ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - समतल में गति PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 2

2013–2026 के 107 प्रश्न। Oblique Projectile Motion सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

107प्रश्न
7टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 13% मध्यम 45% कठिन 42%

STD 11 - समतल में गति के सभी प्रश्न

नए पहले

107 में से 51–100 प्रश्न

  1. 51. क्षैतिज से \(30^{\circ}\) एवं \(60^{\circ}\) के कोणों पर दो प्रक्षेप्य समान चालों से प्रक्षेपित किए जाते हैं। क्रमशः प्रक्षेप्यों द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाइयों का अनुपात है: 2023 आसान
  2. 52. किसी स्थिर जल में, एक तैराक की चाल \(4 \mathrm{~km} \mathrm{~h}^{-1}\) है। यदि यह तैराक, \(1 \mathrm{~km}\) चौडी नदी में, नदी के बहाव के लम्बवत तैरता है, तो यह दूसरी तरफ पहुँचने तक, बहाव के साथ \(750 \mathrm{~m}\) दूर बिन्दू पर पहुँचता है। नदी के जल की चाल__________ \(\mathrm{km} \mathrm{h}^{-1}\) है। 2023 मध्यम
  3. 53. कोई कार \(600 \mathrm{~m}\) त्रिज्या के पथ पर इस प्रकार चल रही है कि इसके स्पर्शीय त्वरण का परिमाण एवं अभिकेन्द्रीय त्वरण का परिमाण बराबर है। यदि कार \(54 \mathrm{~km} / \mathrm{hr}\) के प्रारिम्भक वेग से चल रही है, तो परिक्रमण के पहले एक चौथाई भाग को पूरा करने में कार द्वारा लिया गया समय \(\mathrm{t}\left(1-\mathrm{e}^{-\pi / 2}\right) \mathrm{s}\) है तो \(\mathrm{t}\) का मान _____________ होगा। 2023 कठिन
  4. 54. नीचे दो कथन दिये गये है: एक को अभिकथन \(A\) तथा दूसरे को कारण \(R\) से चिन्हित किया गया है। अभिकथन \(\mathrm{A}\) : जब एक पिण्ड को \(45^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है, इसकी परास अधिकतम है। कारण \(R\) : अधिकतम परास के लिए, \(\sin 2 \theta\) का मान एक के बराबर होना चाहिए। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए। 2023 मध्यम
  5. 55. प्रदर्शित चित्र के अनुसार, \(\mathrm{r}\) त्रिज्या वाले वृत्ताकार पथ पर कोणीय वेग \(\omega\) से केन्द्र \(\mathrm{O}\) के चारों ओर घूम रहे कण \(\mathrm{P}\) के लिए, समय \(\mathrm{t}\) पर \(\mathrm{OP}\) का \(\mathrm{x}\)-अक्ष पर प्रक्षेपण है:
    2023 आसान
  6. 56. प्रदर्शित चित्र में, एक कण नियत चाल \(\pi \mathrm{m} / \mathrm{s}\) से गति करता है। बिन्दु \(A\) से \(B\) तक की गति के लिए इसके औसत वेग का परिमाण है :
    2023 कठिन
  7. 57. दो प्रक्षेप, क्षैतिज से क्रमश \(30^{\circ}\) एवं \(45^{\circ}\) के कोणों पर प्रक्षेपित हैं, जो कि अपनी अधिकतम ऊँचाइयों पर समान समयों में पहुँचते हैं। उनके प्रारम्भिक वेगों का अनुपात है : 2022 मध्यम
