ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र

पूर्ण आंतरिक परावर्तन PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

पूर्ण आंतरिक परावर्तन पर STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के 19 प्रश्न, 2014–2026 में पूछे गए।

19प्रश्न
230STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र में
2014–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 11% मध्यम 37% कठिन 53%

प्रश्न

नए पहले

19 में से 1–19 प्रश्न

  1. 1. \(75^{\circ}\) कोण तथा \(\sqrt{3}\) अपवर्तनांक वाले एक प्रिज्म की पिछली निर्गम सतह पर ही 1.5 अपवर्तनांक की पतली फिल्म लेपित है। पिछली निर्गम सतह पर पूर्ण आंतरिक परावर्तन होने के लिए आपतन कोण ___________ होना चाहिए।
    \(\left(\sin 15^{\circ}=0.25\right.\) and \(\left.\sin 25^{\circ}=0.43\right)\)
    2026 आसान
  2. 2. प्रकाश को एक समतल अंतरापृष्ठ द्वारा पृथक किए गए माध्यम A से माध्यम B में गमन करते हुए मानिए। यदि प्रकाश माध्यम A से B में गमन के दौरान पूर्ण आंतरिक परावर्तन करता है और माध्यम \(A\) तथा \(B\) में प्रकाश की चाल क्रमशः \(2.4 \times 10^8 m / s\) और \(2.7 \times 10^8 m / s\) हैं, तो क्रांतिक कोण का मान है : 2026 कठिन
  3. 3. दो माध्यमों के अंतरापृष्ठ पर, जिनके अपवर्तनांक \(n_1\) और \(n_2\) हैं, एक विद्युतचुंबकीय तरंग के परावर्तन के लिए क्रांतिक कोण \(\theta_{1 C}\) है। \(n_2\) पदार्थ को दूसरे पदार्थ से प्रतिस्थापित किया जाता है जिसका अपवर्तनांक \(n_3\) है, इस प्रकार कि \(n_1\) और \(n_3\) पदार्थों के अंतरापृष्ठ पर क्रांतिक कोण \(\theta_{2 \mathrm{C}}\) है। यदि \(\mathrm{n}_3\gt\mathrm{n}_2\gt\mathrm{n}_1 ; \frac{\mathrm{n}_2}{\mathrm{n}_3}=\frac{2}{5}\) और \(\sin \theta_{2 \mathrm{C}}-\sin \theta_{1 \mathrm{C}}=\frac{1}{2}\) है, तो \(\theta_{1 \mathrm{C}}\) कितना है? 2025 कठिन
  4. 4. एक अर्धगोलाकार बर्तन \(\mu\) अपवर्तनांक वाले द्रव से पूरी तरह भरा हुआ है। एक छोटा सिक्का बर्तन के सबसे निचले बिंदु \((\mathrm{O})\) पर रखा गया है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। द्रव के अपवर्तनांक का न्यूनतम मान ताकि एक व्यक्ति बिंदु E (बर्तन के स्तर पर) से सिक्के को देख सके, वो _______ है।
    2025 कठिन
  5. 5. एक पारदर्शी ब्लॉक A जिसका अपवर्तनांक \(\mu=1.25\) है, एक अन्य माध्यम से घिरा हुआ है जिसका अपवर्तनांक \(\mu=1.0\) है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। एक प्रकाश किरण ब्लॉक की समतल सतह पर आपतन कोण \(\theta\) पर आपतित होती है, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। \(\theta\) का अधिकतम मान क्या है जिसके लिए प्रकाश ब्लॉक की ऊपरी सतह पर पूर्ण आंतरिक परावर्तन से गुजरता है?
    2025 मध्यम
  6. 6. प्रकाशीय माध्यमों के एक युग्म के लिए क्रांतिक आपतन कोण \(45^{\circ}\) है। पहले और दूसरे माध्यमों के अपवर्तनांकों का अनुपात _______ है। 2024 कठिन
  7. 7. एक प्रकाश किरण हवा से, \(\sqrt{3} \mathrm{~cm}\) मोटाई एवं \(\sqrt{2}\) अपवर्तनांक वाली किसी काँच की पट्टी पर आपतित होती है। किरण का आपतन कोण, काँच-हवा के अन्तरा पृष्ठ के क्रान्तिक कोण के बराबर है। जब यह किरण पट्टी से गुजरती है तो इसका पार्श्व विस्थापन ___________\(\times 10^{-2} \mathrm{~cm}\) है। (दिया है \(\sin 15^{\circ}=0.26\) ) 2023 मध्यम
  8. 8. किसी सघन-विरल अंरतपृष्ठ (interface) के लिए क्रान्तिक कोण \(45^{\circ}\) है। विरल माध्यम में प्रकाश की चाल \(3 \times 10^8 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) है। सघन माध्यम में प्रकाश की चाल है: 2023 मध्यम
