ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - विद्युत धारा PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 5

2013–2026 के 295 प्रश्न। समतुल्य पतिरोध सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

295प्रश्न
10टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 8% मध्यम 47% कठिन 45%

STD 12 - विद्युत धारा के सभी प्रश्न

नए पहले

295 में से 201–250 प्रश्न

  1. 201. जब किसी प्रतिरोधक से \(2\, mA\) धारा प्रवाहित होती है तो वह \(1\, s\) में \(10\, mJ\) ऊर्जा ह्वास करता है। इस प्रतिरोधक का प्रतिरोध \(......\,\Omega\) है। (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) 2021 आसान
  2. 202. कार्बन प्रतिरोधक पर वर्ण कोड चित्रानुसार दिखाए गये है। दिए गए प्रतिरोधक के प्रतिरोध का मान \(......\) है।
    2021 मध्यम
  3. 203. किस समान लम्बाई तथा \(2\) मिलीमीटर व्यास के एक लोहे के तार तथा एक ताँबा-निकिल मिश्रधातु के तार को समान्तर में जोडने पर \(3\) ओम का तुल्य प्रतिरोध प्राप्त होता है ? (\(m\) में) (दिया है लोहे तथा ताँबा-निकिल मिश्रधातु की प्रतिरोधकता क्रमशः \(12\, \mu \Omega \,cm\) तथा \(51\, \mu \Omega \,cm\) है) 2021 कठिन
  4. 204. किसी बैटरी के टर्मिनलों से लम्बाई \('l'\) के किसी चालक तार जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(A\) और विधुतीय प्रतिरोधकता \(\rho\) है, को जोड़ा गया है। इसके सिरों के मध्य \(V\) विभवान्तर के कारण, धारा प्रवाहित होने लगती है। यदि समान पदार्थ के तार की लम्बाई को दोगुना और अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल को आधा कर दिया जाए, तो परिणामी धारा का मान होगा। 2021 मध्यम
  5. 205. किसी चालक का प्रतिरोध \(15^{\circ} C\) पर \(16\, \Omega\) तथा \(100^{\circ} C\) पर \(20\, \Omega\) है। इस चालक के प्रतिरोध, का ताप-गुणांक होगा। 2021 मध्यम
  6. 206. किसी प्रतिरोधक से \(1.5 \,A\) धारा \(20 \,s\) तक प्रवाहित किए जाने पर उसमें \(500 \,J\) ऊष्मीय ऊर्जा उत्पन्न होती है। धारा के मान को \(1.5\, A\) से \(3\, A\) करने पर \(20 \,s\) में उत्पन्न ऊर्जा क्या होगी? (\(J\) में) 2021 मध्यम
  7. 207. किसी तार से प्रवाहित धारा समय पर निम्न रूप से निर्भर करती हैं \(i =\alpha_{0} t +\beta t ^{2}\) यहाँ \(\alpha_{0}=20\;A / s\) तथा \(\beta=8 \;As ^{-2}\) है इस तार के किसी भाग से \(15\; s\) में प्रवाहित होने वाला आवेश होगा। 2021 मध्यम
  8. 208. किसी व्हीटस्टोन सेतु की चार भुजाओं के प्रतिरोध आरेख में दर्शाए अनुसार है। \(BD\) के सिरों पर \(15\, \Omega\) प्रतिरोध का कोई गैल्वैनोमीटर संयोजित है। जब \(AC\) के सिरों पर \(10\, V\) का विभवान्तर स्थापित किया जाता है तो गैल्वैनोमीटर से प्रवाहित धारा परिकलित कीजिए।
    2021 कठिन
  9. 209. किसी विधुत परिपथ में एक नियत \(emf\) का कोई सेल \(5\, \Omega\) प्रतिरोध के किसी लोड प्रतिरोधक के सिरों पर \(1.25\, V\) का विभवान्तर उत्पन्न करता है। यद्यपि यह, \(2 \,\Omega\) लोड प्रतिरोध के सिरों पर \(1 \,V\) का विभवान्तर उत्पन्न करता है। सेल का \(\operatorname{emf} \,\frac{x}{10} \,V\) है। यहाँ \(x\) का मान \(......\) होगा। 2021 मध्यम
