ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 12 - विद्युत धारा PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 3

2013–2026 के 295 प्रश्न। समतुल्य पतिरोध सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

295प्रश्न
10टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 8% मध्यम 47% कठिन 45%

STD 12 - विद्युत धारा के सभी प्रश्न

नए पहले

295 में से 101–150 प्रश्न

  1. 101. एक तार का प्रतिरोध \(5 \ \Omega\) है। इसकी वास्तविक लम्बाई खींचकर पाँच गुनी कर देने पर इसका नया प्रतिरोध (ओम में) होगा - 2023 मध्यम
  2. 102. एक विद्युत परिपथ के एक भाग को चित्र में दर्शाया गया है। बिन्दु \(\mathrm{a}, \mathrm{b}\) तथा \(\mathrm{c}\) पर विभव क्रमशः \(30 \mathrm{~V}\), \(12 \mathrm{~V}\) तथा \(2 \mathrm{~V}\) हैं। \(20 \Omega\) प्रतिरोध में बहने वाली धारा होगी :
    2023 कठिन
  3. 103. हीटर के दो समरूप फिलामेंटों को पहले समानान्तर क्रम में फिर श्रेणी क्रम में जोड़ा जाता है। समान आरोपित विभव के लिए, समान समय में समानान्तर क्रम में उत्पन्न ऊष्मा का श्रेणीक्रम में उत्पन्न ऊष्मा से अनुपात होगा: 2023 मध्यम
  4. 104. इस चित्र में धारामापी \(\mathrm{G}\) की कुण्डली का प्रतिरोध \(2 \Omega\) है। सेल का विद्युत वाहक बल \(4 \mathrm{~V}\) है। \(\mathrm{C}_1\) व \(\mathrm{C}_2\) पर विभवान्तरों का अनुपात है:
    2023 कठिन
  5. 105. जब दो प्रतिरोधो \(R_1\) एवं \(R_2\) को श्रेणी क्रम में जोड़कर मीटर सेतु के बाऐं खाँचे में लगाया जाता है, तथा \(10 \Omega\) के एक प्रतिरोध को मीटर सेतु के दाँऐ खाँचे में लगाया जाता है तो शून्य विक्षेप बाऐं से \(60 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर मिलता है। जब \(R_1\) एवं \(R_2\) को पार्श्व क्रम में जोड़कर मीटर सेतु के बाऐ खाँचे में तथा \(3 \Omega\) वाले प्रतिरोध को दाऐं खाँचे में लगाया जाता है तो शून्य विक्षेप बाऐं सिरे से \(40 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर मिलता है। \(\mathrm{R}_1 \mathrm{R}_2\) का गुणनफल _____________ \(\Omega^2\) होगा। 2023 कठिन
  6. 106. किसी चालक में प्रवाहित आवेश \(\mathrm{Q}(\mathrm{t})=\alpha \mathrm{t}-\beta \mathrm{t}^2+\gamma \mathrm{t}^3\) के अनुसार समय के साथ परिवर्तित हो रहा है। जहाँ \(\alpha, \beta\) एवं \(\gamma\) स्थिरांक है। धारा का न्यूनतम मान है : 2023 मध्यम
  7. 107. किसी एक समान धात्विक तार में \(2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है, जब इसके सिरों पर \(3.4 \mathrm{~V}\) वाली बैट्री को लगाया जाता है। एकसमान धात्विक तार का द्रव्यमान \(8.92 \times 10^{-3} \mathrm{~kg}\), घनत्व \(8.92 \times 10^3\) \(\mathrm{kg} / \mathrm{m}^3\) एवं प्रतिरोधकता \(1.7 \times 10^{-8} \Omega-\mathrm{m}\) है। तार की लम्बाई है: 2023 मध्यम
