प्रश्न
नए पहले20 में से 1–20 प्रश्न
- 1. एक सरल लोलक जिसकी डोरी की लंबाई 30 cm है, 10 सेकंड में 20 दोलन करता है। उसी समय अवधि में लोलक द्वारा 40 दोलन करने के लिए आवश्यक डोरी की लंबाई ___________ cm है। [मान लें कि लोलक का द्रव्यमान समान रहता है।] 2026 आसान
- 2. दो सरल लोलक जिनकी लंबाइयाँ \(l_1\) और \(l_2\) हैं तथा नगण्य डोरी द्रव्यमान है, क्रमशः अपनी माध्य स्थितियों से कोणीय विस्थापन \(\theta_1\) और \(\theta_2\) अनुभव करते हैं। यदि दोनों लोलकों के कोणीय त्वरण समान हैं, तो कौन सा व्यंजक सही है? 2025 मध्यम
- 3. धरातल से \(h =2 R\) की ऊँचाई पर सेकेन्ड लोलक की लम्बाई _______ होगी। (दिया है, \(R =\) पृथ्वी की त्रिज्या, एवं धरातल पर गुरूत्व त्वरण का मान \(g =\pi^2 ms ^{-2}\) ) 2024 मध्यम
- 4. एक धागे से लटकी हुई गेंद एक ऊर्ध्वाधर तल में इस प्रकार झूल रही है कि अंत्य स्थिति व निम्नवत स्थिति में इसके त्वरण का परिमाण समान है। अंत्य स्थिति में धागे के विक्षेप का कोण होगा : 2024 कठिन
- 5. एक सरल लोलक को एक ऐसे स्थान पर रखा गया है कि इसकी पृथ्वी तल से दूरी पृथ्वी की त्रिज्या के समान है। यदि डोरी की लंबाई \(4\) मी. हो, तो सूक्ष्म दोलन का आवर्त काल _______ होगा। [दिया है, \(\mathrm{g}=\pi^2 \mathrm{~ms}^{-2}\) ] 2024 कठिन
- 6. किसी लोलक का गोलक एक क्षैतिज अवस्था से छोड़ा जाता है। लोलक की लंबाई \(10\) मी. है। सबसे निचले बिन्दु पर पहुँचने पर गोलक की चाल _______ होगी जबकि इसकी प्रारम्भिक ऊर्जा का \(10 \%\) वायु प्रतिरोध के विरुद्ध व्यय होता है। [दिया है, \(\mathrm{g}: 10 \mathrm{~ms}^{-2}\) ] 2024 कठिन
- 7. \(100 \mathrm{~cm}\) लम्बाई व \(250 \mathrm{~g}\) द्रव्यमान के गोलक के साथ एक सरल लोलक \(10 \mathrm{~cm}\) आयाम की सरल आवर्त गति करता है। डोरी में अधिकतम तनाव \(\frac{x}{40} N\) प्राप्त होता है। \(\mathrm{x}\) का मान _______________है। 2023 कठिन
- 8. एक लोलक को \(250\,cm\) लम्बी रस्सी से लटकाया जाता है। लोलक के गोलक का द्रव्यमान \(200\,g\) है। लोलक को रस्सी के ऊर्ध्वाधर से \(60^{\circ}\) पर होने तक खींचा जाता है। गोलक को छोड़ने के पश्चात् गोलक द्वारा प्राप्त अधिकतम वेग होगा।: \(\left( g =10\,m / s ^2\right)\)
2022 मध्यम - 9. एक सरल लोलक का रूकी हुई लिफ्ट में आवर्त काल \(T\) है। यदि लिफ्ट ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर \(\frac{ g }{6}\) त्वरण से त्वरित होती है, तो इसका आवर्तकाल क्या होगा ?(जहाँ \(g =\) गुरूत्वीय त्वरण है) 2022 मध्यम
- 10. एक सरल लोलक के धात्विक गोलक का सापेक्षिक घनत्व \(5\) है। इस लोलक का आवर्त काल \(10\,s\) है। यदि धात्विक गोलक को पानी में डुबाया जाता है, तो नया आवर्तकाल \(5 \sqrt{ x } s\) हो जाता है। \(x\) का मान \(..........\) होगा। 2022 मध्यम
- 11. सरल आवर्त गति करते एक सरल लोलक की गति को निम्न समीकरण द्वारा दिया जाता है: \(Y = A \sin (\pi t +\phi)\), जहाँ समय सेकण्ड में है।लोलक की लम्बाई \(.......\,cm\) होगी । 2022 मध्यम
- 12. एक \(l\) लम्बाई के धागे से विलम्बित \('m'\) द्रव्यमान का एक लोलक आवर्तकाल \(T\) से सरल आवर्त गति करता है। यदि लोलक को एक द्रव में डुबा दिया जाए, जिसका घनत्व लोलक के घनत्व का \(\frac{1}{4}\) गुना है तथा धागे की लम्बाई को प्रारम्भिक लम्बाई की एक तिहाई से बढ़ा दिया जाए, तो सरल आवर्त दोलनों का आर्वतकाल होगा। 2021 कठिन