  8. 58. दो प्रक्षेप्य समान प्रारम्भिक वेग से, क्षैतिज से क्रमशः \(45^{\circ}\) और \(30^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किए गए। उनके द्वारा तय किये गये परासों का अनुपात होगा : 2022 आसान
  9. 59. एक गेंद क्षैतिज तल से \(\theta\) कोण पर \(15\,ms ^{-1}\) की चाल से इस प्रकार प्रक्षेपित की जाती है कि इसके द्वारा तय की गई दूरी एवं अधिकतम ऊँचाई का मान समान है, तो ' \(\tan\, \theta\) ' का मान होगा: 2022 मध्यम
  10. 60. एक गेंद को \(E\) गतिज ऊर्जा के साथ क्षैतिज तल से \(60^{\circ}\) के कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेपण के दौरान अधिकतम ऊँचाई पर इस गेंद की गतिज ऊर्जा हो जाएगी: 2022 मध्यम
  11. 61. एक लड़ाकू विमान कुछ ऊँचाई पर \(200\,ms ^{-1}\) चाल से क्षैतिज रूप से उड़ रहा है। जब यह विमान मारक बंदूक के सीधे ऊपर होता तो, बंदूक से एक गोली \(400\,m / s\) की चाल से क्षैतिज से कोण \(\theta\) पर विमान से टकराने के लिए चलायी जाती है तो \(\theta\) का मान. \(............... { }^{\circ}\) होगा। 2022 मध्यम
  12. 62. एक लड़का द्रव्यमान \(100\,g\) के पत्थर को \(2\,m\) लम्बी रस्सी से बाँधकर क्षैतिज तल में चारों ओर घुमाता है। यदि रस्सी अधिकतम तनाव \(80\,N\) सहन कर सकती है तो अधिकतम चाल जिससे पत्थर घूम सकता है, \(\frac{ K }{\pi}\) घूर्णन/ \(/ min\) है। \(K\) का मान है - (रस्सी द्रव्यमानहीन व अवितान्य है) 2022 मध्यम
  13. 63. एक लड़की बारिश से बचने के लिए अपना छाता ऊर्ध्वाधर से \(45^{\circ}\) के कोण पर पकड़ती है। यदि वह बिना छाते के \(15 \sqrt{2}\,kmh ^{-1}\) की चाल से चलती है, तो बारीश की बूँदे उसके सिर पर ऊर्ध्वाधर रूप से टकराती है। बारिश की बूँदों की गतिशील लडकी के सापेक्ष चाल होगी \(...........\,kmh ^{-1}\) 2022 मध्यम
  14. 64. एक \(NCC\) की परेड \(9\,km / h\) की एकसमान चाल से किसी आम के पेड के नीचे से गुजर रही है, जिस पर एक बंदर \(19.6\,m\) की ऊँचाई पर बैठा है। किसी क्षण विशेष पर, बंदर एक आम गिराता है। यह कैडेट (छात्र) उस आम को प्राप्त करेगा जिसकी दूरी गिराने के समय पर पेड से \(..........\,m\) निम्न के बराबर है :(दिया है, \(g =9.8\,m / s ^2\) ) 2022 मध्यम
  15. 65. एक प्रक्षेप्य को \(20\,ms ^{-1}\) वेग से क्षैतिज से ' \(\alpha\) ' कोण पर प्रक्षेपित किया गया है। \(10\) सेकण्ड बाद इसका क्षैतिज से झुकाव ' \(\beta\) ' हो जाता है। \(\tan \beta\) का मान होगा: \((g=10\,ms^{-2})\) 2022 कठिन
  16. 66. एक प्रक्षेप्य को क्षैतिज से \(\theta\) कोण पर \(25\,m / s\) वेग के साथ प्रक्षेपित किया जाता है। \(t\) सेकण्ड पश्चात इसका क्षैतिज से झुकाव शून्य हो जाता है। यदि \(R\) प्रक्षेप्य की क्षैतिज परास है तो \(\theta\) का मान ज्ञात कीजिए-: \(\left[ g =10\,m / s ^2\right.\) लें] 2022 मध्यम
  17. 67. एक पहिया एकसमान त्वरण से स्थिर अवस्था से त्वरित होता है और प्रथम सेकण्ड में \(5\) रेडियन घूमता है। पहिये द्वारा अगले सेकण्ड में घूमा गया कोण क्या होगा \(....... rad\) 2022 आसान
