STD 11 - सरल रेखा में गति के सभी प्रश्न
नए पहले100 में से 51–100 प्रश्न
- 51. नीचे दो कथन दिए गए हैं। कथन \(I\): वेग समय अभिरेख के नीचे का क्षेत्रफल, वस्तु द्वारा दिए गए समय में तय की गई दूरी को प्रदर्शित करता है। कथन \(II\): त्वरण समय अभिरेख के नीचे का क्षेत्रफल, दिए गए समय में वेग में हुए परिवर्तन को प्रदर्शित करता है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिये। 2023 मध्यम
- 52. प्रदर्शित चित्र में एक वस्तु रेखाखण्ड \(\mathrm{AB}, \mathrm{BC}\) तथा \(\mathrm{CD}\) पर क्रमशः \(v_1, v_2\) व \(v_3\) चाल से गति करती है, जहाँ \(\mathrm{AB}=\mathrm{BC}\) और \(\mathrm{AD}=3 \mathrm{AB}\) है, तब वस्तु की औसत चाल होगी:
2023 मध्यम - 53. स्तम्भ\(-I\) को स्तम्भ\(-II\) से मिलाइये : निचे दिए गए विकल्पों मे से सही उत्तर चुनिए।
2023 मध्यम - 54. सरल रेखा में गतिशील एक पिण्ड का वेग-समय आरेख चित्र में प्रदर्शित है। समय \(0\) से \(10 \mathrm{~s}\) में पिण्ड द्वारा तय विस्थापन व दूरी का अनुपात होगा :-
2023 मध्यम - 55. विद्यालय से अपने-अपने घर लौटते हुए दो छात्रों \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) का स्थिति-समय अभिरेख चित्र में दर्शाया गया है। \((A)\) \(\mathrm{A}\) विद्यालय के पास रहता है। \((B)\) \(\mathrm{B}\) विद्यालय के पास रहता है। \((C)\) \(\mathrm{A}\) को घर पहुँचने में कम समय लगता है। \((D)\) \(\mathrm{A}, \mathrm{B}\) की तुलना में तेज चलता है। \((E)\) \(\mathrm{B}, \mathrm{A}\) की तुलना में तेज चलता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।
2023 मध्यम - 56. दो गेदों \(A\) एवं \(B\) को \(180\) मीटर ऊँची मीनार पर रखा जाता है। गेंद \(A\) को \(t =0\) पर शीर्प से छोड़ा जाता है। गेंद \(B\) को ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर प्रारम्भिक वेग \(u\) वेग से \(t =2 s\) पर प्रक्षेपित किया जाता है। कुछ समय बाद दोनों गेंद धरातल से \(100\) मीटर ऊपर मिलती है। \(u\) का मान मीटर / सेकण्ड में ज्ञात करें \(-\left[ g =10 ms ^{-2}\right.\) लें \(]\) 2022 कठिन
- 57. दो कारें \(P\) तथा \(Q\) एक ही समय पर किसी बिन्दु से एक सरल रेखा में चलना प्रारम्भ करती हैं तथा उनकी स्थितियों को क्रमश: \( x_p(t)=at+bt^2 \) तथा \(x_Q(t)= ft- t^2\) से निरूपित किया जाता है । किस समय पर इन दोनों का वेग समान होगा ? 2022 मध्यम
- 58. एक \(0.5 kg\) द्रव्यमान की गेंद को \(10\,m\) ऊँचाई से गिरा दिया जाता है, तो वह ऊँचाई ज्ञात कीजिये, जहाँ इसके वेग का परिमाण इसके गुरूत्वीय त्वरण के परिमाण के समान होगा ? \(\left( g =10 m / s ^2\right)\) 2022 मध्यम
- 59. एक गेंद \(h\) ऊँचाई से छोड़ी जाती है। यदि पहली आधी ओर अंतिम आधी दूरी को तय करने में क्रमशः \(t_1\) एवं \(t_2\) समय लगता है तो \(t_1\) व \(t_2\) के बीच सही सम्बंध चुनें 2022 कठिन
