प्रश्न
नए पहले20 में से 1–20 प्रश्न
- 1. बोहर परमाणु की एक कक्षा में एक इलेक्ट्रॉन की ऊर्जा \(-0.04 E _0 eV\) है, जहाँ \(E _0\) मूल अवस्था की ऊर्जा है। यदि इस कक्षा में इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(L\) है और h प्लांक नियतांक है, तो \(\frac{2 \pi L}{ h }\) _________ है : 2026 आसान
- 2. दो इलेक्ट्रॉन दो हाइड्रोजन सदृश परमाणुओं की कक्षाओं में क्रमशः \(3 \times 10^5 m / s\) और \(2.5 \times 10^5 m / s\) की चाल से गति कर रहे हैं। यदि इन कक्षाओं की त्रिज्याएँ लगभग समान हैं तो ऊर्जा स्तरों का संभावित क्रम क्रमशः _________ है। 2026 कठिन
- 3. हाइड्रोजन परमाणु में, इलेक्ट्रॉन उच्च कक्षा (\(i\)) से निम्न कक्षा (\(f\)) में संक्रमण करता है। कक्षाओं की त्रिज्याओं का अनुपात \(r_i : r_f = 16 : 4\) दिया गया है। इस संक्रमण के कारण उत्सर्जित फोटॉन की तरंगदैर्घ्य _____ nm है।
(दिया गया है रिडबर्ग नियतांक \(= 1.0973 \times 10^7\) /m) 2026 कठिन - 4. बोहर मॉडल के हाइड्रोजन सदृश परमाणुओं पर विचार करते हुए, \(\mathrm{Li}^{2+}\) और \(\mathrm{He}^{+}\) में इलेक्ट्रॉन की \(5^{\text {th}}\) कक्षा की त्रिज्या का अनुपात _______ है। 2025 आसान
- 5. बोर कक्षा में इलेक्ट्रॉन की परिक्रमण आवृत्ति मुख्य क्वांटम संख्या \(n\) के साथ किस प्रकार परिवर्तित होती है? 2025 आसान
- 6. एक इलेक्ट्रॉन को एकसमान चुंबकीय क्षेत्र B के लंबवत प्रक्षेपित किया जाता है, तो वह एक वृत्त में गति करता है। यदि बोर का क्वांटीकरण लागू होता है, तो प्रथम उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉनिक कक्षा की त्रिज्या है: 2025 मध्यम
- 7. हाइड्रोजन परमाणु की मूल अवस्था में एक इलेक्ट्रॉन की कक्षीय त्रिज्या \(5.3 \times 10^{-11} \mathrm{~m}\) है जबकि तीसरी उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन के लिए यह \(8.48 \times 10^{-10} \mathrm{~m}\) है। उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य का मूल अवस्था में इलेक्ट्रॉन की दे ब्रॉग्ली तरंगदैर्ध्य से अनुपात _______ है। 2025 आसान
- 8. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन A के रूप में अंकित किया गया है और दूसरे को कारण R के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन A : बोहर मॉडल केवल हाइड्रोजन और हाइड्रोजन-सदृश परमाणुओं पर लागू होता है।
कारण R : बोहर मॉडल के सूत्रण में इलेक्ट्रॉनों के मध्य प्रतिकर्षण बल शामिल नहीं होता है।
उपर्युक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें : 2025 आसान - 9. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I) : प्लांक नियतांक और कोणीय संवेग की विमाएँ समान हैं।
कथन (II) : बोहर के मॉडल में इलेक्ट्रॉन केवल उन्हीं कक्षाओं में नाभिक के चारों ओर घूमते हैं जिनके लिए कोणीय संवेग प्लांक नियतांक का पूर्णांक गुणज होता है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें : 2025 मध्यम - 10. बोहर के परमाणु के लिए इलेक्ट्रॉन की तीसरी स्थिर कक्षा की त्रिज्या \(R\) है। चौथी स्थिर कक्षा की त्रिज्या क्या होगी? 2024 मध्यम
