ExamBro
ExamBro
अध्याय JEE Mains · Physics

STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन PYQ: JEE Mains Physics प्रश्न – पेज 4

2013–2026 के 225 प्रश्न। विमाएँ सबसे ज़्यादा पूछा जाता है।

225प्रश्न
6टॉपिक
2013–2026वर्ष
कठिनाई स्तर
आसान 14% मध्यम 45% कठिन 40%

STD 11 - मात्रक, विमाएँ और मापन के सभी प्रश्न

नए पहले

225 में से 151–200 प्रश्न

  1. 151. दो छात्रों \(A\) और \(B\) ने समान चूड़ी अन्तराल और \(100\) समान वत्तीय अंशों वाले दो स्क्रूजों का उपयोग दिए गए तार की त्रिज्या मापने के लिए किया। तार की त्रिज्या का वास्तविक मान \(0.322\) \(cm\) है। \(A\) और \(B\) द्वारा प्रेक्षित वत्तीय पैमाने के अंतिम पाठ्यांकों के बीच अंतर का निरपेक्ष मूल्य है। [आरेखों में संदर्भ बिन्दु \(O\) की स्थिति उस स्थिति में दर्शायी गयी है जब स्क्रूगे के जबड़े बन्द है।] दिया है चूड़ी अन्तराल \(=0.1 \,cm\).
    2021 कठिन
  2. 152. दो प्रतिरोधक \(R _{1}=(4 \pm 0.8)\, \Omega\) तथा \(R _{2}=(4 \pm 0.4)\, \Omega\) समान्तर क्रम में जुड़े हैं। उनके समान्तर क्रम संयोजन का तुल्य प्रतिरोध है। 2021 कठिन
  3. 153. एक छात्र सूत्र \(Y =\frac{ MgL ^{3}}{4 bd ^{3} \delta}\) का प्रयोग करके यंग प्रत्यास्थता गुणांक ज्ञात करता है। बिना सार्थक त्रुटि के \(g\) का मान \(9.8\, m / s ^{2}\) लिया जाता है तथा उसके प्रेक्षण निम्नलिखित हैं।
    भौतिक राशियां माप के लिए प्रयुक्त उपकरण का अल्पतमांक प्रेक्षित मान
    द्रव्यमान \(({M})\) \(1\; {g}\) \(2\; {kg}\)
    छड़ की लम्बाई \((L)\) \(1\; {mm}\) \(1 \;{m}\)
    छड़ की चौड़ाई \((b)\) \(0.1\; {mm}\) \(4\; {cm}\)
    छड़ की मोटाई \((d)\) \(0.01\; {mm}\) \(0.4 \;{cm}\)
    अवनमन \((\delta)\) \(0.01\; {mm}\) \(5 \;{mm}\)
    \(Y\) के माप में भिन्नात्मक त्रुटि है?
    2021 कठिन
  4. 154. एक गोले की त्रिज्या \((7.50 \pm 0.85) \,cm\) मापी गई है। माना कि इसके आयतन में प्रतिशत त्रुटि \(x\) है। यहाँ \(x\) का मान निकटतम पूर्णांक में \(......\) होगा। 2021 मध्यम
  5. 155. एक गोलीय लोलक का व्यास वर्नियर कैलीपर्स को प्रयुक्त करके मापा जाता है। वर्नियर कैलीपर्स में मुख्य पैमाने के \(9\) भाग वर्नियर पैमाने के \(10\) भाग के बराबर है। मुख्य स्केल का एक भाग \(1\) मिलीमीटर \(( mm )\) है। मुख्य पैमाने का पाठ्याँक \(10 \,mm\) है तथा वर्नियर पैमाने का आठवाँ भाग मुख्य पैमाने के संपातित है। यदि दिए वर्नियर कैलीपर्स में धनात्मक शून्यांक त्रुटि \(0.04\) सेमी. हो, तो गोलक की त्रिज्या \(.....\,\times 10^{-2}\) सेमी. है। 2021 कठिन
  6. 156. एक स्क्रूगेज का रैचट जब बन्द रहता है, तो वत्तीय पैमाने का पाँचवां भाग संदर्भ रेखा के संपतित होता है। वत्तीय पैमाने में \(50\) भाग है तथा एक पूरा चक्कर घुमाने पर मुख्य पैमाना \(0.5\) मिली मीटर \(( mm )\) खिसकता है। एक विशेष प्रेक्षण में मुख्य पैमाने का पाठ्यांक \(5\) मिलीमीटर \(( mm )\) तथा वत्तीय पैमाने का बीसवां भाग संदर्भ रेखा के संपतित है। सही पाठ्यांक की गणना कीजिए। (\(mm\) में) 2021 कठिन