- 60. एक गेंद को झील की सतह से \(4.9\,m\) की ऊँचाई से गिराया जाता है। गेंद पानी की सतह से \(v\) वेग से टकराती है और उसके बाद इसी नियत वेग \(v\) से गति करती हुई पेंदे तक डूब जाती है। यदि गेंद को गिराने के \(4.0\,s\) बाद झील के पेंदे तक पहुँचती है, तो झील की लगभग गहराई होगी \(...........\,m\) 2022 मध्यम
- 61. एक गेंद को किसी निश्चित वेग से ऊर्ध्वाधर ऊपर की तरफ इस तरह फेंका जाता है कि यह \(h\) ऊँचाई तय करती है। उन समयों का अनुपात ज्ञात करो जब गेंद ऊपर जाते समय एवं नीचे आते समय \(\frac{ h }{3}\) ऊँचाई पर है। 2022 कठिन
- 62. एक जगलर (गेंद उछालकर खेल दिखाने वाला) गेंदों को हवा में एक समान वेग से ऊर्ध्वाधरतः ऊपर की ओर फैंकता है। जब पहली गेंद अपनी अधिकतम ऊँचाई पर पहुँचती है, तब वह अगली गेंद फेंकता है। माना, जगलर \(n\) गेंदे प्रति सैकेंड फेंकता है। गेंदों द्वारा प्राप्त की जा सकने वाली अधिकतम ऊँचाई है 2022 मध्यम
- 63. एक कार \(150\,km / h\) की चाल से चल रही है। ब्रेक लगाने के बाद रूकने से पहले यह \(27\,m\) की दूरी तय करती है। यदि यही कार पहले की एक तिहाई चाल से चल रही है, तो ब्रेक लगाने के बाद, रूकने से पहले ये \(..........m\) की दूरी तय करेगी। 2022 मध्यम
- 64. एक कार \(AB\) दूरी चलने के दौरान प्रथम एक तिहाई वेग \(v _1\,ms ^{-1}\) से, द्वितीय एक तिहाई \(v _2\,ms ^{-1}\) वेज से तथा अंतिम एक तिहाई \(v _3\,ms ^{-1}\) वेग से चलता है तो कार का औसत वेग \(ms ^{-1}\) में ज्ञात कीजिये। यदि \(v _3=3 v _1, v _2=2 v _1\) तथा \(v _1=11\,ms ^{-1}\,ms ^{-1}\) है।
2022 मध्यम - 65. एक कण, किसी सरल रेखा में इस प्रकार गति कर रहा है कि उसका वेग \(5\,ms ^{-1}\) प्रति मीटर की दर से बढ़ रहा है। जब कण का वेग \(20\,ms ^{-1}\) होता है तो उस बिंदू पर कण का त्वरण \(..........\,ms ^{-2}\) होगा। 2022 मध्यम
- 66. एक मीनार के शीर्ष से उर्ध्वाधर ऊपर की तरफ एक बॉल को फेंका जाता है जो धरातल से \(6\,s\) में टकराती है। यदि एक दूसरी बॉल को उसी स्थिति से उसी चाल से नीचे की तरफ फैंका जाता है तो यह धरातल पर \(1.5\,s\) में टकराती है। यदि एक तीसरी बॉल को उसी स्थिति से छोड़ा जाता है तो इसे धरातल तक पहुँचने में लगा समय \(..........s\) है। 2022 कठिन
- 67. किसी गोली का वेग एक तिहाई हो जाता है जब यह एक लकड़ी के गुटके को \(4\,cm\) तक भेदती है। माना गुटके में गति के दौरान, गोली एक नियत प्रतिरोध का अनुभव कर रही है। गोली गुटके के अन्दर \((4+ x )\,cm\) पर रूक जाती है। \(x\) का मान है : 2022 मध्यम
- 68. किसी मीनार के शिखर से, एक गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर \(19.6\,ms ^{-1}\) के वेग से फेंका जाता है। गेंद धरातल पर \(6\,s\) के बाद पहुँचती है। धरातल से गेंद द्वारा तय की गई अधिकतम ऊँचाई का मान \(\left(\frac{ k }{5}\right) m\) है, तो \(k\) का मान होगा \(........\) (माना \(g =9.8\,m / s ^2\) ) 2022 कठिन
