प्रश्न
नए पहले25 में से 1–25 प्रश्न
- 1. एक गैस का गुब्बारा \(10\) m/s के नियत वेग से ऊपर जा रहा है। जब यह गुब्बारा \(75\) m की ऊँचाई पर पहुँचा, तो इसमें से एक पत्थर गिराया जाता है और गुब्बारा उसी वेग से ऊपर की ओर गति करता रहता है। जब पत्थर जमीन से टकराता है तब गुब्बारे की ऊँचाई ________ m होगी। ( \(g=10\) m/s\(^2\) लीजिए ) 2026 मध्यम
- 2. एक पैराट्रूपर एक हवाई जहाज से कूदता है और 2 s के मुक्त पतन के बाद पैराशूट खोलता है और \(3 m / s ^2\) के मंदन से अवत्वरित होना शुरू करता है। जमीन से 10 m की ऊंचाई पर, पैराशूट की सहायता से नीचे उतरते समय, पैराट्रूपर की चाल \(5 m / s\) है। हवाई जहाज की प्रारंभिक ऊंचाई ___________m है।
\(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2026 कठिन - 3. ज़मीन से \(18\) m की ऊँचाई से एक गेंद विराम अवस्था से गिराई जाती है। ज़मीन से वह ऊँचाई जिस पर वेग का परिमाण गुरुत्वीय त्वरण के परिमाण के बराबर होता है (समान मात्रकों में) _____ m है।
( \(g = 10\) m/s\(^2\) लीजिए तथा वायु प्रतिरोध को नगण्य मानिए) 2026 मध्यम - 4. पानी की बूँदें एक नल से 5 m नीचे फर्श पर नियमित समयान्तराल पर गिरती हैं। पहली बूँद फर्श पर तब टकराती है जब छठी बूँद गिरना शुरू करती है। उस क्षण में जब पहली बूँद जमीन से टकराती है, चौथी बूँद की जमीन से ऊँचाई ___________ m है।
\(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2026 आसान - 5. एक पिंड को एक मीनार के शीर्ष से किसी निश्चित चाल से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है, तो यह जमीन पर \(t_1\) में पहुँचता है। यदि इसे उसी बिंदु से उसी चाल से ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रक्षेपित किया जाता है, तो यह जमीन पर \(t_2\) में पहुँचता है। यदि इसे मीनार के शीर्ष से गिराया जाता है, तो जमीन पर पहुँचने के लिए आवश्यक समय _______ है। 2024 कठिन
- 6. गुरूत्व के अधीन गिरती हुई एक वस्तु \(80\) मी. की दूरी पर स्थित दो बिन्दुओं को \(2\) से. में पार करती है। प्रारम्भिक बिन्दु से ऊपरी बिन्दु \(\mathrm{A}\) की दूरी . . . . . . .मी. है। (दिया है, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ) 2024 कठिन
- 7. एक गेंद ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर \(150 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के प्रारम्भिक वेग से फेंकी जाती है। \(3 \mathrm{~s}\) एवं \(5 \mathrm{~s}\) के बाद इसके वेगों का अनुपात \(\frac{\mathrm{x}+1}{\mathrm{x}}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान___________है (यदि, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ). 2023 मध्यम
- 8. एक टेनिस गेंद को \(9.8\) मीटर की ऊँचाई से फर्श पर गिराया जाता है। यह \(5\) मीटर ऊँचाई तक उछलती है। गेंद \(0.2\) से के लिए फर्श के संपर्क में आती है। स्पर्श के दौरान औसत त्वरण ____________मी/ से \(^2\) है। \(\left[\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right.\) लें \(]\) 2023 मध्यम
