प्रश्न
नए पहले10 में से 1–10 प्रश्न
- 1. द्रव्यमान ' \(m\) ' और आवेश ' \(q\) ' का एक कण एक द्रव्यमान रहित डोरी के एक सिरे ' \(A\) ' से बंधा है जिसकी साम्यावस्था लंबाई \(l\) है, जिसका दूसरा सिरा बिंदु ' \(O\) ' पर स्थिर है। संपूर्ण निकाय एक घर्षण रहित क्षैतिज तल पर रखा है और प्रारंभिक रूप से विरामावस्था में है। यदि दर्शाई गई दिशा के अनुदिश एकसमान विद्युत क्षेत्र चालू किया जाता है, तो जब कण x -अक्ष को पार करता है तो उसकी चाल कितनी होगी?
2025 कठिन - 2. एक इलेक्ट्रॉन को 10 cm लंबाई की दो समांतर और समान परंतु विपरीत आवेशित धात्विक प्लेटों के बीच सममित रूप से प्रवेश कराया जाता है। इलेक्ट्रॉन विद्युत क्षेत्र क्षेत्र से \(10^6 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के क्षैतिज वेग घटक के साथ बाहर निकलता है। यदि प्लेटों के बीच विद्युत क्षेत्र का परिमाण \(9.1 \mathrm{~V} / \mathrm{cm}\) है, तो इलेक्ट्रॉन के वेग का ऊर्ध्वाधर घटक क्या होगा? (इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान \(=9.1 \times 10^{-31} \mathrm{~kg}\) और इलेक्ट्रॉन का आवेश \(=1.6 \times 10^{-19} \mathrm{C}\) ) 2025 मध्यम
- 3. एक इलेक्ट्रॉन एक समान रूप से आवेशित अनंत समतल चादर \(S\) के विद्युत क्षेत्र के प्रभाव में गति कर रहा है, जिसका पृष्ठ आवेश घनत्व \(+\sigma\) है। \(t=0\) पर इलेक्ट्रॉन \(S\) से 1 m की दूरी पर है और उसकी चाल \(1 m s ^{-1}\) है। यदि इलेक्ट्रॉन \(t=1 s\) पर \(S\) से टकराता है, तो \(\sigma\) का अधिकतम मान \(\alpha\left[\frac{m \epsilon_0}{e}\right] \frac{ C }{ m ^2}\) है। \(\alpha\) का मान __________ है। 2024 मध्यम
- 4. चित्र में दर्शाये अनुसार, दो आवेशित समान्तर पट्टियों के बीच \(10 \mathrm{~N} / \mathrm{C}\) का कोई एक समान विद्युत क्षेत्र उत्पन्न होता है। पट्टियों के बीच के क्षेत्र में, एक इलेक्ट्रॉन \(0.5\ \mathrm{eV}\) गतिज ऊर्जा के साथ प्रवेश करता है। प्रत्येक पट्टी की लम्बाई \(10 \mathrm{~cm}\) है। इलेक्ट्रॉन जैसे ही क्षेत्र के बाहर आता है, तो इसके पथ में हुआ विचलन कोण \((\theta) . . .. { }^{\circ}\) (डिग्री) है।
2023 कठिन - 5. एक धनावेशित कणों की बौछार का वेग \(\overrightarrow{\mathrm{v}}_0=3 \times 10^7 \hat{\mathrm{i}} \mathrm{m} / \mathrm{s}\) है जिसके लिए \(\frac{\mathrm{q}}{\mathrm{m}}=2 \times 10^{11} \frac{\mathrm{C}}{\mathrm{kg}}\) है। यह \(1.8 \hat{\mathrm{j} k V} / \mathrm{m}\). के वैद्युत क्षेत्र द्वारा विचलित होती है। वैद्युत क्षेत्र \(10 \mathrm{~cm}\) लम्बाई के क्षेत्र में \(\mathrm{x}\) अक्ष के अनुदिश है। इस वैद्युत क्षेत्र के कारण \(\mathrm{y}\)-अक्ष की दिशा में आवेशित कणों का विचलन|________________ \(\mathrm{mm}\) है।` 2023 मध्यम
- 6. \(1\,m\) लम्बी दो समानान्तर पट्यिों के बीच, \(E =\) \((8 m / e )\,V / m\) मान का एकसमान विद्युत क्षेत्र उत्पन्न किया जाता है, (जहाँ \(m =\) इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान एवं \(e =\) इलेक्ट्रॉन का आवेश) दोनों पट्टियों के बीच सममित रूप से एक इलेक्ट्रॉन \(2\,m / s\) की चाल से प्रवेश करता है। जब यह इलेक्ट्रॉन विद्युत क्षेत्र से बाहर निकलता है, तो इसके पथ में हुए विक्षेप का कोण होगा :
2022 कठिन - 7. \(100\,mg\) द्रव्यमान के एक धनावेशित कण को सामर्थ्य \(1 \times 10^5\,NC ^{-1}\) के एक समान विद्युत क्षेत्र की विपरीत दिशा में फेंका जाता है। यदि कण पर आवेश \(40\,\mu C\) है एवं कण का प्रारम्भिक वेग \(200\,ms ^{-1}\) है तो कण क्षणिक रूप से विराम में आने से पूर्व \(.........\,m\) दूर चलेगा । 2022 मध्यम
- 8. आरेख में दर्शाए अनुसार \(8 \,\mu C / g\) विशिष्ट आवेश का कोई पिण्ड किसी घर्षणहीन तल पर दीवार से \(10\,cm\) की दूरी पर रखा है। दीवार की ओर क्षैतिज दिशा में \(100\, V / m\) का एकसमान विधुत क्षेत्र अनुप्रयुक्त किए जाने पर यह पिण्ड दीवार की ओर गति करने लगता है। यदि पिण्ड का दीवार से संघट्ट पूर्णतः प्रत्यास्थ है। जब गति का आवर्तकाल \(.......\) सेकण्ड होगा।
2021 कठिन - 9. क्षैतिज से \(30^{\circ}\) के कोण बनाने वाले किसी आनत तल को \(200\, \frac{ N }{ C }\) के एकसमान क्षैतिज विधुत क्षेत्र में रखा गया है। आरेख में दर्शाए अनुसार, \(1\, kg\) द्रव्यमान के किसी पिण्ड को, जिस पर \(5\, mC\) आवेश है, विराम की र्थिति से \(1\, m\) ऊँचाई से इस तल पर सरकाया गया है यदि घर्षण गुणांक \(0.2\) हैं तो इस पिण्ड को तली तक पहुँचने में लगने वाला समय \(.......\) सेकण्ड होगा। \([ g =\) \(9.8 \,m / s ^{2}, \sin 30^{\circ}=\frac{1}{2} ; \cos 30^{\circ}=\frac{\sqrt{3}}{2}\) ]
2021 कठिन - 10. एक आवेशित कण ( द्रव्यमान \(m\) एवं आवेश \(q )\) \(X\) अक्ष के सापेक्ष \(V _{0}\) वेग से गतिमान है। जब यह मूल बिन्दु से एकसमान विघुत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }=- E \hat{ j }\) क्षेत्र से गुजरता है तो \(x = d\) से विस्तारित होता है। क्षेत्र \(X > d\) में इलेक्ट्रॉन पथ का समीकरण है
2020 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - वैद्युत आवेश तथा क्षेत्र के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में Motion of Charge particle in Electric filed के कितने प्रश्न आए हैं?
2020–2025 के 10 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
Motion of Charge particle in Electric filed के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
0% आसान, 40% मध्यम और 60% कठिन।