  18. 68. एक पिण्ड हवा में \(\theta\) कोण पर प्रारम्भिक वेग \(u\) से प्रक्षेपित किया जाता है। प्रक्षेपण गति इस प्रकार है कि तय की गई अधिकतम क्षैतिज दूरी \(R\) है। किसी दूसरे पिण्ड को हवा में पहले से आधी क्षैतिज दूरी के लिए प्रक्षेपित किया जाता है। दोनों ही परिस्थितियों में प्रारम्भिक वेग समान है। दूसरे पिण्ड का प्रक्षेपण कोण मान, जिस पर वह प्रक्षेपित किया गया, डिग्री \(..........\) होगा। 2022 मध्यम
  19. 69. एक वस्तु को धरातल से क्षैतिज से \(45^{\circ}\) कोण पर प्रक्षेपित किया जाता है। इसका \(2\,s\) पश्चात वेग \(20\,ms ^{-1}\) होता है। गति के दौरान प्राप्त अधिकतम ऊँचाई \(..........m\) है। \(\left( g =10 ms ^{-2}\right)\) 2022 कठिन
  20. 70. किसी \(m\) द्रव्यमान की गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है। \(2 m\) द्रव्यमान की किसी दूसरी गेंद को ऊर्ध्व से \(\theta\) कोण पर फेंका जाता है। दोनों गेंदें समान समय के लिए हवा में रहती है। दोनों गेंदों द्वारा प्राप्त की गई क्रमशः अधिकतम ऊँचाईयों का अनुपात \(\frac{1}{ x }\) है \(x\) का मान \(...........\) है। 2022 मध्यम
  21. 71. नीचे दो कथन दिए गए है। एक को अभिकथन-A तथा दूसरे को कारण \(R\) के रूप में अंकित किया गया है। अभिकथन \(A\) : दो एक जैसी गेंदे \(A\) व \(B\) समान वेग ' \(u\) ' से क्षैतिज के साथ अलग अलग कोण पर फैंकी जाती है तो समान परास \(R\) प्राप्त होती है। यदि \(A , B\) अधिकतम ऊँचाई क्रमश: \(h _1\) और \(h _2\) तक पहुंच जाती है, तो \(R =4 \sqrt{ h _1 h _2}\) होगा। कारण \(R:\) ऊँचाईयों का गुणनफल \(h _1 h _2=\left(\frac{ u ^2 \sin ^2 \theta}{2 g }\right) \cdot\left(\frac{ u ^2 \cos ^2 \theta}{2 g }\right)\) सही उत्तर चुनें- 2022 मध्यम
  22. 72. समय \(t =0\) पर, कोई कण \(7 \hat{ z }\,cm\) की ऊँचाई से एक तल में स्थिर \(z\) के साथ चलना प्रारम्भ करता है। किसी क्षण पर, \(x\) एवं \(y\) दिशाओं के अनुदिश इसकी स्थिति क्रमशः \(3 t\) एवं \(5 t ^3\) द्वारा परिभाषित है। समय \(t =1 s\) पर, कण के त्वरण का मान होगा 2022 मध्यम
  23. 73. \(x-y\) समतल में कण की गति निम्न समीकरणो \(x =4 \sin \left(\frac{\pi}{2}-\omega t \right) m\) तथा \(y =4 \sin (\omega t ) m\). द्वारा व्यक्त की जाती है। कण का पथ होगा- 2022 मध्यम
  24. 74. यदि प्रक्षेप्य का क्षैतिज दिशा में प्रारम्भिक वेग इकाई सदिश \(\hat{ i }\) है एवं प्रक्षेप्य पथ की समीकरण \(y =5 x (1- x )\) है। प्रारम्भिक वेग का \(y\) घटक \(.........\hat{ j }\) होगा। (माना \(g =10 m / s ^2\) ) 2022 मध्यम
  25. 75. \(4.4\) 'प्रकाश वर्ष' का बड़ा चाप वत्त के केन्द्र पर '\(4\) सेकन्ड' का कोण बनाता है। \(8\, AU\) प्रति सेकन्ड की चाल से एक वस्तु को \(4\) चक्कर पूरा करने में कितना समय लगेगा? दिया है: \(1\) प्रकाश वर्ष \(=9.46\) \(\times\, 10^{15} \,m ; 1 \,AU =1.5 \times \,10^{11} \,m\) 2021 कठिन
