प्रश्न
नए पहले66 में से 1–50 प्रश्न
- 1. हाइड्रोजन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(\dfrac{3h}{\pi}\) है, तो इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा _______ eV है। 2026 आसान
- 2. एक बोर परमाणु में, इलेक्ट्रॉन के अवस्था A से अवस्था C में संक्रमण के दौरान उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य \(2000 Å\) है और जब इलेक्ट्रॉन अवस्था B से अवस्था C में संक्रमण करता है तो यह \(6000 Å\) हो जाती है। तब इलेक्ट्रॉन के अवस्था A से अवस्था B में संक्रमण के दौरान उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य क्या है? 2025 मध्यम
- 3. एक हाइड्रोजन सदृश आयन में, द्वितीय उत्तेजन ऊर्जा अवस्था और मूल अवस्था के बीच ऊर्जा अंतर 108.8 eV है। आयन का परमाणु क्रमांक _______ है। 2025 मध्यम
- 4. हाइड्रोजन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन, जो प्रारंभ में चौथी उत्तेजित अवस्था में है, 2.86 eV ऊर्जा का एक फोटॉन उत्सर्जित करके \(\mathrm{n}^{\text {th }}\) ऊर्जा अवस्था में संक्रमण करता है। \(n\) का पूर्णांक मान ____ होगा। 2025 आसान
- 5. बोहर के सिद्धांत के अनुसार, हाइड्रोजन परमाणु की 4वीं कक्षा में परिक्रमा कर रहे एक इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग _______ है। 2024 कठिन
- 6. एक विशेष हाइड्रोजन-सदृश आयन \(3 \times 10^{15} \mathrm{~Hz}\) आवृत्ति का विकिरण उत्सर्जित करता है जब यह \(n=2\) से \(n=1\) में संक्रमण करता है। \(n=3\) से \(n=1\) में संक्रमण में उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति \(\frac{x}{9} \times 10^{15} \mathrm{~Hz}\) है, जब \(x=\) = _____। 2024 कठिन
- 7. हाइड्रोजन परमाणु के लिए बामर श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्ध्य और लाइमैन श्रेणी की सबसे छोटी तरंगदैर्ध्य का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
- 8. हाइड्रोजन परमाणु की पाँचवीं उत्तेजित अवस्था में एक इलेक्ट्रॉन की गतिज ऊर्जा व स्थितिज ऊर्जा के परिमाण का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
- 9. हाइड्रोजन परमाणु पर \(\mathrm{V}\) विभवान्तर द्वारा त्वरित इलैक्ट्रानों की बमबारी की जाती है जिसके कारण हाइड्रोजन परमाणु उत्तेजित हो जाता है। यदि प्रयोग \(\mathrm{T}=0 \mathrm{~K}\) पर किया गया हो तो उत्सर्जन स्पैक्ट्रम में किसी बॉमर श्रेणी रेखा को प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम विभान्तर \(\frac{\alpha}{10} \mathrm{~V}\) होगा। तब \(\alpha=\) _______ 2024 कठिन
- 10. मूल अवस्था में एक हाइड्रोजन परमाणु द्वारा बामर श्रेणी में विकिरण उत्सर्जित करने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा लगभग _______ है। 2024 कठिन
- 11. नीचे दो कथन दिए गए है : कथन-\(I\) : परमाणु का अधिकतम द्रव्यमान तथा इसका समस्त धनावेश एक छोटे से भाग नाभिक में पाया जाता है तथा इलेक्ट्रॉन इसके चारों और परिक्रमा करते है, यह रूथरफोर्ड मॉडल है। कथन-\(II\) : परमाणु धनावेश का एक गोलीय बादल है जिसमें इलेक्ट्रॉन धंसे रहते है, यह રૂથरफोर्ड मॉडल का एक विशिष्ट रूप है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए। 2024 कठिन
