ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 11 - घर्षण

आनत पृष्ठों मे गति PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

आनत पृष्ठों मे गति पर STD 11 - घर्षण के 10 प्रश्न, 2022–2026 में पूछे गए।

10प्रश्न
40STD 11 - घर्षण में
2022–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 10% मध्यम 20% कठिन 70%

प्रश्न

नए पहले

10 में से 1–10 प्रश्न

  1. 1. \(m\) द्रव्यमान के एक गुटके को खुरदरे नत समतल पर उच्चतम बिंदु से निम्नतम बिंदु तक नीचे खिसकने में लगा समय, उसी गुटके को समान नत चिकने समतल पर नीचे खिसकने में लगे समय की तुलना में \(50\%\) अधिक है। दोनों नत समतल क्षैतिज से \(45^\circ\) पर हैं। खुरदरे नत समतल की सतह और गुटके के बीच गतिज घर्षण गुणांक है _____। 2026 कठिन
  2. 2. द्रव्यमान \(m\) का एक घनाकार गुटका \(60^{\circ}\) आनति वाले एक नत समतल पर \(\frac{\mathrm{g}}{2}\) के त्वरण से नीचे की ओर फिसल रहा है, गतिज घर्षण गुणांक का मान क्या है? 2025 आसान
  3. 3. \(5\) kg का एक गुटका प्रदर्शित चित्र के अनुसार एक खुरदरे आनत तल पर स्थित है। यदि आनत तल पर गुटके को ऊपर की ओर गति कराने के लिए आवश्यक बल \(\vec{F}_1\) तथा गुटके को नीचे खिसकने से रोकने के लिए आवश्यक बल \(\overrightarrow{\mathrm{F}}_2\) है, तब \(\left|\overrightarrow{\mathrm{F}}_1\right|-\left|\overrightarrow{\mathrm{F}}_2\right|\) का मान _______ है। [दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ]
    2024 कठिन
  4. 4. दिये गये चित्र में दो आनत तलों पर क्रमशः \(\mathrm{M}\) व \(\mathrm{m}\) द्रव्यमान को दो गुटके रखे है। दोनों गुटके एक आदर्श पुली से गुजरने वाली हल्की डोरी से जुड़े है। तलों की सतहों व गुटकों के बीच घर्षण गुणांक \(0.25\) है। जिसके लिए \(\mathrm{M}=10 \mathrm{~kg}\) नीचे की ओर \(2 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) के त्वरण से गति करें, वह \(\mathrm{m}\) का वह मान _______ है। (दिया है \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) तथा \(\tan 37^{\circ}=3 / 4\) )
    2024 कठिन
  5. 5. एक \(2 \mathrm{~kg}\) ईंट एक सतह पर फिसलना शुरू करती है जो क्षैतिज अक्ष के सापेक्ष \(45^{\circ}\) के कोण पर झुकी हुई है। उनकी सतहों के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक _______ है। 2024 कठिन
  6. 6. एक दी गई वस्तु को \(45^{\circ}\) खुरदुरे नत समतल से नीचे फिसलने में, एक समान पूर्णतः चिकने \(45^{\circ}\) नत समतल से नीचे फिसलने में लगने वाले समय का \(n\) गुना समय लगता है। वस्तु और नत समतल की सतह के बीच गतिज घर्षण गुणांक _______ है। 2024 कठिन
  7. 7. दर्शाये गये चित्र में एक गुटके को \(45^{\circ}\) के कोण पर झुके एक आनत तल समतल पर रखा हुआ माना गया है। यदि आनत तल पर ठीक ऊपर धकेलने के लिए आवश्यक बल गुटके को नीचे खिसकने से ठीक रोकने के लिए आवश्यक बल का दो गुना है, तो गुटके व आनत तल के बीच घर्षण गुणांक \((\mu)\) है -
    2023 कठिन
  8. 8. कोई वस्तु, \(45^{\circ}\) कोण पर झुके हुए खुरदुरे सतह पर फिसलने में, \(45^{\circ}\) पर झुकी पूर्णतया चिकने सतह पर फिसलने का \(n\) गुना ज्यादा समय लेती है। वस्तु तथा खुरुरुरे सतह के बीच का गतिज घर्षण गुणांक होगा 2023 कठिन
  9. 9. \(\mathrm{m}\) द्रव्यमान का एक गुटका \(30^{\circ}\) कोण के नत समतल पर \(\frac{\mathrm{g}}{4}\) त्वरण से नीचे की ओर फिसलता है। गतिज घर्षण गुणांक का मान होगा: 2023 मध्यम
  10. 10. \(M\) द्रव्यमान का एक गुटका, किसी खुरदरे आनत तल पर नियत वेग से नीचे की तरफ फिसल रहा है। आनत तल क्षैतिज के साथ \(\theta\) कोण बना रहा है। सम्पर्क बल \((Contact\,Force)\) के परिमाण का मान होगा : 2022 मध्यम

STD 11 - घर्षण के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में आनत पृष्ठों मे गति के कितने प्रश्न आए हैं?

2022–2026 के 10 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

आनत पृष्ठों मे गति के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

10% आसान, 20% मध्यम और 70% कठिन।