JEE Mains · Physics · STD 12 - विद्युत धारा
- JEE Mains 2021
- मध्यम
- संख्यात्मक
किसी तार से प्रवाहित धारा समय पर निम्न रूप से निर्भर करती हैं \(i =\alpha_{0} t +\beta t ^{2}\) यहाँ \(\alpha_{0}=20\;A / s\) तथा \(\beta=8 \;As ^{-2}\) है इस तार के किसी भाग से \(15\; s\) में प्रवाहित होने वाला आवेश होगा।
उत्तर जाँचने के लिए एक विकल्प चुनें।
उत्तर और हल
सही उत्तर
(B) \(11250\)
चरण-दर-चरण हल
विस्तृत व्याख्या
\(i =20 t +8 t ^{2}\)
\(i =\frac{ dq }{ dt } \Rightarrow \int d q =\int idt\)
\(\Rightarrow q =\int_{0}^{15}\left(20 t +8 t ^{2}\right) dt\)
\(q =\left(\frac{20 t ^{2}}{2}+\frac{8 t ^{3}}{3}\right)_{0}^{15}\)
\(q =10 \times(15)^{2}+\frac{8(15)^{3}}{3}\)
\(q =2250+9000\)
\(q =11250 C\)
Physics के और प्रश्न
- धातु की चादरों से घनाकार आकृति में बने एक बक्से की प्रत्येक भुजा की कमरे के ताप \(T\) पर लम्बाई \('a'\) है, तथा धातु की चादर के पदार्थ का रैखिक प्रसार गुणांक \('\alpha'\) है। धातु की चादर को एक समान रूप से किसी अल्प ताप वृद्धि \(\Delta T\) के लिए गरम किया गया है जिससे इसका ताप \(T +\Delta T\) हो जाता है। धातु के बक्से के आयतन में वृद्धि होगी।JEE Mains 2021 मध्यम
- एक दृढ़ अणुओं वाली द्विपरमाणुक गैस का जब नियत दाब पर प्रसार होता है तो वह \(10\, J\) कार्य करती है। इस प्रक्रम में गैस द्वारा अवशोषित ऊष्मा का मान \(....\,J\) होगा ?JEE Mains 2019 मध्यम
- \(27\, mW\) के एक लेसर किरणपुंज के अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(10\, mm ^{2}\) है। इस विधुत चुम्बकीय तरंग के महत्तम वैधुत क्षेत्र का परिमाण .......\(kV/m\) होगा। (दिया है निर्वात की विधुतशीलता \(\epsilon_{0}=9 \times 10^{-12}\, SI\) मात्रक में प्रकाश की चाल \(\left.c =3 \times 10^{8} \,m / s \right]:-\)JEE Mains 2019 मध्यम
- काँच (अपवर्तनांक \(=1.5)\) के बने हुए एक पतले लैंस की फोकस दूरी \(f =16 \,cm\) है। जब इसे \(1.42\) अपवर्तनांक के एक द्रव में डाला जाता है तो उस द्रव में इसकी फोकस दूरी \(f_{1}\) हो जाती है। अनुपात \(f_{1} / f\) निम्न में से किस पूर्णांक के निकटतम दूरी है ?JEE Mains 2020 कठिन
- एक समबाहु खोखले प्रिज्म में \(\sqrt{2}\) अपवर्तनांक वाला कोई पारदर्शी द्रव भरा हुआ है। द्रव के लिए न्यूनतम विचलन कोण____________(डिग्री) होगा।JEE Mains 2023 मध्यम
- समान आकार के दो संधारित्रों की धारिता एक समान \(\mathrm{C}\) है। उनमें से एक को \(\mathrm{V}\) विभव तक तथा दूसरे को \(2 \mathrm{~V}\) विभव तक आवेशित किया जाता है। दोनों के ऋणात्मक सिरों को एक साथ जोड़ दिया जाता है। जब दोनों धनात्मक सिरे जोड़ दिये जायें तो संयोजित निकाय की ऊर्जा में हानि _______ है।JEE Mains 2024 कठिन
JEE Mains के और PYQ
- जब \(R\) प्रतिरोध के एक तार के परितः विभवान्तर \(V\) लगाया जाता है, तो \(\mathrm{W}\) दर से शक्तिक्षय होता है। अगर तार को दो अर्ध भागों में काटा जाए और उन अर्ध भागों को परस्पर समान्तर क्रम में लगा कर समान आपूर्ति के पारितः जोड़ा जाता है तो शक्तिक्षय क्या होगा?JEE Mains 2024 कठिन
- हाइड्रोजन परमाणु स्पेक्ट्रम में, (R रिडबर्ग स्थिरांक है):
A. लाइमैन श्रेणी के विकिरण की अधिकतम तरंगदैर्ध्य \(\frac{4}{3 R}\) है
B. बामर श्रेणी स्पेक्ट्रम के दृश्य क्षेत्र में स्थित होती है
C. पाश्चन श्रेणी के विकिरण की न्यूनतम तरंगदैर्ध्य \(\frac{9}{R}\) है
D. लाइमैन श्रेणी की न्यूनतम तरंगदैर्ध्य \(\frac{5}{4 R}\) है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :JEE Mains 2026 मध्यम