टॉपिक
5 टॉपिक- 20प्रश्न पृष्ठीय ऊर्जा सबसे ज़्यादा पूछा गया
- 10प्रश्न केशनली
- 16प्रश्न आधिक्य दाब
- 1प्रश्न संपर्क कोण
- 5प्रश्न पृष्ठ तनाव
STD 11 - पृष्ठ तनाव के सभी प्रश्न
नए पहले52 में से 1–50 प्रश्न
- 1. व्यास \(2\) mm की एक द्रव बूंद \(512\) बूंदिकाओं में टूट जाती है। पृष्ठ ऊर्जा में परिवर्तन \(\alpha \times 10^{-6}\) J है। \(\alpha\) का मान _______ है। (द्रव का पृष्ठ तनाव \(= 0.08\) N/m लीजिए) 2026 मध्यम
- 2. दो द्रवों (जिनके घनत्व समान हैं) का पृष्ठ तनाव \(T_1\) और \(T_2\) है, जिन्हें केशिका वृद्धि विधि का उपयोग करके मापा जाता है। इसके लिए दो नलियों का उपयोग किया जाता है जिनकी आंतरिक त्रिज्याएँ \(r_1\) और \(r_2\) हैं, जहाँ \(r_1>r_2\) है। इन नलियों में मापी गई द्रव की ऊँचाईयाँ क्रमशः \(h_1\) और \(h_2\) हैं। [द्रव के मेनिस्कस के निम्नतम बिंदु के ऊपर के भार की उपेक्षा करें]। ऊँचाईयाँ \(h _1\) और \(h _2\) तथा पृष्ठ तनाव \(T _1\) और \(T _2\) निम्न संबंध को संतुष्ट करते हैं : 2026 आसान
- 3. आठ पारे की बूँदें, प्रत्येक \(r\) त्रिज्या की, मिलकर एक बड़ी बूँद बनाती हैं। इस प्रक्रिया में मुक्त पृष्ठ ऊर्जा _______ है। (\(S\) पारे का पृष्ठ तनाव है)। 2026 मध्यम
- 4. एक साबुन का बुलबुला, जिसका पृष्ठ तनाव \(0.04 N / m\) है, उसको 7 cm व्यास तक फुलाया जाता है। यदि इसे आगे फुलाकर इसका व्यास 14 cm करने में \((15000- x ) \mu J\) कार्य किया जाता है, तो x का मान _________ है।\((\pi=22 / 7)\) 2026 आसान
- 5. जब एक सीधी केशिका नली का एक भाग किसी द्रव में ऊर्ध्वाधर रखा जाता है, तो द्रव एक निश्चित ऊँचाई h तक ऊपर चढ़ता है। यदि केशिका नली की आंतरिक त्रिज्या, द्रव का घनत्व और द्रव का पृष्ठ तनाव प्रत्येक 1% से घटता है, तो नली में द्रव की ऊँचाई में __________ % का परिवर्तन होगा। 2026 आसान
- 6. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: तरल का दाब केवल संपर्क में ठोस सतह पर ही लगता है, क्योंकि स्थिर तरल में तरल-दाब हर जगह विद्यमान नहीं होता है।
कथन II: द्रव की सतह पर अणुओं की आंतरिक भाग की तुलना में अतिरिक्त स्थितिज ऊर्जा पृष्ठ तनाव का कारण बनती है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2026 मध्यम - 7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : 2026 कठिनसूची-I सूची-II A. श्यानता गुणांक I. \(\left[ ML ^{-1} T^{-2}\right]\) B. पृष्ठ तनाव II. \(\left[ ML ^2 T^{-2}\right]\) C. दाब III. \(\left[ ML ^0 T^{-2}\right]\) D. पृष्ठ ऊर्जा IV. \(\left[ ML ^{-1} T^{-1}\right]\) - 8. एक साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव \(3.5 \times 10^{-2}\) N/m है। एक साबुन के बुलबुले की त्रिज्या को \(1\) cm से \(2\) cm तक बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्य \(\alpha \times 10^{-6}\) J है। \(\alpha\) का मान _____ है। (\(\pi = 22/7\)) 2026 मध्यम