  8. 108. किसी स्रोत के सिरों से जुड़े चालक में \(0^{\circ} \mathrm{C}\) एवं \(100^{\circ} \mathrm{C}\) पर क्रमशः \(2 \mathrm{~A}\) एवं \(1.2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित होती है। \(50^{\circ} \mathrm{C}\) पर चालक में प्रवाहित धारा का मान____________\(\times 10^2 \mathrm{~mA}\) होगा। 2023 कठिन
  9. 109. किसी वैद्युत परिपथ में समान्तर क्रम में जुड़े \(R\) व \(3 R\) प्रतिरोधो में उत्पन्न तापीय ऊर्जा का अनुपात हैं: 2023 आसान
  10. 110. किसी विद्युत परिपथ में जुडे हुए एक चालक के इलेक्ट्रोनों का अपवाह वेग \(V_d\) है। अब यह चालक, किसी दूसरे चालक द्वारा बदल दिया जाता है, जो कि समान पदार्थ से बना है एवं इसकी लम्बाई पहले वाले के समान किन्तु अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल दोगुना है। यदि आरोपित वोल्टेज समान रहता है, तो इलेक्ट्रोनों का नया अपवाह वेग होगा: 2023 आसान
  11. 111. नीचे दिए गए चित्र में प्रदर्शित परिपथ में, \(3 \Omega\) वाले प्रतिरोध में प्रवाहित धारा \(\frac{\mathrm{x}}{3} \mathrm{~A}\) है। \(\mathrm{x}\) का मान_______________है।
    2023 कठिन
  12. 112. नीचे दिए हुए परिपथ में, धारा \(I_1\) का परिमाण \(\mathrm{A}\) होगा।
    2023 कठिन
  13. 113. नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन-\(I\) : श्रेणी क्रम में संयोजित प्रतिरोधों का तुल्य प्रतिरोध, संयोजन में लगे न्यूनतम प्रतिरोध से छोटा होता है। कथन-\(II\) : पदार्थ की प्रतिरोधकता तापमान पर निर्भर नहीं करती है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें। 2023 मध्यम
  14. 114. नीचे दर्शाये गए परिपथ का बिन्दु \(a\) एवं \(b\) के बीच का तुल्य प्रतिरोध है..........\(\Omega\)
    2023 मध्यम
  15. 115. नीचे प्रदर्शित नेटवर्क में, संधारित्र की स्थाई अवस्था में संचित आवेश होगा:
    2023 मध्यम
  16. 116. प्रदर्शित चित्र में, \(5 \Omega\) प्रतिरोध के संगत वोल्टमीटर का \(2 \mathrm{~V}\) पाठयांक है। वोल्टमीटर का प्रतिरोध_________\(\Omega\) है।
    2023 कठिन
  17. 117. प्रदर्शित चित्र में \(\mathrm{A}\) एवं \(\mathrm{B}\) के बीच का तुल्य प्रतिरोध है:\(.........\,k\Omega\)
    2023 आसान
  18. 118. प्रदर्शित चित्र में बिन्दु \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के बीच में दो सेल लगे है। सेल \(1\) का आन्तरिक प्रतिरोध \(3 \Omega\) तथा विधुत वाहक बल \(12 \mathrm{~V}\) है। सेल 2 का आन्तरिक प्रतिरोध \(6 \Omega\) तथा विधुत वाहक बल \(6 \mathrm{~V}\) है। \(\mathrm{A}\) व \(\mathrm{B}\) के बीच \(4 \Omega\) का एक बाहय प्रतिरोध \(\mathrm{R}\) जुड़ा है। \(\mathrm{R}\) में बहने वाली धारा \(\mathrm{A}\) है।
    2023 मध्यम
  19. 119. प्रदर्शित परिपथ में, संधारित्र में संचित ऊर्जा \(\mathrm{n} \mu \mathrm{J}\) है। \(\mathrm{n}\) का मान______________है।