  7. 157. एक सरल लोलक का आवर्तकाल \(T =2 \pi \sqrt{\frac{\ell}{ g }}\) से दिया गया है। लोलक की लम्बाई को \(10 \,cm , 1\, mm\) यथार्थता के साथ मापा गया है। लोलक के \(200\) दोलनों का समय \(1 \,s\) विभेदन वाली घड़ी से \(100 \,s\) मापा गया है। ' \(g\) ' के मान को इस सरल लोलक द्वारा यथार्थता के साथ मापने पर प्रतिशत त्रुटि ' \(x\) ' है। ' \(x\) ' का मान निकटतम पूर्णांक में होगा। (\(\%\) में) 2021 कठिन
  8. 158. किसी भौतिक राशि ' \(y\) ' को नीचे दिए गए सूत्र द्वारा निरूपित किया गया है। \(y = m ^{2} r ^{-4} g ^{ x } l^{-\frac{3}{2}}\) यदि \(y , m\), r. \(l\) और \(g\) में त्रटि-प्रतिशतता क्रमश: \(18,1,0.5,4\) और \(p\) है, तो \(x\) और \(p\) के मान होंगे? 2021 मध्यम
  9. 159. किसी निकाय की एन्ट्रॉपी इस प्रकार दी गयी है : \({S}=\alpha^{2} \beta \ln \left[\frac{\mu {kR}}{J \beta^{2}}+3\right]\) यहाँ \(\alpha\) तथा \(\beta\) नियतांक है। \(\mu, J , k\) और \(R\) क्रमशः मोलों की संख्या, ऊष्मा का यांत्रिक तुल्यांक, बोल्ट्मान स्थिरांक और गैस स्थिरांक हैं। [\({S}=\frac{{dQ}}{{T}}\) लीजिए ] निम्नलिखित में से गलत विकल्प चुनिए। 2021 कठिन
  10. 160. किसी प्ररूपी दहन इंजन में किसी गैस के अणु द्वारा किए गए कार्य को \(W =\alpha^{2} \beta e ^{\frac{-\beta x ^{2}}{ kT }}\) द्वारा निरूपित किया गया है, यहाँ \(x\) विस्थापन, \(k\) बोल्ट्जमान नियतांक तथा \(T\) ताप है। यदि \(\alpha\) और \(\beta\) स्थिरांक हैं, तो \(\alpha\) की विमाएँ होगी। 2021 कठिन
  11. 161. किसी स्क्रूगेज का चूड़ी अन्तराल \(1 \,mm\) है तथा उसके वत्तीय पैमाने पर \(100\) अंश है। जब इसके जबड़ों के बीच कुछ भी नहीं रखा है तो वत्तीय पैमाने का शून्य संदर्भ रेखा से \(8\) अंश नीचे होता है। जब किसी तार को जबड़ों के बीच रखा जाता है तो रैखिक पैमाने का एक अंश स्पष्ट दिखाई देता है और वत्तीय पैमाने का \(72\) वाँ अंश संदर्भ रेखा के संपाती है। तार की त्रिज्या है। (\(mm\) में) 2021 कठिन
  12. 162. किसी सरल लोलक का आवर्तकाल, \(T =2 \pi \sqrt{\frac{ L }{ g }}\) है। इस लोलक की मापित लम्बाई, जिसे उस मीटर स्केल से मापा गया है जिसका अल्पतमांश \(1 \,mm\) है, \(1.0\, m\) है, तथा इसके एक दोलन का समय, जिसे \(0.01\, s\) का विभेदन कर सकने वाली विराम घड़ी द्वारा मापा गया है, \(1.95 \,s\) है। \(g\) का मान ज्ञात करने में होने वाली त्रुटि की प्रतिशतता होगी। (\(\%\) में) 2021 मध्यम
  13. 163. किसी वियुक्त निकाय में किसी गैस के अणुओं द्वारा किया गया कार्य \(W =\alpha \beta^{2} e ^{-\frac{x^{2}}{\alpha kT }}\) द्वारा निरूपित किया गया है, यहाँ \(x\) विस्थापन, \(k\)-बोल्ट्ज़मान नियतांक तथा \(T\) ताप है। \(\alpha\) और \(\beta\) स्थिरांक हैं। \(\beta\) की विमा होंगी। 2021 कठिन