- 9. 0.1 mm त्रिज्या की एक केशिका नली को जल (पृष्ठ तनाव \(70 \mathrm{dyn} / \mathrm{cm}\) और काँच-जल स्पर्श कोण \(\simeq 0^{\circ}\)) में आंशिक रूप से डुबोया जाता है, जो ऊर्ध्वाधर से \(30^{\circ}\) पर झुकी हुई है। केशिका में ऊपर उठे जल की लंबाई ________ cm है।
\(\left(\right.\) \(\left.\mathrm{g}=9.8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\right)\) लीजिए। 2025 मध्यम - 10. दो द्रव A और B के केशिका नली में स्पर्श कोण \(\theta_{\mathrm{A}}\) और \(\theta_{\mathrm{B}}\) हैं। यदि \(K=\cos \theta_A / \cos \theta_B\), तो सही कथन को पहचानिए: 2025 मध्यम
- 11. दो साबुन के बुलबुले जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः 2 cm और 4 cm हैं, एक दूसरे के संपर्क में हैं। उभयनिष्ठ सतह की वक्रता त्रिज्या, cm में ______ है। 2025 आसान
- 12. एक वायु का बुलबुला जिसकी त्रिज्या 1.0 mm है, एक द्रव की मुक्त सतह से 20 cm की गहराई पर देखा जाता है। इस द्रव का पृष्ठ तनाव \(0.095 \mathrm{~J} / \mathrm{m}^2\) और घनत्व \(10^3 \mathrm{~kg} / \mathrm{m}^3\) है। बुलबुले के अंदर दाब और वायुमंडलीय दाब के बीच का अंतर _____ \(\mathrm{N} / \mathrm{m}^2\) है। (लीजिए \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ) 2025 मध्यम
- 13. नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन I: गर्म पानी ठंडे पानी की तुलना में तेज़ी से बहता है।
कथन II: साबुन के पानी का पृष्ठ तनाव ताजे पानी की तुलना में अधिक होता है।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें। 2025 आसान - 14. प्रत्येक 'r' त्रिज्या की दो जल बूंदें संलयित होकर एक बड़ी बूँद बनाती हैं। यदि 'T' पृष्ठ तनाव है, तो इस प्रक्रिया में मुक्त पृष्ठ ऊर्जा कितनी है? 2025 आसान
- 15. ' \(R\) ' त्रिज्या की एक बड़ी पानी की बूंद को 27 समान त्रिज्या की छोटी बूंदों में तोड़ने में किया गया कार्य 10 J है। उसी बड़ी बूंद को 64 समान त्रिज्या की छोटी बूंदों में तोड़ने के लिए आवश्यक कार्य कितना होगा? 2025 मध्यम
- 16. त्रिज्या 0.1 cm का एक वायु का बुलबुला \(1000 \mathrm{~kg} / \mathrm{m}^3\) घनत्व वाले एक द्रव के मुक्त पृष्ठ से 20 cm की गहराई पर स्थित है। यदि बुलबुले के अंदर का दाब वायुमंडलीय दाब से \(2100 \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) अधिक है, तो द्रव का पृष्ठ तनाव SI मात्रक में ले (\(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) का उपयोग करें)। 2025 कठिन
- 17. वायु में एक साबुन के बुलबुले A के अंदर का अतिरिक्त दाब, वायु में दूसरे साबुन के बुलबुले B के अंदर के अतिरिक्त दाब का आधा है। यदि बुलबुले A का आयतन, बुलबुले \(B\) के आयतन का \(n\) गुना है, तो \(n\) का मान ___ है। 2025 आसान