- 9. दो गेदों \(A\) एवं \(B\) को \(180\) मीटर ऊँची मीनार पर रखा जाता है। गेंद \(A\) को \(t =0\) पर शीर्प से छोड़ा जाता है। गेंद \(B\) को ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रारम्भिक वेग \(u\) वेग से \(t =2 s\) पर प्रक्षेपित किया जाता है। कुछ समय बाद दोनों गेंद धरातल से \(100\) मीटर ऊपर मिलती है। \(u\) का मान मीटर / सेकण्ड में ज्ञात करें \(-\left[ g =10 ms ^{-2}\right.\) लें \(]\) 2022 कठिन
- 10. एक \(0.5 kg\) द्रव्यमान की गेंद को \(10\,m\) ऊँचाई से गिरा दिया जाता है, तो वह ऊँचाई ज्ञात कीजिये, जहाँ इसके वेग का परिमाण इसके गुरूत्वीय त्वरण के परिमाण के समान होगा ? \(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2022 मध्यम
- 11. एक गेंद \(h\) ऊँचाई से छोड़ी जाती है। यदि पहली आधी ओर अंतिम आधी दूरी को तय करने में क्रमशः \(t_1\) एवं \(t_2\) समय लगता है तो \(t_1\) व \(t_2\) के बीच सही सम्बंध चुनें 2022 कठिन
- 12. एक गेंद को झील की सतह से \(4.9\,m\) की ऊँचाई से गिराया जाता है। गेंद पानी की सतह से \(v\) वेग से टकराती है और उसके बाद इसी नियत वेग \(v\) से गति करती हुई पेंदे तक डूब जाती है। यदि गेंद को गिराने के \(4.0\,s\) बाद झील के पेंदे तक पहुँचती है, तो झील की लगभग गहराई होगी \(...........\,m\) 2022 मध्यम
- 13. एक गेंद को किसी निश्चित वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर की तरफ इस तरह फेंका जाता है कि यह \(h\) ऊँचाई तय करती है। उन समयों का अनुपात ज्ञात करो जब गेंद ऊपर जाते समय एवं नीचे आते समय \(\frac{ h }{3}\) ऊँचाई पर है। 2022 कठिन
- 14. एक जगलर (गेंद उछालकर खेल दिखाने वाला) गेंदों को हवा में एक समान वेग से ऊर्ध्वाधरतः ऊपर की ओर फैंकता है। जब पहली गेंद अपनी अधिकतम ऊँचाई पर पहुँचती है, तब वह अगली गेंद फेंकता है। माना, जगलर \(n\) गेंदे प्रति सैकेंड फेंकता है। गेंदों द्वारा प्राप्त की जा सकने वाली अधिकतम ऊँचाई है 2022 मध्यम
- 15. एक मीनार के शीर्ष से उर्ध्वाधर ऊपर की तरफ एक बॉल को फेंका जाता है जो धरातल से \(6\,s\) में टकराती है। यदि एक दूसरी बॉल को उसी स्थिति से उसी चाल से नीचे की तरफ फैंका जाता है तो यह धरातल पर \(1.5\,s\) में टकराती है। यदि एक तीसरी बॉल को उसी स्थिति से छोड़ा जाता है तो इसे धरातल तक पहुँचने में लगा समय \(..........s\) है। 2022 कठिन
- 16. किसी मीनार के शिखर से, एक गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर \(19.6\,ms ^{-1}\) के वेग से फेंका जाता है। गेंद धरातल पर \(6\,s\) के बाद पहुँचती है। धरातल से गेंद द्वारा तय की गई अधिकतम ऊँचाई का मान \(\left(\frac{ k }{5}\right) m\) है, तो \(k\) का मान होगा \(........\) (माना \(g =9.8\,m / s ^2\) ) 2022 कठिन
- 17. \(t =0\,sec\) पर एक गेंद को सीधा ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर प्रारम्भिक वेग \(50\,ms ^{-1}\) से प्रक्षेपित कर दिया जाता है। \(t=2\,sec\) पर किसी अन्य गेंद को समान वेग से उसी प्रकार सीधा ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है। \(t =s\) पर दूसरी गेंद पहली गेंद से मिलती है। \(\left( g =10 ms ^{-2}\right)\). 2022 कठिन