    2023 कठिन
  20. 120. \(\mathrm{R}\) प्रतिरोध वाले एकसमान तार से बने \(\mathrm{n}\)-भुजाओं वाले किसी समबाहु बहुभुज के दो समीपवर्ती कोनों के बीच का तुल्य प्रतिरोध होगा: 2023 मध्यम
  21. 121. \(\mathrm{R}\) प्रतिरोध वाले किसी एकसमान तार के सिरों पर \(\mathrm{V}_0\) विभव आरोपित किया जाता है। यहाँ शक्ति क्षय \(\mathrm{P}_1\) है।अब तार को दो बराबर भागों में काटा जाता है एवं प्रत्येक आधे भाग के सिरों पर \(\mathrm{V}_0\) विभव आरोपित किया जाता है। दोनों तारों के सिरों पर कुल शक्ति क्षयित \(\mathrm{P}_2\) है। अनुपात \(\mathrm{P}_2: \mathrm{P}_1\) का मान \(\sqrt{\mathrm{x}}: 1\) है। \(x\) काम मान______________है। 2023 मध्यम
  22. 122. ताँबे में मुक्त इलेक्ट्रॉनों का संख्या घनत्व लगभग \(8 \times 10^{28} \mathrm{~m}^{-3}\) है। ताँबे का एक तार जिसका अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल \(2 \times 10^{-6} \mathrm{~m}^2\) है एवं उसमें \(3.2 \mathrm{~A}\) की धारा प्रवाहित हो रही है। इलेक्ट्रॉनों का अनुगमन________\(\times 10^{-6} \mathrm{~ms}^{-1}\) है। 2023 आसान
  23. 123. विभवमापी की सहायता से हम किसी दिए हुए सैैल का विद्युत वाहक बल \((\mathrm{emf})\) ज्ञात कर सकते है। विभवमापी की सुग्राहिता होती है- (\(A\)) तार की लम्बाई के सीधे अनुक्रमानुपाती (\(B\)) तार की विभव प्रवणता के अनुक्रमानुपाती (\(C\)) तार की विभव प्रवणता के व्युत्क्रमानुपाती (\(D\)) तार की लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती ऊपर दिए गए कथनों में से सही विकल्प चुनिए। 2023 मध्यम
  24. 124. विभवमापी में शून्य विक्षेप \(200 \mathrm{~cm}\) की दूरी पर मिलता है, जब द्वितीयक परिपथ में लगे सैल के साथ \(5 \Omega\) का प्रतिरोध शंटित किया जाता हे। पार्श्व क्रम में लगाने के लिए, इस प्रतिरोध को \(15 \Omega\) के प्रतिरोध द्वारा बदले जाने पर शून्य विक्षेप \(300 \mathrm{~cm}\) पर मिलता है। सैल का आन्तरिक प्रतिरोध ____________________ \(\Omega\) होगा। 2023 मध्यम
  25. 125. यदि \(\mathrm{B}\) व \(\mathrm{D}\) बीच विभवान्तर शून्य है तब \(\mathrm{x}\) का मान \(\frac{1}{} \Omega\) है। \(\mathrm{n}\) का मान ........ है।
    2023 मध्यम
  26. 126. यदि एक तांबे के तार को इसकी लम्बाई के \(20^{\circ} \%\) बढ़ाने के लिये खींचा जाता है तो तार के प्रतिरोध में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिये। 2023 मध्यम
  27. 127. \(10\,\Omega\) प्रतिरोध से प्रवाहित धारा शून्य होने पर अमीटर \((A)\) द्वारा मापी गयी धारा का मान \(A\) में ज्ञात कीजिये।
    2022 कठिन