- 11. एक हाइड्रोजन परमाणु अपनी अवस्था \(n=3\) से \(\mathrm{n}=2\) में बदलता है। प्रतिक्षेप के कारण, उत्सर्जित प्रकाश के तरंगदैर्घ्य में प्रतिशत परिवर्तन लगभग \(1 \times 10^{-\mathrm{n}}\) है। \(\mathrm{n}\) का मान _______ है। [दिया है: \(\mathrm{Rhc}=13.6 \mathrm{eV}, \mathrm{hc}=1242 \mathrm{eV} \mathrm{nm}\), \(\mathrm{h}=6.6 \times 10^{-34} \mathrm{~J} \mathrm{~s}\), हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान \(\left.=1.6 \times 10^{-27} \mathrm{~kg}\right]\) 2024 कठिन
- 12. एक इलेक्ट्रॉन \(\mathrm{Ze}\) धनात्मक आवेश वाले नाभिक के चारों ओर एक वृत्त में घूमता है। इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा ( \(E\) ) और उसकी स्थितिज ऊर्जा \((U)\) के बीच सही संबंध _______ है। 2024 कठिन
- 13. हाइड्रोजन परमाणु की किसी उत्तेजित अवस्था में इलेक्ट्रान की ऊर्जा \(\mathrm{E}_{\mathrm{n}}=-0.85 \mathrm{eV}\) है। निम्न ऊर्जा स्तर की ओर अधिकतम अनुमोदित संक्रमणों की संख्या _______ है। 2024 कठिन
- 14. बोहर के परमाणु में, इलेक्ट्रॉन की द्वितीय स्थायी कक्षा की त्रिज्या \(\mathrm{R}\) है। तृतीय कक्षा की त्रिज्या \(...........R\) होगी : 2023 आसान
- 15. बोहर के परमाणु में इलेक्ट्रॉन की द्वितीय स्थिर कक्षा की त्रिज्या \(R\) है। तीसरी कक्षा की त्रिज्या होगी 2023 मध्यम
- 16. बोहर कक्षा में इलेक्ट्रॉन का कोणीय संवेग \(\mathrm{L}\) है। यदि इलेक्ट्रॉन को हाइड्रोजन परमाणु की दूसरी कक्षा में घूमना है, तो कोणीय संवेग में हुआ परिवर्तन होगा: 2023 मध्यम
- 17. बोहर मॉडल के \(\mathrm{He}^{+}\)की द्वितीय कक्षा की त्रिज्या \(r_1\) है, एवं इसके \(\mathrm{Be}^{3+}\) की चतुर्थ कक्षा की त्रिज्या \(r_2\) है। यदि अनुपात \(\frac{r_2}{r_1}\) है \(x: 1\) । तो \(x\) का मान_______________है। 2023 मध्यम
- 18. हाइड्रोजन परमाणु के लिए, बोहर की 7 वीं कक्षा में इलेक्ट्रॉन की चाल \(3.6 \times 10^6 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। तीसरी कक्षा में इलेक्ट्रॉन की संगत चाल\(........\times 10^6\) \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) होगी 2023 मध्यम
- 19. \(\mathrm{Li}^{++}\)की पाँचवी कक्षा की त्रिज्या___________\(\times 10^{-12} \mathrm{~m}\) है (हाइड्रोजन परमाणु की त्रिज्या \(=0.51 A\) लें) 2023 मध्यम
- 20. \(m\) द्रव्यमान का एक छोटा कण इस तरह से गति करता है कि इसकी स्थितिज ऊर्जा \(\mathrm{U}=\frac{1}{2} \mathrm{~m} \omega^2 \mathrm{r}^2\) है, जहाँ \(\omega\) नियतांक है तथा मूल बिन्दु से कण की दूरी \(\mathrm{r}\) है। संवेग का बोहर क्वाण्टमीकरण एवं कक्षा वृत्ताकार मानकर, \(n\) वीं कक्षा की त्रिज्या निम्न में से किसके अनुक्रमानुपाती होगी ? 2023 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 12 - परमाणु के अन्य टॉपिक
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में हाइड्रोजन परमाणु का बोर मॉडल के कितने प्रश्न आए हैं?
2023–2026 के 20 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
हाइड्रोजन परमाणु का बोर मॉडल के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
30% आसान, 45% मध्यम और 25% कठिन।