JEE Mains · Physics · STD 12 - तरंग-प्रकाशिकी
- JEE Mains 2022
- मध्यम
- संख्यात्मक
यंग के द्विक-झिरी प्रयोग में, \(560\,nm\) वाले लेसर प्रकाश द्वारा बने व्यतिकरण प्रारूप में, दो लगातार दीप्त फ्रिन्जों के बीच की दूरी \(7.2\,mm\) है। अब कोई दूसरा प्रकाश स्त्रोत प्रयुक्त किया जाता है, जिससे उत्पन्न व्यतिकरण प्रारूप में दा लगातार दीप्त फ्रिन्जों के बीच की दूरी \(8.1\,mm\) है। दूसरे प्रकाश स्त्रोत की तरंगदैर्ध्य \(............nm\) है।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(C) \(630\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(\beta \propto \lambda\)
\(\lambda_{2}=\frac{9}{8} \lambda_{1}\)
\(\therefore \beta_{2}=\frac{9}{8} \beta_{1}=\frac{9}{8} \times 560=630\,nm\)
Physics के और प्रश्न
- कक्षीय तापमान पर एक दृढ़ द्विपरमाणुक आदर्श गैस एक रूद्धोष्म प्रक्रम से गुजरती है। इस प्रक्रम के लिए तापमान और आयतन में, \(TV ^{ x }=\) नियतांक सम्बन्ध है तो \(x\) होगा।JEE Mains 2019 मध्यम
- एक इलेक्ट्रॉन को विराम अवस्था से एक अनंत अचालक शीट के निकट छोड़ा जाता है, जिसका एकसमान आवेश घनत्व ' \(-\sigma\) ' है। इलेक्ट्रॉन से संबद्ध दे-ब्रॉग्ली तरंगदैर्घ्य के परिवर्तन की दर समय की \(\mathrm{n}\)वीं घात के व्युत्क्रमानुपाती है। \(n\) का संख्यात्मक मान ________ है।JEE Mains 2025 कठिन
- एक द्रव स्तंभ की ऊंचाई \(0.04 \mathrm{~cm}\) एक निश्चित त्रिज्या के साबुन के बुलबुले के अतिरिक्त दाब को संतुलित करती है। यदि द्रव का घनत्व \(8 \times 10^3 \mathrm{~kg} \mathrm{~m}^{-3}\) और साबुन के घोल का पृष्ठ तनाव \(0.28 \mathrm{Nm}^{-1}\) है, तो साबुन के बुलबुले का व्यास _______ \(\mathrm{cm}\) है। (यदि \(g=10 \mathrm{~ms}^{-2}\))JEE Mains 2024 कठिन
- एक 200 फेरों वाली, 10 cm त्रिज्या की परिनालिका के अंदर चुंबकीय क्षेत्र \(2.9 \times 10^{-4} \mathrm{Tesla}\) है। यदि परिनालिका में 0.29 A धारा प्रवाहित होती है, तो परिनालिका की लंबाई ________ \(\pi \mathrm{cm}\) है।JEE Mains 2025 आसान
- एक 10 cm भुजा वाले घन का द्रव्यमान अज्ञात है और 200 gm द्रव्यमान को एक 27 cm लंबी एकसमान दृढ़ छड़ के दो सिरों पर लटकाया गया। द्रव्यमानों सहित छड़ को एक कील पर इस प्रकार रखा गया कि कील बिंदु और 200 gm भार के बीच की दूरी 25 cm थी। प्रारंभ में द्रव्यमान संतुलन में नहीं थे। अज्ञात द्रव्यमान के नीचे एक बीकर रखा गया और उसमें धीरे-धीरे पानी डाला गया। एक निश्चित बिंदु पर द्रव्यमान संतुलन में आ गए और अज्ञात द्रव्यमान का आधा आयतन पानी के अंदर था।
(मान लीजिए कि अज्ञात द्रव्यमान का घनत्व पानी के घनत्व से अधिक है, द्रव्यमान ने पानी अवशोषित नहीं किया और पानी का घनत्व \(1 \mathrm{gm} / \mathrm{cm}^3\) है।) अज्ञात द्रव्यमान ________ kg है।JEE Mains 2025 कठिन - 20 cm त्रिज्या वाली एक वृत्ताकार चकती पर विचार करें जिसका केंद्र मूल-बिंदु पर स्थित है। इस चकती में से 5 cm त्रिज्या का एक वृत्ताकार छेद इस प्रकार काटा जाता है कि छेद का किनारा चकती के किनारे को स्पर्श करता है। शेष बची चकती के द्रव्यमान केंद्र की मूल-बिंदु से दूरी कितनी होगी?JEE Mains 2025 मध्यम
JEE Mains के और PYQ
- A hairpin like shape as shown in figure is made by bending a long current carrying wire. What is the magnitude of a magnetic field at point \(P\) which lies on the centre of the semicircle ?
JEE Mains 2021 कठिन - यदि लाइमन श्रेणी की सीमा आवृति \(v_{L}\) है टोपी फुण्ड श्रेणी की सीमा आवृति होगीJEE Mains 2018 मध्यम
- आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा बाहर की ओर खींचे गए अभिलम्ब को क्रमशः एकांक सदिशों \(\vec{a}, \vec{b}\) और \(\vec{c}\) द्वारा निरूपित किया गया है। इन सदिशों के लिए सही संबंध है।JEE Mains 2021 कठिन
- दिखाई गये चित्र में, प्रतिरोधों के एक परिपथ जाल (नेटवर्क) को \(24 \mathrm{~V}\) की बैटरी से जोड़ा गया है जिसका आन्तरिक प्रतिरोध \(3 \Omega\) है। प्रतिरोध \(\mathrm{R}_4\) व \(\mathrm{R}_5\) में बहने वाली धाराएँ क्रमशः \(\mathrm{I}_4\) व \(\mathrm{I}_5\) हैं। \(\mathrm{I}_4\) व \(\mathrm{I}_5\) के मान है:
JEE Mains 2023 कठिन - मुक्त आकाश में गतिमान किसी विधुतचुम्बकीय तरंग के लिए, विधुत क्षेत्र एवं चुम्बकीय क्षेत्र के कारण औसत ऊर्जा घनत्वों, \(\left( U _{ e }\right)\) और \(\left( U _{ m }\right)\) में सम्बन्ध होगा :JEE Mains 2021 मध्यम