ExamBro
ExamBro
टॉपिक JEE Mains · Physics · STD 12 - विद्युत धारा

मीटर सेतु PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न

मीटर सेतु पर STD 12 - विद्युत धारा के 26 प्रश्न, 2017–2026 में पूछे गए।

26प्रश्न
295STD 12 - विद्युत धारा में
2017–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 4% मध्यम 35% कठिन 62%

प्रश्न

नए पहले

26 में से 1–26 प्रश्न

  1. 1. चित्र में दिखाए अनुसार \( R_{1} \) और \( R_{2} \) दो प्रतिरोधों वाले एक मीटर सेतु में बिंदु P से $40 cm$ की दूरी पर शून्य विक्षेप बिंदु प्राप्त होता है। जब 16 \( \Omega \) प्रतिरोध को \( R_{2} \) के समांतर क्रम में जोड़ा जाता है, तो शून्य विक्षेप बिंदु P बिंदु से 50 cm पर बदल जाता है। प्रतिरोधों \( R_{1} \) और \( R_{2} \) के मान __________ हैं।

    image
    2026 कठिन
  2. 2. चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में पोटेंशियोमीटर तार AB की कुल लंबाई 50 cm है। यदि P वह बिंदु है जहाँ गैल्वेनोमीटर शून्य विक्षेप दर्शाता है, तो AP की लंबाई _________ cm है।
    image
    2026 कठिन
  3. 3. दो प्रतिरोधक \(2 \Omega\) और \(3 \Omega\) को चित्र में दर्शाए अनुसार सेतु के अंतरालों में जोड़ा गया है। शून्य विक्षेप बिंदु जॉकी के तार XY पर किसी बिंदु के संपर्क से प्राप्त होता है। जब एक अज्ञात प्रतिरोधक को \(3 \Omega\) प्रतिरोधक के साथ समानांतर क्रम में जोड़ा जाता है, तो शून्य विक्षेप बिंदु Y की ओर 22.5 cm विस्थापित हो जाता है। अज्ञात प्रतिरोधक का प्रतिरोध _________ \(\Omega\) है।
    image
    2026 मध्यम
  4. 4. एक मीटर सेतु प्रयोग में अज्ञात प्रतिरोध का मान ज्ञात करने के लिए, पहले \(2 \Omega\) और \(3 \Omega\) के प्रतिरोधों को सेतु के बाईं और दाईं ओर के अंतरालों में जोड़ा जाता है और संतुलन बिंदु बाईं ओर से \(l cm\) की दूरी पर प्राप्त होता है। अब जब एक अज्ञात प्रतिरोध \(x \Omega\) को \(3 \Omega\) प्रतिरोध के समानांतर जोड़ा जाता है, तो संतुलन बिंदु तार के दाईं ओर 10 cm से स्थानांतरित हो जाता है। अज्ञात प्रतिरोध \(x\) का मान _________ \(\Omega\) है। 2026 मध्यम
  5. 5. \(10\) सेमी. लम्बाई \(\sqrt{7} \times 10^{-4}\) मी. त्रिज्या का एक तार मीटर सेतु के दाहिने अन्तराल से जोड़ा गया है। प्रतिरोध बॉक्स का प्रयोग करके \(4.5 \Omega\) का एक प्रतिरोध बाँये सिरे से \(60\) सेमी. की दूरी पर सन्तुलित लम्बाई प्राप्त होती है। यदि तार की प्रतिरोधकता \(\mathrm{R} \times 10^{-7} \Omega \mathrm{m}\) हो तो \(\mathrm{R}\) का मान है: 2024 कठिन
  6. 6. एक गैल्वेनोमीटर ( \(G\) ) जिसका प्रतिरोध \(2 \Omega\) है, दिए गए परिपथ में जुड़ा है। \(C_1\) और \(C_2\) में संग्रहित आवेश का अनुपात _______ है।
    image
    2024 मध्यम
  7. 7. एक मीटर-ब्रिज में, जब बाएं अंतराल में प्रतिरोध \(2\ \Omega\) और दाएं अंतराल में अज्ञात प्रतिरोध होता है, तो संतुलन लंबाई \(40\ \mathrm{cm}\) पाई जाती है। अज्ञात प्रतिरोध को \(2\ \Omega\) के साथ शंट करने पर, संतुलन लंबाई _______ से बदल जाती है। 2024 कठिन
