ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - विद्युत धारा PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 4

2013–2026 के 295 प्रश्न। समतुल्य पतिरोध सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

295प्रश्न
10टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 8% मध्यम 47% कठिन 45%

STD 12 - विद्युत धारा के सभी प्रश्न

नए पहले

295 में से 151–200 प्रश्न

  1. 151. एक मीटर सेतु परिपथ में, प्रतिरोधों को चित्र में दर्शाये अनुसार जोड़ा गया है। संतुलन लम्बाई \(1_1, 40\,cm\) है। इसके बाद, एक अज्ञात प्रतिरोध \(x\), \(P\) के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है, जिससे समान सिरे से नापी गई नई संतुलन लम्बाई का मान \(80\,cm\) हो जाता है, तो \(x\) का मान \(........\Omega\) होगा।
    2022 कठिन
  2. 152. एक प्रतिरोध \(300\,J\) की ऊष्मीय ऊर्जा \(15\,s\) सेकण्ड में उत्पन्न करता है, जब \(2\,A\) की धारा इससे प्रवाहित होती है। यदि धारा \(3\,A\) तक बढ जाती है तो \(10\,s\) में उत्पन्न ऊर्जा \(J\) में ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  3. 153. एक सेल को \(8\,\Omega\) प्रतिरोध से शंट करने पर \(3\,m\) लम्बे विभवमापी तार पर संतुलित होता है। संतुलन लम्बाई \(2\,m\) होती है जब शंट का प्रतिरोध \(4\,\Omega\) है। सेल का आंतरिक प्रतिरोध का मान \(\Omega\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  4. 154. एक तार से प्रवहित धारा तथा आरोपित विभव का परिवर्तन चित्रानुसार है। तार की लम्बाई \(31.4\,cm\) है। तार का व्यास \(2.4\,cm\) है। तार की प्रतिरोधकता \(x \times 10^{-3} \Omega\,cm\) है तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। \([\pi=3.14\) लें \(]\)
    2022 मध्यम
  5. 155. एक विभवमापी जिसके तार की लम्बाई \(10\,m\) तथा प्रतिरोध \(20\,\Omega\) है, श्रेणी क्रम में एक \(25\,V\) बैटरी तथा एक बाह्य प्रतिरोध \(30\,\Omega\) से जुड़ा है। एक सेल जिसका विद्युत वाहक बल \(E\) है, द्वितीयक परिपथ में \(250 cm\) विभवमापी तार पर संतुलित होता है। \(E\) का मान वोल्ट में \(\frac{ x }{10}\) है तो \(x\) का मान बताइए। 2022 मध्यम
  6. 156. एक विभवमापी परिपथ में, \(1.20\,V\) विदयुतवाहक बल \((emf)\) वाले सैल के लिए संतुलन बिंदू तार की \(36\,cm\) की लम्बाई पर मिलता है। अब इस सैल की जगह, \(1.80\,V\,emf\) वाला एक दूसरा सैल लगाया जाता है। उपरोक्त स्थितियों में, विभवमापी के तार की संतुलित लम्बाईयों में आए अंतर का मान \(...........cm\) होगा। 2022 कठिन
  7. 157. एक विभवमापी संयोजन में एक सेल, तार पर \(75\,cm\) लम्बाई पर संतुलित होता है। इस सेल को अन्य अज्ञात विद्युत वाहक बल वाले सेल से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है। यदि दोनो सेलों के विद्युत वाहक बल का अनुपात \(3: 2\) है तो दोनों प्रयोग में विभवमापी तार पर संतुलित लम्बाई में अन्तर \(.............cm\) है। 2022 मध्यम
  8. 158. किसी \(1\,m\) लम्बे ताँबे के तार में, \(1\,A\) मान की धारा प्रवाहित हो रही है। यदि तार का अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(2.0\,mm ^2\) है, एवं ताँबें की प्रतिरोधकता \(1.7 \times 10^{-8} \Omega m\) है तो तार में प्रवाहित इलेक्ट्रॉन द्वारा अनुभव किए जाने वाला बल \(...........\times 10^{-23} N\) है । (इलेक्ट्रॉन पर आवेश \(=1.6 \times 10^{-19}\,C\) ) 2022 मध्यम
