी पर रखा गया है। यदि \(20 \mu m\) मोटाई की एक पतली पारदर्शी पट्टिका को किसी एक झिरी के सामने रखा जाता है, तो केंद्रीय दीप्त फ्रिंज पर्दे पर 20 mm से विस्थापित हो जाती है। पारदर्शी पट्टिका का अपवर्तनांक \(\frac{\alpha}{10}\) द्वारा दिया गया है, जहाँ \(\alpha\) __________ है। 2026 कठिन
  3. 3. यंग का द्वि-झिरी व्यतिकरण उपकरण को 1.44 अपवर्तनांक वाले एक द्रव में डुबोया गया है। इसकी झिर्रियों के बीच की दूरी 1.5 mm है। झिर्रियों को प्रकाश की एक समानांतर किरण पुंज द्वारा प्रकाशित किया जाता है, जिसकी वायु में तरंगदैर्घ्य 690 nm है। झिर्रियों के तल के पीछे 0.72 m की दूरी पर रखे पर्दे पर प्राप्त फ्रिंज-चौड़ाई कितनी होगी? 2025 मध्यम
  4. 4. यंग के द्वि-झिरी प्रयोग में \(500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के एकवर्णी प्रकाश का उपयोग किया जाता है। एक पर्दे पर एक व्यतिकरण प्रतिरूप प्राप्त होता है। जब एक झिरी को एक बहुत पतली काँच की प्लेट (अपवर्तनांक \(=1.5\)) से ढक दिया जाता है, तो केंद्रीय उच्चिष्ठ उस स्थिति पर विस्थापित हो जाता है जिस पर पहले चौथी दीप्त फ्रिंज थी। काँच की प्लेट की मोटाई _______\(\mu \mathrm{m}\) है। 2024 कठिन
  5. 5. प्रदर्शित चित्र के अनुसार, यंग द्विझिरी प्रयोग में झिरी \(\mathrm{S}_1\) के सामने मोटाई \(\mathrm{t}=10 \mu \mathrm{m}\) तथा \(\mu=1.2\) अपवर्तनांक की एक पतली प्लेट लगा दी गयी है। प्रयोग वायु \((\mu=1)\) में सम्पन्न किया जाता है और \(\lambda=500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्घ्य का एकवर्णी प्रकाश प्रयुक्त हुआ है। प्लेट को लगाने के कारण, केन्द्रीय उच्चिष्ठ \(x \beta_0\) दूरी विस्थापित हो जाता है। प्लेट लगाने से पहले फ्रिंज की चौड़ाई \(\beta_0\) है। \(\mathrm{x}\) का मान ___________ है।
    2023 मध्यम
  6. 6. यंग के द्विझिरी प्रयोग में, दोनो झिर्रीयों \(\mathrm{S}_1\) व \(\mathrm{S}_2\) के बीच की दूरी ' \(d\) ' एवं इनकी पर्दे से दूरी \(D\) है। (दिखाए गये चित्रानुसार) अब यदि \(0.1 \mathrm{~mm}\) समान मोटाई की दो पारदर्शी पट्टियाँ, जिनके अपवर्तनांक क्रमशः \(1.51\) व \(1.55\) है, को क्रमशः \(\mathrm{S}_1\) व \(\mathrm{S}_2\) से आ रही किरणों \((\lambda=4000 \mathring A)\) के मार्ग में रखा जाता है। केन्द्रीय दीप्त फ्रिंज संख्या ___________ से विस्थापित हो जाएगी।
    2023 कठिन
  7. 7. एक विद्युत चुम्बकीय तरंग की तरंगदैर्ध्य \(8\,mm\) है तथा यह \(x\) दिशा में संचरित है एवं \(y\) दिशा में कंपित विद्युत क्षेत्र का अधिकतम परिमाण \(60\,Vm ^{-1}\) है तो विद्युत तथा चुम्बकीय क्षेत्रों की सही समीकरणें चुनिये जबकि विद्युत चुम्बकीय तरंग निर्वात में संचरित हो 2022 मध्यम