  8. 8. मीटर सेतु के तार का प्रति सेमी. प्रतिरोध \(r\) है तथा बाँये अन्तराल में \(\mathrm{X}\) \(\Omega\) प्रतिरोध है। दाहिने अन्तराल में \(25 \Omega\) प्रतिरोध के साथ बाँये सिरे से सन्तुलित लम्बाई \(40\) सेमी. है। अब इस तार को प्रति सेमी. \(2 r\) प्रतिरोध वाले दूसरे तार द्वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है। समान व्यवस्था के लिए नई सन्तुलित लम्बाई _______ होगी। 2024 कठिन
  9. 9. व्हीट स्टोन सेतु का प्रयोग \(\mathrm{L}\) लम्बाई व \(\mathrm{r}\) त्रिज्या के दिये गये तार का विशिष्ट प्रतिरोध \(\left(\mathrm{S}_1\right)\) ज्ञात करने में किया गया है। यदि तार का प्रतिरोध \(\mathrm{X}\) है तब विशिष्ट प्रतिरोध \(\mathrm{S}_1=\mathrm{X}\left(\frac{\pi \mathrm{r}^2}{\mathrm{~L}}\right)\) है। यदि तार की लम्बाई दो गुनी कर दी जाये तो विशिष्ट प्रतिरोध का मान होगा : 2024 कठिन
  10. 10. एक मीटर सेतु प्रयोग में सन्तुलन बिन्दु प्राप्त होता है यदि अन्तरालों को \(2 \Omega\) और \(3 \Omega\) से बन्द किया गया जाये। सन्तुलन बिन्दु \(22.5\) से.मी से प्रस्थापित हो जाता है जब \(3 \Omega\) प्रतिरोध में \(\mathrm{X} \Omega\) का शंट जोड़ा जाता है। \(\mathrm{X}\) का मान______________ है। 2023 मध्यम
  11. 11. जब दो प्रतिरोधो \(R_1\) एवं \(R_2\) को श्रेणी क्रम में जोड़कर मीटर सेतु के बाऐं खाँचे में लगाया जाता है, तथा \(10 \Omega\) के एक प्रतिरोध को मीटर सेतु के दाँऐ खाँचे में लगाया जाता है तो शून्य विक्षेप बाऐं से \(60 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर मिलता है। जब \(R_1\) एवं \(R_2\) को पार्श्व क्रम में जोड़कर मीटर सेतु के बाऐ खाँचे में तथा \(3 \Omega\) वाले प्रतिरोध को दाऐं खाँचे में लगाया जाता है तो शून्य विक्षेप बाऐं सिरे से \(40 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर मिलता है। \(\mathrm{R}_1 \mathrm{R}_2\) का गुणनफल _____________ \(\Omega^2\) होगा। 2023 कठिन
  12. 12. एक मीटर सेतु चित्रानुसार दर्शाया गया हैं। एक ज्ञात प्रतिरोधक \(15 \Omega\) की सहायता से इसका उपयोग अज्ञात प्रतिरोध (R) का मान ज्ञात करने में किया जाता है। गेल्वेनोमीटर \(( G )\) पर शून्य विक्षेप बिन्दु \(A\) से \(43 cm\) पर प्राप्त होता है। यदि सिरे \(A\) पर अन्त्य संशोधन का मान \(2 cm\) है, तब \(R\) का मान ( \(\Omega\) में) होगा :
    2022 कठिन
  13. 13. एक मीटर सेतु परिपथ में, प्रतिरोधों को चित्र में दर्शाये अनुसार जोड़ा गया है। संतुलन लम्बाई \(1_1, 40\,cm\) है। इसके बाद, एक अज्ञात प्रतिरोध \(x\), \(P\) के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, जिससे समान सिरे से नापी गई नई संतुलन लम्बाई का मान \(80\,cm\) हो जाता है, तो \(x\) का मान \(........\Omega\) होगा।
    2022 कठिन