- 18. \(1000\) छोटी जल की बूँदों के मिलकर एक बड़ी बूँद बनती है। \(1000\) बूँदों की पृष्ठ ऊर्जा का बड़ी बूँद की पृष्ठ ऊर्जा से अनुपात \(\frac{10}{x}\) है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
- 19. एक द्रव स्तंभ की ऊंचाई \(0.04 \mathrm{~cm}\) एक निश्चित त्रिज्या के साबुन के बुलबुले के अतिरिक्त दाब को संतुलित करती है। यदि द्रव का घनत्व \(8 \times 10^3 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) और साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव \(0.28 \mathrm{Nm}^{-1}\) है, तो साबुन के बुलबुले का व्यास _______ \(\mathrm{cm}\) है। (यदि \(g=10 \mathrm{~ms}^{-2}\)) 2024 कठिन
- 20. एक साबुन के बुलबुले के अंदर अतिरिक्त दाब दूसरे साबुन के बुलबुले के अंदर के अतिरिक्त दाब का तीन गुना है। पहले और दूसरे बुलबुले के आयतन का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
- 21. एक साबुन के बुलबुले के अंदर का दाब बाहर के दाब से _______ मात्रा से अधिक होता है। (दिया है : \(\mathrm{R}=\) बुलबुले की त्रिज्या, \(\mathrm{S}=\) बुलबुले का पृष्ठ तनाव) 2024 कठिन
- 22. एक साबुन के बुलबुले को \(7 \mathrm{~cm}\) व्यास तक फुलाया जाता है। इसे और फुलाने में \(36960 \mathrm{erg}\) कार्य किया जाता है। यदि साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव \(40 \mathrm{dyne} / \mathrm{cm}\) है, तो नई त्रिज्या ______ \(\mathrm{cm}\) होगी। \(\left(\pi=\frac{22}{7}\right)\) लीजिए। 2024 कठिन
- 23. नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन \(I\) : किसी ठोस और द्रव के बीच स्पर्श कोण ठोस और द्रव दोनों के पदार्थ का एक गुणधर्म है। कथन \(II\) : एक केशिका नली में द्रव का उन्नयन नली की आंतरिक त्रिज्या पर निर्भर नहीं करता है। उपरोक्त कथनों के प्रकाश में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें : 2024 कठिन
- 24. नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन-I: जब एक केशिका नली को किसी द्रव में डुबोया जाता है, तो द्रव केशिका में न तो ऊपर चढ़ता है और न ही नीचे गिरता है। संपर्क कोण \(0^{\circ}\) हो सकता है।
कथन-II: एक ठोस और एक द्रव के बीच संपर्क कोण ठोस और द्रव के पदार्थ का भी एक गुण है :
उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2024 कठिन - 25. नीचे दो कथन दिये गये हैं : कथन (\(I\)) : गैसों की श्यनता द्रवों की श्यानता से अधिक होती है। कथन (\(II\)) : अघुलनशील अशुद्धि की उपस्थिति में किसी द्रव का पृष्ठ तनाव घट जाता है। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिये गये विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए : 2024 कठिन
