ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता

स्थिरवैद्युत विभव PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

स्थिरवैद्युत विभव पर STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के 28 प्रश्न, 2013–2026 में पूछे गए।

28प्रश्न
219STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता में
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 7% मध्यम 39% कठिन 54%

प्रश्न

नए पहले

28 में से 1–28 प्रश्न

  1. 1. दो आवेश \(7 \mu C\) तथा \(-2 \mu C\) क्रमशः \((-9,0,0) cm\) तथा \((9,0,0) cm\) पर एक बाह्य क्षेत्र \(E=\frac{ A }{ r ^2} \hat{ r }\) में स्थित हैं, जहाँ \(A=9 \times 10^5 N / C . m ^2\).
    यह मानते हुए कि अनंत पर विभव 0 है, विन्यास की स्थिरवैद्युत ऊर्जा ___________ J है।
    2026 मध्यम
  2. 2. निम्नलिखित में से कौन सी एक मापने योग्य राशि नहीं है? 2026 मध्यम
  3. 3. पाँच धनात्मक आवेश, प्रत्येक का आवेश q है, एक पंचभुज के शीर्षों पर रखे गए हैं जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। इन पाँच धनात्मक आवेशों के कारण पंचभुज के केंद्र O पर विद्युत विभव (V) और विद्युत क्षेत्र \((\vec{E})\) हैं:
    image
    2026 कठिन
  4. 4. तीन छोटे समान पानी के बुलबुले, जिनमें से प्रत्येक पर समान आवेश है, मिलकर एक बड़ा बुलबुला बनाते हैं। तब एक प्रारंभिक बुलबुले पर विभव तथा परिणामी बड़े बुलबुले पर विभव का अनुपात है: 2026 कठिन
  5. 5. तीन संकेंद्री चालक गोलीय कोश \(A , B\) तथा C हैं जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः \(a , b\) और c हैं। गोले \(A , B\) और C के विभव क्रमशः होंगे : 2026 कठिन
  6. 6. एकसमान रूप से आवेशित गोलीय कोश की सतह पर स्थिरवैद्युत विभव जिसकी त्रिज्या \(\mathrm{R}=10 \mathrm{~cm}\) है, 120 V है। कोश के केंद्र पर, केंद्र से \(\mathrm{r}=5 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर, और कोश के केंद्र से \(\mathrm{r}=15 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर विभव क्रमशः कितना है? 2025 आसान
  7. 7. नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक को अभिकथन (Assertion) \(\mathrm{A}\) और दूसरे को कारण (Reason) \(\mathrm{R}\) द्वारा अंकित किया गया है।
    अभिकथन \(\mathrm{A}\) : एकसमान रूप से आवेशित गोलीय कोश के अंदर दो बिंदुओं के बीच एक परीक्षण आवेश को ले जाने में किया गया कार्य शून्य होता है, चाहे कोई भी मार्ग चुना जाए।
    कारण \(\mathrm{R}\) : एकसमान रूप से आवेशित गोलीय कोश के अंदर स्थिरवैद्युत विभव नियत रहता है और कोश की सतह पर विभव के समान होता है।
    उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
    2025 मध्यम
  8. 8. \(a\) और \(b\) त्रिज्याओं वाले दो आवेशित चालक गोले एक चालक तार द्वारा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों गोलों के आवेशों का अनुपात क्रमशः _______ है। 2024 कठिन
  9. 9. एक अर्ध वलय के केंद्र पर जिसकी त्रिज्या \(R=10 \mathrm{~cm}\) और रैखिक आवेश घनत्व \(4 \mathrm{n} \mathrm{C} \mathrm{m}^{-1}\) है, विभव \(x \pi V\) है। \(x\) का मान _______ है। 2024 कठिन