  14. 164. मापन के लिए प्रयोग किए गए, वर्नियर पैमाने में \(0.2\, mm\) की धनात्मक शून्यांक त्रुटि है। मापन करते समय, यह देखा गया कि वर्नियर पैमाने पर शून्य \('0', 8.5\, cm\) और \(8.6 \,cm\) के मध्य है और वर्नियर का \(6\) वाँ अंश संपाती है, तो मापन का सही मान \(......\,cm\) होगा। (अल्पतमांक \(=0.01\, cm\)) 2021 मध्यम
  15. 165. निम्नलिखित में से कौन से समीकरण विमीय रूप से सत्य हैं ? जहाँ \(t =\) समय, \(h =\) ऊँचाई, \(s =\) पष्ठ तनाव, \(\theta=\) कोण, \(\rho=\) घनत्व, \(a , r =\) त्रिज्या, \(g =\) गुरूत्वीय त्वरण, \(v =\) आयतन, \(p =\) दाब, \(W =\) किया गया कार्य, \(\Gamma=\) बल आधूर्ण, \(\varepsilon=\) विद्युत शीलता, \(E =\) विद्युत क्षेत्र, \(J =\) धारा घनत्व, \(L =\) लंबाई। 2021 कठिन
  16. 166. निम्नलिखित में से कौन सी राशि विमा विहीन है? 2021 कठिन
  17. 167. प्रतिरोध \(R =\frac{ V }{ I }\), जहाँ \(V =(50\, \pm 2) \,V\) और \(I =(20 \pm 0.2)\, A\) है \(R\) में प्रतिशत त्रुटि ' \(x\) ' \(\%\) है । ' \(x\) ' का मान निकटतम पूर्णांक में \(.........\) है। 2021 मध्यम
  18. 168. सूची \(I\) का सूची \(II\) से मिलान कीजिए :
    सूची \(-I\) सूची \(-II\)
    \((a)\) धारिता, \(C\) \((i)\) \({M}^{1} {L}^{1} {T}^{-3} {A}^{-1}\)
    \((b)\) मुक्त आकाश की विधुत शीलता, \(\varepsilon_{0}\) \((ii)\) \({M}^{-1} {L}^{-3} {T}^{4} {A}^{2}\)
    \((c)\) मुक्त आकाश की पारगम्यता, \(\mu_{0}\) \((iii)\) \({M}^{-1} L^{-2} T^{4} A^{2}\)
    \((d)\) विधुत क्षेत्र, \(E\) \((iv)\) \({M}^{1} {L}^{1} {T}^{-2} {A}^{-2}\)
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
    2021 मध्यम
  19. 169. सूची\(-I\) को सूची\(-II\) से मिलाइए।
    सूची\(-I\) सूची\(-II\)
    \((a)\) \(h\) (प्लांक नियतांक) \((i)\) \(\left[ M L T ^{-1}\right]\)
    \((b)\) \(E\) (गतिज ऊर्जा) \((ii)\) \(\left[ M L ^{2} T ^{-1}\right]\)
    \((c)\) \(V\) (विद्युत विभव) \((iii)\) \(\left[ M L ^{2} T ^{-2}\right]\)
    \((d)\) \(P\) (रैखिक संवेग) \(( iv )\left[ M L ^{2} I ^{-1} T ^{-3}\right]\)
    नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
    2021 मध्यम
  20. 170. सूची\(-I\) को सूची\(-II\) से समेलित कीजिए।
      सूची\(-I\)   सूची\(-II\)
    \((a)\) चुम्बकीय प्रेरण \((i)\) \({ML}^{2} {T}^{-2} {A}^{-1}\)
    \((b)\) चुम्बकीय फ्लक्स \((ii)\) \({M}^{0} {L}^{-1} {A}\)
    \((c)\) चुम्बकशीलता \((iii)\) \({MT}^{-2} {A}^{-1}\)
    \((d)\) चुम्बकन \((iv)\) \({MLT}^{-2} {A}^{-2}\)
    दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
    2021 मध्यम
  21. 171. सूची\(-I\) को सूची\(-II\) से सुमेलित कीजिए।
    सूची\(-I\) सूची\(-II\)
    \((a)\) \({R}_{{H}}\) (रिडबर्ग नियतांक) \((i)\) \({kg} {m}^{-1} {s}^{-1}\)
    \((b)\) \(h\) (प्लांक नियतांक) \((ii)\) \({kg} {m}^{2} {s}^{-1}\)
    \((c)\) \(\mu_{{B}}\) (चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्जा घनत्व) \((iii)\) \({m}^{-1}\)