- 26. नीचे कथन दिए गए है: कथन \(I\): यदि केशनली को पहले ठंडे पानी में तथा बाद में गर्म पानी में डुबाया जाता है, केशनली में चढ़े गर्म पानी स्तर काम होगा। कथन \(II\) : यदि केशनली को पहले ठंडे पानी में तथा बाद में गर्म पानी में डुबाने पर, केशनली में चढ़े ठंडे पानी का स्तर कम होगा। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उचित उत्तर चुनिए : 2024 कठिन
- 27. पानी की \(1000\) छोटी बूँदों के संलयन से एक बड़ी बूँद बनती है। पृष्ठीय ऊर्जा _______ हो जाएगी। 2024 कठिन
- 28. पानी की एक समान \(1000\) बूँदों को मिलाकर एक बड़ी बूँद बनाई जाती है। यदि \(1000\) छोटी पानी की बूँदों की कुल पृष्ठ ऊर्जा \(E_1\) तथा पानी की बड़ी बूँद की कुल पृष्ठ ऊर्जा \(\mathrm{E}_2\) हो तब \(\mathrm{E}_1: \mathrm{E}_2\) का मान \(\mathrm{x}: 1\) है। जहाँ \(\mathrm{x}=\) _____ 2024 कठिन
- 29. \(\mathrm{R}\) त्रिज्या की एक छोटी द्रव की बूँद को एक समान \(27\) छोटी बूँदों में तोड़ा जाता है। यदि पृष्ठ तनाव \(\mathrm{T}\) हो, तो इस घटना में कृत कार्य _______ होगा। 2024 कठिन
- 30. \(0.075 \mathrm{Nm}^{-1}\) पृष्ठ तनाव एवं \(1000 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) घनत्व वाले किसी द्रव में मुक्त तल से \(10 \mathrm{~cm}\) की गहराई पर एक \(1.0 \mathrm{~mm}\) त्रिज्या वाला एक बुलबुला है। जिस मान से बुलबुले के अंदर का दाब, वातावरणीय दाब से ज्यादा है, वह मान____________\(\mathrm{Pa}\) है। \(\left(\mathrm{g}=10 \mathrm{~ms}^{-2}\right)\) 2023 कठिन
- 31. द्रव की एक गोलाकार बूँद को 1000 एक समान छोटी बूंदों में तोड़ा जाता है। यदि मूल बूँद की पृष्ठ ऊर्जा \(u_i\) तथा परिणामी बूँदों की कुल पृष्ठ ऊर्जा \(u_f\) है (वाष्पीकरण नगण्य मानकर) तो \(\frac{\mathrm{u}_{\mathrm{f}}}{\mathrm{u}_{\mathrm{i}}}=\left(\frac{10}{\mathrm{x}}\right)\) प्राप्त होता है। \(\mathrm{x}\) का मान____________ है 2023 मध्यम
- 32. प्रत्येक \(1 \mathrm{~mm}\) त्रिज्या व \(0.07 \mathrm{~N} / \mathrm{m}\) पृष्ठ तनाव वाली पानी की \(1000\) बूँदें मिलकर एक बूँद बनाती है। इस प्रक्रम में उत्सर्जित पृष्ठीय ऊर्जा का मान है: (यदि \(\pi=\frac{22}{7}\) लें) 2023 मध्यम
- 33. साबुन के एक बुलबुले का पृष्ठ तना \(2.0 \times 10^{-2} \mathrm{Nm}^{-1}\) है। इस बुलबुले की त्रिज्या को \(3.5 \mathrm{~cm}\) से \(7 \mathrm{~cm}\) तक बढ़ाने में किया गया कार्य\(.........\times 10^{-4}\,J\) होगा : \(\left[\pi=\frac{22}{7}\right.\) लें।] 2023 मध्यम
- 34. साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव \(3.5 \times 10^{-2} \mathrm{Nm}^{-1}\) है। साबुन के बुलबुले की त्रिज्या \(10 \mathrm{~cm}\) से \(20 \mathrm{~cm}\) तक बढ़ाने में आवश्यक कार्य की मात्रा__________\(\times 10^{-4} \mathrm{~J}\) है। (लिया है, \(\pi=22 / 7\) ) 2023 मध्यम