  10. 210. मान लीजिए चित्र में दिखाए गए, मीटर ब्रिज में तार \(AB\) की लम्बाई \(72\, cm\) है। \(AB\) के बिन्दु \(P\) पर जो \(A\) से \(x \,cm\) दूरी पर है, गैल्वेनोमीटर जॉकी को रखा गया है। इस स्थिति में गैल्वेनोमीटर में शून्य विक्षेपण है।
    2021 मध्यम
  11. 211. ओम के नियम के प्रयोग में, एक \(10.0 \,cm\) लम्बे एवं \(5.00 \,mm\) व्यास के चालक के सिरों पर \(5.0\, V\) का विभवांतर लगाया गया है। चालक में मापी गई धारा का मान \(2.00\, A\) है। चालक की प्रतिरोधकता में अधिकतम अनुमत प्रतिशत त्रुटि होगी। 2021 कठिन
  12. 212. प्रदर्शित चित्र में \(15\, \Omega\) प्रतिरोध पर वोल्टता पात ( \(V\) में) ज्ञात कीजिये।
    2021 कठिन
  13. 213. पोटैन्शियोमीटर के दिए गए परिपथ में \(AB\) (लम्बाई \(10\, m )\) के सिरों पर विभवान्तर \(E\) है जो कि \(E _{1}\) और \(E _{2}\) से अधिक है। कुंजी \(K_{1}\) को बन्द रखने पर जॉकी को बिन्दु \(J _{1}\) पर तार को स्पर्श करते हुए इस प्रकार समायोजित किया गया है कि गैल्वेनोमीटर में कोई विक्षेपण नहीं होता। अब पहली बैटरी \(\left( E _{1}\right)\) को दूसरी बैटरी \(\left( E _{2}\right)\) द्वारा प्रतिस्थापित करने के लिए कुंजी \(K _{1}\) को खोलकर कुंजी \(K _{2}\) को बन्द कर दिया गया है। तब गैल्वेनोमीटर में जॉकी को \(J _{2}\) पर रखने पर कोई विक्षेपण नहीं आता है। \(\frac{ E _{1}}{ E _{2}}\) का मान \(\frac{ a }{ b }\) होगा जहाँ \(a =...........\) 2021 मध्यम
  14. 214. \(PQ\) एक चालक है जिसकी लम्बाई \('l'\) और इसके पष्ठों के अनुप्रस्थ काट की त्रिज्याएं क्रमशः \(r_{1}\) और \(r_{2}\) \(\left( r _{2}< r _{1}\right)\) हैं। चित्र के अनुसार, एक बैटरी, जिसका \(\operatorname{emf} E\) है को \(PQ\) के सिरों से जोड़ा गया है। नीचे दिए गए विकल्पों में सही विकल्प को चुनिए ( \(P\) से \(Q\) की ओर जाते हुए) :
    2021 कठिन
  15. 215. सर्वप्रथम प्रत्येक \(10\) ओम के \(n\) बराबर प्रतिरोधक \(20\) वोल्ट वि.वा.ब. तथा \(10\) ओम आन्तरिक प्रतिरोध की बैटरी से श्रेणी क्रम में जुड़े होते हैं। प्रवाहित धारा \(I\) प्रेक्षित की जाती है। उसके बाद उसी बैटरी से \(n\) प्रतिरोधक समान्तर क्रम में जोड़े जाते हैं। यह पाया गया है कि धारा का मान \(20\) गुना बढ़ जाता है, तो \(n\) का मान \(.....\) है। 2021 कठिन
  16. 216. \(15\, \Omega, 12 \,\Omega, 4 \,\Omega\) और \(10\, \Omega\) के चार प्रतिरोधकों को क्रमबद्ध जोड़कर एक व्हीटस्टोन परिपथ बनाया जाता है। इस परिपथ को संतुलन में लाने के लिये \(10\, \Omega\) के प्रतिरोधक पर कितने \(\Omega\) का एक प्रतिरोधक पार्श्व संबंधन में जोडा जाना चाहिये \(......\,\Omega\)। 2020 मध्यम
  17. 217. चार प्रतिरोधक जिनके प्रतिरोध \(40 \,\Omega, 60 \,\Omega, 90\, \Omega\) और \(110\, \Omega\) है, एक चतुर्भुज \(ABCD\) के आकार में जोड़े गये है (चित्र देखें) \(AC\) पर एक बैटरी लगी हुई है जिसका विधुत-वाहक बल \(40 \,V\) तथा आंतरिक प्रतिरोध शून्य है। \(B\) और \(D\) के बीच विभवांतर (वोल्ट में) होगा .....।
    2020 मध्यम
