- JEE Mains 2024
- कठिन
- संख्यात्मक
एक कण \(50\) सेमी. त्रिज्या के एक वृत्त में इस प्रकार गति कर रहा है कि इसके त्वरण के लंबवत तथा स्पर्शरेखीय घटक समान है। यदि \(\mathrm{t}=0\) पर इसकी चाल \(4 \mathrm{~m} / \mathrm{s}\) हो, तो एक चक्र पूरा करने में लगा समय \(\frac{1}{\alpha}\left[1-\mathrm{e}^{-2 \pi}\right]\) से. होगा, जहाँ \(\alpha=\) _______।
उत्तर और हल
(A) \(8\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\( \frac{\mathrm{v}^2}{\mathrm{r}}=\frac{\mathrm{dv}}{\mathrm{dt}} \)
\( \Rightarrow \int_4^{\mathrm{v}} \frac{\mathrm{dv}}{\mathrm{v}^2}=\int_0^{\mathrm{t}} \frac{\mathrm{dt}}{\mathrm{r}} \)
\( \Rightarrow\left[\frac{-1}{\mathrm{v}}\right]_4^{\mathrm{v}}=\frac{\mathrm{t}}{\mathrm{r}} \)
\( \Rightarrow \frac{-1}{\mathrm{v}}+\frac{1}{4}=2 \mathrm{t}\)
\( \Rightarrow \mathrm{v}=\frac{4}{1-8 \mathrm{t}}=\frac{\mathrm{ds}}{\mathrm{dt}} \)
\( 4 \int_0^{\mathrm{t}} \frac{\mathrm{dt}}{1-8 \mathrm{t}}=\int_0^5 \mathrm{ds} \)
\( (\mathrm{r}=0.5 \mathrm{~m} \)
\( \mathrm{s}=2 \pi \mathrm{r}=\pi) \)
\( 4 \times \frac{[\ln (1-8 \mathrm{t})]_0^{\mathrm{t}}}{-8}=\pi \)
\( \ln (1-8 \mathrm{t})=-2 \pi \)
\( 1-8 \mathrm{t}=\mathrm{e}^{-2 \pi} \)
\( \mathrm{t}=\left(1-\mathrm{e}^{-2 \pi}\right) \frac{1}{8} \mathrm{~s}\)
So, \(\alpha=8\)
Physics के और प्रश्न
- यंग के द्वि-स्लिट प्रयोग में तरंगदैर्ध्य \(5000 \mathring A\), वाला एक वर्णीय प्रकाश फ्रिंज चौड़ाई \(0.5\,mm\) की फ्रिंज उत्पन्न करता है। यदि \(6000 \mathring A\) तरंगदैर्ध्य के एक अन्य एकवर्णीय प्रकाश का उपयोग किया जाए एवं स्लिटों के बीच दूरी को दो गुना कर दिया जाए तो नई फ्रिंज चौड़ाई \(.............\,mm\) होगी।JEE Mains 2022 कठिन
- लम्बाई \(L\) की एक पतली छड़ का प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान \(\lambda\) है जो कि एक सिरे से दूरी के अनुसार रैखिकत: बढ़ता है। यदि इसका कुल द्रव्यमान \(M\) है और हल्के सिरे पर प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान \(\lambda_{ O }\) है, तब हल्के सिरे से द्रव्यमान केन्द्र की दूरी हैJEE Mains 2014 कठिन
- यदि \(\mu_0\) और \(\varepsilon_0\) क्रमशः निर्वात की चुंबकशीलता और परावैद्युतांक हैं, तो \(\left(\frac{1}{\mu_0 \varepsilon_0}\right)\) की विमा है ?JEE Mains 2025 आसान
- द्रव्यमान \(1 \; kg\) एवं \(4 \; kg\) की दो वस्तुऐं एक ऊर्ध्वाधर कमानी द्वारा चित्र के अनुसार जोड़ी गयी हैं। अल्पतर द्रव्यमान कोणीय आवृत्ति \(25 \; rad / s\) एवं आयाम \(1.6 \; cm\) की सरल आवर्त गति कर रहा है जबकि बृहत्तर द्रव्यमान स्थिर रहता है। निकाय द्वारा फर्श पर लगाया गया अधिकतम बल है ( \(g=10 \; ms ^{-2}\) लें).
JEE Mains 2014 कठिन - \(40^{\circ} C\) तापमान पर \(1\, mm\) त्रिज्या का पीतल का एक तार छत से लटकाया गया है। तार के मुक्त सिरे से \(M\) द्रव्यमान के एक छोटे पिण्ड को लटकाया गया है। जब तार को \(40^{\circ} C\) से \(20^{\circ} C\) पर ठंडा करते हैं तो वह वापस अपनी पुरानी लंबाई \(0.2\, m\) को प्राप्त कर लेता है। \(M\) का निकटतम मान .......\(kg\) होगा। (पीतल का रेखीय प्रसार गुणांक तथा यंग प्रत्यास्था गुणांक क्रमशः है \(10^{-5} /{ }^{\circ} C\) तथा \(10^{11} \,N / m ^{2}\), एवं \(\left.; g =10 \,ms ^{-2}\right)\)JEE Mains 2019 कठिन
- एक आवेशित कण जिसका आवेश \(1.6 \mu \mathrm{C}\) और द्रव्यमान \(16 \mu \mathrm{~g}\) है, 6.28 T के एक प्रबल चुंबकीय क्षेत्र में उपस्थित है। कण को फिर चुंबकीय क्षेत्र के लंबवत दागा जाता है। कण द्वारा पहली बार मूल स्थान पर लौटने में लगा समय ________ S है। \((\pi=3.14)\)JEE Mains 2025 आसान
JEE Mains के और PYQ
- लंबाई की एक नई इकाई \((\alpha)\) चुनी जाती है, जो निर्वात में प्रकाश की चाल के बराबर है। यदि प्रकाश को यह दूरी तय करने में \(6\) मिनट \(40\) सेकंड लगते हैं, तो शुक्र और पृथ्वी के बीच की दूरी \(\alpha\) इकाइयों के पदों में क्या है?JEE Mains 2026 आसान
- एक \(1000\) फेरे प्रति मीटर वाली परिनालिका के कोर की सापेक्षित पारगम्यता \(500\) है। परिनालिका के कुचालक फेरों में \(5\, A\) की धारा प्रवाहित होती है। परिनालिका द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व का मान है। (मुक्त आकाश की पारगम्यता \(=4 \pi \times 10^{-7}\, H / m\) )JEE Mains 2021 मध्यम
- एक गतिपालक चक्र जिसका द्रव्यमान 3 kg और त्रिज्या 5 m है, एक क्षैतिज अक्ष के परितः घूमने के लिए स्वतंत्र है। एक नगण्य द्रव्यमान की डोरी पहिए के चारों ओर लपेटी गई है और डोरी का ढीला सिरा एक 3 kg द्रव्यमान से जुड़ा है। द्रव्यमान को प्रारंभ में विराम पर रखा जाता है और फिर छोड़ा जाता है। जब द्रव्यमान 3 m नीचे उतरता है, तो पहिए की गतिज ऊर्जा ___________ J होगी। (\(g=10~m/s^{2}\))JEE Mains 2026 मध्यम