- 13. किसी लोलक के गोलक की अपनी निम्नतम स्थिति में चाल \(3\; m / s\) है। इस लोलक की लम्बाई \(50\; cm\) है। जिस समय लोलक की लम्बाई ऊर्ध्वाधर से \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है, उस समय गोलक की चाल \(\dots\;m / s\) होगी। \(\left( g =10 \;m / s ^{2}\right)\) 2021 मध्यम
- 14. किसी रूकी हुई लिफ्ट के भीतर किसी, सरल लोलक का आवर्तकाल \(T\) है। यदि लिफ्ट \(g / 2\) त्वरण से उपरिमुखी गति करती है, तो सरल लोलक का आवर्तकाल होगा। 2021 मध्यम
- 15. किसी स्थान पर किसी सरल लोलक का आवर्तकाल \(T _{0}\) है। यदि इस लोलक की लंबाई घटाकर इसकी मूल लंबाई की \(\frac{1}{16}\) गुनी कर दी जाए, तो परिवर्तित आवर्तकाल होगा। 2021 आसान
- 16. नीचे दो कथन दिए गए है। कथन \(I\) : एक सेकण्ड लोलक का आवर्तकाल \(1 \;s\) है। कथन \(II\) : यह लोलक परिशुद्ध रूप से अपनी दो चरम स्थितियों के बीच गमन करने में \(1\) सेकण्ड लेता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए। 2021 मध्यम
- 17. यदि \(2 \;m\) लम्बे सरल लोलक का आवर्तकाल \(2 \;s\) है तो उस स्थान पर, जहाँ यह सरल लोलक सरल आवर्त गति कर रहा है, गुरूत्वीय त्वरण का मान होगा। 2021 मध्यम
- 18. एक प्रयोग में, \(1 \;m\) लम्बाई की एक सरल दोलक का आवर्त काल निकालने हेतु उसको \(r _{1}\) तथा \(r _{2}\) त्रिज्याओं के अलग-अलग गोलाकार लोलक से जोड़ा जाता है। दोनों गोलाकार लोलकों के द्रव्यमान वितरण एक समान हैं। यदि आवर्तकालों का सापेक्ष अंतर \(5 \times 10^{-4} \;s\) पाया गया हो तो उनकी त्रिज्याओं में अन्तर, \(\left|r_{1}-r_{2}\right|\) का निकटतम मान होगा 2017 कठिन
- 19. एक पेन्डुलम घड़ी \(40^{\circ} C\) वापमान पर \(12\, s\) प्रतिदिन धीमी हो जाती है तथा \(20^{\circ} C\) तापमान पर \(4 \,s\) प्रतिदिन तेज़ हो जाती है। तापमान जिस पर यह सही समय दर्शायेगी तथा पेन्डुलम की धातु का रेखीय-प्रसार गुणांक \((\alpha)\) क्रमशः हैं: 2016 कठिन
- 20. लकड़ी के किसी बेलनाकार गुटके (ब्लॉक) की लम्बाई \(54 \; cm\), तथा घनत्व \(650 \; kg m ^{-3}\) है। इसके आधार का क्षेत्रफल \(30 \; cm ^{2}\) है, और यह \(900 \; kg m\) घनत्व वाले द्रव में तैर रहा है (प्लवमान है)। इस ब्लॉक को थोड़ा सा नीचे की ओर दबाकर छोड़ दिया जाता है। परिणाम स्वरूप उत्पत्र इसके दोलनों का आवर्तकाल, किस लम्बाई (लगभग) के सरल लोलक के आवर्तकाल के बराबर होगा ? 2015 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
STD 11 - दोलन के अन्य टॉपिक
- 24प्रश्न Spring-Mass System
- 26प्रश्न सरल आवर्त गति में ऊर्जा
- 19प्रश्न Method to determine Time Period and Frequency
- 6प्रश्न Superposition of S.H.M
- 12प्रश्न विस्थापित, कला
- 18प्रश्न सरल आवर्त गति का वेग
- 8प्रश्न सरल आवर्त गति में त्वरण
- 6प्रश्न Different types of oscillations (Free, Damped, Forced Oscillation and Resonance
- 6प्रश्न दोलन और आवर्ती गति
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में सरल आवर्त गति निष्पादित करने वाले कुछ निकाय के कितने प्रश्न आए हैं?
2015–2026 के 20 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
सरल आवर्त गति निष्पादित करने वाले कुछ निकाय के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
10% आसान, 55% मध्यम और 35% कठिन।