  26. 76. \(5 \,g\) द्रव्यमान के कण की प्रक्षेप गति को चित्र द्वारा दर्शाया गया है: वायु के प्रतिरोध को उपेक्षणीय मानते हुए, कण का प्रारम्भिक वेग \(5 \sqrt{2}\, ms ^{-1}\) है। बिन्दुओं \(A\) और \(B\) के मध्य संवेग के परिमाण में हुए, परिवर्तन का मान \(x \times 10^{-2} \,kgms ^{-1}\) है। \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(.........\) है ।
    2021 कठिन
  27. 77. एक \(m\) द्रव्यमान का कण \(L\) लम्बाई के डोरी से एक छत से निलम्बित किया जाता है। कण \(r\) त्रिज्या के क्षैतिज वत्त में इस प्रकार गति है कि \(r =\frac{ L }{\sqrt{2}}\) हो। कण की चाल होगी। 2021 कठिन
  28. 78. एक व्यक्ति \(10\, m / s\) की चाल से धारा के साथ \(120^{\circ}\) का कोण बनाते हुए तैर कर नदी के दूसरे छोर पर ठीक विपरीत बिन्दु पर पहुँचता है। धारा की चाल \('x ' \,\,m / s\) है। यहाँ \('x'\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(.....\) होगा। 2021 मध्यम
  29. 79. क्षैतिज दिशा में उड़ने वाले लड़ाकू विमान से एक बम गिराया जाता है। विमान में बैठे प्रेक्षक के लिए बम का प्रक्षेप्य पथ होता है। 2021 मध्यम
  30. 80. क्षैतिज से \(42^{\circ}\) तथा \(48^{\circ}\) पर समान प्रारम्भिक वेग से प्रक्षेपित दो प्रक्षेप्यों का परास तथा ऊँचाई क्रमशः \(R _{1}, R _{2}\) तथा \(H _{1}, H _{2}\) हैं। सत्य विकल्प चुनिये। 2021 मध्यम
  31. 81. कोई कण त्रिज्या \(R\) के वत्त की परिधि के अनुदिश किसी छद्म केन्द्रीय बल \(F\), जो \(R ^{3}\) के व्युत्क्रमानुपाती है, के अधीन समान चाल से गतिमान है। इसकी परिक्रमा का आवर्तकाल होगा। 2021 कठिन
  32. 82. कोई तैराक किसी नदी को बिन्दु \(A\) से बिन्दु \(B\) तक पार करना चाहता है। रेखा \(AB\) नदी के प्रवाह से \(30^{\circ}\) का कोण बनाती है। तैराक के वेग का परिमाण नदी के प्रवाह के वेग के बराबर है। रेखा \(AB\) से कोण \(\theta\) का मान \(.......\,{ }^{\circ}\) होना चाहिए ताकि वह तैराक बिन्दु \(B\) तक पहुंच सके।
    2021 मध्यम
  33. 83. कोई तितली उत्तर-पूर्व दिशा में \(4 \sqrt{2} \,m / s\) के वेग से उड़ रही है। हवा धीरे-धीरे \(1 \,m / s\) की चाल से उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर बह रही है। \(3\, s\) में इस तितली का परिणामी विस्थापन \(.....\,m\) होगा। 2021 कठिन
  34. 84. ऊर्ध्वाधर तल में किसी प्रक्षेप्य का प्रक्षेप्य-पथ \(y =\alpha x -\beta x ^{2}\), है, यहाँ पर \(\alpha\) और \(\beta\) स्थिरांक हैं तथा \(x\) और \(y\) क्रमशः प्रक्षेपण बिन्दु से प्रक्षेप्य की क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दूरियाँ हैं। प्रक्षेप-कोण \(\theta\) और प्रक्षेपक द्वारा प्राप्त अधिकतम ऊँचाई \(H\) का मान होगा। 2021 कठिन