  10. 10. \(X-Y\) निर्देशांक निकाय के मूल बिन्दु \((0,0)\) मी. पर \(10^{-6} \mu \mathrm{C}\) का एक आवेश स्थित है। दो बिन्दु \(\mathrm{P}\) और \(Q\) क्रमशः \((\sqrt{3}, \sqrt{3})\) मी तथा \((\sqrt{6}, 0)\) मी पर स्थित है। बिन्दु \(\mathrm{P}\) व \(\mathrm{Q}\) के बीच विभान्तर होगा: 2024 कठिन
  11. 11. \(5 \times 10^{-9} \mathrm{C}\) वाले बिंदु आवेश के कारण, बिंदु \('P'\) पर विद्युत विभव \(50 \mathrm{~V}\) है। बिंदु 'P' की बिंदु आवेश से दूरी है: ........\(cm\) (माना, \(\frac{1}{4 \pi \varepsilon_0}=9 \times 10^{+9} \mathrm{Nm}^2 \mathrm{C}^{-2}\) ) 2023 आसान
  12. 12. \(64\)एकसमान बूँदें जिनमें प्रत्येक को ' \(10 \mathrm{mV}\) विभव तक आवेशित किया गया है, को मिश्रित करके एक बड़ी बूँद बनायी गई है। बड़ी बूँद का विभव______________\(\mathrm{mV}\) होगा। 2023 मध्यम
  13. 13. \(a, b\) एवं \(c[a < b < c]\) त्रिज्याओं वाले तीन सकेन्द्रीय धात्विक कोशों \(\mathrm{X}, \mathrm{Y}\) एवं \(\mathrm{Z}\) पर पृष्ठ धारा घनत्व क्रमशः \(\sigma,-\sigma\) एवं \(\sigma\) है। कोशों \(\mathrm{X}\) एवं \(\mathrm{Z}\) पर विभव समान है। यदि कोशों \(\mathrm{X}\) एवं \(\mathrm{Y}\) की त्रिज्याऐं क्रमशः \(2 \mathrm{~cm}\) एवं \(3 \mathrm{~cm}\) हैं। कोश \(Z\) की त्रिज्या_______________\(\mathrm{cm}\) है। 2023 कठिन
  14. 14. समान रेखीय आवेश घनत्व \(\lambda\) वाली त्रिज्या \(R_1\) तथा \(R _2\) की दो सम केन्द्रीय अर्द्ध वलयो के केन्द्र पर विद्युत विभव होगा :-
    2023 कठिन
  15. 15. \(27\) समरूप बूँदे प्रत्येक \(22\,V\) पर आवेशित है। सब मिलकर एक बड़ी बूँद का निर्माण करती है। बड़ी बूँद का विभव \(V\) का मान ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  16. 16. दो समअक्षीय पतले तार के छल्ले, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या \('a'\) तथा आवेश क्रमश: \(+Q\) और-Q है, \('s'\) दूरी पर रखे है। दोनों छल्ले के केन्द्रों के बीच विभवान्तर है। 2021 कठिन
  17. 17. मरकरी की \(512\) सर्वसम बूंदों में से प्रत्येक को \(2\, V\) के विभव तक आवेशित किया गया है। इन सभी बूंदों को मिलाकर एक बड़ी बूंद बनायी गयी है। इस बड़ी बूंद का विभव \(.......\,V\) है। 2021 कठिन
  18. 18. धातुओं के बने हुए दो गोलाकार समकेन्द्रीय खोलों की त्रिज्या \(R\) और \(4 R\) है तथा इन पर क्रमश: \(Q _{1}\) और \(Q _{2}\) आवेश हैं। यदि दोनों खोलों पर सतहीय आवेश घनत्व (surface charge density) समान हो तो विभवान्तर \(V ( R )- V (4 R )\) का मान है : 2020 मध्यम
  19. 19. धातुओं से बने हुए दो गोले \(S _{1}\) और \(S _{2}\) जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः \(R _{1}\) और \(R _{2}\) है आवेशित है। यदि इसकी सतह पर विधुत क्षेत्र \(E _{1}\left( S _{1}\right.\) पर \()\) तथा \(E _{2}\left( S _{2}\right.\) पर \()\) ऐसे हैं कि \(E _{1} / E _{2}= R _{1} / R _{2}\) तो इन पर स्थिर वैधुत वोल्टता \(V _{1}\left( S _{1}\right.\) पर \()\) तथा \(V _{2}\left( S _{2}\right.\) पर \()\) का अनुपात \(V _{1} / V _{2}\) होगा : 2020 मध्यम