- 12. यदि रिडबर्ग नियतांक \(\mathrm{R}\) हो तो पाश्चन श्रेणी में विकिरण की सबसे बड़ी तरंगदैर्ध्य \(\frac{\alpha}{7 \mathrm{R}}\) होगी, जहाँ \(\alpha=\) . . . . . . | 2024 कठिन
- 13. दिए गए चित्रानुसार \(\mathrm{A}, \mathrm{B}\) एवं \(\mathrm{C}\) हाइड्रोजन परमाणु के क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उत्तेजित ऊर्जा स्तर हैं। दो तरंगदैर्यों का अनुपात \(\left(\right.\) अर्थात \(\left.\frac{\lambda_1}{\lambda_2}\right)\) यदि \(\frac{7}{4 \mathrm{n}}\) हो, तब \(\mathrm{n}\) का मान होगा____________|
2023 कठिन - 14. एक हाइड्रोजन परमाणु के ऊर्जा स्तरों को नीचे चित्र में दर्शाया गया है। न्यूनतम तरंग़ दैर्ध्य के संगत उत्सर्जन संक्रमण है:
2023 मध्यम - 15. एक हाइड्रोजन परमाणु पर इसकी निम्नतम ऊर्जा स्तर में \(12.75 \mathrm{eV}\) ऊर्जा का प्रकाश आपतित होता है। परमाणु विकिरण अवशोषित करता है और एक उत्तेजित अवस्था में पहुँच जाता है। परमाणु का उत्तेजित अवस्था में कोणीय संवेग \(\frac{x}{\pi} \times 10^{-17} \mathrm{eVs}\) है। \(x\) का मान_________ \(\left(h=4.14 \times 10^{-15} \mathrm{eVs}\right.\), \(\left.c=3 \times 10^8 \mathrm{~ms}^{-1}\right)\) है। 2023 मध्यम
- 16. एक फोटोन हाइड्रोजन परमाणु में \(\mathrm{n}=4\) से \(\mathrm{n}=1\) स्तर में संक्रमण में उत्सर्जित होता है। इस सक्रमण के लिये संगत तरंगदैर्ध्य है। 2023 मध्यम
- 17. एक परमाणु \(500 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य का एक फोटान अवशोषित करता है तथा \(600 \mathrm{~nm}\) का दूसरा फोटान उत्सर्जित करता है। इस प्रक्रिया में परमाणु द्वारा कुल अवशोषित ऊर्जा \(\left(\mathrm{n} \times 10^{-4} \mathrm{eV}\right)\) है। \(\mathrm{n}\) का मान_______________है।(दिया है : \(\mathrm{h}=6.6 \times 10^{-34} \mathrm{JS}\) एवं \(\mathrm{c}=3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) ). 2023 मध्यम
- 18. एक परमाणु के ऊर्जा स्तर चित्र में दर्शाये गये है। इनमें \(124.1 \mathrm{~nm}\) तरंगदैर्ध्य के एक फोटॉन के उत्सर्जन को कौनसी एक संक्रमण रेखा द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा? दिया है \(\left(\mathrm{h}=6.62 \times 10^{-34} \mathrm{Js}\right)\)
2023 मध्यम - 19. हाइड्रोजन नमूने जो कि मूल अवस्था में हैं, पर एकलवर्णीय प्रकाश आपतित होता है। हाइड्रोजन परमाणु प्रकाश का कुछ भाग अवशोषित करता है। एवं तत्पश्चात छ: अलग-अलग तरंगदैर्ध्यों का विकिरण उत्सर्जित करता है। आपतित प्रकाश की आवृत्ति \(\mathrm{x} \times 10^{15} \mathrm{~Hz}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान___________है। (दिया है, \(\mathrm{h}=4.25 \times 10^{-15} \mathrm{eVs}\) ) 2023 मध्यम
- 20. हाइड्रोजन परमाणु का एक इलेक्ट्रॉन जब द्वितीय उत्तेजित अवस्था से, प्रथम उत्तेजित अवस्था में कूदता है, तो उत्सर्जित विकिरणों की तरंगदैर्ध्य \(\lambda_0\) है। यदि हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रॉन के तृतीय उत्तेजित अवस्था से द्वितीय कक्षा में कूदने पर उत्सर्जित विकिरण की तरंगदैर्ध्य \(\frac{20}{\mathrm{x}} \lambda_0\) होगी तो \(\mathrm{x}\) का मान है ____________| 2023 मध्यम
