JEE Mains · Physics · STD 11 - 3.2 motion in plane
एक वृत्ताकार मेज अपनी अक्ष के परितः \(\omega\) \(\mathrm{rad} / \mathrm{s}\) के कोणीय वेग से घूम रही है (आकृति देखें)। मेज पर त्रिज्या की दिशा में एक चिकनी खाँचा है। एक स्टील की गेंद को खाँचे पर \(1 \mathrm{~m}\) की दूरी पर धीरे से रखा जाता है। सभी सतह चिकनी हैं। यदि मेज की त्रिज्या \(3 \mathrm{~m}\) है, तो जब गेंद मेज छोड़ती है उस समय मेज के सापेक्ष गेंद का त्रिज्य वेग \(x \sqrt{2} \omega\) \(\mathrm{m} / \mathrm{s}\) है, जहाँ \(x\) का मान _______ है।

- A \(1\)
- B \(2\)
- C \(5\)
- D \(7\)
Answer & Solution
Correct Answer
(B) \(2\)
Step-by-step Solution
Detailed explanation
\(a_c=\omega^2 x\) \(\frac{v d v}{d x}=\omega^2 x\) \(\int_0^v v d v=\int_1^3 \omega^2 x d x\) \(\frac{v^2}{2}=\omega^2\left[\frac{x^2}{2}\right]\) \(\frac{v^2}{2}=\frac{\omega^2}{2}\left[3^2-1^2\right]\) \(v=2 \sqrt{2} \omega\) \(x=2\)
See the Complete Solution
Get step-by-step explanations for this and 2.5 Lakh+ more JEE, NEET & CET questions.
- Unlock all solutions
- Practice the full chapter
- Track accuracy across PYQs
4.8 rated on Google Play · 14,000+ reviews
More questions from Physics
- यंग के एक द्विझिरी प्रयोग में किसी एक झिरी की चौड़ाई दूसरी झिरी की चौड़ाई की तीन गुनी है। किसी झिरी से आने वाले प्रकाश का आयाम झिरी की चौड़ाई का अनुक्रमानुपाती है। व्यतिकरण पैटर्न में अधिकतम और निम्नतम तीव्रता का अनुपात होगा।JEE Mains 2021 Hard
- \(1 \times 10^{-4} Wbm ^{-2}\) के पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् दिशा में \(0.1 keV\) ऊर्जा का एक इलेक्ट्रॉन चलता है। इलेक्ट्रॉन के परिक्रमण की आवृत्ति होगी: (माना इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान \(=9.0 \times 10^{-31} kg\) )JEE Mains 2022 Easy
- एक समांतर-पार्श्व कांच की स्लेब, जिसकी मोटाई ' \(h\) ' है, से अपवर्तित किरण का पार्श्व विस्थापन आपतन कोण ' \(i\) ' और अपवर्तन कोण ' \(r\) ' के पदों में क्या होगा, यदि कांच की स्लेब को वायु माध्यम में रखा गया हो?JEE Mains 2025 Medium
- एक बन्द पाइप से. जुड़े दाबमापी का पाठ्यांक \(4.5 \times 10^4 \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) है। इसे खोलने पर पानी बहना प्रारम्भ कर देता है तथा दाबमापी का पाठ्यांक गिरकर \(2.0 \times 10^4 \mathrm{~N} / \mathrm{m}^2\) हो जाता है। पानी का वेग \(\sqrt{\mathrm{V}} \mathrm{m} / \mathrm{s}\) से प्राप्त होता है। \(\mathrm{V}\) का मान . . . . . . . . है।JEE Mains 2024 Hard
- \(1 \mathrm{~kg}\) द्रव्यमान वाला एक ठोस गोला किसी समतल धरातल पर बिना फिसले लुढ़क रहा है। इसकी गतिज ऊर्जा \(7 \times 10^{-3} \mathrm{~J}\) है। गोले के द्रव्यमान केन्द्र की चाल ___________ \(\mathrm{cm} \mathrm{s}^{-1}\) है।JEE Mains 2023 Medium
- एक गेंद ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर \(150 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) के प्रारम्भिक वेग से फेंकी जाती है। \(3 \mathrm{~s}\) एवं \(5 \mathrm{~s}\) के बाद इसके वेगों का अनुपात \(\frac{\mathrm{x}+1}{\mathrm{x}}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान___________है (यदि, \(\mathrm{g}=10 \mathrm{~m} / \mathrm{s}^2\) ).JEE Mains 2023 Medium
More PYQs from JEE Mains
- किसी \(n \neq 10\) के लिए, मान लीजिए कि \((1+\mathrm{x})^{\mathrm{n}+4}\) के द्विपद प्रसार में 5वें, 6वें और 7वें पदों के गुणांक समांतर श्रेणी (A.P.) में हैं। तब \((1+\mathrm{x})^{\mathrm{n}+4}\) के प्रसार में सबसे बड़ा गुणांक है:JEE Mains 2025 Medium
- वक्र \(y=\int_{0}^{x}|t| d t, x \in R\), पर रेखा \(y=2 x\), के समान्तर खीची गई स्पर्श रेखाओं द्वारा \(x-\)अक्ष पर बने अन्त: खण्ड, बराबर हैJEE Mains 2013 Hard
- यदि सरल रेखा \(2 x-3 y+17=0\), बिन्दुओं \((7,17)\) तथा \((15, \beta)\) से होकर जाने वाली रेखा के लंबवत् है, तो \(\beta\) बराबर हैJEE Mains 2019 Hard
- एक समान द्रव्यमान के दो पिण्ड किसी समतल में समान चाल से, किन्तु विभित्र दिशाओं में, गतिमान हैं। उनका पूर्णतया अप्रत्यास्थ संघट्ट होता है और उसके पश्चात् वह दोनों एक साथ अपनी आरम्भिक चाल की आधी चाल से गतिमान होते हैं। दोनों पिण्डों के आरम्भिक वेगों के बीच कोण (डिग्री में) है\(...\)।JEE Mains 2020 Medium
- यदि क्षेत्र \(\mathrm{S}=\left\{(\mathrm{x}, \mathrm{y}): 2 \mathrm{y}-\mathrm{y}^2 \leq \mathrm{x}^2 \leq 2 \mathrm{y}, \mathrm{x} \geq \mathrm{y}\right\}\) का क्षेत्रफल \(\frac{\mathrm{n}+2}{\mathrm{n}+1}-\frac{\pi}{\mathrm{n}-1}\) के बराबर है, तब प्राकृतिक संख्या \(\mathrm{n}\) बराबर है_________JEE Mains 2023 Hard
- \(1\) मोल गैस का एक नमूना ताप \(\mathrm{T}\) पर रुद्धोष्म रूप से प्रसारित किया जाता है जिससे इसका आयतन दोगुना हो जाता है। यदि गैस के लिए रुद्धोष्म स्थिरांक \(\gamma=\frac{3}{2}\) है, तो इस प्रक्रिया में गैस द्वारा किया गया कार्य _______ है।JEE Mains 2024 Hard