  35. 85. धरती पर बिन्दु \(A\) से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर वायु में एक गुब्बारा गतिशील है। जब गुब्बारा ऊँचाई \(h_{1}\) पर है तब \(A\) से \(d\) दूरी (बिन्दु B) पर खड़ी एक लड़की को ऊर्ध्व से \(45^{\circ}\) के कोण पर वह दिखाई देता है ( चित्र देखें)। जब गुब्बारा अतिरिक्त ऊँचाई \(h _{2}\) तय करता है, तब लड़की को \(2.464 d\) अतिरिक्त दूरी (बिन्दु C) तय करने पर गुब्बारा ऊर्ध्व से \(60^{\circ}\) पर दिखाई देता है। ऊँचाई \(h _{2}\) का मान है। \(\left(\tan 30^{\circ}=0.5774\right)\)
    2020 कठिन
  36. 86. एक चलायमान कण की समय \(t\) पर स्थिति \(\overrightarrow{ r }( t )=\cos \omega t \hat{ i }+\sin \omega t \hat{ j }\) वेक्टर द्वारा दी जाती है। यहाँ पर \(\omega\) एक स्थिरांक है। ऐसे में कण के वेग \(\overrightarrow{ v }( t )\) तथा इसके त्वरण \(\vec{a}( t )\) के लिये निम्न में से कौन सा कथन सत्य है ? 2020 मध्यम
  37. 87. एक ड्राइवर को लगता है कि, जब कार विरामावस्था में ( रूकी हुई) है, तो वर्षा की बूंदे ऊर्ध्वाधर गिर रही है, और यदि कार \(v\) चाल से चलती है, तो बूंदे, क्षैतिज से \(60^{\circ}\) कोण पर आती है। कार की चाल को बढ़ाकर \((1+\beta) v\) करने पर यह कोण \(45^{\circ}\) हो जाता है, तो \(\beta\) का मान लगभग है। 2020 कठिन
  38. 88. एक कण समय \(t =0\) पर मूल बिन्दू से प्रारम्भिक वेग \(3.0 \hat{ i } \,m /\) \(s\) और त्वरण \((6.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,m / s ^{2}\) से चलना शुरू करते हुए \(x - y\) समतल में चलता है। उस क्षण पर जब इस कण के लिये \(y\) का मान \(32\, m\) हो \(x\) का मान \(D\) meters है। \(D\) का मान होगा। 2020 मध्यम
  39. 89. एक कण \(x\)-अक्ष पर इस प्रकार चल रहा है कि इसका समय \('t'\) के साथ \(x\) निर्देशक (coordinate) का मान \(x ( t )=10+8 t -3 t ^{2}\) है। एक दूसरा कण \(y\)-अक्ष पर चल रहा है और इसका \(y\) निर्देशक \(y ( t )=5-8 t ^{3}\) द्वारा दिया जाता है। यदि \(t =1\, s\) पर पहले कण के सापेक्ष दूसरे कण की गति \(\sqrt{v}\) हो, तो \(v\) का मान \(( m / s\) में) है। 2020 मध्यम
  40. 90. समय \(t =0\) पर प्रारम्भिक वेग \(5\, \hat{j} ms ^{-1}\) के साथ मूलबिन्दु से एक कण \(x - y\) तल में \((10 \hat{ i }+4 \hat{ j })\, ms ^{-2}\) नियत त्वरण से गति करना प्रारम्भ करता है। समय \(t\) पर इसके निर्देशांक \(\left(20 \,m , y _{0} \,m \right)\) है। \(t\) व \(y _{0}\) के मान क्रमशः है। 2020 मध्यम
  41. 91. \(2 \pi r\) लम्बई के एक घर्षण रहित तार को वृत्त बनाकर ऊर्ध्वाधर समतल में रखा है। एक मणिका (bead) इस तार पर फिसलती है। वृत्त को एक ऊर्ध्वाधर अक्ष \(AB\) के परितः चित्रानुसार कोणीय वेग \(\omega\) से घुमाया जाता है, तो वृत्त के सापेक्ष मणिका चित्रानुसार बिन्दु \(P\) पर स्थिर पायी जाती है। \(\omega^{2}\) का मान होगा?