  18. 218. चार सुचालक पदार्थ ताँबा, टंग्सटन, पारा तथा एल्यूमिनियम की प्रतिरोधकता क्रमशः \(\rho_{C}, \rho_{T}, \rho_{ M }\) एवं \(\rho_{A}\) है, तो 2020 आसान
  19. 219. दिखाये गये मीटर ब्रिज प्रयोग में \(S\) एक मानक प्रतिरोधक है तथा \(R\) एक प्रतिरोधक तार है। दी हुई स्थिति में संतुलन बिन्दु के लिये लम्बाई \(l=25 \,cm\) है। यदि अब \(R\) की जगह इसी पदार्थ से बना एक दूसरा तार, जिसकी लम्बाई \(R\) की आधी और जिसका व्यास भी \(R\) का आधा हो, लगा दिया जाय तो नये संतुलन बिन्दु के लिये लम्बाई \(l^{\prime}\) का मान ( \(cm\) में) होगा।
    2020 कठिन
  20. 220. दिये गये परिपथ में \(1\, \Omega\) प्रतिरोधक से बहने वाली विधुत धारा \(I _{1}\) का मान ( \(A\) में) है
    2020 मध्यम
  21. 221. दिये गये परिपथ में \(A\) से \(C\) की ओर बहने वाली विद्युत धारा \(i _{1}\) का मान ........ \(A\) होगा।
    2020 मध्यम
  22. 222. दिये गये परिपथ में विभिन्न शाखाओं में धारा और एक प्रतिरोध का मान दिखाये गये हैं। बिन्दु \(A\) के सापेक्ष बिन्दु \(B\) का विभव \(.......V\) है।
    2020 कठिन
  23. 223. दो प्रतिरोधकों का मान \(400\, \Omega\) और \(800\, \Omega\) है तथा इनको श्रेणीबद्ध संबंधन में \(6 \,V\) की बैटरी से जोड़ा गया है। ऐसी स्थिति में \(10\, k \Omega\) प्रतिरोध के एक वोल्टमापी द्वारा \(400 \,\Omega\) प्रतिरोध पर नापे गये विभवान्तर का मान निम्न में से किसके निकटतम होगा  ?(\(V\) में) 2020 मध्यम
  24. 224. दर्शाये गये परिपथ में \(10\, V\) बैटरी में धारा लगभग है
    2020 मध्यम
  25. 225. एक \(10\, V\) विधुत वाहक बल के आदर्श सैल को चित्रानुसार एक परिपथ से जोड़ा गया है। इस परिपथ में प्रत्येक प्रतिरोधक का मान \(2\, \Omega\) है। इस स्थिति में जब संधारित्र पूर्ण रूप से आवेशित हो जाये तो उसके बीच विभवान्तर ( \(V\) में) होगा ....
    2020 कठिन
  26. 226. एक \(3.0\, V\) की बैटरी को किसी प्रतिरोधक के साथ जोड़ा जाता है जो \(0.5\, W\) शक्ति व्यय करता है। यदि बैटरी की सिरा वोल्टता \(2.5\, V\) हो तो आंतरिक प्रतिरोध में शक्ति व्यय .........\(W\) होगा। 2020 कठिन
  27. 227. एक इमारत में \(45\, W\) के \(15\) बल्ब, \(100 \,W\) के \(15\) बल्ब, \(10\, W\) के \(15\) छोटे पंखे और \(1\, kW\) के दो हीटर हैं। इसमें आने वाली विधुत धारा \(220 \,V\) पर आती है। इस इमारत में लगने वाले फ्यूज की न्यूनतम रेटिंग होगी। (\(A\) में) 2020 मध्यम
  28. 228. एक पोटेन्शियोमीटर के तार की लम्बाई \(1200\, cm\) है और इसमें \(60 \,mA\) की विधुत धारा प्रवाहित हो रही है। एक \(5 \,V\) विधुत-वाहक बल तथा \(20 \,\Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाले सैल के लिये इस पर संतुलन बिन्दु \(1000 \,cm\) पर आता है। तब पोटेन्शियोमीटर के तार का प्रतिरोध ............. \(\Omega\) है। 2020 मध्यम
  29. 229. एक पोटेन्शियोमीटर में एक सेल \(560\, cm\) लम्बाई पर संतुलित होता है। यदि सेल के समान्तर \(10 \,\Omega\) का एक प्रतिरोधक लगा दिया जाये तो संतुलन की लम्बाई \(60\, cm\) से बदल जाती है। यदि सेल का आंतरिक प्रतिरोध \(\frac{ N }{10} \, \Omega\) हो (यहाँ \(N\) एक पूर्णांक है।) तो \(N\) का मान है\(.....\)। 2020 मध्यम