    \((d)\) \(\eta\) (श्यानता गुणांक) \((iv)\) \({kg} {m}^{-1} {s}^{-2}\)
    दिए गये विकल्पों से सही उत्तर चुनिए।
    2021 कठिन
  22. 172. सूची\(-I\) को सूची\(-II\) से सुमेलित कीजिए।
    सूची\(-I\) सूची\(-II\)
    \((a)\) बल आघूर्ण \((i)\) \({MLT}^{-1}\)
    \((b)\) आवेग \((ii)\) \({MT}^{-2}\)
    \((c)\) तनाव \((iii)\) \({ML}^{2} {T}^{-2}\)
    \((d)\) पष्ठ तनाव \((iv)\) \({MI} {T}^{-2}\)
    दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
    2021 मध्यम
  23. 173. त्रिज्या \(0.2\,cm\) (अल्पतमांक \(0.001\, cm\) के पैमाने से मापने पर) तथा लम्बाई \(1 \,m\) (अल्पतमांक \(1 \,mm\) के पैमाने से मापने पर) के किसी तार के यंग गुणांक को निर्धारित करने के लिए इस तार के एक सिरे पर \(1\, kg\) का भार (अल्पतमांक \(1 \,g\) के पैमाने से मापने पर) लटकाने पर तार में विस्तार \(0.5 \,cm\) (अल्पतमांक \(0.001 \,cm\) के पैमाने से मापने पर) होता है। इस प्रयोग में निर्धारित यंग गुणांक के मान में भिन्नात्मक त्रुटि क्या होगी? (\(\%\) में) 2021 कठिन
  24. 174. तीन विद्यार्थी \(S_{1}, S_{2}\) तथा \(S_{3}\) गुरूत्वीय त्वरण \(( g )\) के मापन के लिये सरल लोलक की सहायता से एक प्रयोग करते है। वे अलग-अलग लम्बाई के लोलको का उपयोग करते है तथा दोलनों की भिन्न-भिन्न संख्या के लिये समय दर्ज करते है। ये प्रेक्षण निम्न तालिका में दिये गये है
    Student No. Length of pendulum \((cm)\) No. of osci \((n)\) Total time for osci Time period \((s)\)
    \(1.\) \(64.0\) \(8\) \(128.0\) \(16.0\)
    \(2.\) \(64.0\) \(4\) \(64.0\) \(16.0\)
    \(3.\) \(20.0\) \(4\) \(36.0\) \(9.0\)
    (लम्बाई का अल्पतमांक \(=0.1 \,m\) समय का अल्पतमांक \(=0.1\, s\) ) यदि \(E _{1}, E _{2}\) तथा \(E _{3}\) क्रमशः विद्यार्थी \(1,2\) व \(3\) के लिये ' \(g\) ' में प्रतिशत त्रुटि हो तो किस विद्यार्थी द्वारा न्यूनतम प्रतिशत त्रुटि प्राप्त की गयी?
    2021 कठिन
  25. 175. वर्नियर कैलीपर्स के मुख्य पैमाने का एक भाग \(a\;cm\) है। वर्नियर स्केल का \(n ^{\text {th }}\) भाग, मुख्य पैमाने के \(( n -1)^{ th }\) भाग के संपाती है। इस कैलीपर्स का \(mm\) में अल्पतमांक होगा। 2021 मध्यम
  26. 176. यदि बल \(( F )\), लम्बाई \(( L )\) तथा समय \(( T )\) मूल राशियाँ हैं तब घनत्व की विमा क्या होगी ? 2021 कठिन
  27. 177. यदि धारिता और वोल्टता को क्रमशः \('C'\) और \('V'\) से निरूपित किया गया है तो \(\lambda\), की विमा होंगी, यदि \(\frac{ C }{ V }=\lambda\) ? 2021 कठिन
  28. 178. यदि \(e\) इलेक्ट्रॉनिक आवेश, \(c\) प्रकाश की मुक्त आकाश में चाल तथा \(h\) प्लाँक नियतांक है, तो \(\frac{1}{4 \pi \varepsilon_{0}} \frac{| e |^{2}}{h c}\) की विमाएँ होंगी। 2021 कठिन