  28. 128. \(220\,V\) एवं \(100\,W\) का एक विद्युत बल्ब, \(220\,V\) एवं \(60\,W\) वाले किसी दूसरे बल्ब के साथ श्रेणी क्रम में जुड़ा है। यदि संयोजन के सिरों पर वोल्टेज \(220\,V\) है, तो \(100\,W\) वाले बल्ब द्वारा उपभोग की गई शक्ति का मान लगभग \(.............\) है। 2022 मध्यम
  29. 129. \(A.\) चालक के तापमान में वृद्धि के साथ, इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग का मान घटता है। \(B.\) अपवाह वेग का मान, दिए हुए चालक के अनुप्रस्थ काट के क्षेत्रफल के व्युत्क्रमानुपाती होता है। \(C.\) अपवाह वेग, चालक पर आरोपित विभवान्तर के मान पर निर्भर नहीं करता है। \(D.\) इलेक्ट्रॉनों के अपवाह वेग का मान, चालक की लम्बाई के व्युत्क्रमानुपाती होता है। \(E.\) चालक के तापमान में वृद्धि के साथ, अपवाह वेग का मान बढ़ता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए : 2022 कठिन
  30. 130. चित्र में दर्शाये अनुसार, \(20\,\Omega\) प्रतिरोध एवं \(300\,cm\) लम्बाई वाले विभवमापी के तार को एक प्रतिरोध बॉक्स \((R.B.)\) एवं \(4\,V\,emf\) (विद्युत वाहक बल) वाले एक मानक सैल के साथ जोड़ा जाता है। परिपथ में, प्रतिरोध बॉक्स के प्रतिरोध ' \(R\) ' के लिए \(20\,mV\) वाले सैल के लिए शून्य विक्षेप बिन्दु \(60\,cm\) पर मिलता है। ' \(R\) ' का मान \(..............\Omega\).
    2022 मध्यम
  31. 131. चित्र में दर्शाये अनुसार, एक परिपथ में \(15\,mA\) की धारा प्रवाहित हो रही है। बिदू \(A\) एवं \(B\) के बीच विभवान्तर का मान \(......V\) होगा:
    2022 मध्यम
  32. 132. चित्र में प्रदर्शित संधारित्र में स्थायी अवस्था में संचित आवेश का मान \(\ldots \ldots \times 10^{-6} C\) होगा।
    2022 कठिन
  33. 133. चित्रानुसार दो प्रतिरोधों को श्रेणीक्रम में बैटरी के सिरों पर जोड़ा गया। यदि \(500\,\Omega\) प्रतिरोध के सिरो पर विभवान्तर \(2000\,\Omega\) वाले वोल्टमीटर की सहायता से मापा गया तो वोल्टमीटर का पाठ्यांक \(V\) में ज्ञात कीजिये।
    2022 मध्यम
  34. 134. दिए गए बेलनाकार तार की लंबाई को इसकी वास्तविक लम्बाई से दो गुना बढ़ायी जाती है। तार के प्रतिरोध में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिये। 2022 मध्यम
  35. 135. दिए गए चित्र में सभी प्रतिरोध \(1\,\Omega\) है तथा धारा ' \(I\) ' का मान \(\frac{ a }{5}\,A\) है, तो \(a\) का मान ज्ञात कीजिये।
    2022 कठिन
  36. 136. दिए हुए चित्र में, \(V _0\) का मान \(...............V\) होगा।
    2022 कठिन
  37. 137. दिए हुए परिपथ में धारा \(I\) का मान होगा :
    2022 मध्यम
  38. 138. दिए हुए परिपथ में, कुंजी ' \(S\) ' को बंद करने के तुरंत बाद \(6 V\) वाली बेट्री द्वारा प्रवाहित धारा का मान \(.........A\) होगा।
    2022 मध्यम
  39. 139. दिए हुए परिपथ में प्रवाहित धारा \(I\) का मान \(..........A\) होगा।
    2022 मध्यम
  40. 140. दिखाये गये संयोजन में \(A\) तथा \(B\) बिन्दुओं के मध्य तुल्य प्रतिरोध \(.........\Omega\) करो।
    2022 मध्यम