  9. 159. किसी \(1\) मीटर लम्बे तार को दो असमान भागों \(X\) और \(Y\) में तोड़ा गया है। तार के \(X\) भाग को बढ़ाकर एक और तार \(W\) बनाया गया। \(W\) की लम्बाई \(X\) की लम्बाई से दोगुनी एवं \(W\) का प्रतिरोध \(Y\) के प्रतिरोध से दोगुना है। \(X\) और \(Y\) की लम्बाईयों का अनुपात ज्ञात करो। 2022 मध्यम
  10. 160. मीटर सेतु के प्रयोग के दिए हुए चित्र में, धारामापी के शून्य विक्षेप के लिए, संतुलन लम्बाई \(AC\) का मान \(40\,cm\) है। यदि तार \(AB\) की त्रिज्या दोगुनी कर दी जाए, तो संतुलन लम्बाई का मान \(...........cm\) होगा।
    2022 मध्यम
  11. 161. मीटर सेतु प्रयोग में अज्ञात प्रतिरोध ' \(S\) ' ज्ञात करने के लिए, शून्य विक्षेप बाँयी ओर से \(30\,cm\) दूर चित्र में दर्शाये बिन्दु \(D\) पर प्राप्त होता है। यदि \(R\) का मान \(5.6\,k \Omega\) हो, तो अज्ञात प्रतिरोध ' \(S\) ' का नाम \(.............\Omega\) होगा।
    2022 मध्यम
  12. 162. नीचे दो कथन दिए गए हैं, इनमें से एक अभिकथन \(A\) द्वारा निरूपित है, एवं दूसरा कारण \(R\) द्वारा निरूपित है। अभिकथन \(A\) : कॉनसटैन्टन एवं मैगनिन जैसी धातुऐं मानक प्रतिरोध कुंडली बनाने में प्रयुक्त होती है। कारण \(R\) : कॉनसटैन्टन एवं मैंगनिन के प्रतिरोध ताप गुणांक का मान बहुत कम होता है। उपरोक्त कथनों के आधार पर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें। 2022 मध्यम
  13. 163. नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन \(-I :\) \(80 \Omega\) प्रतिरोध के किसी एकसमान तार को चार बराबर भागों में काटा जाता है। अब इन भागों को पार्श्व क्रम में जोड़ दिया जाता है। संयोजन का तुल्य प्रतिरोध \(5\,\Omega\) होगा। कथन \(-II :\) किसी विद्युत परिपथ में \(2 R\) एवं \(3 R\) मान वाले दो प्रतिरोध पार्श्व क्रम में जुड़े हैं। \(3 R\) एवं \(2 R\) में उत्पन्न हुई ऊष्मीय ऊर्जाओं का अनुपात \(3: 2\) होगा। ऊपर दिए गए कथनों के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए। 2022 मध्यम
  14. 164. प्रदर्शित नेटवर्क के लिये \(V _{ B }- V _{ A }\) का मान \(V\) में ज्ञात कीजिये ।
    2022 मध्यम
  15. 165. \(R _1\) प्रतिरोध वाले एक तार को खींचकर इसकी लम्बाई में, इसकी वास्तविक लम्बाई के दो गुना के बराबर वृद्धि की जाती है। नए प्रतिरोध का वास्तविक प्रतिरोध से अनुपात है: 2022 आसान
  16. 166. \(R\) प्रतिरोध का एक मिश्रित चालक बनाने के लिए \(l\) लम्बाई एवं \(d\) व्यास वाले आठ ताँबे के तारों को पार्श्व क्रम में जोड़ा जाता है। यदि \(2 l\) लम्बाई वाले किसी अकेले ताँबे के तार का प्रतिरोध \((R)\) समान है, तो इस तार का व्यास \(..........d\) होगा। 2022 आसान
  17. 167. समान मात्रा में ऊप्मा ऊर्जा उत्पन्न करने के लिये दो कुण्डलियों को क्रमशः \(20\) मिनट तथा \(60\) मिनट की आवश्यकता होती है। यदि इन्हें समान स्त्रोत से समान्तर क्रम में जोड़ा जाता है तो कुण्डलियों के संयोजन द्वारा ऊप्मा की समान मात्रा उत्पन्न करने में लगा आवश्यक समय (मिनट में) ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