  29. 179. यदि \(E , L , M\) तथा \(G\) क्रमशः ऊर्जा, कोणीय संवेग, द्रव्यमान तथा गुरूत्वाकर्षण नियतांक को प्रदर्शित करते हों, तो सूत्र \(P = EL ^{2} M ^{-5} G ^{-2}\) में \(P\) की विमा होगी। 2021 मध्यम
  30. 180. यदि \(E\) तथा \(H\) क्रमशः विद्युत क्षेत्र की तीव्रता तथा चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता प्रदर्शित करते हों, तो \(E / H\) का मात्रक होगा। 2021 कठिन
  31. 181. यदि समय \((t)\), वेग \((v)\), और कोणीय संवेग \((l)\) को मूल मात्रकों के रूप में लिया गया है, तब \(t, v\) और \(l\) के पदों में द्रव्यमान \(( m )\) की विमाएं होंगी। 2021 मध्यम
  32. 182. यदि वेग \([ V ]\), समय \([ T ]\) तथा बल \([ F ]\) मूल राशियां मानी जाएं, तो द्रव्यमान की विमा होगी। 2021 मध्यम
  33. 183. \(\frac{ B ^{2}}{2 \mu_{0}}\), जहाँ \(B\) चुम्बकीय क्षेत्र है और \(\mu_{0}\) निर्वात की चुम्बकीय पागम्यता है, की विमायें हैं। 2020 मध्यम
  34. 184. एक भौतिक मात्रा \(x\) का सूत्र \(\left( IF ^{2} / WL ^{4}\right)\) है जहाँ, \(I\) जड़त्व आघूर्ण, \(F\) बल, \(v\) गति, \(W\) कार्य तथा \(L\) लम्बाई है। \(x\) के लिए विमीय सूत्र निम्न में से किसके समान है ? 2020 कठिन
  35. 185. एक भौतिक राशि \(z\) का चार अन्य राशियों \(a, b, c\) तथा \(d\) से सम्बन्ध \(z =\frac{ a ^{2} b ^{\frac{2}{3}}}{\sqrt{ c } d ^{3}}\) है। राशि \(a , b , c\) तथा \(d\) के मापन में प्रतिशत त्रुटियाँ क्रमश : \(2\, \%, 1.5\, \%, 4 \,\%\) तथा \(2.5 \,\%\) हैं। \(z\) में प्रतिशत त्रुटि का मान होगा। 2020 मध्यम
  36. 186. एक राशि \(f\) का सूत्र \(f =\sqrt{\frac{ hc ^{5}}{ G }}\) है। यहाँ पर \(c\) प्रकाश की गति \(G\) सर्वव्यापी गुरूत्वाकर्षण स्थिरांक तथा \(h\) प्लांक स्थिरांक है। \(f\) की विमाएँ निम्न में से किसके समान है ? 2020 मध्यम
  37. 187. एक स्क्रूगेज ( पेचमापी) के वृत्तीय पैमाने पर \(50\) भाग हैं। प्रयोग से पहले, वृत्तीय पैमाना पिच पैमाने के चिह्न से \(4\) इकाई आगे है। वृत्तीय पैमाने के एक पूरे चक्कर के बाद पिच पैमाने में \(0.5\, mm\) का विस्थापन देखा जाता है। संगत शून्य त्रुटि की प्रकृति तथा स्क्रूगेज का अल्पतमांक है। 2020 मध्यम
  38. 188. एक साधारण लोलक का प्रयोग किसी स्थान पर गुरूत्वाकर्षण के कारण त्वरण \(g\) का मान ज्ञात करने के लिये किया जाता है । यदि लोलक की लम्बाई \(25.0\, cm\) हो और इसके \(40\) दोलनों के लिये एक \(1 \,s\) वियोजन (resolution) वाली स्टॉपवाच से नापा गया समय \(50 \,s\) हो तो \(g\) के मान की परिशुद्धता (accuracy) ...... \(\%\) होगी । 2020 मध्यम
  39. 189. प्रकाश विधुत प्रभाव में निरोधी विभव \(V _{0}\) (stopping potential) की विमाएँ प्लांक स्थिरांक \('h'\), प्रकाश की गति \('c'\) और गुरूत्वाकर्षण स्थिरांक \('G'\), तथा एम्पीयर \(A\) में निम्न में से किससे व्यक्त होगा ? 2020 कठिन
  40. 190. पृथ्वी की सतह पर प्रति इकाई क्षेत्रफल पर प्रति इकाई समय में मिलने वाली सौर ऊर्जा को सौर स्थिरांक कहा जाता है। सौर स्थिरांक की विमाएँ होंगी? 2020 मध्यम