  9. 9. एक प्रकाश तरंग रेखीय रूप से एक माध्यम में गमन करती है, जिसका परावैद्युत नियतांक \(4\) है। यह वायु के साथ माध्यम को अलग करने वाले क्षैतिज आंतरपृष्ठ पर आपतित होती है। आपतन कोण ज्ञात कीजिये जिसके लिए आपतित तरंग की कुल तीव्रता उसी माध्यम में वापस परावर्तित हो जाए। (दिया गया है : माध्यम की सापेक्षिक चुम्बकशीलता \(\mu_{ r }=1\) ) 2022 कठिन
  10. 10. एक टंकी के पैंदे में एक छोटे बल्ब को रखा जाता है। टंकी \(\sqrt{7} m\) की गहराई तक पानी से भरी गई है। पानी का अपवर्तनांक \(\frac{4}{3}\) है। पानी की सतह पर वह क्षेत्रफल जहाँ बल्ब से प्रकाश बाहर आता है यदि \(x \pi m ^2\) है, तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  11. 11. माध्यम '\(A\)' तथा '\(B\)' में प्रकाश की चाल क्रमश: \(2.0 \times 10^{10} cm / s\) तथा \(1.5 \times 10^{10} chm / s\) है। एक प्रकाश किरण माध्यम \(B\) से ' \(\theta\) ' आपतन कोण पर माध्यम \(A\) में जाती है। यदि किरण का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है तो- 2022 मध्यम
  12. 12. प्रकाश दो माध्यमों \(M _1\) और \(M _2\) में क्रमश: \(1.5 \times 10^8\,ms ^{-1}\) और \(2.0 \times 10^8\,ms ^{-1}\) को चालों से चलता है। दोना के बीच का क्रान्तिक कोण होगा: 2022 मध्यम
  13. 13. आरेख में दर्शाए अनुसार कोई प्रकाश-किरण वायु से अपवर्तनांक \(\frac{4}{3}\) के सघन माध्यम में प्रवेश कर रही है। दर्शाए अनुसार संलग्न पष्ठ पर यह किरण पूर्ण आन्तरिक परावर्तित होती है। कोण \(\theta\) का अधिकतम मान होना चाहिए।
    2021 कठिन
  14. 14. एक माध्यम को, एक विशेष तंरगदैर्घ्य के लिये सापेक्ष विधुतशीलता \(3\) है और सापेक्ष चुंबकशीलता \(\frac{4}{3}\) है। इस तरंगदैर्घ्य के लिये माध्यम के क्रांतिक कोण का मान है। 2020 मध्यम
  15. 15. अपवर्तनांक \(\mu_{1}\) के एक द्रव में अपवर्तनांक \(\mu_{1}\left(\mu_{1}<\mu_{2}\right)\) के पारदर्शी गुटके को डुबाया जाता है। प्रकाश की एक किरण इस गुटके के पृष्ठ \(AB\) पर द्रव से, चित्रानुसार, \(\theta\) कोण पर आपतित होती है। पृष्ठ \(BC\) के बिन्दु \(E\) पर पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होने के लिये, \(\theta\) का मान कौनसा सम्बन्ध संतुष्ट करेगा ।
    2019 कठिन
  16. 16. चित्र में \(\ell=2 \,m\) लम्बे तथा \(d =20\, \mu m\) व्यास के एक प्रकाश तन्तु को दिखाया है। यदि प्रकाश की किरण इस तन्तु के एक सिरे पर \(\theta_{1}=40^{\circ}\) कोण पर आपतित होती है तो दूसरे सिरे से निकलने से पूर्व इसके परावर्तनों की लगभग संख्या होगी? (फाइबर का अपवर्तनांक \(1.31\) है और \(\sin 40^{\circ}=0.64\) )
    2019 कठिन
  17. 17. माना कि एक सघन माध्यम का एक विरल माध्यम के सापेक्ष अपवर्तनांक \(n _{12}\) है तथा उसका क्रान्तिक कोण \(\theta_{C}\) है। जब प्रकाश एक आपतन कोण \(A\) से सघन से विरल माध्यम में जाता है तो उसका एक भाग परावर्तित होता है और बचा हुआ भाग अपवर्तित होता है। परावर्तित और अपवर्तित किरणों के बीच कोण \(90^{\circ}\) है। कोण \(A\) का मान होगा 2017 कठिन
  18. 18. एक गोताखोर पानी के अन्दर से बाहर की दुनिया को एक वृत्तीय क्षैतिज में निहित देखता है। पानी का अपवर्तनाँक \(\frac{4}{3}\) है और गोताखोर की आँख पानी के पृष्ठ से \(15 \;cm\) नीचे हैं। तब वृत्त की त्रिज्या है : 2014 कठिन
  19. 19. एक हरे रंग का प्रकाश जल से वायु-जल अन्तरापृष्ठ पर क्रान्तिक कोण \((\theta)\) से आपतित है। सही कथन चुनिये। 2014 आसान

STD 12 - किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यंत्र के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कितने प्रश्न आए हैं?

2014–2026 के 19 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

पूर्ण आंतरिक परावर्तन के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

11% आसान, 37% मध्यम और 53% कठिन।