  18. 168. समान वि.वा.ब. \((emf)\) परन्तु भिन्न-भिन्न आंतरिक प्रतिरोधों \(r _1\) व \(r _2\) वाले दो सैलों को \(R\) प्रतिरोध के साथ श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। \(R\) प्रतिरोध का वह मान, जिसके लिए दूसरे सैल पर विभवान्तर शून्य है :- 2022 मध्यम
  19. 169. त्रिज्या \(4\,mm\) वाले एक बेलनाकार तार में धारा घनत्व \(4 \times 10^6\,Am ^{-2}\) है। तार के बाहृय भाग से त्रिज्यीय दूरी \(\frac{R}{2}\) तथा \(R\) के मध्य प्रवाहित धारा \(\pi A\) में ज्ञात कीजिए। 2022 मध्यम
  20. 170. त्रिज्या \(r =4.0\,mm\) के बेलनाकार तार में धारा घनत्व \(1.0 \times 10^6 A / m ^2\) है। तार के \(r / 2\) से \(r\) त्रिज्यीय दूरी के बाहरी भाग में प्रवाहित धारा \(x \pi A\) है। \(x\) का मान ज्ञात कीजिये। 2022 कठिन
  21. 171. तापमान \(10^{\circ}\,C\) तथा \(30^{\circ}\,C\) पर एक तार का प्रतिरोध क्रमश: \(2 \Omega\) तथा \(3 \Omega\) है तो तार के पदार्थ के प्रतिरोध तापीय गुणांक \(........^{\circ}C ^{-1}\) होगा । 2022 मध्यम
  22. 172. तीन प्रतिरोधों \(A =2 \Omega, B =4 \Omega, C =6 \Omega\) का उपयुक्त (उचित) संयोजन क्या हो कि तुल्य प्रतिरोध \(\left(\frac{22}{3}\right) \Omega\) प्राप्त हो सके ? 2022 मध्यम
  23. 173. \(0.04\,m ^{2}\) अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल के मैग्नीशियम के किसी अरैखिक तार से \(5\, A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। तार के प्रत्येक बिन्दु पर धारा घनत्व की दिशा अनुप्रस्थकाट क्षेत्रफल के एकांक सदिश के साथ \(60^{\circ}\) का कोण बनाती है। इस चालक के प्रत्येक बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र का परिमाण ....\({V} / {m}\) होगा। (मैग्नीशियम की प्रतिरोधकता \(\rho=44 \times 10^{-8}\, \Omega m\) ) 2021 कठिन
  24. 174. \(1\, \Omega\) प्रतिरोध के किसी तार की लम्बाई \(1 \,m\) है। इस तार को खींचकर इसकी लम्बाई में \(25\, \%\) की वद्धि की गयी है। निकटतम पूर्णांक तक तार के प्रतिरोध में होने वाला प्रतिशत परिवर्तन \(.....\,\%\) होगा। 2021 कठिन
  25. 175. \(100\, V\) पर \(200\, W\) अनुमतांक के किसी बल्ब को परिपथ में \(200 \,V\) की आपूर्ति के साथ उपयोग किया गया। इस बल्ब के साथ श्रेणी में \(R =..........\,\Omega\) के प्रतिरोध को लगाया जाना चाहिए ताकि बल्ब समान (अपनी मूल) शक्ति प्रदान करें। 2021 मध्यम
  26. 176. \(16\, \Omega\) तार को मोडकर एक वर्गाकार पाश बनाया गया। \(1 \,\Omega\) आंतरिक प्रतिरोध वाले \(9 \,V\) सप्लाई से इसकी एक भुजा को सम्पर्कित किया गया है। वर्गाकार पाश के विकर्ण में सम्भावित पात \(......\,\times 10^{-1} V\) है। 2021 मध्यम
  27. 177. \(3\) तारों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध \(2\, \Omega\) है, से बने एक समबाहु त्रिभुज \(PQR\) के कोने \(P\) से \(6\, A\) की कोई धारा प्रवेश करके \(R\) से बाहर निकलती है। धारा \(i_{1}\) का मान \(....\,A\) है।
    2021 कठिन