  20. 20. त्रिज्या \(R\) के एक वृत्त की परिधि पर \(10\) आवेश ऐसे रखे गये हैं जिससे क्रमागत आवेशों के बीच कोणीय दूरी समान रहें। एकान्तर आवेशों \(1,3,5,7,9\) के ऊपर क्रमशः \((+q)\) आवेश और \(2 ,4,6,8,10\) के ऊपर क्रमशः \((-q)\) आवेश हैं। वृत्त के केन्द्र पर विभव \((V)\) और विधुत क्षेत्र \(( E )\) होगी। (अनन्त पर \(V =0\) लीजिए) 2020 कठिन
  21. 21. आवेश \(Q\) को तीन समकेन्द्रीय तथा त्रिज्या \(a, b, c\) \(( a < b < c )\) के गोलाकार कोशों पर इस तरह वितरित किया है कि तीनों पर क्षेत्रीय घनत्व बराबर है। कोशों के केन्द्र से दूरी \(r\,<\,a\) पर स्थित एक बिन्दु पर कुल विभव का मान होगा? 2019 कठिन
  22. 22. आवेश \(Q\) वाले एक ठोस चालकीय गोले को एक अनावेशित चालकीय खोखले गोलीय कवच से घेरा गया है। ठोस गोले के पृष्ठ और खोखले कवच के बाह्म पृष्ठ के बीच विभवान्तर \(V\) है। यदि कवच को अब एक आवेश \(-4 Q\) दिया जाता है, तब उन्ही दोनों पृष्ठों के बीच नया विभवान्तर ........\(V\) होगा। 2019 कठिन
  23. 23. एक स्थान पर विधुत क्षेत्र \(\overrightarrow{ E }=( Ax + B ) \hat{ i }\) है, जहाँ \(E NC ^{-1}\) में तथा \(x\) मीटर में है। नियतांकों के मान, \(A =20 \,SI\) unit तथा \(B =10 \,SI\) unit हैं। यदि \(x =1\) पर विभव \(V _{1}\) तथा \(x =-5\) पर विभव \(V _{2}\) है तो \(V _{1}- V _{2}\) ......\(V\) होगा । 2019 मध्यम
  24. 24. तीन संकेन्द्री धातु कोष \(A, B\) तथा \(C\) जिनकी त्रिज्यायें क्रमशः \(a\), \(b\) तथा \(c(a< b< c)\) हैं, का पृष्ठ-आवेश-घनत्व क्रमश : \(+\sigma\) \(-\sigma\) तथा \(+\sigma\) है। कोष \(B\) का विभव होगा 2018 कठिन
  25. 25. एक क्षेत्र में एकसमान स्थिर वैद्युत क्षेत्र उपस्थित है। यहाँ एक बिन्दु \(P\) पर केन्द्रित एक गोले के विभिन्न बिन्दुओं पर विभव का मान \(589.0 \;V\) व \(589.8 \;V\) सीमाओं के बीच पाया जाता है। इस गोले के पृष्ठ पर वह बिन्दु, जिसका त्रिज्या वेक्टर विद्युत क्षेत्र से \(60^{\circ}\) का कोण बनाता है, पर विभव का मान क्या होगा ? 2017 कठिन
  26. 26. किसी स्थान पर एक विद्युत क्षेत्र, \(\overrightarrow{ E }=(25 \hat{ i }+30 \hat{ j }) NC ^{-1}\), विद्यमान है। यदि मूलबिन्दु पर विभव का मान शून्य माना जाय तो, \(x=2\; m , y=2\; m\) पर विभव होगा : 2015 मध्यम
  27. 27. मान लें व्योम में एक विध्युत क्षेत्र \(\vec{E}=30 x^{2} \hat{i}\) है। तब विभवान्तर \(V_{A}-V_{O}\) जहाँ \(V_{O}\) मूलबिन्दु पर विभव एवं \(V_{A}, x=2 \,m\) पर विभव ....\(V\) है। 2014 मध्यम
  28. 28. आवेश \(Q,\) एक \(L\) लम्बाई की छड़ \(AB\) चित्र में दर्शाया गया है, पर समान रूप से वितरित हो जाता है। छड़ के सिरे \(A\) से \(L\) दूरी पर स्थित बिन्दु \(O\) पर विघुत विभव का मान होगा
    2013 मध्यम

STD 12 - स्थिरवैद्युत विभव तथा धारिता के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में स्थिरवैद्युत विभव के कितने प्रश्न आए हैं?

2013–2026 के 28 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

स्थिरवैद्युत विभव के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

7% आसान, 39% मध्यम और 54% कठिन।