  30. 230. क्रमबद्ध श्रेणी में जोड़ी हुई दो बैटरियों को पार्श्व सम्बंधन (parallel combination) में जुड़े दो प्रतिरोधक तारों से जोड़ा गया है। दोनों बैटरियों का विधुत वाहक बल \(10\, V\) है पर उनकी आंतरिक प्रतिरोधकता \(20 \,\Omega\) और \(5 \,\Omega\) है। तारों के प्रतिरोध \(30 \,\Omega\) और \(R\, \Omega\) हैं। ऐसी दशा में यदि \(20\, \Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाली बैटरी के टर्मिनलों का विभवान्तर शून्य हो तो \(R\) ( \(\Omega\) में) का मान है। 2020 कठिन
  31. 231. निम्नलिखित में से कौनसा दिखायी नहीं देगा, जब एक अवयव पर जोडे गये एक मल्टीमीटर (प्रतिरोध मापन मोड में प्रचालित) के प्रोब को एक दूसरे की जगह लगा दिया जाता है ? 2020 मध्यम
  32. 232. टार्च में प्रयोग आने वाली \(l\) लम्बाई की एक बैटरी को इस प्रकार बना मानिये कि इसमें \('a'\) त्रिज्या की एक बेलनाकार छड़ समअक्षीय \('b'\) त्रिज्या के एक बेलनाकार खोल (shell) के अन्दर है और इनके बीच का स्थान \(\rho\) प्रतिरोधकता (resistivity) के एक इलैक्ट्रोलाइट से भरा हुआ है। (चित्र देखें)। यदि बैटरी \(R\) मान के एक प्रतिरोध (resistance) से जोड़ा जाता है तो प्रतिरोध में अधिकतम जूल हीटिंग के लिये:
    2020 कठिन
  33. 233. \(1 \,m\) लम्बाई व \(5\, \Omega\) प्रतिरोध के विभवमापी के प्राथमिक परिपथ में एक \(4\, V\) की आदर्श सेल तथा श्रेणीक्रम में प्रतिरोध \(R\) लगाते हैं। \(R\) का वह मान, जो विभवमापी की \(10\, cm\) लम्बाई पर \(5\, mV\) का विभवान्तर दिखता है, ............ \(\Omega\) होगा। 2019 मध्यम
  34. 234. \(2 \,W\) के एक कार्बन प्रतिरोध को क्रमशः हरे, काले लाल तथा भूरे रंग में कलर कोड किया गया है। अधिकतम धारा जो इस प्रतिरोध से बह सकती है, ........... \(mA\) होगी । 2019 मध्यम
  35. 235. \(200\, \Omega\) के एक प्रतिरोध का एक निश्चित वर्ण संकेत (color code) है। यदि लाल वर्ण को हरे वर्ण से विस्थापित कर देते है तो नया प्रतिरोध ............. \(\Omega\) होगा। 2019 मध्यम
  36. 236. \((25 \,W , 220 \,V )\) तथा \((100\, W , 220 \,V )\) रेटिंग के दो बिजली के बल्बों को एक \(220\, V\) के स्त्रोत के साथ श्रेणीक्रम में लगाया गया है। यदि \(25\, W\) व \(100\, W\) के बल्ब द्वारा ली गयी शक्ति का मान क्रमशः \(P_{1}\) व \(P_{2}\) है तो ? 2019 कठिन
  37. 237. \(3 \,\Omega\) प्रतिरोध वाले एक धातु के तार को खींचकर उसकी पुरानी लम्बाई का दोगुना एक समान तार बनाया गया है। इस नये तार को मोड़कर तथा दोनों सिरे जोड़कर एक वृत्त बनाते हैं। यदि इस वृत्त के दो बिन्दु केन्द्र से \(60^{\circ}\) का कोण बनाते हैं तो इन दोनों बिन्दुओं के बीच तुल्य प्रतिरोध होगा। 2019 मध्यम
  38. 238. आंतरिक प्रतिरोध \(r\) की एक सेल बाह्य प्रतिरोध \(R\) में धारा प्रवाहित करती है। सेल द्वारा प्रतिरोध को प्रदान की गयी शक्ति का मान अधिकतम होगा, जब :- 2019 मध्यम
  39. 239. अनुप्रस्थ काट की त्रिज्या \(5\, mm\) वाले ताँबे (प्रतिरोधकता \(\left.=1.7 \times 10^{-8}\, \Omega m \right)\) के एक चालक से \(5\, A\) की धारा प्रवाहित होती है। यदि आवेशों का अपवाह वेग \(1.1 \times 10^{-3} \,m / s\) है तो उनकी गतिशीलता \(.......\,m^2/Vs\) होगी। 2019 मध्यम