- 69. \(t =0\,sec\) पर एक गेंद को सीधा ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर प्रारम्भिक वेग \(50\,ms ^{-1}\) से प्रक्षेपित कर दिया जाता है। \(t=2\,sec\) पर किसी अन्य गेंद को समान वेग से उसी प्रकार सीधा ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया जाता है। \(t =s\) पर दूसरी गेंद पहली गेंद से मिलती है। \(\left( g =10 ms ^{-2}\right)\). 2022 कठिन
- 70. विराम अवस्था से एक छोटा खिलौना नियत त्वरण से गति प्रारम्भ करता है। यदि \(t s\) में यह \(10 m\) दूरी तय करता है तो अगले \(ts\) में खिलोना \(..........\,m\) दूरी तय करेगा। 2022 मध्यम
- 71. यदि \(t =\sqrt{ x }+4\), तो \(\left(\frac{ dx }{ dt }\right)_{ t =4}\) का मान है 2022 मध्यम
- 72. एक दिन मैट्रो स्टेशन पर एस्कलेटर (चलती सीढ़ी) के न चलने पर प्रीति, उसकी सीढ़ीयों पर पैदल ऊपर चढती है। इसमें उसे \(t _{1}\) समय लगता है। अन्य दिनों में जब एस्कलेटर चल रहा होता है तब वह उस पर खड़ी रह कर, \(t _{2}\) समय में ऊपर पहुँच जाती है तो, उसके द्वारा चलते हुए एस्कलेटर पर चलकर ऊपर चढ़ने में लिया गया समय होगा 2021 मध्यम
- 73. एक कार \('\alpha'\) की नियत दर से कुछ समय के लिए विरामावस्था से त्वरित होती है। कुछ समय पश्चात् कार \('\beta'\) की नियत दर से मंदित होती हुई विराम अवस्था में आ जाती है। यदि कुल लगा समय \('t'\) सेकण्ड है, तो चली गई कुल दूरी होगी। 2021 कठिन
- 74. एक कण अचर त्वरण \('a'\) से गति करता है। निम्नलिखित ग्राफ \(v^{2}\) तथा \(x\) (विस्थापन) के बीच खींचा गया है। कण का त्वरण \(......\,\) मी\(./\) से.\(^{2}\) है।
2021 कठिन - 75. एक वर्षण की नोजल से पानी की बूँदे जमीन पर \(9.8\) मी. ऊँचाई से लगातार समय अन्तराल पर गिरती है। जब किसी क्षण प्रथम बूँद जमीन पर टकराती है, तो उसी क्षण तीसरी बूँद गिरना प्रारम्भ करती है। जब प्रथम बूँद जमीन से टकराती है, तो दूसरी बूँद की स्थिति बताइए। (मी में) 2021 कठिन
- 76. एकसमान त्वरण से गतिमान किसी ट्रेन का इंजन वेग \(u\) से किसी सिग्नल के खम्बे से गुजरता है तथा ट्रेन का आखिरी डिब्बा उसी खम्बे से वेग \(v\) से गुजरता है। वह वेग, जिससे इसी ट्रेन का मध्यबिन्दु सिग्नल के खम्बे से गुजरता है, होगा। 2021 मध्यम
- 77. किसी गतिमान पिण्ड के द्वारा चली गयी दूरी \(x\) और लिए गए समय \(t\) के बीच का संबंध \(t = mx ^{2}+ nx\) के रूप में दिया गया है, यहाँ \(m\) और \(n\) स्थिरांक हैं। इस गति का मंदन है। (जहाँ \(v\) वेग है) 2021 कठिन
- 78. किसी खुली टोंटी से जल की बूंद किसी विशेष दर से बाहर गिर रही है। चौथे सेकण्ड पर प्रेक्षण करने पर दो बूंदो के बीच पथकन \(34.3\, m\) पाया गया है। जिस दर से बूंदे टोंटी से बाहर गिर रही है वह है लगभग ....... \(\left( g =9.8\, m / s ^{2}\right.\) लीजिए \()\) 2021 कठिन
- 79. किसी कण का वेग \(v = v _{0}+ gt + Ft ^{2}\) है। इसकी स्थिति \(t =0\) पर \(x =0\) है। समय \(t =1\) के पश्चात् इसका विस्थापन होगा। 2021 आसान
- 80. किसी कण को \(x\)-अक्ष के अनुदिश वेग \(v_{0}\) से प्रक्षेपित किया गया है। इस कण पर कोई अवमंदक बल कार्य कर रहा है जो मूल बिन्दु से दूरी के वर्ग के अनुक्रमानुपाती है, अर्थात \(m a=-\alpha x^{2}\) है। वह दूरी जिस पर यह कण रूक जाएगा है। 2021 कठिन