  14. 14. मीटर सेतु के प्रयोग के दिए हुए चित्र में, धारामापी के शून्य विक्षेप के लिए, संतुलन लम्बाई \(AC\) का मान \(40\,cm\) है। यदि तार \(AB\) की त्रिज्या दोगुनी कर दी जाए, तो संतुलन लम्बाई का मान \(...........cm\) होगा।
    2022 मध्यम
  15. 15. मीटर सेतु प्रयोग में अज्ञात प्रतिरोध ' \(S\) ' ज्ञात करने के लिए, शून्य विक्षेप बाँयी ओर से \(30\,cm\) दूर चित्र में दर्शाये बिन्दु \(D\) पर प्राप्त होता है। यदि \(R\) का मान \(5.6\,k \Omega\) हो, तो अज्ञात प्रतिरोध ' \(S\) ' का नाम \(.............\Omega\) होगा।
    2022 मध्यम
  16. 16. मान लीजिए चित्र में दिखाए गए, मीटर ब्रिज में तार \(AB\) की लम्बाई \(72\, cm\) है। \(AB\) के बिन्दु \(P\) पर जो \(A\) से \(x \,cm\) दूरी पर है, गैल्वेनोमीटर जॉकी को रखा गया है। इस स्थिति में गैल्वेनोमीटर में शून्य विक्षेपण है।
    2021 मध्यम
  17. 17. दिखाये गये मीटर ब्रिज प्रयोग में \(S\) एक मानक प्रतिरोधक है तथा \(R\) एक प्रतिरोधक तार है। दी हुई स्थिति में संतुलन बिन्दु के लिये लम्बाई \(l=25 \,cm\) है। यदि अब \(R\) की जगह इसी पदार्थ से बना एक दूसरा तार, जिसकी लम्बाई \(R\) की आधी और जिसका व्यास भी \(R\) का आधा हो, लगा दिया जाय तो नये संतुलन बिन्दु के लिये लम्बाई \(l^{\prime}\) का मान ( \(cm\) में) होगा।
    2020 कठिन
  18. 18. दिखाये गये चित्रानुसार मीटर सेतु के एक प्रयोग में \(A\) से \(40 \,cm\) दूरी पर शून्य बिन्दु प्राप्त होता है। यदि \(10\, \Omega\) के एक प्रतिरोध को \(R _{1}\) के साथ श्रेणीक्रम में लगाते हैं, तो शून्य बिन्दु \(10 \,cm\) विस्थापित हो जाता है। वह प्रतिरोध, जिसको \(\left( R _{1}+10\right) \,\Omega\) के साथ समान्तर क्रम में लगाने से शून्य बिन्दु पुन: अपनी आरम्भिक स्थिति में आ जाता है, होना चाहिये। (\(\Omega\) में)
    2019 कठिन
  19. 19. दिये गये परिपथ में मीटर सेतु \(AB\) का प्रतिरोध \(4 \,\Omega\) है। वि. वा. बल \(\varepsilon=0.5 \,V\) तथा धारा नियंत्रक के प्रतिरोध \(R _{ h }=2\, \Omega\) के लिये शून्य बिन्दु \(J\) पर प्राप्त होता है। जब इस सेल को वि. वा. बल \(\varepsilon=\varepsilon_{2}\) की सेल से बदल देते हैं तो \(R _{ h }=6 \,\Omega\) के लिये शून्य बिन्दु पुनः \(J\) पर मिलता है। वि. वा. बल \(\varepsilon_{2}\) होगा \(....\,V\) ।
    2019 कठिन
  20. 20. एक मीटर सेतु में, \(1\, m\) लम्बाई के तार का असमान अनुप्रस्थ काट इस प्रकार है कि, इसके प्रतिरोध \(R\) का लम्बाई \(\ell\) के साथ परिवर्तन \(\frac{ dR }{ d \ell}\) को \(\frac{ dR }{ d \ell} \propto \frac{1}{\sqrt{\ell}}\) से दिया जाता है। दिखाये गये चित्रानुसार दो बराबर प्रतिरोधों को जोड़ा गया है। जब जॉकी बिन्दु \(P\) पर है तो गैल्वैनोमापी में शून्य विक्षेप है। लम्बाई \(AP\) क्या होगी? (\(m\) में)
    2019 कठिन
  21. 21. एक मीटर सेतू प्रयोग के लिये, परिपथ तथा संगत परीक्षण सारणी चित्र में दिये गये हैं।
    \(Sl\). \(No\). \(R\, (\Omega )\) \(l\, (cm)\)
    \(1\). \(1000\) \(60\)
    \(2\). \(100\) \(13\)
    \(3\). \(10\) \(1.5\)
    \(4\). \(1\) \(1.0\)
     