- 35. \(1\,cm\) त्रिज्या की एक पानी की बूँद, समान आकार की छोटी-छोटी \(729\) बूँदों में टूटती है। यदि पानी का पृष्ठ तनाव \(75\,dyne / cm\) है, तो पृष्ठ ऊर्जा में हुई वृद्धि का मान दशमलव के प्रथम स्थान \(........ \times 10^{-4}\,J\) तक होगा : [दिया है, \(\pi=3.14\) ] 2022 मध्यम
- 36. \(\rho\) घनत्व के द्रव की एक बूँद, किसी \(\sigma\) घनत्व एवं \(7.5 \times 10^{-4} Nem ^{-1}\) पृष्ठ तनाव वाले द्रव में आधी डूबी हुई तैर रही है। बूँद की त्रिज्या का मान सेंटीमीटर में होगा: \(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2022 कठिन
- 37. किसी \(6\,cm\) त्रिज्या वाले गोलाकार साबुन के बुलबुले के अन्दर, एक \(3\,cm\) त्रिज्या वाला गोलाकार साबुन का बुलबुला बना है। यदि उपरोक्त निकाय में, \(3\,cm\) त्रिज्या वाले छोटे बुलबुले का आन्तरिक दाब, किसी अन्य \(r\,cm\) त्रिज्या वाले अकेले साबुन के बुलबुले के आन्तरिक दाब के बराबर है, तो \(r\) का मान \(.......\) होगा। 2022 कठिन
- 38. \(R\,cm\) व्यास की एक बड़ी पानी की बूँद को \(64\) समान छोटी बूँदो में विभक्त किया गया है। पानी के लिए पृष्ठ तनाव का मान \(0.075\,N / m\) है। इस प्रक्रिया में पृष्ठीय ऊर्जा में वृद्धि \(.........\,J\) होगी 2022 कठिन
- 39. \(5.0\) मिलीमीटर तथा \(8.0\) मिलीमीटर व्यास की दो संकीर्ण नलिकाएँ आपस में जोड कर \(U-\)नलिका की नलिका बनाई जाती है, जिसके दोनों सिरे खुले हैं। यदि \(U-\)नलिका में पानी हो, तो नलिका के दोनों भुजाओं के तल में क्या अन्तर होगा ? (\(mm\) में) [पानी का पष्ठ तनाव \(T =7.3 \times 10^{-2} \,Nm ^{-1}\), स्पर्श कोण \(=0, g =10 \,ms ^{-2}\) तथा पानी का घनत्व \(=1.0 \times 10^{3} \,kg m ^{-3}\) लीजिये] 2021 कठिन
- 40. दो गोलीय साबुन के बुलबुलों की त्रिज्यायें क्रमश: \({r_1}\) तथा \({r_2}\) हैं। यह दोनों समतापीय दशा में निर्वात् में मिलते हैं, तो परिणामी बुलबुले की त्रिज्या \(R\) होगी 2021 मध्यम
- 41. जब \(a\) व \(b\;(b>a)\) त्रिज्या के साबुन के दो बुलबुले मिलते हैं तो उभयनिष्ठ सतह की वक्रता त्रिज्या होती है 2021 कठिन
- 42. त्रिज्या \(r\) की अत्यधिक संख्या में जल की बूदें संलयित होकर त्रिज्या \(R\) की कोई बूंद बनाती हैं। यदि पष्ठ-तनाव, \(T\) तथा ऊष्मा का यांत्रिक तुल्यांक \(J\) है, तो प्रति एकांक आयतन ऊष्मीय ऊर्जा में वद्धि होगी। 2021 कठिन
- 43. साबुन के दो बुलबुलों के अन्दर दाब क्रमश: \(1.01\) तथा \(1.02\) वायुमण्डल है, इन बुलबुलों के आयतन का अनुपात है 2020 मध्यम
- 44. त्रिज्या \(0.15\, mm\) की एक काँच में बनी केशिका को मीथाइल आयोडाइड (पृष्ठ तनाव \(=0.05 \,Nm ^{-1}\), घनत्व \(=667 \,kg\, m ^{-3}\) ) से भरे एक बीकर में सीधा (ऊर्ध्वाधर दिशा में) डुबाया जाता है तो यह द्रव इसमें \(h\) ऊँचाई तक चढ़ जाता है। इस पर यह देखा जाता है कि काँच और द्रव की अन्तरसतह पर यदि विपरीत दिशाओं से स्पर्शी रेखाएँ खींची जाये तो वे एक दूसरे से \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है। जब \(h\) का मान निम्न में से किसके निकट है ? (\(m\) में) \(( g =\) \(10\, ms ^{-2}\) ). 2020 कठिन