- 81. किसी पत्थर को किसी भवन के शीर्ष से गिराया गया है। जब यह पत्थर शीर्ष से \(5\, m\) नीचे स्थित एक बिन्दु से गुजरता है, तो एक अन्य पत्थर शीर्ष से \(25 \,m\) नीचे के किसी बिन्दु से गिरना आरम्भ करता है। दोनों पत्थर भवन के तल पर एक साथ पहुंचते हैं। इस भवन की ऊँचाई \(.......\,m\) है। 2021 कठिन
- 82. कोई गुब्बारा \(10\, m / s\) के एकसमान वेग से ऊपर की ओर गतिमान था। जब यह गुब्बारा भूमितल से \(75 \,m\) ऊँचाई पर था तब इससे परिमित द्रव्यमान का कोई पिण्ड गिराया गया। पिण्ड के धरती से टकराते समय गुब्बारे की भूमितल से ऊँचाई होगी लगभग \(.......\,m\)। ( \(g\) का मान \(10\, m / s ^{2}\) लीजिए) 2021 कठिन
- 83. यदि समान द्रव्यमान तथा \(5\) सेमी त्रिज्या की दो गोलीय गेंदें \(3\, s\) के अंतराल से एक ही उर्ध्वाधर दिशा में समान प्रारंभिक वेग \(35 \,m / s\), से ऊपर की ओर फैंकी जाती हैं, तो यह गेंदें \(.........\) मीटर की ऊँचाई पर टकरायेगी। ( \(g =10 \,m / s ^{2}\) लीजिए) 2021 कठिन
- 84. यदि विस्थापन \(x\) से सम्बन्धित वस्तु का वेग \(v =\sqrt{5000+24 x }\) मीटर \(/\) से हो, तो त्वरण \(......\)मी \(/\) से \(^{2}\) होता है। 2021 कठिन
- 85. दिये गये ग्राफ में एक कण की गति का समय के साथ होने वाला परिवर्तन दिखाया गया है। समय अन्तराल \(t =0\) से \(t =5 \,s\) में इस कण द्वारा चली गई दूरी (मीटर में) का मान होगा।
2020 आसान - 86. एक दिशा में चलते हुए एक कण द्वारा \(t\) समय में तय की गयी दूरी \(x\) सूत्र \(x ^{2}= at { }^{2}+2 bt + c\) के अनुसार दी जाती है। यदि कण के त्वरण की \(x\) पर निर्भरता \(x^{-n}\) ( \(n\) एक पूर्णांक है) द्वारा दी जाती हो तो \(n\) का मान है। 2020 कठिन
- 87. एक ग्रह पर \(100\) मीटर ऊँचे एक स्तम्भ के ऊपर से एक गेंद को छोड़ा जाता है। धरातल पर टकराने से पहले के \(\frac{1}{2} \,s\) में यह गेंद \(19\, m\) की दूरी तय करती है। इस ग्रह पर गुरूत्वाकर्षण के कारण त्वरण का मान \(\left( ms ^{-2}\right.\) में) है। 2020 मध्यम
- 88. गाड़ी \(A\) एवं \(B\) समानान्तर ट्रैक पर विपरीत दिशा में क्रमशः \(36\, km / h\) एं \(72\, km / h\) की चाल से दौड़ रही है। एक व्यक्ति गाड़ी \(A\) में गाड़ी की गति की दिशा के विपरीत \(1.8\, km / h\) की चाल से टहल रहा है। गाडी \(B\) में बैठे पर्यवेक्षक द्वारा व्यक्ति की चाल \(m / s\) में है (ट्रैकों के बीच की दूरी नगण्य लें) 2020 मध्यम
- 89. सरल रेखा में गतिशील एक पिण्ड का समय \((t)\) के साथ वेग \((v)\) को दिये गये ग्राफ में दर्शाया गया है। बिन्दु \(S , 4.333\) सेकिण्ड पर है। पिण्ड द्वारा \(6 \,s\) में तय की गयी कुल दूरी \(.......m\) होगी।
2020 मध्यम - 90. विरामावस्था से एक हैलीकॉप्टर धरती से ऊपर की तरफ एक स्थिर त्वरण \(g\) से उठता है। जब हैलीकॉप्टर \(h\) ऊँचाई पर पहुँचता है तो उससे एक खाने का पैकेट को छोड़ा जाता है। इस पैकेट को धरती पर पहुँचने में लगे समय का मान होगा : [यहाँ \(g\) गुरूत्वीय त्वरण है] 2020 कठिन