  8. 8. यंग द्वि-स्लिट प्रयोग में फ्रिंज की कोणीय चौड़ाई \(0.35^{\circ}\) है तथा पर्दे तथा झिरीयों के मध्य दूरी \(2\,m\) है। आपतित प्रकाश के संगत तरंगदैर्ध्य \(450 nm\) है। यदि सम्पूर्ण निकाय को एक \(7 / 5\) अपवर्तनांक वाले माध्यम में डुबोया जाये तो कोणीय फ्रिज चौड़ाई \(\frac{1}{\alpha}\) हो तो \(\alpha\) होगा \(..........\) 2022 मध्यम
  9. 9. यंग के द्विक रेखा छिद्र (दो झिरी) प्रयोग में, फ्रिंज चौड़ाई \(12\,mm\) है। यदि सम्पूर्ण निकाय को \(\frac{4}{3}\) अपवर्तनांक वाले पानी में रख दिया जाए तो फ्रिंज चौड़ाई ( \(mm\) में) हो जाएगी : 2022 मध्यम
  10. 10. द्वि-स्लिट प्रयोग में श्वेत प्रकाश गुजारा जाता है तथा \(1.5\) मीटर दूर पर्दे पर व्यतिकरण प्रेक्षित किया जाता है। स्लिटों के बीच की दूरी \(0.3\) मिलीमीटर है। केन्द्रिय श्वेत फ्रिन्ज से क्रमशः \(2.0\) मिलीमीटर तथा \(3.5\) मिलीमीटर दूरी पर प्रथम बैंगनी तथा लाल फ्रिन्जें बनती है। लाल तथा बैंगनी प्रकाश की तरंग दैर्ध्यो का अन्तर ......... \(nm\) है। 2021 कठिन
  11. 11. यंग के द्विझिर्री प्रयोग में, यदि प्रकाश स्त्रोत को नांरगी से नीले में परिवर्तित कर दिया जाए तो। 2021 मध्यम
  12. 12. चित्र में यंग के द्वि- झिरि प्रयोग को दिखाया गया है। इसमें जब इसके एक छिद्र के सामने \(t\) मोटाई तथा \(\mu\) अपवर्तनांक का पतला पारदर्शी चादर रखा जाता है, तो केन्द्रिय उच्चिष्ठ, फ्रिंज चौड़ाई के \(n\) गुणा से शिफ्ट हो जाता है। यदि प्रकाश का तरंगदैर्ध्य \(\lambda\) है तो \(t\) का मान होगा।
    2019 मध्यम
  13. 13. एक द्वि-झिरी प्रयोग में, किसी एक झिरी के सामने, \(t\) मोटाई तथा \(\mu\) अपवर्तनांक की एक पतली फिल्म रख देने से, फ्रिंज पैरर्न के केन्द्रीय उच्चिष्ठ, एक फ्रिंज की चौड़ाई के बराबर विस्थापित हो जाता हैं तो \(t\) का मान है: ( \(\lambda\) प्रकाश की तरंगदैर्ध्य है) : 2019 मध्यम
  14. 14. एक यंग द्वि-झिरी प्रयोग जिसमें झिर्रियों के बीच की दूरी \(0.1 \,mm\) है, तरंगदैर्ध्य \(\lambda_{1}\) के प्रकाश द्वारा \(\frac{1}{40}\, rad\) कोण पर दीप्त फ्रिन्ज देखी जाती है। जब इसी प्रयोग में \(\lambda_{2}\) तरंगदैर्ध्य के प्रकाश का उपयोग करते हैं तो उसी कोण पर दीप्त फ्रिन्ज देखी जाती है। दिया है कि \(\lambda_{1}\) तथा \(\lambda_{2}\) दृश्य प्रकाश के परास \((380\, nm\) से \(740\, nm\) तक) में है। तो उनके मान होंगे। 2019 मध्यम
  15. 15. तरंगदैर्घ्य \(\lambda\) के एकवर्णी प्रकाश के प्रयोग से एक वैज्ञानिक यंग के द्विछिद्र प्रयोग को दर्शाये गये तीन प्रकार से व्यवस्थित करती है। यदि वह पाती है कि \(y=\beta^{\prime}\), तब प्रयोग किये गये प्रकाश की तरंगदैर्घ्य है :
    2014 कठिन

STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में Variations in YDSE के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 15 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

Variations in YDSE के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

7% आसान, 60% मध्यम और 33% कठिन।