- 45. \(M\) द्रव्यमान का एक द्रव्य केशिका के अंदर ऊपर की तरफ उठता है। तो द्रव्य का द्रव्यमान जो त्रिज्या \(2 r\) के एक केशिका का उपयोग करते समय उठता है, होगा 2019 मध्यम
- 46. पारे और जल के पुष्ठ तनावों का अनुपात \(7.5\) दिया गया है, जबकि उनके घनत्वों का अनुपात \(13.6\) है। काँच के साथ उनके संपर्क कोण लगभग क्रमशः \(135^o\) और \(0^o\) हैं। यदि यह प्रेक्षित किया जाता है कि पारा, \(r_1\) त्रिज्या की केशिका नली में \(h\) मात्रा से नीचे की ओर चला जाता है, जबकि जल, \(r_2\) त्रिज्या की केशिका नली में समान मात्रा \(h\) से ऊपर की और चढ़ता है, तो अनुपात \(r_1 /r_2\) लगभग है 2019 मध्यम
- 47. \(4\; cm\) त्रिज्या का साबुन का एक छोटा बुलबुला, \(6 \;cm\) त्रिज्या के एक बड़े बुलबुले के अन्दर उसको बिना स्पर्श किये हुए बन्द है। अन्दर वाले बुलबुले के अन्दर का दाब \(P_{2}\) है और बाहरी बुलबुले के बाहर का दाब \(P_{0}\) है। एक दूसरे बुलबुले की त्रिज्या का मान क्या होगा यदि इस बुलबुले के अन्दर और बाहरी दाब का अन्तर \(P _{2}- P _{0}\) होगा \(\dots cm\) 2018 कठिन
- 48. यदि काँच की दो प्लेटों के बीच में जल की एक पतली परत हो (आरेख देखिये) तो उन प्लेटों को खींचकर अलग करना बहुत कठिन होता है। इसका कारण यह है कि, जल, किनारों पर सिलिंडरी (बेलनाकार) सतहें बना देता है जिससे वायुमंडल की तुलना में वहाँ दाब कम हो जाता है। यदि इस सिलिंडरी सतह (पृष्ठ) की त्रिज्या \(R\) है तथा जल का पृष्ठ तनाव \(T\) है तो, दो प्लेटों के बीच जल में दाब कितना कम होगा ?
2015 मध्यम - 49. दो साबुन के बुलबुले मिलकर एक बुलबुला बनाते हैं। यदि इनमें स्थित वायु के आयतन में परवर्ती परिवर्तन \(V\) है और सम्पूर्ण पृष्ठ क्षेत्रफल में परिवर्तन \(S\) है, \(T\) पृष्ठ तनाव है और \(P\) वायुमंडल दाब है, तब निम्नलिखित में से कौन-सा सम्बन्ध सही है ? 2014 कठिन
- 50. एक केशनलिका को ऊर्ध्वाधर पानी में डुबोया जाता है और तब पानी के स्तम्भ की ऊँचाई \(x\) हो जाती है। जब इस विन्यास को एक गहराई \(d\) वाली एक खान में ले जाया जाता है, तब पानी के स्तम्भ की ऊँचाई \(y\) है। यदि पृथ्वी की त्रिज्या \(R\) है, तब अनुपात \(\frac{x}{y}\) है : 2014 मध्यम
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
JEE Mains में STD 11 - पृष्ठ तनाव के कितने प्रश्न आए हैं?
2013–2026 के 52 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।
STD 11 - पृष्ठ तनाव का कौन-सा टॉपिक सबसे ज़्यादा पूछा जाता है?
पृष्ठीय ऊर्जा, 20 प्रश्नों के साथ; उसके बाद आधिक्य दाब, 16 प्रश्नों के साथ।
STD 11 - पृष्ठ तनाव के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?
13% आसान, 40% मध्यम और 46% कठिन।