  41. 191. ठोस धातु के एक गोले के घनत्व को उसके द्रव्यमान तथा व्यास के द्वारा ज्ञात करते हैं। यदि द्रव्यमान तथा व्यास के मापन में सापेक्ष त्रुटियाँ क्रमशः \(6.0 \,\%\) और \(1.5\, \%\) हो तो गोले के व्यास में अधिकतम त्रुटि \(\left(\frac{ x }{100}\right) \,\%\) हैं, और \(x\) का मान हैं.....। 2020 कठिन
  42. 192. वर्नियर कैलीपर्स के मुख्य स्केल का अल्पतमांक \(1\, mm\) है। इसका वर्नियर स्केल \(10\) खाने में विभक्त है। वर्नियर कैलिपर्स में मुख्य स्केल का \(1\) खाना वर्नियर स्केल के \(7\) वें खाना से सम्पाती है। वर्नियर स्केल का शून्य, मुख्य स्केल के दायीं ओर है। जब यह वर्नियर एक बेलन की लम्बाई मापन के लिये उपयोग किया जाता है तो वर्नियर स्केल का शून्य \(3.1\, cm\) तथा \(3.2\, cm\) के बीच एवं चौथा खाना वर्नियर स्केल का मुख्य स्केल का सम्पाती है। बेलन की लम्बाई ........\(cm\) है 2020 मध्यम
  43. 193. यदि चाल \(V\), क्षेत्रफल \(A\) एवं बल \(F\) को मूल इकाई लिया जाए तो यंग-गुणांक की विमा होगी 2020 कठिन
  44. 194. यदि संवेग \(( P )\), क्षेत्रफल \(( A )\) तथा समय \(( T )\) को मूल इकाई माना जाये तो ऊर्जा की विमाएँ होगी? 2020 मध्यम
  45. 195. दो परमाणुओं के मध्य अन्योन्यक्रिया बल सम्बन्ध \(F =\alpha \beta \exp \left(-\frac{ x ^{2}}{\alpha kt }\right)\) से दिया जाता है जहाँ \(x\) दूरी है, \(k\) बोल्ट्जमैन नियतांक तथा \(T\) तापमान है और \(\alpha\) तथा \(\beta\) दो स्थिरांक हैं। \(\beta\) की विमा होगी। 2019 कठिन
  46. 196. एक घन का द्रव्यमान तथा भुजा क्रमश: \((10.00 \pm 0.10) \, kg\) तथा \((0.10 \pm 0.01) \, m\) द्वारा दी जाती है। घनत्व मापन में त्रुटि है? 2019 कठिन
  47. 197. एक पेचमापी की पिच तथा वृत्तीय पैमाने पर भागों की संख्या, क्रमशः \(0.5 \,mm\) तथा \(100\) है। जब पेचमापी को बिना किसी वस्तु के पूरी तरह कस दिया जाता है, तो इसके वृत्तीय पैमाने का शून्य मध्य रेखा से तीन भाग नीचे आता है। एत पतली चद्दर की मोटाई के लिए इस पेचमापी के मुख्य पैमाने तथा वृत्तीय पैमाने का पाठ्यांक, क्रमशः \(5.5\, mm\) तथा \(48\) है। तो चद्दर की मोटाई होगी : 2019 कठिन
  48. 198. एक पेंचमापी के मुख्य पैमाने का अल्पतमांक \(1\, mm\) है। \(5\, \mu m\) व्यास के तार का व्यास नापने के लिए इसके वृत्तीय पैमाने पर न्यूनतम भागों की संख्या होगी? 2019 मध्यम
  49. 199. एक सरल दोलक के प्रयोग, जिसमें गुरुत्वीय त्वरण \(( g )\) मापना है, में \(20\) दोलनों का समय एक \(1 \,sec\). अल्पतमांक वाली एक विराम घड़ी से मापते हैं। इस समय का माध्य मान \(30 \,s\) आता है। दोलक की लम्बाई को \(1 \,mm\) अल्पतमांक के पैमाने से मापने पर \(55.0 \,cm\) आती है। \(g\) के मापन में प्रतिशत त्रुटि का सन्निकट मान .......... \(\%\) होगा। 2019 कठिन
  50. 200. माना \(\ell, r , c\) व \(v\) क्रमशः प्रेरकत्व , प्रतिरोध, धारिता तथा वोल्टता को दर्शाते है। \(SI\) इकाई में \(\frac{l}{ rcV }\) की विमाये होगी। 2019 मध्यम