  40. 240. चित्र में दिखाई गयी बैटरी से निकली धारा का मान (एम्पियर में) क्या होगा ? दिया गया है : \(R _{1}=15\, \Omega, R _{2}=10 \,\Omega, R _{3}=20\, \Omega, R _{4}=5\, \Omega\) \(R _{5}=25\, \Omega, R _{6}=30\, \Omega, E =15 \,V\)
    2019 मध्यम
  41. 241. दिए गए परिपथ में जब स्विच \(S\) को बंद करते हैं, तो धारा \(i\) का मान \(......\,A\) होगा :
    2019 मध्यम
  42. 242. दिए गये परिपथ में संधारित्र का आवेश ज्ञात करें। (\(\mu  C\) में)
    2019 मध्यम
  43. 243. दिखाये गये चित्रानुसार मीटर सेतु के एक प्रयोग में \(A\) से \(40 \,cm\) दूरी पर शून्य बिन्दु प्राप्त होता है। यदि \(10\, \Omega\) के एक प्रतिरोध को \(R _{1}\) के साथ श्रेणीक्रम में लगाते हैं, तो शून्य बिन्दु \(10 \,cm\) विस्थापित हो जाता है। वह प्रतिरोध, जिसको \(\left( R _{1}+10\right) \,\Omega\) के साथ समान्तर क्रम में लगाने से शून्य बिन्दु पुन: अपनी आरम्भिक स्थिति में आ जाता है, होना चाहिये। (\(\Omega\) में)
    2019 कठिन
  44. 244. दिखाये गये परिपथ में, \(R _{1}=1.0\, \Omega, R _{2}=2.0\, \Omega\), \(E _{1}=2\, V\) और \(E _{2}= E _{3}=4 \,V\) है। बिन्दुओं ' \(a\) ' एवं ' \(b\) ' के बीच विभवान्तर लगभग ( \(V\) में) है?
    2019 मध्यम
  45. 245. दिये गये परिपथ में \(18 \,V\) की सेल का आंतरिक प्रतिरोध नगण्य है। यदि \(R _{1}=400\, \Omega, R _{3}=100\, \Omega\) तथा \(R _{4}=500\, \Omega\), है और \(R _{4}\) पर लगे एक आदर्श वोल्टमीटर का पाठ्यांक \(5\,V\) है, तो \(R _{2}\) का मान .......... \(\Omega\) होगा।
    2019 मध्यम
  46. 246. दिये गये परिपथ में \(A\) तथा \(B\) के बीच विभवान्तर ........ \(V\) है।
    2019 मध्यम
  47. 247. दिये गये परिपथ में, एक आदर्श वोल्टमीटर को जब \(10 \,\Omega\) प्रतिरोध के सिरों पर लगाते हैं तो वह \(2 \,V\) मापता है। प्रत्येक सेल का आंतरिक प्रतिरोध \(r\) होगा ................. \(\Omega\)।
    2019 मध्यम
  48. 248. दिये गये परिपथ में मीटर सेतु \(AB\) का प्रतिरोध \(4 \,\Omega\) है। वि. वा. बल \(\varepsilon=0.5 \,V\) तथा धारा नियंत्रक के प्रतिरोध \(R _{ h }=2\, \Omega\) के लिये शून्य बिन्दु \(J\) पर प्राप्त होता है। जब इस सेल को वि. वा. बल \(\varepsilon=\varepsilon_{2}\) की सेल से बदल देते हैं तो \(R _{ h }=6 \,\Omega\) के लिये शून्य बिन्दु पुनः \(J\) पर मिलता है। वि. वा. बल \(\varepsilon_{2}\) होगा \(....\,V\) ।
    2019 कठिन
  49. 249. दो बराबर प्रतिरोधों को जब श्रेणीक्रम में एक बैटरी से जोड़ते हैं तो ये \(60\, W\) विधुत शक्ति का उपभोग करते हैं। यदि इन प्रतिरोधों को अब समान्तर क्रम में इसी बैटरी से जोड़ा ताये तो उपभोग की गयी शक्ति \(.....\,W\) होगी। 2019 मध्यम
  50. 250. दर्शाये गये प्रतिरोधकों के परिपथ को, \(16 \,V\) के एक डी.सी. (D.C.) स्रोत से जोड़ा गया है। परिपथ द्वारा उपभुक्त शक्ति \(4\) वॉट है तो, \(R\) का मान ............ \(\Omega\) होगा ।
    2019 मध्यम