    2019 कठिन
  42. 92. दो बन्दूकों \(A\) तथा \(B\) द्वारा आरम्भिक चालों क्रमशः \(1\, km / s\) तथा \(2\, km / s\) से गोली चलायी जा सकती है। क्षैतिज भूमि के किसी बिन्दु से सभी सम्भव दिशाओं मे इनको चलाया जाता है। दोनों बन्दूकों द्वारा दागी गई गोलियों से भूमि पर छादित अधिकतम क्षेत्रफलों का अनुपात है। 2019 मध्यम
  43. 93. दो कणों को एक ही बिन्दु से एक ही चाल \(u\) से प्रक्षेपित किया जाता है जिससे अकी परास \(R\) बराबर हैं किन्तु अधिकतम ऊँचाईयाँ \(h_{1}\) तथा \(h_{2}\) भिन्न हैं। निम्न में सत्य कथन चुनिये ? 2019 कठिन
  44. 94. एक आदमी स्थिर जल में \(4\, km / s\) की चाल से तैर सकता है। नदी की धारा की चाल \(2\, km / h\) है। नदी की जल धारा के सापेक्ष नदी को सीधा पार करने के लिए, तैराक की दिशा  ....... \(^o\)  होगी? 2019 मध्यम
  45. 95. एक कण का स्थिति-सदिश समय के साथ निम्न सूत्र से बदलता है, \(\overrightarrow{ r }( t )=15 t ^{2} \hat{ i }+\left(4-20 t ^{2}\right) \hat{ j } t =1\) पर कण के त्वरण का परिमाण होगा ? 2019 मध्यम
  46. 96. एक समतल क्षैतिज से \(\alpha=30^{\circ}\) का कोण बनाता है। एक कण को इस समतल के आधार से गति \(u =2\, ms ^{-1}\) से समतल से \(\theta=15^{\circ}\) के कोण पर चित्रानुसार प्रक्षेपित किया जाता है। उस बिन्दु, जहाँ कण समतल पर गिरता है, की आधार से दूरी का सन्निकट मान \(.....\,cm\) होगा। (Take \(g =10 \,ms ^{-2}\) )
    2019 कठिन
  47. 97. जहाज \(A\) वेग \(\overrightarrow{ v }=30 \hat{ i }+50 \hat{ j } \,km / hr\) से उत्तर-पूर्व दिशा में जलयात्रा कर रहा है जहाँ \(\hat{i}\) पूर्व तथा \(\hat{j}\) उत्तर की ओर इंगित है। जहाज \(B\), जहाज \(A\) से \(80\, km\) पूर्व की ओर \(150 km\) उत्तर की ओर, दूरी पर स्थित है और पश्चिम की ओर \(10 \,km / hr\) की चाल से जलयात्रा कर रहा है। \(A\) से \(B\) की दूरी न्यूनतम \(......\,hrs\) होगी । 2019 कठिन
  48. 98. किसी प्रक्षेप्य के प्रक्षेप-पथ को, भू पृष्ठ पर \(y =2 x -9 x ^{2}\) से निरूपित किया जाता है। यदि, इसे \(v_{0}\) चाल द्वारा \(\theta_{0}\) कोण पर प्रमोचित किया गया होता तो? \(\left( g =10 ms ^{-2}\right) \text { : }\) 2019 कठिन
  49. 99. किसी स्थिर तोप से एक गोला, प्रांरभिक चाल \(u\) से ऐसे कोण पर, दागा जाता है कि गोला भूतल पर अपने लक्ष्य पर की तोप से दूरी \(R\) है। यदि गोले द्वारा लक्ष्य पर लगने के दो संभव मार्ग हैं, और इन में लगे समय क्रमशः \(t _{1}\) तथा \(t _{2}\) है। तो गुणनफल \(t _{1} t _{2}\) होगा। 2019 कठिन
  50. 100. समय \(t =0\) पर एक कण बिन्दु \((2.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,m\) से, आरम्भिक वेग \((5.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,ms ^{-1}\) से, गतिशील है। यह एक स्थिर त्वरण \((4.0 \hat{ i }+4.0 \hat{ j }) \,ms ^{-2}\) उत्पन्न करने वाले एक स्थिर बल के प्रभाव में चलता है। समय \(2 \,s\) पर कण की मूल बिन्दु से दूरी क्या होगी ? 2019 मध्यम