- 21. हाइड्रोजन परमाणु के लिए, \(\lambda_1\) एव \(\lambda_2\), संक्रमण \(1\) एव \(2\) के संगत तरंगदैर्ध्य है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। \(\lambda_1\) एवं \(\lambda_2\) का अनुपात \(\frac{x}{32}\) है। \(x\) का मान ___________ है।
2023 मध्यम - 22. \(\mathrm{He}^{+}\)आयन की इसकी प्रथम उत्तेजित अवस्था में ऊर्जा है (हाइड्रोजन परमाणु की स्थाई अवस्था में ऊर्जा \(-13.6 \mathrm{eV}\) है): 2023 आसान
- 23. \(\mathrm{Z}=4\) वाले एक हाइड्रोजन सदृश्य परमाणु का एक इलेक्ट्रॉन चौथी ऊर्जा स्तर से दूसरी ऊर्जा स्तर में कूदता है। इस प्रक्रिया में उत्सर्जित ऊर्जा \(.........eV\) होगी (दिया है, \(\mathrm{Rch}=13.6 \mathrm{eV}\) ) जहाँ \(\mathrm{R}=\) रिडबर्ग नियतांक \(\mathrm{c}=\) प्रकाश की निर्वात में चाल \(\mathrm{h}=\) प्लांक नियतांक 2023 मध्यम
- 24. एक हाइड्रोजन परमाणु अपनी मूल अवस्था में \(10.2\ eV\) ऊर्जा अवशोषित करता है। उसके कोणीय संवेग में वृद्धि होगी (प्लांक स्थिरांक \(h=6.6 \times 10^{-34}\) जूल-सैकण्ड) 2022 मध्यम
- 25. एक हाइड्रोजन परमाणु मूल अवस्था में \(10.2\,eV\) की ऊर्जा ग्रहण करता है। हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(......\times 10^{-34} \; J {s}\) बढ़ जाएगा (दिया है \(h =6.6 \times 10^{-34}\,Js\) ) 2022 मध्यम
- 26. एक वर्णी प्रकाश का एक पुंज \(Li ^{++}\)आयन के इलेक्ट्रॉन को प्रथम कक्ष से तृतीय कक्ष में उत्तेजित करने में प्रयुक्त किया जाता है। एकवर्णी प्रकाश की तरंगदैर्ध्य \(x \times 10^{-10} m\) प्राप्त होती है। \(x\) का मान ज्ञात कीजिए। [दिया है: \(hc =1242 eV\) \(nm ]\) 2022 मध्यम
- 27. हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रान का निम्नलिखित परिस्थितियों में हुए संक्रमणों से उत्पन्न फोटॉनों की ऊर्जाओं का अनुपात ज्ञात कीजिए। \((i)\) द्वितीय संभव ऊर्जा स्तर से प्रथम स्तर पर, एवं \((ii)\) उच्चतम संभव ऊर्जा स्तर से प्रथम संभव ऊर्जा स्तर पर 2022 मध्यम
- 28. हाइड्रोजन परमाणु के इलेक्ट्रॉन के निम्न दो स्थितियों से हुए रूपान्तरण में उत्सर्जित फोटॉनों की ऊर्जाओं का अनुपात \(\frac{x}{x+4}\) है। \((i)\) तीसरे संभव ऊर्जा स्तर से दूसरे स्तर पर, एवं \((ii)\) उच्चतम संभव ऊर्जा स्तर से दूसरे संभव स्तर पर तो \(x\) का मान होगा \(..........।\) 2022 मध्यम
- 29. \(He ^{+}\) की तीसरी \(\left(3^{ rd }\right)\) कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल व हाइड्रोजन अणु की तीसरी \(\left(3^{ rd }\right)\) कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल का अनुपात होगा : 2022 मध्यम
- 30. \(n ^{\text {th }}\) कक्षा में घूम रहे इलेक्ट्रॉन के संवेग का मान होगा : (सभी संकेत अपने सामान्य अर्थ के साथ प्रयुक्त हुए हैं) 2022 आसान