- 91. एक \(60\, m\) लम्बी यात्री गाड़ी \(80 \,km / hr\) की गति से चल रही है। \(120\, m\) लम्बाई की और एक माल गाड़ी \(30 \,km / hr\) से चल रही है। ऐसे समयों का अनुपात जो यात्री गाड़ी को मालगाड़ी को पार करने में लगेंगे जब \((i)\) गाड़ियाँ एक ही दिशा में जा रही हैं, और \((ii)\) गाड़ियाँ विरोधी दिशाओं में जा रही हैं, होगा। 2019 कठिन
- 92. एक कण चाल \(v= b \sqrt{ x }\) से धनात्मक \(x\)-अक्ष की दिशा में चल रहा है। समय \(t =\tau\) पर कण की चाल होगी। (माना कि \(t =0\) पर कण मूल बिन्दु पर है।) 2019 कठिन
- 93. एक कण की स्थिति समय \(t\) के फलन में निम्न हैं \(x ( t )= at + bt ^{2}- ct ^{3}\) जहाँ \(a , b\) तथा \(c\) नियतांक हैं। जब कण का त्वरण शून्य है, तब उसका वेग \(.....\) होगा। 2019 कठिन
- 94. एक कण स्थिरावस्था से एक धनात्मक \(X\)-अक्ष की दिशा में मूलबिंदु \(O\) से नियत त्वरण से चलता है। वह सभी चित्र ज्ञात कीजिये जो इस कण की गति को गुणात्मक रूप में सही दर्शाते हैं। ( \(a =\) त्वरण, \(v =\) वेग, \(x =\) विस्थापन, \(t =\) समय)
2019 कठिन - 95. एक कण समय \(t =0\) पर मूल बिन्दु से प्रारंभ होकर धनात्मक \(x\)-अक्ष के अनुदिश गति करता है। समय के सापेक्ष वेग का आरेख चित्रानुसार है। समय \(t=5\, s\) पर कण की स्थिति क्या है ? (\(m\) में)
2019 आसान - 96. एक सीधी सड़क पर कारों की एक स्पर्धा में, कार \(A\) को कार \(B\) की अपेक्षा अंत तक पहुँचने में \(t\) समय कम लगता है तथा अन्त बिन्दु पर उसकी गति कार \(B\) से \(v\) अधिक होती है। दोनों कारें स्थिरावस्था से नियत त्वरण \(a_{1}\) तथा \(a_{2}\) से चलती है। \(v\) का मान होगा। 2019 कठिन
- 97. \(40\, km / h\) की गति से चलते हुए एक वाहन को ब्रेक लगाकर \(40\, m\) की दूरी पर रोका जा सकता है। यदि वही वाहन \(80\, km / h\) की गति से चल रहा हो, तो ब्रेक लगाने के बाद वह कितनी न्यूनतम दूरी ..........\(m\) पर रूकेगा ? (मान लें वाहन नहीं फिसलेगा) 2018 मध्यम
- 98. एक कार तथा एक स्कूटर के वेग-समय ग्राफ को दिये गये चित्र में दर्शाया गया है। \((i)\) \(15\) सेकेण्ड में कार एवं स्कूटर द्वारा चली गयी दूरी का अंतर एवं \((ii)\) वह समय जब कार स्कूटर के बराबर आ जायेगी, क्रमशः होंगे
2018 कठिन - 99. एक कार एक ठहरी हुयी बस से \(200 \;m\) पीछे खड़ी है। दोनों एक ही क्षण अलग-अलग अग्रदिशिक त्वरण से चलना शुरू करते हैं। बस का त्वरण \(2\; m / s ^{2}\) तथा कार का त्वरण \(4 \;m / s ^{2}\) है। कितने समय बाद यह कार बस तक पहुँच जायेगी? 2017 कठिन
- 100. ऊँचाई \(H\) की एक मीनार से, चाल \(u\) से एक कण को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। कण को पृथ्वी तक गिरने में लगा समय उसके उच्चतम बिन्दु तक पहुँचने में लगे समय का \(n\) गुना हैं, तो \(H, u\) एवं \(n\) के बीच सम्बन्ध है: 2014 कठिन
इस पेज पर इन फ़िल्टर से कोई प्रश्न नहीं मिला।