    इनमें कौन सा पाठयांक असंगत हैं ?
    2019 मध्यम
  22. 22. एक व्हीटस्टोन सेतु में (चित्र देखिये) प्रतिरोध \(P\) तथा \(Q\) लगभग बराबर है। जब \(R =400\, \Omega\) है तो सेतु संतुलित है। \(P\) तथा \(Q\) को परस्पर बदलने पर, सेतु को संतुलित रखने के लिए \(R\) का मान \(405\, \Omega\) है। \(X\) का सन्निकट मान ......... \(ohm\) होगा।
    2019 मध्यम
  23. 23. दिखाये गये मीटर सेतु के लिये, ज्ञात है कि प्रतिरोध \(Y =12.5\, \Omega\) है तथा संतुलन ( जॉकी \(J\) द्वारा ) \(A\) से \(39.5\, cm\) दूरी पर प्राप्त होता है। प्रतिरोधों \(X\) तथा \(Y\) को परस्पर बदलने पर नया संतुलन बिन्दु \(A\) से \(I_{2}\) दूरी पर प्राप्त होता है। \(X\) तथा \(l_{2}\) के मान हैं
    2018 कठिन
  24. 24. प्रतिरोध को बदलने से मीटर सेतु का संतुलन बिन्दु \(10 \,cm\) बाँयी तरफ खिसक जाता है। उनके श्रेणी क्रम संयोजन का प्रतिरोध \(1\, K \Omega\) है। प्रतिरोधों को बदलने से पहले बाँये तरफ के खाँचे का प्रतिरोध कितना ..........\(\Omega\) था ? 2018 कठिन
  25. 25. किसी मीटर सेतु प्रयोग के दौरान, प्रतिरोधों को चित्रानुसार जोड़ा गया है। शुरू में प्रतिरोध \(P =4 \Omega\) तथा नल बिन्दु \(N\), बिन्दु \(A\) से, \(60\; cm\) की दूरी पर है। एक अज्ञात प्रतिरोध \(R\) को \(P\) के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है जिससे नल बिन्दु की नई स्थिति बिंदु \(A\) से \(80\; cm\) दूर हो जाती है। अज्ञात प्रतिरोध \(R\) का मान होगा
    2017 कठिन
  26. 26. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गतल है? 2017 आसान

STD 12 - विद्युत धारा के अन्य टॉपिक

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

JEE Mains में मीटर सेतु के कितने प्रश्न आए हैं?

2017–2026 के 26 प्रश्न, हर एक सही उत्तर और पूरे हल के साथ।

मीटर सेतु के प्रश्न कितने कठिन होते हैं?

4% आसान, 35% मध्यम और 62% कठिन।