- 31. नीचे दो कथन दिये है कथन \(I :\) हाइड्रोजन परमाणु में जब इलेक्ट्रॉन निम्न ऊर्जा स्तर \(\left( E _1\right)\) से उच्च ऊर्जा स्तर \(\left( E _2\right)\) में जाता है तब उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति \(hf = E _1- E _2\) होती है । कथन\(-II:\) जब इलेक्ट्रॉन उच्च ऊर्जा स्तर \(\left( E _2\right)\) से निम्न ऊर्जा स्तर \(\left( E _1\right)\) में जाता है तब उत्सर्जित विकिरण की आवृति \(f =\left( E _2- E _1\right) / h\) होती है। यह बोहर की आवृत्ति की शर्त है। उपरोक्त कथनों के आधार पर सही विकल्प चुनिये 2022 मध्यम
- 32. \(\lambda\) तरंगदैर्ध्य के एक फोटॉन को उत्सर्जित करके, हाइड्रोजन परमाणु उत्तेजित अवस्था से मूल अवस्था में आता है। उत्तेजित अवस्था की मुख्य क्वान्टम संख्या ' \(n\) ' का मान होगा (\(R:\) रेडबर्ग स्थिरांक) 2022 कठिन
- 33. \(2.6\) इलेक्ट्रान वोल्ट ऊर्जा का एक स्वतंन्त्र इलेक्ट्रान \(H ^{+}\)आयन से टकराता है इसके परिणाम स्वरूप प्रथम उत्तेजित अवस्था में हाइड्रोजन परमाणु बनता है तथा एक फोटान निकलता है। उत्सर्जित फोटान की आवत्ति ज्ञात कीजिए। \(\left( h =6.6 \times 10^{-34}\right.\) जूल \(\times\) सेकन्ड \()\) 2021 कठिन
- 34. बोहर के परमाणु मॉडल में, इलेक्ट्रॉन को \(0.5 \;\mathring A\) त्रिज्या की वत्तीय कक्षा में परिक्रमा करता हुआ माना गया है। यदि इलेक्ट्रॉन की चाल \(2.2 \times 16^{6}\; m / s\) है तो इलेक्ट्रॉन के साथ सम्बद्ध धारा का मान \(\dots \; \times 10^{-2}\; mA\) होगा [ \(\pi=\frac{22}{7}\) लीजिए] 2021 कठिन
- 35. बोर (Bohr) के परमाणु मॉडल के अनुसार नीचे दिए गए किस संक्रमण में आवत्ति अधिकतम होगी ? 2021 कठिन
- 36. एक विशेष हाइड्रोजन तुल्य आयन जब \(n =3\) से \(n =1\) पर संक्रमण करता है, तो \(2.92 \times 10^{15}\) हर्त्ज आवत्ति का विकिरण उत्सर्जित करता है। \(n =2\) से \(n =1\) पर संक्रमण में उत्सर्जित विकिरण की आवत्ति हर्त्ज में होगी। 2021 मध्यम
- 37. एकल आयनित कार्बन के किस स्तर की ऊर्जा, हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था ऊर्जा के समान होती है? 2021 मध्यम
- 38. हाइड्रोजन परमाणु की बामर श्रेणी की प्रथम तीन स्पेक्ट्रमी रेखाओं की तरंगदैर्ध्य \(\lambda_{1}, \lambda_{2}\) और \(\lambda_{3}\) हैं। बोहर के परमाणु मॉडल के अनुसार, प्रथम और ततीय स्पेक्ट्रमी रेखाओं की तरंगदैर्ध्य, \(\left(\frac{\lambda_{1}}{\lambda_{3}}\right)\) लगभग \(x \times 10^{-1}\) के गुणक द्वारा सम्बंधित हैं। यहाँ \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में होगा। 2021 कठिन
- 39. हाइड्रोजन परमाणु में किसी इलेक्ट्रॉन के \(n =2\) से \(n =1\) स्तर में संक्रमण के फलस्वरूप उत्सर्जित फोटॉन की तरंगदैर्ध्य होग। 2021 मध्यम
- 40. किसी हाइड्रोजन परमाणु की \(n =5\) अवस्था से \(n =1\) अवस्था पर जाने और किसी फोटॉन को उत्सर्जित करने के पश्चात प्रतिक्षेप चाल होगी \(\dots \; m/s\) 2021 कठिन
- 41. किसी केन्द्रीय विभव क्षेत्र \(U ( r )= U _{0} r ^{4}\) में द्रव्यमान \(m\) का कोई कण वत्तीय कक्षा में गतिमान है। यदि बोर-क्वांटमीकरण शर्तो को लागू करें, तो संभावित कक्षकों की त्रिज्याएँ \(r _{ n } n ^{1 / \alpha}\) के साथ में विचरण करती हैं, यहाँ \(\alpha\) का मान है। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 कठिन
