ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य

चुंबकीकरण PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

चुंबकीकरण पर STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के 14 प्रश्न, 2014–2025 में पूछे गए।

14प्रश्न
68STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य में
2014–2025वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 7% मध्यम 86% कठिन 7%

प्रश्न

नए पहले

14 में से 1–14 प्रश्न

  1. 1. चुंबकीय प्रवृत्ति \((\chi)\) और चुंबकीय पारगम्यता \((\mu)\) के बीच संबंध के द्वारा दिया जाता है:
    (\(\mu_0\) मुक्त आकाश की पारगम्यता है और \(\mu_{\mathrm{r}}\) आपेक्षिक पारगम्यता है)
    2025 आसान
  2. 2. धारावाही परिनालिका के भीतर के स्थान को मैग्नीशियम (चुंबकीय प्रवृत्ति \(\left.\chi_{\mathrm{mg}}=1.2 \times 10^{-5}\right)\) से भरने पर चुंबकीय क्षेत्र (B) में प्रतिशत वृद्धि है: 2025 मध्यम
  3. 3. \(1 \mathrm{~m}\) लम्बी धात्विक छड़ \(\mathrm{XY}\) प्रदर्शित चित्र के अनुसार किसी परिपथ को पूर्ण कर रही है। परिपथ का तल \(0.15 \mathrm{~T}\) फ्लक्स घनत्व वाले चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत है। छड़ को दर्शायी गई दिशा में \(4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) की नियत चाल से चलाने के लिए आवश्यक बल_________\(10^{-3} \mathrm{~N}\) है। 2023 मध्यम
  4. 4. एक अनुचुम्बकीय पदार्थ की सुग्राहिता 99 है तो पदार्थ की चुम्बकशीलता \(( Wb / A - m )\) में है: [मुक्त आकाश की चुम्बकशीलता \(\left.\mu_0=4 \pi \times 10^{-7} Wb / A-m\right]\) 2022 मध्यम
  5. 5. एलुमिनियम की चुम्बकीय प्रवत्ति (सुग्राहिता) का मान \(2.2 \times 10^{-5}\) है। यदि किसी धारावाही टोरायड के रिक्तस्थान में एलुमिनियम भर दिया जाए, तो चुम्बकीय क्षेत्र में होने वाली वद्धि की प्रतिशतता \(\frac{ X }{10^{4}}\) है। तब \(x\) का मान \(.....\) होगा। 2021 कठिन
  6. 6. किसी छड़ के पदार्थ की चुम्बकीय प्रवत्ति \(499\) है। निर्वात में पारगम्यता \(4 \pi \times 10^{-7} \,H / m\) है। छड़ के पदार्थ की निरपेक्ष पारगम्यता \(....\,\pi \times 10^{-4} {H} / {m}\) है। 2021 मध्यम
  7. 7. निम्नलिखित आरेख चुम्बकन \(( M )\) तथा चुम्बकीय क्षेत्र \(( H )\) और धारणशीलता \((\chi)\) तथा ताप \(( T )\) के बीच ग्राफ को प्रदर्शित करते हैं। निम्नलिखित में कौन-सा संयोजन एक प्रतिचुम्बकीय पदार्थ द्वारा प्रदर्शित किया जाता है ?
    2021 मध्यम
  8. 8. \(10^{-3}\, m ^{3}\) आयतन एवं \(1000\) सापेक्षिक चुम्बकशीलता की एक लोहे की छड़ को एक परिनालिका में क्रोड की तरह रखा गया है। परिनालिका में फेरों की संख्या \(10\) फेरे \(/ cm\) है। यदि \(0.5\, A\) धारा परिनालिका में प्रवाहित की जाये तो छड़ का चुम्बकीय आघूर्ण होगा? 2020 मध्यम
  9. 9. जब अनुचुम्बकीय पदार्थ से बने एक नमूने को \(4\, K\) ताप मान पर \(0.4\, T\) मान के बाहरी चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाता है, तो इस पर उत्पन्न चुंबकन का मान \(6\, Am ^{-1}\) है। यदि इसी नमूने को \(24 \,K\) तापमान पर \(0.3\, T\) मान के चुम्बकीय क्षेत्र में रखा जाए तो इसमें उत्पन्न चुंबकन का मान \(......A/m\) होगा। 2020 मध्यम
  10. 10. \(1 \,cm\) भुजा के घनरूपी अनुचुम्बकीय पदार्थ पर, चुम्बकीय तीव्रता \(60 \times 10^{3} \,A / m\) लगाने पर उसका चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण \(20 \times 10^{-6}\, J / T\) होता है। इसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति है। 2019 मध्यम
  11. 11. एक अनुचुम्बकीय पदार्थ में \(10^{28}\) परमाणु प्रति घन मीटर विद्यमान है। तापमान \(350 \,K\) पर इसकी चुम्बकीय प्रवृत्ति \(2.8 \times 10^{-4}\) हो तो \(300 \,K\) पर इसका मान होगा । 2019 मध्यम
  12. 12. एक छड़ चुम्बक को \(0.2\, m\) लम्बी तथा \(100\) फेरों वाली एक परिनालिका के अंदर रखकर विचुम्बकीय करते हैं। परिनालिका में \(5.2 \,A\) धारा प्रवाहित हो रही है। छड़ चुम्बक की निग्राहिता \(.....\,A/m \) है : 2019 मध्यम
  13. 13. किसी परिनालिका की लम्बाई \(25 \; cm\) तथा त्रिज्या \(2 \; cm\) है और इसमें तार के कुल 500 फेरे लपेटे गये हैं। इससे \(15 \; A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। यह परिनालिका, इसी साइज तथा चुम्बकन \(\overrightarrow{ M }\) (चुम्बकीय आघूर्ण/आयतन ), के तुल्य है तो , \(|\overrightarrow{ M }|\) है : 2015 मध्यम
  14. 14. एक छोटे चुम्बक की निग्राहिता, जहाँ लोहचुम्बक अचुम्बकीय हो जाता है, \(3 \times 10^{3} \, A m ^{-1}\) है। चक्रों की संख्या \(100\) एवं लम्बाई \(10 \, cm\) की एक परिनालिका से प्रवाहित आवश्यक धारा का मान, जिससे कि चुम्बक परिनालिका के अन्दर होने पर अचुम्बकीय हो जाये, है : 2014 मध्यम

STD 12 - चुंबकत्व एवं द्रव्य के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में चुंबकीकरण के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2025 के 14 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

चुंबकीकरण के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

7% आसान, 86% मध्यम और 7% कठिन।