  28. 178. \(36\, \Omega\) के एक समान उष्मीय तार को \(240\, V\) विभवान्तर के सिरे से जोड़ दिया जाता है। तार को आधा काट दिया जाता है तथा प्रत्येक आधे भाग पर \(240\, V\) विभवान्तर लगाया जाता है। पहली दशा तथा दूसरी दशा में कुल शक्ति क्षय का अनुपात \(1 : x\) होता है जहाँ \(x\,=\,.....\) है। 2021 मध्यम
  29. 179. \(5\) समान सेलें आन्तारिक प्रतिरोध \(1\, \Omega\) तथा वि.वा.ब. \(5\, V\) को श्रेणी क्रम तथा समान्तर क्रम में एक बाह्य प्रतिरोध \(R\) के साथ जोड़ी जाती हैं। \('R'\) के किस मान के लिये श्रेणी तथा समान्तर क्रम में विधुत धारा समान होगी? (\(\Omega\) में) 2021 कठिन
  30. 180. \(500\) वाट का बल्ब, \(100\) वोल्ट पर \(200\) वोल्ट संभरण के परिपथ में प्रयुक्त होता है। \(500\) वाट शक्ति प्रेषित करने के लिए बल्ब के श्रेणीक्रम में लगने वाले प्रतिरोध \(R\) की गणना कीजिए। (\(\Omega\) में) 2021 मध्यम
  31. 181. \(6\, \Omega\) के प्रतिरोध से प्रवाहित धारा का मान \(.....\,A\) है :
    2021 कठिन
  32. 182. आरेख में दर्शाए अनुसार \(6 \,V\) विधुत वाहक बल और \(2\, \Omega\) आन्तरिक प्रतिरोध वाले एक सेल \(E _{1}\) को \(4\, V\) विधुत वाहक बल और \(8\, \Omega\) आन्तरिक प्रतिरोध के एक अन्य सेल \(E _{2}\) से संयोजित किया गया है। बिन्दुओं \(X\) और \(Y\) के सिरों के बीच विभवान्तर \(......\,V\) होगा।
    2021 कठिन
  33. 183. आरेख में दर्शाए अनुसार लंबाई \(25\, cm\) और अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(3\, mm ^{2}\) की किसी कॉपर \(( Cu )\) की छड़ को उसी साइज की एलुमिनियम \(( Al )\) की छड़ से जोड़ा गया है। इस संयोजन का इसके सिरों \(A\) और \(B\) के बीच प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। (\({m} \Omega\) में) (कॉपर की प्रतिरोधकता \(=1.7 \times 10^{-8} \,\Omega \,m\) तथा एलुमिनियम की प्रतिरोधकता \(=2.6 \times 10^{-8}\, \Omega \,m\) लीजिए)
    2021 कठिन
  34. 184. आरेख में पोटैन्शियोमीटर परिपथ दिया गया है जिसमें तार \(AB\) की लम्बाई \(10 \,m\) है। इस तार का प्रति एकांक लम्बाई प्रतिरोध \(0.1\, \Omega / cm\) है। तार \(AB\) के सिरों से \(\operatorname{emf} E\) और आंतरिक प्रतिरोध \('r'\) की कोई बैटरी संयोजित हैं। इस पोटैन्शियोमीटर से मापी जा सकने वाली अधिकतम \(emf\) है। (\(V\) में)
    2021 मध्यम
  35. 185. चित्र में दिए गये नेटवर्क के बिन्दुओं \(a\) तथा \(b\) के बीच तुल्य प्रतिरोधों का अनुपात \(x : 8\) होता है, जब स्विच को क्रमशः खुला और बन्द रखते हैं। \(x\) का मान ...... है।
    2021 कठिन
  36. 186. चित्रानुसार एक \(50 \,\mu F\) का धारित्र परिपथ मे जोड़ा जाता है। धारित्र के ऊपरी प्लेट पर आवेश \(.....\,\mu C\) होता है।
    2021 मध्यम
  37. 187. दिए गए आरेख में स्विच \(S _{1}\) और \(S _{2}\) खुली स्थिति में हैं। जब \(S _{1}\) और \(S _{2}\) बन्द हैं तब \(a\) और \(b\) के बीच प्रतिरोध \(......\,\Omega\) होगा।
    2021 कठिन
  38. 188. दिए गए पोटैन्शियोमीटर के तार का प्रतिरोध \(10\) \(\Omega\) है। जब सर्पी सम्पर्क पोटैन्शियोमीटर के तार के मध्य में है, तो \(2 \,\Omega\) प्रतिरोधक के सिरों पर विभवपात \(.......\) होगा।
    2021 कठिन
  39. 189. दिए गए परिपथ में \(10\, \Omega\) प्रतिरोधक के सिरों पर वोल्टता \(x\) वोल्ट है।
    2021 मध्यम