- 42. कल्पना कीजिए कि किसी हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन का म्यूऑन \((\mu)\) से विस्थापित किया गया है। म्यूऑन का द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान का \(207\) गुना तथा आवेश, इलेक्ट्रॉन के आवेश के बराबर है। इस हाइड्रोजन परमाणु का आयनन विभव होगा। 2021 कठिन
- 43. यदि कोई इलेक्ट्रॉन, हाइड्रोजन परमाणु की \(n ^{\text {th }}\) कक्षा में गति कर रहा है, तब \(n ^{\text {th }}\) कक्षा में इसका वेग \(\left( v _{ n }\right)\) होगा। 2021 मध्यम
- 44. \(200 \,MeV / c ^{2}\) द्रव्यमान का एक कण विरामावस्था के एक हाइड्रोजन परमाणु से संघट्ट करता है। संघट्ट के तुरंत पश्चात कण विराम अवस्था में आ जाता है तथा परमाणु प्रतिक्षेपित होकर अपनी प्रथम उत्तेजित अवस्था में चला जाता है। कण की आरम्भिक गतिज ऊर्जा का मान ( \(eV\) में) \(\frac{ N }{4}\) हैं। \(N\) का मान ..... होगा। (दिया है हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान \(=1\, GeV / c ^{2}\) ) । 2020 मध्यम
- 45. एक हाइड्रोजन परमाणु इलेक्ट्रॉन \(( n +1)^{ th }\) कक्षा से \(n ^{\text {th }}\) कक्षा पर जाता है। यदि \(n>>1\) हो तो उत्सर्जित विकिरण की आवृत्ति निम्न में से किसके समानुपाती होगी? 2020 कठिन
- 46. एक हाइड्रोजन परमाणु में इलैक्ट्रॉन इसकी न्यूनतम ऊर्जा की कक्षा में \(1.6 \times 10^{-16} \,s\) में एक परिक्रमण पूरा करता है। पहली उत्तेजित अवस्था में इलैक्ट्रॉन की परिक्रमण आवृत्ति (frequency of revolution) होगी। ( \(s ^{-1}\) में) 2020 कठिन
- 47. हाइड्रोजन परमाणु जैसे एक आयन जो कि उसकी निम्नतम अवस्था में है को आयनित करने के लिये \(9\) रिडबर्ग ऊर्जा की आवश्यकता पड़ती है। यदि इस आयन में इलैक्ट्रॉन दूसरी उत्तेजित अवस्था से पहली उत्तेजित अवस्था में आये तो उत्सर्जित विकिरण का तरंगदैर्ध्य .......\(nm\) होगा ? 2020 कठिन
- 48. आरंभिक मूल अवस्था में हाइड्रोजन परमाणु \(980\, \mathop A\limits^o\) तरंगदैर्ध्य का फोटॉन अवशोषित कर उत्तेजित हो जाता है। इस उत्तेजित स्तर में परमाणु की त्रिज्या बोर त्रिज्या \(a _{0}\) के मात्रक में होगी । 2019 कठिन
- 49. दो कण ' \(x\) ' तथा ' \(y\) ' जिनकी डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य क्रमश: ' \(\lambda_{x}{ }^{\prime}\) तथा ' \(\lambda_{y}{ }^{\prime}\) हैं, के सम्पूर्ण अप्रत्यास्थ संघट्ट से एक कण ' \(P ^{\prime}\) बना है। यदि कण \(x\) तथा \(y\) विपरीत दिशाओं में गतिशील थे, तो ' \(P\) ' की डी-ब्रोग्ली तरंगदैर्ध्य है। 2019 मध्यम
- 50. एक हाइड्रोजन परमाणु में इलेक्ट्रॉन दूसरी उत्तेजित कक्षा में घूम रहा है। (इस कक्षा की त्रिज्या \(4.65\, \mathop A\limits^o\) है।) इस इलेक्ट्रॉन की डि-ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य होगी। (\(\mathop A\limits^o\) में) 2019 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - परमाणु के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में इलेक्ट्रान ऊर्जा के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 66 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
इलेक्ट्रान ऊर्जा के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
6% आसान, 48% मध्यम और 45% कठिन।