- 18. एक वर्षण की नोजल से पानी की बूँदे जमीन पर \(9.8\) मी. ऊँचाई से लगातार समय अन्तराल पर गिरती है। जब किसी क्षण प्रथम बूँद जमीन पर टकराती है, तो उसी क्षण तीसरी बूँद गिरना प्रारम्भ करती है। जब प्रथम बूँद जमीन से टकराती है, तो दूसरी बूँद की स्थिति बताइए। (मी में) 2021 कठिन
- 19. किसी खुली टोंटी से जल की बूंद किसी विशेष दर से बाहर गिर रही है। चौथे सेकण्ड पर प्रेक्षण करने पर दो बूंदो के बीच पथकन \(34.3\, m\) पाया गया है। जिस दर से बूंदे टोंटी से बाहर गिर रही है वह है लगभग ....... \(\left( g =9.8\, m / s ^{2}\right.\) लीजिए \()\) 2021 कठिन
- 20. किसी पत्थर को किसी भवन के शीर्ष से गिराया गया है। जब यह पत्थर शीर्ष से \(5\, m\) नीचे स्थित एक बिन्दु से गुजरता है, तो एक अन्य पत्थर शीर्ष से \(25 \,m\) नीचे के किसी बिन्दु से गिरना आरम्भ करता है। दोनों पत्थर भवन के तल पर एक साथ पहुंचते हैं। इस भवन की ऊँचाई \(.......\,m\) है। 2021 कठिन
- 21. कोई गुब्बारा \(10\, m / s\) के एकसमान वेग से ऊपर की ओर गतिमान था। जब यह गुब्बारा भूमितल से \(75 \,m\) ऊँचाई पर था तब इससे परिमित द्रव्यमान का कोई पिण्ड गिराया गया। पिण्ड के धरती से टकराते समय गुब्बारे की भूमितल से ऊँचाई होगी लगभग \(.......\,m\)। ( \(g\) का मान \(10\, m / s ^{2}\) लीजिए) 2021 कठिन
- 22. यदि समान द्रव्यमान तथा \(5\) सेमी त्रिज्या की दो गोलीय गेंदें \(3\, s\) के अंतराल से एक ही उर्ध्वाधर दिशा में समान प्रारंभिक वेग \(35 \,m / s\), से ऊपर की ओर फैंकी जाती हैं, तो यह गेंदें \(.........\) मीटर की ऊँचाई पर टकरायेगी। ( \(g =10 \,m / s ^{2}\) लीजिए) 2021 कठिन
- 23. एक ग्रह पर \(100\) मीटर ऊँचे एक स्तम्भ के ऊपर से एक गेंद को छोड़ा जाता है। धरातल पर टकराने से पहले के \(\frac{1}{2} \,s\) में यह गेंद \(19\, m\) की दूरी तय करती है। इस ग्रह पर गुरूत्वाकर्षण के कारण त्वरण का मान \(\left( ms ^{-2}\right.\) में) है। 2020 मध्यम
- 24. विरामावस्था से एक हैलीकॉप्टर धरती से ऊपर की तरफ एक स्थिर त्वरण \(g\) से उठता है। जब हैलीकॉप्टर \(h\) ऊँचाई पर पहुँचता है तो उससे एक खाने का पैकेट को छोड़ा जाता है। इस पैकेट को धरती पर पहुँचने में लगे समय का मान होगा : [यहाँ \(g\) गुरूत्वीय त्वरण है] 2020 कठिन
- 25. ऊँचाई \(H\) की एक मीनार से, चाल \(u\) से एक कण को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। कण को पृथ्वी तक गिरने में लगा समय उसके उच्चतम बिन्दु तक पहुँचने में लगे समय का \(n\) गुना हैं, तो \(H, u\) एवं \(n\) के बीच सम्बन्ध है: 2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - सरल रेखा में गति के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में गुरुत्व के अंदर गति के कितने प्रश्न आए हैं?
2014–2026 के 25 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
गुरुत्व के अंदर गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
4% आसान, 32% मध्यम और 64% कठिन।