  40. 190. दिए गए विधुत परिपथ में \('S'\) एक द्विदिशिक स्विच है। प्रारम्भ में स्विच \(S\) खुला है और तब \(T _{1}\) को \(T _{2}\) से जोड़ा गया है। जैसे ही \(R =6\, \Omega\) में धारा, अधिकतम नियत धारा के मान को प्राप्त करती है, \(T _{1}\) का संबंध \(T _{2}\) से टूट जाता है और तुरंत \(T _{3}\) से जुड़ जाता है। \(r =3\, \Omega\) प्रतिरोध में क्षय वोल्टेज का मान, जब \(T _{1}, T _{3}\) से जुड़ता है \(........\,V\) होगा। (निकटतम पूर्णाक में)
    2021 कठिन
  41. 191. दिए गये चित्र में सेल का वि.वा. बल \(2.2\, V\) तथा आन्तरिक प्रतिरोध \(0.6 \,\Omega\) है। पूरे परिपथ में क्षय शक्ति की गणना कीजिए। (\(W\) में)
    2021 कठिन
  42. 192. दिए गये परिपथ में \(A\) तथा \(B\) सिरों के बीच तुल्य प्रतिरोध \(.....\,\Omega\) होगा।
    2021 कठिन
  43. 193. दी गयी पोटैन्शियोमीटर परिपथ व्यवस्था में संतुलन लम्बाई \(AC\) का मापित मान \(250 \,cm\) है। जब गैल्वैनोमीटर के संयोजन को दिए गए आरेख में बिन्दु \((1)\) से बिन्दु \((2)\) पर स्थानान्तरित कर दिया जाता है, तो संतुलन लम्बाई \(400 \,cm\) हो जाती है। दो सैलों की \(emf\) का अनुपात \(\frac{\varepsilon_{1}}{\varepsilon_{2}}\) \(.....\) होगा।
    2021 कठिन
  44. 194. दिखाए गए चित्र में \(5\, k \Omega\) के प्रतिरोध से गुजरने वाली धारा का मान ' \(x\) ' \(mA\) है। \(' x'\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(......\) है।
    2021 मध्यम
  45. 195. दो सेल जिनके विधुत वाहक बल \(2 E\) और \(E\) तथा आंतरिक प्रतिरोध क्रमशः \(r_{1}\) और \(r_{2}\) हैं किसी बाह्य प्रतिरोध \(R\) से संयोजित है (आरेख देखिए) \(R\) का वह मान क्या है जिसके लिए पहले सेल के टर्मिनलों के बीच विभवान्तर शून्य हो जाता है ?
    2021 कठिन
  46. 196. दो समान लम्बाई और मोटाई के तारों को पार्श्व में संयोजित किया गया है। इन तारों के विशिष्ट प्रतिरोधों के मान क्रमशः \(6\, \Omega\, cm\) और \(3\, \Omega \,cm\) है। प्रभावी प्रतिरोधकता का मान \(\rho \,\Omega \,cm\) है। \(\rho\) का निकटतम पूर्णांक में मान \(.......\,\rho\) 2021 मध्यम
  47. 197. दर्शाए गए परिपथ में समय \(t =3.2\, s\) पर धारा का मान \(......\,A\) होगा। [वोल्टता वितरण \(V ( t )\) को आरेख \((1)\) तथा परिपथ को आरेख \((2)\) में दर्शाया गया है।]
    2021 कठिन
  48. 198. एक तार जिसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(5 \,mm ^{2}\) है से \(10\, A\) की धारा प्रवाहित हो रही है। अपवाह वेग का मान \(2 \times 10^{-3}\, ms ^{-1}\) है। तार के प्रति घन मीटर में मुक्त इलेक्ट्रॉनों की संख्या \(......\) है । 2021 मध्यम
  49. 199. एक वर्गाकार आकृति के तार की प्रत्येक भुजा का प्रतिरोध \(3\, \Omega\) है तथा इसे एक पूर्ण वत्त के रूप में मोड़ा गया है। वत्त के दो व्यासीय विपरीत बिन्दुओं के मध्य प्रतिरोध का मान \(.......\,\Omega\) में ज्ञात कीजिये। 2021 मध्यम
  50. 200. जब एक प्रतिरोधक से \(4\) एम्पियर की धारा प्रवाहित की जाती है, तो \(192\, J\) ऊर्जा एक सेकन्ड में क्षय होती है। यदि अब धारा को दो गुना कर दिया जाय तो \(5\) सेकन्ड में क्षय उष्मीय ऊर्जा \(.....\,J\) होती है। 2021 मध्यम