  41. 141. दो एकसमान सेल प्रत्येक का विद्युत् वाहक बल \((emf)\) \(1.5\,V\) है, दो समान्तर क्रम में संयोजित प्रतिरोधों प्रत्येक का प्रतिरोध \(20\,\Omega\) है, के सिरों पर समान्तर क्रम में जोड़े जाते है। एक वोल्टमीटर परिपथ में जुड़ा है जिसका मापन \(1.2\,V\) है। प्रत्येक सेल का आन्तरिक प्रतिरोध है \(........... \, \Omega\) 2022 कठिन
  42. 142. दो एकसमान सेलों का समान्तर अथवा श्रेणीक्रम संयोजन एक बाहरी \(2 \Omega\) के प्रतिरोध को समान धारा प्रदान करता है। प्रत्येक सेल के आन्तरिक प्रतिरोध का मान \(.......\Omega\) होगा। 2022 मध्यम
  43. 143. दर्शाये चित्र में ' \(a\) ' एक स्वेच्छिक नियतांक है। \(m\) का वह मान जिसके लिये दर्शाये परिपथ का प्रभावी प्रतिरोध न्यूनतम होगा \(\sqrt{\frac{ x }{2}}\) है, तो \(x\) का मान ज्ञात कीजिये।
    2022 कठिन
  44. 144. दर्शाये गये चित्रानुसार \(5\,V\) की बैट्री द्वारा परिपथ में कुल प्रवाहित धारा \(........\,A\) है।
    2022 मध्यम
  45. 145. एक \(220\,V , 50\,Hz\) प्रत्यावर्ती धारा स्त्रोत को \(25\,V , 5\,W\) के एक लेम्प से जोड़ा जाता है तथा एक अतिरिक्त प्रतिरोध \(R\) को श्रेणीक्रम में चित्रानुसार जोड़ा जाता है ताकि लेम्प इसकी शिखर तीव्रता पर प्रकाशित हो, तो \(R\) का मान (\(ohm\) में) होगा :-
    2022 मध्यम
  46. 146. एक \(300\,cm\) लम्बाई का विभवमापी का तार, श्रेणी क्रम में \(780\,\Omega\) के प्रतिरोध एवं \(4\,V\) विद्युत वाहक बल वाले मानक सैल से जोड़ा जाता है। विभवमापी के तार में एक स्थिर धारा बहती है। \(20\,mV\,emf\) वाले सैल के लिए, शून्य बिन्दु 60 \(cm\) की लम्बाई पर मिलता है। विभवमापी के तार का प्रतिरोध \(..........\Omega\) है।
    2022 कठिन
  47. 147. एक \(40\) मीटर ऊँचे बांध से पानी \(9 \times 10^4\,kg\) प्रति घण्टा की दर से गिरता हैं। गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा का \(50 \%\) विद्युत ऊर्जा में रुपान्तरित हो सकता है, तो इस जलविद्युत ऊर्जा से कितने \(100\,W\) बल्ब जलाऐ जा सकते है ? \(( g =10\,ms ^{-2})\) 2022 मध्यम
  48. 148. एक \(6\,V\) वाला विद्युत स्त्रोत (बैट्री) चित्र में दर्शाये अनुसार परिपथ में जुड़ा है। बैट्री द्वारा प्रसारित धारा \(I\) का मान है :
    2022 मध्यम
  49. 149. एक एल्युमिनियम तार की लम्बाई को \(04 \%\) खींच कर बढ़ा दिया जाता है, तो इसके प्रतिरोध में प्रतिशत परिवर्तन होगा \(.....\,\%\) 2022 मध्यम
  50. 150. एक मीटर सेतु चित्रानुसार दर्शाया गया हैं। एक ज्ञात प्रतिरोधक \(15 \Omega\) की सहायता से इसका उपयोग अज्ञात प्रतिरोध (R) का मान ज्ञात करने में किया जाता है। गेल्वेनोमीटर \(( G )\) पर शून्य विक्षेप बिन्दु \(A\) से \(43 cm\) पर प्राप्त होता है। यदि सिरे \(A\) पर अन्त्य संशोधन का मान \(2 cm\) है, तब \(R\) का मान ( \(\Omega\) में) होगा :
    2022 कठिन